विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News : नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

Bihar News : नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में बड़ा हादसा हुआ. भीड़ के बीच भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत हो गई. कई घायल अस्पताल में भर्ती, प्रशासन ने मेला बंद कराया.

विज्ञापन

Bihar News : नालंदा जिले के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 8 महिलाओं की जान चली गई. हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दर्शन की होड़ बनी हादसे की वजह

चैत्र माह के आखिरी मंगलवार को लेकर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. मेले के अंतिम दिन होने के कारण भीड़ सामान्य दिनों से कहीं अधिक थी. इसी बीच श्रद्धालु जल्द दर्शन के लिए आगे बढ़ने लगे और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. मंदिर का गर्भगृह छोटा होने और प्रवेश-निकास का रास्ता सीमित होने से भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घटना के बाद प्रशासन अलर्ट

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत मेला और मंदिर परिसर को बंद करवा दिया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में जुट गई. हादसे की सूचना मिलते ही पटना के कमिश्नर को बिहार शरीफ रवाना किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

अव्यवस्था से बिगड़े हालात

मंदिर परिसर में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी रीना राय ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि अचानक कुछ श्रद्धालु बेहोश होकर गिरने लगे और कई लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और कुछ लोगों की मौत की सूचना भी सामने आई. उनके अनुसार, भगदड़ की मुख्य वजह यह रही कि श्रद्धालु कतार में रुकने के बजाय जल्दी दर्शन करने की कोशिश में एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे. चूंकि यह चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार था, इसलिए भीड़ असामान्य रूप से अधिक थी और उचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति बेकाबू हो गई.

मंदिर की विशेष धार्मिक मान्यता

मघड़ा शीतला मंदिर बिहार शरीफ से कुछ दूरी पर स्थित है और इसकी गहरी धार्मिक मान्यता है. यहां चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन विशेष पूजा होती है. 10 मार्च से शुरू हुआ शीतला माता का मेला मंगलवार को समाप्त हो रहा था, जिसके चलते अंतिम दिन श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई थी.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली से पुरुलिया के लिए नई ट्रेन 2 अप्रैल से, बिहार-झारखंड रूट के यात्रियों को राहत

इसे भी पढ़ें-रक्सौल से काठमांडू तक ट्रेन चलाने की तैयारी तेज, नेपाल की मंजूरी का इंतजार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
45%
5.7m/s
40%
शुक्र
38 °
शनि
41 °
रवि
41 °
सोम
38 °
मंगल
39 °

अन्य खबरें