वायरल वीडियो

Bangladesh violence : बांग्लादेश में हिंसा, कौन था हिंदू युवक दीपू चंद्र दास? किस आरोप में पीट-पीटकर मारा, जानें डिटेल्स

Bangladesh violence : बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. मयमनसिंह में भीड़ की हिंसा का शिकार एक हिंदू युवक हुआ, जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

Bangladesh violence : बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा अब और गंभीर होती जा रही है. मयमनसिंह जिले में भीड़ की हिंसा का शिकार एक हिंदू युवक हुआ, जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव और डर का माहौल बन गया है.

इस्लाम के अपमान के आरोप में भड़की भीड़

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मयमनसिंह के भालुका इलाके में एक फैक्ट्री कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगने के बाद हालात बिगड़ गए. आरोप है कि इसी बात को लेकर गुस्साई भीड़ ने हिंदू युवक दीपू चंद्र पर हमला कर दिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.

कौन था दीपू चंद्र?

दीपू चंद्र की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है. वह हिंदू समुदाय से था और मयमनसिंह के स्क्वायर मास्टरबारी क्षेत्र में रहता था. जीविका चलाने के लिए वह पायनियर निट कंपोजिट नामक फैक्ट्री में मजदूरी करता था. घटना के वक्त वह फैक्ट्री परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद था.

अमानवीय व्यवहार

भालुका मॉडल थाना के इंस्पेक्टर (जांच) अब्दुल मलिक के अनुसार, हत्या के बाद भीड़ ने शव को ढाका-मयमनसिंह राजमार्ग के किनारे फेंक दिया और उसमें आग लगा दी. इससे सड़क के दोनों ओर यातायात बाधित हो गया. हालात यहीं नहीं थमे, बाद में अधजले शव को पेड़ से बांधकर दोबारा जलाया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया.

पिता को सोशल मीडिया से मिली जानकारी

घटना के बाद मीडिया से बातचीत में दीपू चंद्र के पिता रविलाल दास ने बताया कि उन्हें अपने बेटे की मौत की खबर सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए मिली. परिवार के लिए यह सूचना किसी सदमे से कम नहीं थी.

सात आरोपी गिरफ्तार

दीपू चंद्र की हत्या के मामले में रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अंतरिम सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आरएबी-14 ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा है.

अंतरिम सरकार का सख्त संदेश

मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार ने साफ किया कि कानून के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

आरएबी के अनुसार गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान मोहम्मद लिमोन सरकार (19), मोहम्मद तारेक हुसैन (19), मोहम्मद माणिक मिया (20), इरशाद अली, निजुम उद्दीन, अलोमगीर हुसैन (38) और मोहम्मद मिराज हुसैन एकॉन (46) के रूप में की गई है.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली की दमघोंटू हवा के बीच चीन का ‘बीजिंग मॉडल’, प्रदूषण घटाने के 6 कारगर तरीके, भारत के लिए संदेश

इसे भी पढ़ें-अमेरिका में बाढ़ का कहर: सेकेंडों में ढह गया पुल, उफनती नदी ने सड़क को निगला-वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें-सिडनी गोलीबारी के बाद नेतन्याहू का ऑस्ट्रेलिया पर हमला, बोले—यहूदी विरोधी सोच को मिल रहा संरक्षण

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
74 %
3.6kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें