वायरल वीडियो

Bhagalpur News : प्रखंडों को समय पर योजना उपलब्ध कराने के निर्देश, भागलपुर में एमडीए और कालाजार पर कार्यशाला

Bhagalpur News : भागलपुर में एमडीए और कालाजार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सादर अस्पताल सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को समय पर माइक्रो और एक्शन प्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. कार्यशाला में फाइलेरिया और कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई.

Bhagalpur News : सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) की तैयारी को लेकर सादर अस्पताल सभागार में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ ने सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओआईसी) को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर माइक्रो और एक्शन प्लान जिला स्तर पर उपलब्ध कराए जाएँ. 15 जनवरी तक सभी प्रखंडों से आए एक्शन प्लान को राज्य को भेजा जाएगा.

एमडीए और फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर जोर

वर्तमान कार्यशाला में वीडीसीओ आरती कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आगामी 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) शुरू किया जाएगा. उन्होंने सभी एमओआईसी और संबंधित कर्मचारियों से सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि कार्यक्रम से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हों.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

कालाजार डोजियर और डाटा अपडेट

कार्यशाला में पिरामल स्वास्थ्य के पीएलसीडी विजय कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से आईआईएचपी पोर्टल अपडेट, एमएमडीपी क्लिनिक, किट डिस्ट्रीब्यूशन स्टेटस, एनबीएस डेटा, एमडीए टाइमलाइन, एक्शन प्लान, माइक्रो प्लान, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और कालाजार कार्यक्रम के तहत आरके 39 कीट स्टेटस व डोजियर प्रिपरेशन की विस्तृत जानकारी दी.
वीडीसीओ कृति कुमारी ने सभी प्रखंडों में कालाजार वीएल और पीकेडीएल पेशेंट की लाइन लिस्ट, ट्रिटमेंट हिस्ट्री और आरके 39 कीट स्टेटस डेटा जल्द अपडेट करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में डोजियर तैयार किया जा रहा है और कालाजार प्रभावित पीरपैंती प्रखंड को कालाजार डोजियर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है.

मुख्य प्रतिभागी

कार्यशाला में डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. आशीष, पिरामल स्वास्थ्य के पीएलसीडी विजय कुमार, पीओसीडी मुकेश ठाकुर, शीतल पंडित, सीफार के सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट जय प्रकाश कुमार सहित जिला के विभिन्न प्रखंडों से एमओआईसी, बीसीएम, वीबीडीएस, डाटा ऑपरेटर और शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ा न्याय का भरोसा; हजारों मुकदमों के त्वरित निष्पादन की पहल

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में चुनावी जिम्मेदारी निभाने वालों को मिला सम्मान, DM ने सौंपे प्रशस्ति पत्र

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
50 %
3.1kmh
40 %
Sun
26 °
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें