वायरल वीडियो

Bihar News : भागलपुर में खेल प्रतिभाओं की तलाश: 6 से 9 अप्रैल तक चार खेलों के होंगे ट्रायल

Bhagalpur sports trial 2026 : भागलपुर में खेल प्रतिभाओं के चयन के लिए ट्रायल होंगे. चार खेलों में 12 से 14 वर्ष के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे. चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति दी जाएगी.

Bhagalpur sports trial 2026 : मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिए भागलपुर में खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया जाएगा. खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर होने वाले इस ट्रायल में जिले के प्रतिभाशाली बालक-बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे. ट्रायल 6 अप्रैल और 9 अप्रैल 2026 को अलग-अलग खेल विधाओं के लिए निर्धारित है.

ट्रायल का विस्तृत कार्यक्रम

तीरंदाजी
तिथि: 06 अप्रैल 2026
समय: प्रातः 08:00 बजे से संध्या 04:30 बजे तक
स्थल: शाहू उच्च विद्यालय, शाहू परबत्ता
चयनकर्ता:

  • चंदन कुमार (मो. 9234306275)
  • शिवम् भगत (मो. 8340481431)
  • विनेश हेंब्रम (मो. 7070545956)

बास्केटबॉल (केवल बालक वर्ग)
तिथि: 06 अप्रैल 2026
समय: प्रातः 08:00 बजे से संध्या 04:30 बजे तक
स्थल: सैंडीस कंपाउंड, भागलपुर (बास्केटबॉल मैदान)
चयनकर्ता:

  • शशि प्रताप सिंह (मो. 9693077081)

बैडमिंटन
तिथि: 06 अप्रैल 2026
समय: प्रातः 08:00 बजे से संध्या 04:30 बजे तक
स्थल: सैंडीस कंपाउंड, भागलपुर (इंडोर हॉल)
चयनकर्ता:

  • कुंदन कुमार (मो. 7764947074)
  • निशांत कुमार (मो. 8709311705)
  • चंद्रभानु कुमार (मो. 7488189326)

वॉलीबॉल
तिथि: 09 अप्रैल 2026
समय: प्रातः 08:00 बजे से संध्या 04:30 बजे तक
स्थल: सैंडीस कंपाउंड, भागलपुर (वॉलीबॉल मैदान)
चयनकर्ता:

  • कुमार हीरा (मो. 9798481513)
  • शुभम कुमार (मो. 8877783373)
  • आलोक कुमार पाण्डेय (मो. 7631794952)

योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं

• निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण
• विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा कोचिंग
• खेल सामग्री एवं किट
• पौष्टिक आहार
• शैक्षणिक सुविधा
• प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर
• चिकित्सा सुविधा एवं बीमा
• प्रतिमाह छात्रवृत्ति

आयु पात्रता

• आयु: 12 से 14 वर्ष
• जन्म तिथि: 01 जनवरी 2012 से 01 जनवरी 2014 के बीच

आयु में छूट

• राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने या पदक विजेता खिलाड़ियों को अधिकतम 02 वर्ष की छूट

आवश्यक दस्तावेज

• जन्म प्रमाण पत्र
• आधार कार्ड / पहचान पत्र
• बिहार का निवास प्रमाण पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटो
• खेल प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
• विद्यालय प्रमाण पत्र

निर्देश व अपील

जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों को पत्र भेजकर सभी विद्यालयों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि इससे जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा.

संपर्क

ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित खेलों के चयनकर्ताओं से मोबाइल पर संपर्क किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने पर शुभमन गिल की दो टूक, बोले-मुझे कुछ साबित नहीं करना

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
61 %
2.6kmh
40 %
Sat
29 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here