वायरल वीडियो

Bhagalpur News: आज 10 से 2 बजे तक वेरायटी चौक फीडर की बिजली रहेगी बंद

Bhagalpur News: भागलपुर शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. रविवार को हुई बारिश ने पूरे शहर की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा दी. कई इलाकों में बिजली एहतियातन काट दी गई और बाद में जब आपूर्ति बहाल की गई तो फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों को दिनभर परेशान किया. मेडिकल कॉलेज से जुड़ा नगर निगम फीडर सबसे ज्यादा ट्रिप करता रहा. वहीं, सोमवार को वेरायटी चौक फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी, जिससे बाजार क्षेत्र के बड़े हिस्से में अघोषित कटौती जैसी स्थिति बनी रहेगी.

बारिश बनी मुसीबत, पूरे शहर में बिजली रही ठप

शनिवार की रात और रविवार को हुई लगातार बारिश के कारण बिजली विभाग ने कई फीडरों की आपूर्ति एहतियातन रोक दी. हालांकि बारिश थमने के बाद सप्लाई बहाल की गई, लेकिन तकनीकी खराबियों के चलते फॉल्ट की स्थिति बनती रही. इससे कई इलाकों में बार-बार बिजली गुल होती रही. नगर निगम फीडर की हालत सबसे ज्यादा खराब रही, जिससे मेडिकल क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में दिनभर ट्रिपिंग की समस्या से लोग हलकान रहे.

Also Read-स्लीपर टिकट से सीधा AC में एंट्री, एक क्लिक में होगा कमाल

वेरायटी चौक फीडर आज रहेगा बंद

सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वेरायटी चौक फीडर की बिजली बंद रहेगी. सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार के मुताबिक लोहिया पुल के नीचे खुले तारों को कवर्ड वायर से बदला जाएगा, इसी कारण चार घंटे की शटडाउन लिया जा रहा है. इस दौरान लोहिया पुल के नीचे का इलाका, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड और आसपास के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.

Also Read-झारखंड की सौगात: दिव्यांगजनों को हर माह ₹1000 की सहायता, जानिए कैसे उठाएं योजना का लाभ

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
scattered clouds
39 ° C
39 °
39 °
24 %
4.1kmh
40 %
Fri
39 °
Sat
41 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें