वायरल वीडियो

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : सूर्यगढ़ा के इस बूथ पर नहीं हुआ मतदान, पटना में सबसे कम वोटिंग दर्ज

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : पहले चरण की वोटिंग के बीच बिहार के कई जिलों से अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं. कहीं लोगों ने मतदान से दूरी बनाई तो कहीं अफसरों ने भी डाला वोट. पटना में सुबह 11 बजे तक सबसे कम मतदान दर्ज किया गया.

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पिपरिया पंचायत के कान्हरपुर गांव स्थित बूथ संख्या 5 पर मतदान पूरी तरह ठप रहा. ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया, जिसके कारण दोपहर तक एक भी वोट नहीं डाला गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में उन्होंने यह फैसला लिया. अब तक कोई चुनावी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है.

11 बजे तक 27.65% लोगों ने वोट डाले

बिहार में आज 18 जिलों में पहले चरण का मतदान जारी है. राज्य के कुल 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 11 बजे तक 27.65% लोगों ने वोट डाले.
सबसे अधिक मतदान बेगूसराय जिले में दर्ज हुआ, जहां 30.37% मत पड़े, जबकि पटना में सबसे कम 23.71% वोटिंग हुई.

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : सूर्यगढ़ा के इस बूथ पर नहीं हुआ मतदान, पटना में सबसे कम वोटिंग दर्ज Poll Percentage

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आज मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची ताकत मतदान में है, इसलिए सभी मतदाता मतदान अवश्य करें.
वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचे. उन्होंने राजभवन स्थित कन्या मध्य विद्यालय बूथ पर वोट डालते हुए नागरिकों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

इसे भी पढ़ें-मुंगेर में झड़प, सिवान में चाकूबाजी, कई दिग्गजों ने डाला वोट

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
31 ° C
31 °
31 °
48 %
4.6kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें