13.1 C
Delhi
08 February 2026, Sunday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bihar Crime : बेगूसराय में पहले धारदार हथियार से किया हमला फिर मारी गोली; युवक की बेरहमी से हत्या

Bihar Crime : बेगूसराय में युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. अपराधियों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया, फिर गोली मारी. युवक हाल ही में परीक्षा देकर घर लौटा था.

Bihar Crime : बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला बाड़ा वार्ड नंबर 5 का है, जहां अपराधियों ने पहले तेज धारदार हथियार से हमला किया और फिर गोली मारकर युवक की हत्या कर दी. घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है.

परीक्षा देकर घर लौटा था युवक

मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रियांशु राज उर्फ बादल के रूप में हुई है. वह योगेंद्र पासवान का पुत्र और बाड़ा वार्ड नंबर 5 का निवासी था. परिजनों के अनुसार प्रियांशु बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देकर शनिवार को ही घर लौटा था. इसके अगले ही दिन रात में उसकी हत्या कर दी गई. इससे परिवार में मातम पसरा है.

मौके से मिले खोखे और मोबाइल

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं. वहीं मृतक का मोबाइल फोन पास के खेत में फेंका हुआ मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. प्रारंभिक जांच में मामला सुनियोजित हत्या का लग रहा है.

सूचना मिलते ही मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार, थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, एसआई विनय कुमार पांडेय और एएसआई विवेक कांत शेखर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है.

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें-बक्सर में ट्रक-कार की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के SSB जवान सहित 4 लोगों की मौत

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
15 ° C
15 °
15 °
82 %
0kmh
0 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
27 °
Wed
28 °
Thu
26 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here