वायरल वीडियो

Bhagalpur: भागलपुर नगर निगम में बड़ा एक्शन; टाउन प्लानर समेत 19 कर्मी ड्यूटी से नदारद, वेतन पर रोक!

Bhagalpur: भागलपुर नगर निगम में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों पर गाज गिरी है. बीते गुरुवार को टाउन प्लानर सहित 19 निगमकर्मी अपनी ड्यूटी से बिना किसी सूचना के गायब पाए गए. इस गंभीर अनुपस्थिति को प्रभारी नगर आयुक्त कुंदन कुमार ने बायोमेट्रिक जांच के दौरान पकड़ा, जिसके बाद सभी को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उनके वेतन पर भी रोक लगा दी गई है.

24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, वेतन रोकने का सख्त निर्देश

गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे, प्रभारी नगर आयुक्त ने जब बायोमेट्रिक जांच की, तो ये सभी 19 अधिकारी और कर्मचारी बिना उपस्थिति दर्ज कराए गायब मिले. अनुपस्थित कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

प्रभारी नगर आयुक्त ने सख्त लहजे में आदेश दिया है कि जब तक इन सभी 19 निगमकर्मियों का स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं हो जाता, तब तक एक दिन का वेतन रोक दिया जाएगा.

कौन-कौन थे अनुपस्थित?

लोक स्वच्छता पदाधिकारी शशिभूषण सिंह, टाउन प्लानर मन्नू यादव, राकेश कुमार सिन्हा, बलवीर प्रसाद यादव, विकास कुमार हरि, गिरीश पासवान, जयचन्द्र कुमार सिंह, जुलेखा बेगम, कामदेव दास, मो. असीफ आलम, मो. गुलाम मुस्तफा, पंकज कुमार हरि, पप्पू हरि, राजीव रंजन, रंधीर कुमार, रंजीत कुमार, सुभाष प्रसाद, सुमित यादव और विक्की.

इसे भी पढ़ें-
- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
34 ° C
34 °
34 °
26 %
3.1kmh
1 %
Tue
37 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
39 °

अन्य खबरें