- Advertisment -

वायरल वीडियो

बिहार दिवस 2026: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में दिखेगी भव्यता, दो दिवसीय मुख्य समारोह की तैयारी शुरू

Bhagalpur News: आगामी 22 और 23 मार्च को जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें सैंडिस कंपाउंड मुख्य केंद्र होगा. इस महोत्सव के दौरान जिले भर के स्कूलों में प्रभात फेरी और गौरव गान के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष दीर्घाओं, स्टॉल और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए हैं.

Bhagalpur News : जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक की गई. इस बार बिहार दिवस का मुख्य आकर्षण सैंडिस कंपाउंड स्थित ओपन थिएटर होगा, जहां 22 और 23 मार्च को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

​आयोजन को यादगार बनाने के लिए जिले के सभी सरकारी स्कूलों के रंग-रोगन का जिम्मा जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है. 22 मार्च की सुबह जिले के प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसके बाद स्कूलों में बिहार गौरव गान और बिहार प्रार्थना गीत का गान होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है जो कलाकारों का चयन करेगी. कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 तक के छात्रों के बीच नृत्य, संगीत और नाटक की प्रतियोगिताएं होंगी. साथ ही किलकारी के बच्चों के लिए विशेष गायन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें सैंडिस कंपाउंड में सम्मानित किया जाएगा. शिक्षा विभाग का कला जत्था और प्रखंड स्तर के स्कूली बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देंगे.

विभागीय स्टॉल और व्यंजन मेला

सैंडिस कंपाउंड में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. खाने-पीने के शौकीनों के लिए ‘बिहार व्यंजन मेला’ आकर्षण का केंद्र होगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपी गई है.

सम्मान और अन्य व्यवस्थाएं

राष्ट्रीय स्तर पर खेल, विज्ञान और साहित्य में नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया जाएगा. समारोह की सफलता के लिए एनसीसी, स्काउट-गाइड और नेहरू युवा केंद्र का भी सहयोग लिया जा रहा है.

सुरक्षा और सजावट

सजावट के तौर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को नीले प्रकाश (ब्लू लाइट) से रोशन किया जाएगा। एडीएम (विधि-व्यवस्था) को आयोजन का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, अग्निशमन वाहन और मेडिकल टीम तैनात रहेगी. बैठक में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क, सिविल सर्जन और जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में रसोई गैस की किल्लत की अफवाह, डीएम ने कहा—आपूर्ति सामान्य

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
scattered clouds
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
22 %
2.1kmh
42 %
Thu
25 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
38 °
Mon
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here