वायरल वीडियो

Bhagalpur : सड़क और बिजली परियोजनाओं की प्रगति पर प्रशासन की नजर, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

Bhagalpur News : भागलपुर में आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सड़क, टोल प्लाजा और पावर सब स्टेशन कार्यों की स्थिति जानी. लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

Bhagalpur News : समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिले में चल रही आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे.

टोल प्लाजा भू-अर्जन भुगतान में तेजी के निर्देश

एनएच भागलपुर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि भागलपुर-कहलगांव-मिर्जाचौकी सड़क परियोजना के तहत टोल प्लाजा निर्माण के लिए 18 रैयतों को भू-अर्जन राशि देनी थी. इनमें 10 रैयतों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि 8 का भुगतान लंबित है. जिलाधिकारी ने डीसीएलआर कहलगांव को एनएच के साथ समन्वय कर शेष भुगतान जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पावर सब स्टेशन के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश

प्रोजेक्ट इलेक्ट्रिसिटी के कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी कि कहलगांव और नाथनगर प्रखंड में पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि की जरूरत है. इस पर जिलाधिकारी ने स्वयं स्थल निरीक्षण कर भूमि चिन्हित करने और संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा.

सड़कों के चौड़ीकरण के लिए सर्वे और प्राथमिकता सूची

ग्रामीण कार्य विभाग भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव के अभियंताओं को आरडब्ल्यूडी सड़कों के चौड़ीकरण हेतु सर्वे कराने का निर्देश दिया गया. बीडीओ और एसडीओ के साथ चर्चा कर प्राथमिकता सूची तैयार कर विभाग को प्रस्ताव भेजने को कहा गया.
साथ ही सभी अभियंताओं को संवेदकों के साथ नियमित बैठक और औचक निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें-पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर, डीएम ने दिए तेजी के निर्देश

इसे भी पढ़ें-डीएम ने दवा खाकर की एमडीए अभियान की शुरुआत, 17 दिन चलेगा फाइलेरिया रोधी अभियान

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में स्वच्छता अभियान: LBSNAA निदेशक ने सभी विभागों को जिम्मेदारी साझा करने का संदेश दिया

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 7 फरवरी को टाउन हॉल में होगा फरोग-ए-उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा

इसे भी पढ़ें-भागलपुर जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता प्रमंडल स्तर के लिए चयनित

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
61 %
3.6kmh
40 %
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here