वायरल वीडियो

बिहार की आधी आबादी के लिए बड़ा फैसला, 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवर

Bihar Jeevika Didi News: बिहार सरकार अब जीविका दीदियों को बीमा सुरक्षा देने की तैयारी में है. राज्य की करीब एक करोड़ महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है. प्राकृतिक मौत पर 2 लाख और दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी.

Bihar Jeevika Didi News: बिहार सरकार अब राज्य की जीविका दीदियों को बीमा सुरक्षा देने की तैयारी में है. आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के बाद अब उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. इसी क्रम में राज्य की करीब एक करोड़ जीविका दीदियों को बीमा योजना से जोड़ने की तैयारी की गई है. इस व्यवस्था के तहत बीमित महिला की प्राकृतिक मौत होने पर उसके परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. वहीं, अगर मृत्यु दुर्घटना में होती है तो आश्रितों को कुल 4 लाख रुपये तक की राशि मिलेगी.

15 अप्रैल से पंचायत स्तर पर चलेगा विशेष अभियान

इस योजना के लिए 15 अप्रैल से बिहार की सभी ग्राम पंचायतों में ‘बीमा सुरक्षा उत्सव’ अभियान शुरू किया जाएगा. यह अभियान 31 मई तक चलेगा. इसका मकसद उन 28 लाख जीविका दीदियों को भी बीमा दायरे में लाना है, जो अभी तक इससे बाहर हैं. फिलहाल करीब 72 लाख दीदियां पहले से बीमा से जुड़ी हुई हैं. अब लक्ष्य सभी दीदियों को इस सुरक्षा कवच से जोड़ना है. इसके लिए प्रशिक्षित जीविका दीदियां और संबंधित कर्मी गांव-गांव जाकर महिलाओं को योजना की जानकारी देंगे और आवेदन के लिए प्रेरित करेंगे.

दो योजनाओं के जरिए मिलेगा सुरक्षा लाभ

सरकार ने इस बीमा व्यवस्था को दो हिस्सों में रखा है. पहली योजना ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ है. इसके तहत 18 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सालाना 436 रुपये का अंशदान देना होगा. इस योजना में प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे.

दूसरी योजना ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ है. यह 18 से 70 वर्ष तक की महिलाओं के लिए लागू होगी. इसमें सालाना केवल 20 रुपये प्रीमियम देना होगा. इस योजना में दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. अगर किसी महिला पर दोनों योजनाएं लागू हैं, तो दुर्घटना में मौत की स्थिति में आश्रितों को कुल 4 लाख रुपये का लाभ मिलेगा.

पतियों को भी बीमा से जोड़ने की तैयारी

इस बार अभियान में जीविका दीदियों को अपने साथ-साथ अपने पतियों का भी बीमा कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा. विभाग का मानना है कि परिवार के मुख्य सदस्य का बीमा होने से ग्रामीण परिवारों को अचानक आने वाले आर्थिक संकट से बचाया जा सकता है.

पहले भी हजारों परिवारों को मिला है लाभ

पिछले दो दशकों में करीब 10 हजार परिवारों को बीमा योजना का लाभ मिल चुका है. अब इस योजना का दायरा और बढ़ाने की तैयारी है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इससे जुड़ सकें. 1 जून से यह बीमा प्रभावी हो जाएगा और इसके बाद एक साल तक सुरक्षा उपलब्ध रहेगी.

इसे भी पढ़ें-बिहार में LPG को लेकर घबराहट बेकार, IOCL ने कहा- सप्लाई पूरी तरह सामान्य

इसे भी पढ़ें-बिहार में कंज्यूमर्स को 3 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन, नहीं तो अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना

इसे भी पढ़ें-पटना से आसमान के रास्ते बिहार दर्शन, 8 बड़े टूरिस्ट स्पॉट तक पहुंचेगा हेली टूरिज्म

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
28 ° C
28 °
28 °
54 %
4.6kmh
75 %
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
39 °
Sun
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here