वायरल वीडियो

बिहार में भ्रष्टाचार पर वार, समस्तीपुर और सुपौल में 2 अधिकारी घूस लेते गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की दोहरी कार्रवाई. समस्तीपुर में 10 हजार और सुपौल में 20 हजार की घूस लेते अधिकारी पकड़े गए. दोनों मामलों में पूछताछ जारी, आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू.

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. समस्तीपुर जिले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है.

दलसिंहसराय में निजी आवास पर छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी टीम को उजियारपुर प्रखंड से जुड़े एक मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार को टीम ने दलसिंहसराय स्थित पदाधिकारी राजेश कुमार भगत के निजी आवास पर छापा मारा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कार्रवाई के दौरान उन्हें 10 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ लिया गया. मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई. फिलहाल निगरानी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है. अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया.

उजियारपुर प्रखंड से जुड़ा था मामला

बताया जा रहा है कि राजेश कुमार भगत उजियारपुर प्रखंड का भी प्रभार संभाल रहे थे. उसी प्रखंड से जुड़े एक कार्य में कथित रूप से अवैध राशि की मांग की गई थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया.

सुपौल में भी सर्वे अमीन गिरफ्तार

इसी क्रम में सुपौल जिले में भी निगरानी विभाग ने एक सर्वे अमीन को रिश्वत लेते दबोचा. मरौना अंचल में तैनात विक्रम कुमार राम को 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि जमीन सर्वे से संबंधित कार्य के एवज में यह राशि मांगी गई थी.

हाल के दिनों में राज्य सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इसी कड़ी में विभागीय स्तर पर निगरानी अभियान तेज किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-शोक की घड़ी में नहीं होगी भागदौड़, अब व्हाट्सएप से बुक होगा अंतिम संस्कार का स्लॉट

इसे भी पढ़ें-पटना में 2005 बैच के IPS पर शिकंजा, आंध्र प्रदेश पुलिस पहुंची लेने

इसे भी पढ़ें-25 फरवरी को बिहार आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के गांवों पर नजर

इसे भी पढ़ें- भूमिहार-ब्राह्मण नाम सरकारी अभिलेख में रहेगा, निगरानी व्यवस्था हाेगी सख्त

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
24 ° C
24 °
24 °
38 %
0kmh
0 %
Fri
24 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
40 °
Tue
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here