वायरल वीडियो

आशा भोसले का निधन: 92 वर्ष की उम्र में संगीत जगत की दिग्गज ने ली अंतिम सांस

Asha Bhosle Died: आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में गहरा शोक फैल गया है. 92 वर्ष की आयु में ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हुआ. उनके बेटे ने अंतिम दर्शन और संस्कार की जानकारी साझा की.

Asha Bhosle Died: मुंबई से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को गंभीर स्थिति में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा, लेकिन 92 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. इस खबर की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की है, जिसके बाद संगीत और फिल्म जगत में गहरा शोक फैल गया है.

ANI का ट्वीट

अचानक बिगड़ी तबीयत और अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार शनिवार को उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

बेटे ने क्या कहा?

आनंद भोसले ने बताया कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्होंने यह भी बताया कि कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे. वहीं अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

संगीत की दुनिया में अमिट योगदान

आशा भोसले का नाम भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित गायिकाओं में गिना जाता है. उन्होंने कई दशकों तक अपनी आवाज से हजारों गीतों को अमर बनाया. 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बचपन में ही संगीत की शुरुआत कर दी थी और मात्र 9 साल की उम्र में गायन की दुनिया में कदम रखा था. 1943 में उन्होंने पहली बार फिल्मी गीत रिकॉर्ड किया और 1950 के दशक में बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की.

सिनेमा के शीर्ष सम्मान से सम्मानित रहीं आशा भोसले

अपने लंबे करियर में उन्हें कई बड़े सम्मान मिले. वर्ष 2000 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया, जबकि 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला, जिनमें “दिल चीज क्या है” और “मेरा कुछ सामान” जैसे गीत शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-संजय दत्त फिर नए अंदाज में लौटे, ‘आखिरी सवाल’ से बढ़ी हलचल; कब रिलीज होगी फिल्म?

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
37 ° C
37 °
37 °
19 %
4.1kmh
1 %
Sun
38 °
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
43 °
Thu
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here