14.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bihar Sports : भागलपुर जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता प्रमंडल स्तर के लिए चयनित

Bihar Sports : भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में करीब 100 दिव्यांग महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया.

Bihar Sports : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत मंगलवार को सैंडिस कंपाउंड में जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

दीप प्रज्वलन कर हुआ उद्घाटन

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता (राजस्व) दिनेश राम, उपसमाहर्ता अंकिता कुमारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अगम श्रीवास्तव, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन एवं जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

कई खेल पदाधिकारी व खिलाड़ी रहे मौजूद

उद्घाटन अवसर पर दिव्यांगजन जिला संघ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार यादव, जिला एथलेटिक संघ के सचिव मोहम्मद नसर आलम, जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव नीरज राय, जिला रग्बी संघ के सचिव कुमार गौरव, जिला योग संघ के सचिव एस.पी. कुमार, जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव रविकांत रंजन, लिपिक मृणाल किशोर, आमिर खान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

दिव्यांग कोटे से सरकारी नौकरी प्राप्त खिलाड़ी अर्चना कुमारी भी मौजूद रहीं। इसके अलावा संजीव कुमार, रंजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, कुंदन कुमार, विक्की कुमार, किरण कुमारी, श्वेता भारती, अंतिमा कुमारी, मोहम्मद परवेज आलम, गोविंद कुमार, बृजेश कुमार एवं अभिमन्यु कुमार आदि उपस्थित रहे.

लगभग 100 खिलाड़ियों ने लिया भाग

प्रतियोगिता में 30 वर्ष तक के लगभग 100 महिला एवं पुरुष दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिताएं चार श्रेणियों—मूक-बधिर, शारीरिक दिव्यांग, मानसिक दिव्यांग एवं ड्वॉर्फ—में आयोजित की गईं.

प्रमंडल स्तर के लिए होगा चयन

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 8 फरवरी को सैंडिस कंपाउंड में आयोजित प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

अपर समाहर्ता दिनेश राम ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार खेल के आधार पर दिव्यांग खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी उपलब्ध करा रही है, जिससे उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान मिल रहा है.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी

राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन पटना में 14 से 15 फरवरी 2026 को होगा.

प्रमुख परिणाम

शारीरिक दिव्यांग (महिला वर्ग)
चक्का फेंक: वर्षा रानी (प्रथम), निधि कुमारी (द्वितीय), ऋतु कुमारी (तृतीय)
100 मीटर दौड़: निधि कुमारी (प्रथम), वर्षा रानी (द्वितीय)

मूक-बधिर (बालक वर्ग)

चक्का फेंक: अमित कुमार (प्रथम), आदर्श (द्वितीय), आयुष कुमार (तृतीय)
100 मीटर दौड़: अनीश भारती (प्रथम), अंश कुमार (द्वितीय), विकास कुमार (तृतीय)
60 मीटर दौड़: राजा कुमार (प्रथम), रौशन कुमार (द्वितीय), गोविंद कुमार (तृतीय)

मानसिक दिव्यांग / मंदबुद्धि (बालक वर्ग)

60 मीटर दौड़: ओम राज (प्रथम), अंशु (द्वितीय), स्नेह कुमार (तृतीय)
शॉट पुट: अंशु गुप्ता (प्रथम), ओम राज (द्वितीय), स्नेह कुमार (तृतीय)
शारीरिक दिव्यांग (बालक वर्ग)
100 मीटर दौड़: मोहम्मद शार्जन (प्रथम), आशीष कुमार (द्वितीय), राहुल कुमार (तृतीय)

नेत्रहीन (बालक वर्ग)

शॉट पुट: राकेश कुमार (प्रथम), राजा कुमार (द्वितीय), गोविंद कुमार (तृतीय)

दिव्यांग (बालिका वर्ग)

शॉट पुट: फूल कुमारी (प्रथम)
यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्साह, प्रतिभा और खेल भावना का प्रेरक उदाहरण रही.

इसे भी पढ़ें-पीएम-किसान योजना में लापरवाही, 3 राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
20 ° C
20 °
20 °
73 %
3.6kmh
0 %
Wed
18 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
27 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here