18.1 C
Delhi
18 February 2026, Wednesday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन से 17 बोतल विदेशी शराब बरामद

Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 17 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹7,910 बताई जा रही है.

यह कार्रवाई निरीक्षक अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में की गई. उनके साथ उपनिरीक्षक पूर्णेन्दु कुमार, सहायक उप निरीक्षक शशिकांत शर्मा, हेड कांस्टेबल उत्तम सरकार और कांस्टेबल गुंजन कुमार की टीम शामिल थी.

टीम ने प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर छापेमारी की, जहां से 8 बोतल (750 ml) और 9 बोतल (500 ml) विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद शराब को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मधनिषेध विभाग, भागलपुर को सुपुर्द कर दिया गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि ये शराब रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंची और इसका स्रोत क्या है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में आचार संहिता का उल्लंघन, हवाई अड्डा की दीवार पर लिखे नारे पर कांग्रेस के अज्ञात कार्यकर्ता पर एफआइआर

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
23 ° C
23 °
23 °
56 %
0kmh
0 %
Wed
22 °
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
- Advertisment -

अन्य खबरें