वायरल वीडियो

Bhagalpur : स्वतंत्रता दिवस परेड का भव्य पूर्वाभ्यास, DM और SSP ने जवानों की सलामी ली

Bhagalpur News: भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस की परेड का भव्य पूर्वाभ्यास सैंडिस कंपाउंड में संपन्न हुआ. जवानों और एनसीसी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया.

Bhagalpur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड का भव्य पूर्वाभ्यास सैंडिस कंपाउंड में किया गया. परेड में शामिल जवानों और एनसीसी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया.

परेड का निरीक्षण सबसे पहले वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने किया. उनका स्वागत एनसीसी छात्राओं ने मंच तक एस्कॉर्ट कर किया. तत्पश्चात जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी का आगमन हुआ और उन्होंने भी परेड में शामिल जवानों की सलामी ली. जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया. इसके बाद ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान संपन्न हुआ. परेड में बिहार विशेष सशस्त्र बल, जिला बल और महिला सशस्त्र बल की कई बटालियन के जवान शामिल रहे. एनसीसी छात्राएं, स्काउट एवं गाइड भी परेड में उपस्थित रहे, जिससे समारोह की भव्यता और बढ़ गई.

परेड में शामिल बटालियन

बिहार विशेष सशस्त्र बल-05 गंगा कंपनी, परिचारी अकबर राय, द्वितीय परेड कमाण्डर, प्लाटून नंबर-01

जिला बल, भागलपुर, परिचारी अंजली कुमार-01, प्रथम परेड कमाण्डर, सैंडिस कंपाउंड प्लाटून नंबर-02

जिला सशस्त्र बल, भागलपुर, प्रा०अ०नि० (प्रशि०) बिरेन्द्र राय, सैंडिस कंपाउंड प्लाटून नंबर-03

जिला महिला सशस्त्र बल, परिचारी अंजली कुमारी-02, सैंडिस कंपाउंड प्लाटून नंबर-04

जिला महिला सशस्त्र बल, परिचारी मिनु सानिया, सैंडिस कंपाउंड प्लाटून नंबर-05

जिला सशस्त्र बल, भागलपुर, परिचारी अजीत कुमार, पुलिस केंद्र प्लाटून नंबर-1

जिला महिला सशस्त्र बल, प्रा०अ०नि० (प्रशि०) श्री निवास शर्मा, पुलिस केंद्र प्लाटून नंबर-2

एनसीसी की छात्राएं और स्काउट एवं गाइड ने परेड में भाग लेकर समारोह की भव्यता में चार चांद लगाए.

इसे भी पढ़ें-

राज ठाकरे की MNS ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, EVM पर उठाए गंभीर सवाल

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, झारखंड में 13 अगस्त को आंधी-बारिश का अलर्ट

उरी में आतंकियों की घुसपैठ नाकाम, एक जवान शहीद, सेना अलर्ट पर

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
scattered clouds
39 ° C
39 °
39 °
24 %
4.1kmh
40 %
Fri
39 °
Sat
41 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें