28.1 C
Delhi
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bihar News : होलिका दहन की रात सुलगा हरा जामुन, सड़क किनारे मची अफरातफरी

Bihar News : बिहटा में होलिका दहन की रात एक हरे जामुन के पेड़ में आग लगने से हड़कंप मच गया. तने के खोखले हिस्से में डाली गई जलती लकड़ी से आग अंदर ही अंदर फैलती रही. दमकल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया और स्थिति नियंत्रित हुई.

Bihar News : त्योहार की रात जहां लोग उत्सव में डूबे थे, वहीं बिहटा-पतुत मुख्य मार्ग पर आईआईटी थाना रोड के पास एक हरे जामुन के पेड़ में लगी आग ने अचानक माहौल बदल दिया. सड़क किनारे उठती लपटों ने कुछ देर के लिए दहशत का दृश्य पैदा कर दिया.

भीतर ही भीतर धधकता रहा पेड़

स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ के तने में पहले से गहराई तक खाली सुरंग जैसा हिस्सा था. आशंका जताई जा रही है कि होलिका दहन की रात किसी ने उसी हिस्से में जलती लकड़ी डाल दी. बाहर से सब सामान्य दिखता रहा, लेकिन आग तने के भीतर पूरी रात सुलगती रही.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अगले दिन दोपहर में अचानक तने से धुआं और लपटें निकलनी शुरू हुईं. हरे पत्तों वाले पेड़ से उठती आग ने राहगीरों और दुकानदारों को चौंका दिया.

यातायात पर असर, दमकल की तत्परता

घटना मुख्य सड़क के किनारे होने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ. मौके से गुजर रहे एक स्थानीय युवक ने हालात की गंभीरता समझते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी.
दमकल की टीम ने पहुंचकर तेजी से आग पर काबू पाया. अगर थोड़ी भी देर होती तो पास की दुकानों और खड़ी गाड़ियों तक आग फैल सकती थी.

शरारती तत्वों पर संदेह, जांच जारी

इलाके के लोगों ने इसे जानबूझकर की गई हरकत बताया है. प्रशासन से ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-होली पर बदला टाइम टेबल, दोपहर बाद चलेगी ट्रेनें, जानें शिड्यूल

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
20.7 ° C
20.7 °
20.7 °
22 %
1.9kmh
0 %
Tue
20 °
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here