वायरल वीडियो

Bhagalpur News : कल सुबह 4 बजे से भागलपुर में पावर कट, इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

Bhagalpur News : भागलपुर सिटी के बाजार क्षेत्र में सोमवार को चार घंटे बिजली नहीं रहेगी. सुबह 4 बजे से 8 बजे तक कई फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी. झुके हुए बिजली पोल को बदलने का काम किया जायेगा.

Bhagalpur News : भागलपुर सिटी के बाजार इलाके में सोमवार 13 अप्रैल, 2026 को बिजली आपूर्ति चार घंटे के लिए बाधित रहेगी. तड़के सुबह 4 बजे से 8 बजे तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. यह व्यवधान मरम्मत कार्य के कारण किया जा रहा है.

झुके पोल को बदलने के लिए होगा काम

घंटाघर के पास एक बिजली का पोल झुक गया है, जिससे भविष्य में आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. इसी को देखते हुए विभाग की ओर से पुराने पोल को हटाकर नया पोल लगाने का काम किया जाएगा.

कई फीडरों पर पड़ेगा असर

इस कार्य के दौरान टीटीसी विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट लाइन को बंद रखा जाएगा. इसके चलते खलीफाबाग, नयाबाजार और मशाकचक फीडरों की बिजली प्रभावित रहेगी. इसके अलावा मोजाहिदपुर पावर हाउस के हॉस्पिटल फीडर को सुरक्षा कारणों से बंद रखा जाएगा.

घंटाघर क्षेत्र में भी रहेगा असर

सीएस विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाला घंटाघर क्षेत्र भी इस दौरान प्रभावित रहेगा. मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि झुके हुए पोल को बदलना जरूरी है, ताकि आगे किसी बड़े व्यवधान से बचा जा सके.

कल लगेगा सुधार कैंप, बिजली बिल में गड़बड़ी से मिलेगी राहत

भागलपुर में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सोमवार को विशेष बिल सुधार कैंप का आयोजन किया जाएगा. मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन कार्यालय सहित जिले के विभिन्न सब डिविजनों और सेक्शनों में यह कैंप लगाया जाएगा, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान करा सकेंगे.

सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि यह कैंप खास तौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए है, जिन्हें बिजली बिल में गड़बड़ी, अधिक राशि या अन्य त्रुटियों की शिकायत है. ऐसे उपभोक्ता अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर आवेदन दे सकते हैं.

कैंप में प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही जांच कर बिल में सुधार किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. विभाग का उद्देश्य है कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसे भी पढ़ें-15 हवाई पट्टियों का होगा आकलन, भागलपुर एयरोड्रम पर 15-17 अप्रैल तक सर्वे

इसे भी पढ़ें-ट्रेन यात्रियों से छिनतई करने वाले गिरोह पर शिकंजा, एक सदस्य दबोचा

इसे भी पढ़ें-आपदा राहत में बदलाव, मुआवजा मंजूरी की जिम्मेदारी अब ADC को

इसे भी पढ़ें-गंगा पर फोरलेन पुल की सुस्ती पर सख्ती, मरीन ड्राइव को उड़ान; भागलपुर-मुंगेर में एक्शन मोड में प्रशासन

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
35 ° C
35 °
35 °
20 %
2.1kmh
20 %
Sun
34 °
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
43 °
Thu
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here