- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur Crime : भागलपुर में गैस एजेंसी कर्मचारी के साथ हवाई अड्डा इलाके में छिनतई, पुलिस जांच में जुटी

Bhagalpur Crime : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा धोबिया कोठी इलाके में गैस सिलेंडर बांटने गए कर्मचारी पवन कुमार से 6,650 रुपये की छिनतई हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Bhagalpur Crime : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा धोबिया कोठी इलाके में शुक्रवार शाम गैस सिलेंडर बांटने गए कर्मचारी पवन कुमार के साथ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. पवन मायागंज के रहने वाले हैं और उस समय वितरण के बाद पैसे गिन रहे थे.

घटना की सूचना पवन ने डायल 112 पुलिस को दी, जिन्होंने उन्हें तिलकामांझी थाना जाने की सलाह दी. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गैस एजेंसी के मालिक और भाजपा नेता इंदू भूषण झा ने बताया कि अपराधियों ने पवन के पास से 6,650 रुपये की रकम छीन ली. दो बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर रोककर रकम झपट ली और हवाई अड्डा की ओर भाग गए. पुलिस फिलहाल घटना की छानबीन में लगी है और लिखित शिकायत आने के बाद कार्रवाई तेज होगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर जिले की विकास योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी, समय पर कार्य पूरा करने का आदेश

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
scattered clouds
23.2 ° C
23.2 °
23.2 °
39 %
2.1kmh
31 %
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
38 °
Mon
34 °
- Advertisment -

अन्य खबरें