वायरल वीडियो

भागलपुर में गैस-पेट्रोल-डीजल आपूर्ति सामान्य, जमाखोरी रोकने को प्रशासन सख्त

Bhagalpur News : भागलपुर में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्यान्न और अन्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति मांग से अधिक की जा रही है.

Bhagalpur News : भागलपुर के समीक्षा भवन में सचिव, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सह प्रभारी सचिव, भागलपुर जिला बी. कार्तिकेय धनजी की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की उपस्थिति में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवा की उपलब्धता बनाए रखने को लेकर संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

बैठक में एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा के क्रम में एचपीसीएल, आइओसीएल तथा बीपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधकों ने बताया कि जिले में प्रतिदिन डिमांड से ज्यादा गैस की आपूर्ति की जा रही है. भागलपुर में औसतन प्रतिदिन 8756 गैस सिलेंडरों की मांग हो रही है, जबकि आपूर्ति 12700 है. इस प्रकार बैकलॉग को भी तेजी से खत्म किया जा रहा है.

पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर समीक्षा

पेट्रोल, डीजल के संबंध में बताया गया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई समस्या नहीं है. जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी चालू रखने का आदेश दिया है, ताकि कोई भी एक ही गाड़ी में बार-बार डीजल, पेट्रोल भरवाकर अपने पास ले जाकर जमा न करे.

बैठक में बताया गया कि रेस्टोरेंट एवं होटल में भी गैस की आपूर्ति की जा रही है. साथ ही जीविका दीदी की रसोई, विद्यालयों को एमडीएम हेतु निरंतर गैस की आपूर्ति की जा रही है.

सचिव ने सभी पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल की प्राप्ति और आपूर्ति की दैनिक प्रतिवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए.

खाद्यान्न और कीमतों पर नजर रखने का निर्देश

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में खाद्यान्न की कोई समस्या नहीं है. होटल एवं रेस्टोरेंट भी चल रहे हैं. कृषि कार्य में भी कोई परेशानी नहीं है.

सचिव ने कहा कि अफवाह पर नजर रखने हेतु सोशल मीडिया टीम लगातार कार्यरत रहे और लोगों के बीच जिंगल के माध्यम से धैर्य बनाए रखने की अपील की जाए कि कहीं भी गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं है. साथ ही खाद्य सामग्री की कीमत पर भी नजर रखी जाए, ताकि कहीं कोई जमाखोरी न कर सके.

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव कृष्ण चंद्रगुप्त, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक के उपरांत सचिव द्वारा गैस, पेट्रोल, डीजल को लेकर कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष की विधिवत जांच की गई तथा पंजी में दर्ज शिकायतों की प्रकृति तथा उस पर की गई कार्रवाई का अवलोकन किया गया.

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव कृष्ण चंद्रगुप्त, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अजय कुमार चौधरी सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-मिड डे मील खाते ही 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

इसे भी पढ़ें-टीएमबीयू में लीव बैलेंस अपडेट पर विवाद, कॉलेज और पीजी विभाग जानकारी नहीं भेज रहे

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
57 %
0kmh
1 %
Wed
29 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
40 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here