- Advertisment -

वायरल वीडियो

होर्मुज पर तनाव के बीच ईरान का संदेश- भारत दोस्त है, जहाजों को मिल सकता है सुरक्षित रास्ता!

Strait of Hormuz: पर्शियन गल्फ क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारत के लिए राहत का संकेत दिया है. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों की आवाजाही संभव है.

Strait of Hormuz: पर्शियन गल्फ क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर बनी चिंताओं के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. ईरान की ओर से संकेत दिया गया है कि भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने में विशेष परेशानी नहीं होगी.

भारत के साथ रिश्तों का हवाला

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं. इसी वजह से भारतीय जहाजों को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से सुरक्षित आवाजाही का अवसर मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें-Video: मध्य इजरायल में गिरी ईरान की मिसाइल, धमाके के बाद उठीं आग की लपटें और धुएं का गुबार

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है.

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद नहीं

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि वर्तमान हालात के कारण जहाजों की आवाजाही कुछ हद तक प्रभावित हुई है, लेकिन मार्ग पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है.

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की ओर से कभी यह इच्छा नहीं रही कि इस अहम समुद्री रास्ते को बंद किया जाए. कुछ जहाज अब भी इस मार्ग से गुजर रहे हैं.

युद्ध खत्म करने की अपील

हकीम इलाही ने मौजूदा संघर्ष को लेकर कहा कि इसकी वजह से दुनिया के कई देशों के लोग प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वैश्विक नेता मिलकर अमेरिका पर दबाव बनाएं ताकि इस युद्ध को जल्द समाप्त किया जा सके.

दुनिया के लिए अहम समुद्री रास्ता

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दुनिया के सबसे रणनीतिक समुद्री मार्गों में गिना जाता है. वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है.

अगर किसी कारण यह मार्ग बाधित होता है तो इसका असर सीधे ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है. भारत भी अपने कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आयात करता है.

इसे भी पढ़ें-ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत पर रहस्य, मोजतबा खामेनेई के कोमा में होने का दावा

इसे भी पढ़ें-ईरान के स्कूल पर हमले का वीडियो आया सामने, अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया- US टॉमहॉक मिसाइल थी जिम्मेदार

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
few clouds
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
20 %
2.2kmh
18 %
Fri
23 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
36 °
Tue
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here