वायरल वीडियो

Bihar Jobs : बिहार के इस जिले में विकास मित्र भर्ती प्रक्रिया शुरू — 15 दिसंबर से मिलेगी आवेदन की सुविधा

Bihar Jobs : भागलपुर सदर में विकास मित्रों की बहाली प्रक्रिया लंबे इंतजार के बाद शुरू हो गई है और नगर निगम के तीन वार्डों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. नियोजन कैलेंडर जारी कर 15 दिसंबर से आवेदन स्वीकार होंगे और 31 जनवरी को नियोजन पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम निर्धारित है.

Bihar Jobs : भागलपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र में विकास मित्रों के रिक्त पदों पर बहाली की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 41, 42 और 20 में खाली पदों को भरने के लिए अनुमंडल कार्यालय सदर की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद वार्ड स्तर पर विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है.

बहाली प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को नगर निगम कार्यालय में ही आवेदन जमा करना होगा. अधिकारियों के अनुसार इससे भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और निश्चित समय सीमा के भीतर चयन पूरा करने में सहायता मिलेगी.

पूरा शेड्यूल तय, चरणबद्ध तरीके से चलेगी प्रक्रिया

15 दिसंबर से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि 20 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. इसके बाद

  • 29 दिसंबर को मेघा सूची प्रकाशित होगी,
  • 02 जनवरी को चयन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी,
  • 06 जनवरी को अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी.

चयन सूची पर दावा और आपत्ति 08 से 15 जनवरी तक दर्ज की जा सकेगी. आपत्तियों के निराकरण के बाद 19 से 27 जनवरी के बीच नियोजन सूची जारी करने की तैयारी है. भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में 31 जनवरी को नियोजन पत्र वितरण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विकास योजनाओं से जुड़े वार्डों में उम्मीद की नई ऊर्जा दिखाई दे रही है. स्थानीय लोग मान रहे हैं कि विकास मित्र की नियुक्ति से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी में सुधार आएगा.

इसे भी पढ़ें-BSSC Vacancy: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर बनने का आखिरी मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

इसे भी पढ़ें-5346 पदों पर भर्ती, टीजीटी टीचर बनें और पाएं 1.42 लाख रुपये तक वेतन

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
18 ° C
18 °
18 °
94 %
1kmh
40 %
Sat
18 °
Sun
29 °
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें