वायरल वीडियो

बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों का तबादला

Bengal Election: बंगाल चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं. कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच चुनाव आयोग ने कानून-व्यवस्था को निष्पक्ष और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोलकाता पुलिस में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं. जारी अधिसूचना के तहत 11 आईपीएस और एक डब्ल्यूपीएस अधिकारी समेत कुल 12 अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. इस फेरबदल में संयुक्त आयुक्त स्तर के कई अहम पदों पर बदलाव देखने को मिला है, वहीं मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के एसडीपीओ को भी उनके पद से हटा दिया गया है.

जॉइंट कमिश्नर स्तर पर बड़े बदलाव

आयोग की कार्रवाई में कोलकाता पुलिस के तीन जॉइंट कमिश्नर पदों पर बदलाव किया गया है. आईपीएस सोमा दास मित्रा, जो अब तक सीआईडी में डीआईजी के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें जॉइंट सीपी (क्राइम) बनाया गया है. वहीं राज्य पुलिस में डीआईजी (कार्मिक) की जिम्मेदारी संभाल रहे सुदीप सरकार को जॉइंट सीपी (हेडक्वार्टर) नियुक्त किया गया है. इसके अलावा एसटीएफ में डीआईजी पद पर तैनात देवस्मिता दास को जॉइंट कमिश्नर (इंटेलिजेंस) बनाया गया है.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

16 महीने बाद क्राइम विंग को मिला स्थायी प्रमुख

करीब 16 महीने के अंतराल के बाद कोलकाता पुलिस के क्राइम विंग को स्थायी संयुक्त आयुक्त मिला है. इससे पहले इस पद पर नियमित नियुक्ति नहीं थी और अतिरिक्त प्रभार के रूप में काम चलाया जा रहा था. पहले आईपीएस सैयद वकार रजा और बाद में ट्रैफिक विभाग के संयुक्त आयुक्त रूपेश कुमार इस जिम्मेदारी को अतिरिक्त रूप से संभाल रहे थे. अब सोमा दास मित्रा की नियुक्ति के साथ यह पद नियमित रूप से भर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि आईपीएस दमयंती सेन के बाद एक बार फिर किसी महिला अधिकारी को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सौम राय का तबादला, निष्पक्षता पर जोर

संयुक्त आयुक्त (इंटेलिजेंस) सौम राय को भी उनके पद से हटा दिया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अरुंधति लवली मैत्रा एक राजनीतिक दल की उम्मीदवार हैं, ऐसे में चुनावी निष्पक्षता बनाए रखने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. उनकी जगह देवस्मिता दास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

डिविजन और जिला स्तर पर भी फेरबदल

इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई डिविजन और जिला स्तर के पदों पर भी नई तैनाती की गई है. मालदा के पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव को कोलकाता पुलिस में उपायुक्त (उत्तर) बनाया गया है. साउथ-ईस्ट डिविजन में अभिषेक मोदी को हटाकर सैकत घोष को जिम्मेदारी दी गई है, जो पहले भांगड़ के उपायुक्त थे.

मनीष जोशी को भांगड़ डिविजन का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि वह पहले विधाननगर के खुफिया विभाग में तैनात थे. वहीं उपायुक्त (पूर्व) पद से बिदितराज बुंदेश को हटाकर उनकी जगह आतंकवाद रोधी बल में कार्यरत रहे प्रशांत चौधरी को नियुक्त किया गया है.

अन्य स्तर पर भी कार्रवाई

चुनाव आयोग ने सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों तक ही सीमित न रहते हुए कई थाना प्रभारियों को भी उनके पद से हटाया है. इसके अलावा मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा के एसडीपीओ पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-आसनसोल में ममता बनर्जी की बड़ी सभा, 12 अप्रैल को दिखेगा जनसमर्थन का दम

इसे भी पढ़ें-बंगाल में पीएम मोदी का हुंकार—’अपनी जमीन पर कमजोर नहीं पड़ेंगे बंगाली’, TMC पर किया तीखा वार

इसे भी पढ़ें-बंगाल चुनाव: पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले—भीड़ बता रही 4 मई का नतीजा, बंगाल बदलाव के मूड में

इसे भी पढ़ें-बर्धमान में चुनावी टक्कर तेज, आज कालना में पीएम मोदी की हुंकार, 13 को कांकसा में ममता का पलटवार

इसे भी पढ़ें-बंगाल में BJP ने खोला पिटारा, महिलाओं के लिए हर महीने 3000 टका का वादा

इसे भी पढ़ें-बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव, कल खुलेगा संकल्प पत्र; अमित शाह करेंगे लॉन्च

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
30 ° C
30 °
30 °
32 %
4.6kmh
0 %
Sun
39 °
Mon
40 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here