वायरल वीडियो

Bhagalpur News : भागलपुर में चुनावी जिम्मेदारी निभाने वालों को मिला सम्मान, DM ने सौंपे प्रशस्ति पत्र

Bhagalpur News : भागलपुर के टाउन हॉल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम और बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि तय समयसीमा में शुद्धता के साथ कार्य पूरा होना पूरी टीम की मेहनत और बेहतर तैयारी का परिणाम है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों के योगदान की सराहना की.

Bhagalpur News : भागलपुर सिटी के टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम और बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, नगर आयुक्त शुभम कुमार तथा नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह उपस्थित रहे.

डीएम बोले—चुनौती को अवसर में बदला

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक बड़ी चुनौती था, जिसे बीएलओ, उनके सहयोगी कर्मियों तथा प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर के अधिकारियों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाया. उन्होंने कहा कि बिहार पहला राज्य था, जहां इस कार्य के लिए सख्त टाइमलाइन तय की गई थी, लेकिन सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे कर लिए गए, किसी भी स्तर पर समय बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ी.

जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर तैयारी का ही परिणाम था कि चुनाव के दिन किसी भी बूथ पर मतदाता सूची से नाम कटने या मतदान से वंचित होने की कोई शिकायत सामने नहीं आई. किसी भी बूथ लेवल एजेंट या पोलिंग एजेंट ने असंतोष व्यक्त नहीं किया, जो पूरी प्रक्रिया की शुद्धता और पारदर्शिता को दर्शाता है.

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए समन्वय की सराहना

डीएम ने बताया कि उनके स्तर से 13 बार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गईं, जबकि अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर भी नियमित संवाद बनाए रखा गया. उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और वरीय पुलिस अधीक्षक का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन के बेहतर समन्वय से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम और उसके बाद विधानसभा आम निर्वाचन 2025 शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ.

एसएसपी ने भी की प्रशंसा

वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने भी निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आए किसी भी प्रेक्षक ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई और न ही कहीं से कोई नकारात्मक फीडबैक मिला. यह उपलब्धि सभी कर्मियों की मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क का परिणाम है, जिसके कारण भागलपुर में चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें-टीएनबी कॉलेज बनी इंटर कॉलेज महिला खो-खो की चैंपियन, एसएम को हराया फाइनल में

इसे भी पढ़ें-टीएमबीयू ने स्नातक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 15 दिसंबर से भरे जाएंगे फॉर्म

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
50 %
3.1kmh
40 %
Sun
26 °
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें