27.4 C
Delhi
22 February 2026, Sunday
Home Blog Page 113

JAC Exam 2026: हजारीबाग में 113 स्कूल हेड पर गिरी गाज, वेतन रोकने की चेतावनी, जानें मामला

113 स्कूल हेड पर गिरी गाज
113 स्कूल हेड पर गिरी गाज

JAC Exam 2026: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. परीक्षा केंद्रों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई स्कूल अभी तक पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर सके हैं. इसी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) प्रवीण रंजन ने सभी विद्यालयों को चेतावनी जारी की है.

डीईओ ने जिले के लगभग 80 परीक्षा केंद्रों की सुविधाओं की जांच कराई है. रिपोर्ट में कक्षाओं की संख्या, बेंच-डेस्क, सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय और चारदीवारी जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया. उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्थित ढंग से हो सके, इसके लिए सभी स्कूलों को निर्धारित समय में सिलेबस पूरा करना होगा. कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त क्लास चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-सिस्टम एनालिस्ट बनकर कमाएं लाखों, जानें कौन से कोर्स और स्किल्स हैं जरूरी

113 प्रधानाध्यापकों को भेजा गया नोटिस

समीक्षा में सामने आया कि जिले के कई स्कूलों में सिलेबस अधूरा है. इस पर कार्रवाई करते हुए कुल 113 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है. इनमें 36 हाई स्कूल, 40 इंटर आर्ट्स और 37 इंटर साइंस स्कूल शामिल हैं. सभी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है. डीईओ ने स्पष्ट किया कि समय पर जवाब नहीं देने पर संबंधित स्कूल प्रमुखों का वेतन रोक दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, फीस जमा करने का मौका 28 अक्टूबर तक

No College Degree? करें ये 8 Online Course, मिलेगी लाखों की सैलरी और करियर में ग्रोथ

CBSE 10th 12th Exam 2026: सीबीएसई ने जारी की डेटशीट, पहले दिन मैथ्स का एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल

सीबीएसई ने जारी की डेटशीट, पहले दिन मैथ्स का एग्जाम
सीबीएसई ने जारी की डेटशीट, पहले दिन मैथ्स का एग्जाम.

CBSE 10th 12th Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी. इस बार कक्षा 10वीं का पहला पेपर गणित (Maths) का रखा गया है, जबकि 12वीं की शुरुआत बायोटेक्नोलॉजी विषय से होगी.

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि डेटशीट को तैयार करते समय देशभर के लगभग चार लाख से अधिक शिक्षण संस्थानों के परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखा गया है. साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी परीक्षा की तिथि राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं (जैसे JEE, NEET आदि) से न टकराए.

सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार

बोर्ड परीक्षा इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की सिफारिशों के अनुरूप आयोजित की जा रही है. सभी स्कूलों ने अपने वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम सीबीएसई को सौंप दिए हैं, जिसके आधार पर यह डेटशीट तैयार की गई है.

इसे भी पढ़ें-BSEB का बड़ा फैसला; इंटर परीक्षा में 2 विषयों में अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा ग्रेस अंक

CBSE 10th Exam 2026:

कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक चलेगी. पहला पेपर गणित का होगा और अंतिम परीक्षा फ्रेंच भाषा विषय की निर्धारित है.

CBSE 12th Exam 2026:

इसी तरह, 12वीं की परीक्षा भी 17 फरवरी 2026 से आरंभ होगी. इस कक्षा में मैथ्स का पेपर 9 मार्च 2026 को होगा, जबकि अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल 2026 को मल्टीमीडिया, डेटा साइंस और टेक्सटाइल डिजाइन विषयों की रहेगी.

CBSE 10th Date Sheet 2026: कब होगा कौन-सा पेपर, देखें पूरा टाइम टेबल

Day, Date & TimeSubject CodeSubject Name (in Hindi)
Tuesday, 17 February 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)041गणित (स्टैंडर्ड)
241गणित (बेसिक)
Wednesday, 18 February 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)064गृह विज्ञान
Friday, 20 February 2026 (10:30 AM – 12:30 PM)407ब्यूटी एंड वेलनेस
412मार्केटिंग एंड सेल्स
415मल्टीमीडिया
416मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स
418फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर
419डेटा साइंस
Saturday, 21 February 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)101इंग्लिश (कम्युनिकेटिव)
184इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
Monday, 23 February 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)003उर्दू कोर्स–A
004पंजाबी
005बांग्ला
006तमिल
007मराठी
011मणिपुरी
089तेलुगु – तेलंगाना
Tuesday, 24 February 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)154एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस
303उर्दू कोर्स–B
Wednesday, 25 February 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)086विज्ञान
Thursday, 26 February 2026 (10:30 AM – 12:30 PM)401रिटेल
403सिक्योरिटी
404ऑटोमोटिव
405फाइनेंशियल मार्केट्स का परिचय
406पर्यटन का परिचय
409खाद्य उत्पादन
410फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस
411बैंकिंग और बीमा
413हेल्थ केयर
414परिधान (अपैरल)
420इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर
421विज्ञान में बुनियादी कौशल
422डिज़ाइन थिंकिंग और इनोवेशन
Friday, 27 February 2026 (10:30 AM – 12:30 PM)165कंप्यूटर एप्लिकेशंस
402सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)
417आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Saturday, 28 February 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)016अरबी
119संस्कृत (कम्युनिकेटिव)
122संस्कृत
131राय
132तांगखुल
133मिजो
134शेर्पा
Monday, 2 March 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)002हिंदी कोर्स–A
085हिंदी कोर्स–B
Tuesday, 3 March 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)017तिब्बती
020जर्मन
076एनसीसी
088भोटी
092बोडो
093तांगखुल
094जापानी
095भूटिया
096स्पेनिश
097कश्मीरी
098मिजो
099बहासा मेलायु
254बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी के तत्व
Thursday, 5 March 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)008सिंधी
012मलयालम
013उड़िया
014असमिया
015कन्नड़
091कोंकणी
Friday, 6 March 2026 (10:30 AM – 12:30 PM)049चित्रकला (पेंटिंग)
Saturday, 7 March 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)087सामाजिक विज्ञान
Monday, 9 March 2026 (10:30 AM – 1:30 PM)007तेलुगु
021रूसी
023फारसी
024नेपाली
025लिम्बू
026लेपचा
031कर्नाटिक संगीत (वोकल)
032कर्नाटिक संगीत (वाद्य यंत्र)
033हिंदुस्तानी संगीत (मेल इंस्ट्रूमेंटल)
034हिंदुस्तानी संगीत (परकशन इंस्ट्रूमेंटल)
035हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक इंस्ट्रूमेंटल)
036हिंदुस्तानी संगीत (परकशन इंस्ट्रूमेंटल)
136थाई
Tuesday, 10 March 2026 (10:30 AM – 1:00 PM)018फ्रेंच

इसे भी पढ़ें-

इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सिस्टम एनालिस्ट बनकर कमाएं लाखों, जानें कौन से कोर्स और स्किल्स हैं जरूरी

मोबाइल लेने की सोच रहे हैं? थोड़ा इंतजार करें; नवंबर में लॉन्च होंगे धांसू स्मार्टफोन्स, जानें अपडेट

Upcoming Smartphones in November 2025
Upcoming Smartphones in November 2025

Upcoming Smartphones in November 2025: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए. नवंबर 2025 में कई बड़े ब्रांड्स अपने नए और पावरफुल स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाले हैं. इस महीने लॉन्च होने वाले डिवाइस में न केवल बड़ी बैटरी मिलेगी, बल्कि शानदार डिस्प्ले, एडवांस कैमरा सेटअप और हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. OnePlus, iQOO, Realme, Motorola और Oppo जैसी कंपनियां इस रेस में शामिल हैं, जिनके मॉडल्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 जैसे टॉप क्लास प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है.

Moto G67 Power 5G: बजट में पावरफुल परफॉर्मेंस

मोबाइल लेने की सोच रहे हैं? थोड़ा इंतजार करें; नवंबर में लॉन्च होंगे धांसू स्मार्टफोन्स, जानें अपडेट Moto G67 Power 5G
Moto G67 Power 5G

महीने की शुरुआत Motorola से होने जा रही है. कंपनी 5 नवंबर 2025 को अपना नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G भारत में लॉन्च करेगी. यह मॉडल Motorola की वेबसाइट और Flipkart दोनों पर उपलब्ध होगा. फोन में 7000mAh Silicon Carbon बैटरी, 30W फास्ट चार्जिंग, और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा. कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी लेंस, 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर, और 32MP सेल्फी कैमरा शामिल होगा. कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि यह फोन ₹20,000 के आसपास उपलब्ध हो सकता है.

OnePlus 15: दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ

मोबाइल लेने की सोच रहे हैं? थोड़ा इंतजार करें; नवंबर में लॉन्च होंगे धांसू स्मार्टफोन्स, जानें अपडेट OnePlus 15
OnePlus 15

OnePlus नवंबर के दूसरे हफ्ते में धमाका करने वाला है. कंपनी 13 नवंबर 2025 को अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 15 भारत में लॉन्च करेगी. यह मॉडल Amazon इंडिया पर उपलब्ध होगा, जहां इसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव है. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, Android 16 आधारित OxygenOS 16, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, और 7300mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

iQOO 15: गेमर्स के लिए बना सुपरफास्ट फोन

मोबाइल लेने की सोच रहे हैं? थोड़ा इंतजार करें; नवंबर में लॉन्च होंगे धांसू स्मार्टफोन्स, जानें अपडेट iQOO 15

OnePlus के बाद, iQOO भी 26 नवंबर 2025 को भारत में अपना नया मॉडल iQOO 15 लॉन्च करेगा. इस फोन में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी, और 8000mm² वेपर कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जिससे लंबे गेमिंग सेशंस के दौरान डिवाइस ठंडा बना रहेगा. कैमरा सेक्शन में 50MP ट्रिपल सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा शामिल है.

इसे भी पढ़ें-जियो यूजर को एक ही रिचार्ज में 5G डेटा, कॉलिंग और OTT का पूरा मनोरंजन

Realme GT 8 Pro: चीन के बाद भारत में एंट्री की तैयारी

मोबाइल लेने की सोच रहे हैं? थोड़ा इंतजार करें; नवंबर में लॉन्च होंगे धांसू स्मार्टफोन्स, जानें अपडेट Realme GT 8 Pro
Realme GT 8 Pro

Realme का नया GT 8 Pro मॉडल हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ था और अब भारत में भी इसके आगमन की चर्चा तेज है. कंपनी ने Flipkart और अपनी वेबसाइट पर “Coming Soon” पेज जारी कर दिया है. इस फोन में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, प्रीमियम डिज़ाइन और हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले मिलने की संभावना है.

Oppo Find X9 Series: 200MP टेलीफोटो कैमरे के साथ

मोबाइल लेने की सोच रहे हैं? थोड़ा इंतजार करें; नवंबर में लॉन्च होंगे धांसू स्मार्टफोन्स, जानें अपडेट Oppo Find X9 Series 1
Oppo Find X9 Series

Oppo भी नवंबर में अपनी नई Find X9 Series भारत में पेश कर सकती है. हालांकि लॉन्च डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन Flipkart पर “Coming Soon” पेज लाइव है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज में 200MP टेलीफोटो कैमरा, फ्लैगशिप प्रोसेसर और शानदार डिजाइन देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-

Nvidia ने रचा इतिहास: बनी दुनिया की पहली $5 ट्रिलियन वैल्यू वाली टेक कंपनी

Nokia में Nvidia का 1 बिलियन डॉलर निवेश, 6G और AI नेटवर्किंग में नई क्रांति की तैयारी

350 रुपये से कम में पाएं जियो के बेहतरीन प्लान्स, मिलेगा 5G डेटा और कई शानदार बेनिफिट्स

नाम-पता अपडेट पर बढ़ा शुल्क, PAN लिंकिंग और KYC में नये नियम लागू

Mumbai News: मुंबई में फिल्मी ड्रामा असली एनकाउंटर में बदला, 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी मारा गया

मुंबई में फिल्मी ड्रामा असली एनकाउंटर में बदला
मुंबई में फिल्मी ड्रामा असली एनकाउंटर में बदला

Mumbai News: मुंबई के पवई स्थित आर ए स्टूडियो में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने 17 बच्चों को बंधक बना लिया. आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई है, जो खुद को फिल्म निर्देशक बताता था. पुलिस की कार्रवाई के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया, बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

स्टूडियो में ऑडिशन के नाम पर बुलाए थे बच्चे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी रोहित आर्य ने करीब 15 साल तक के लड़के और लड़कियों को एक वेब सीरीज के ‘ऑडिशन’ के लिए बुलाया था. दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एलएंडटी बिल्डिंग के पास आर ए स्टूडियो में एक व्यक्ति ने बच्चों को बंधक बना लिया है. सूचना मिलते ही पवई पुलिस, त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT), बम निरोधक दस्ते और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

इसे भी पढ़ें-ट्रंप का बड़ा ऐलान‍! — 33 साल बाद अमेरिका करेगा फिर परमाणु परीक्षण, रूस-चीन को दी सीधी चुनौती

बाथरूम के रास्ते अंदर पहुंची पुलिस

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सत्यनारायण के अनुसार, पुलिस ने पहले आरोपी से बातचीत की कोशिश की, लेकिन जब वार्ता असफल रही, तो पुलिस टीम ने रणनीति बदलते हुए बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में प्रवेश किया. अंदर मौजूद एक व्यक्ति की मदद से पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया. इस दौरान एक घंटे तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा. सभी 17 बच्चे, एक वरिष्ठ नागरिक और एक अन्य व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

सोशल मीडिया पर जारी किया था धमकी भरा वीडियो

घटना से पहले आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और पैसे नहीं चाहता. उसने धमकी दी थी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई, तो वह स्टूडियो में आग लगा देगा. पुलिस अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स और पृष्ठभूमि की जांच कर रही है.

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर था और फिल्म इंडस्ट्री में असफलता के बाद अवसाद में चल रहा था.

इसे भी पढ़ें-

मलेशिया में प्लेन से उतरते ही ट्रंप लगाने लगे ठुमके, धमाकेदार डांस देख हैरान रह गए PM इब्राहिम

 ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

किसानों के लिए बड़ी राहत, खाद पर 38 हजार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी

Bihar Special Trains : बिहार से देशभर के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत कई रूटों के लिस्ट

रांची रेल डिवीजन में सर्वे शुरू
रांची रेल डिवीजन में सर्वे शुरू.

Bihar special trains : छठ महापर्व के समापन के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बिहार के विभिन्न स्टेशनों से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिहार से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, अहमदाबाद, हावड़ा, पुरी, हैदराबाद और जयपुर जैसे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है. ये स्पेशल ट्रेनें नवंबर से दिसंबर 2025 तक विभिन्न तिथियों पर चलेंगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में छठ पर्व के बाद बिहार से बाहर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ सबसे अधिक होती है. इसलिए लगभग सभी प्रमुख जंक्शनों से विशेष ट्रेनों का संचालन तय किया गया है.

दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रेनें

छठ के बाद सबसे अधिक भीड़ दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में रहती है. इसे ध्यान में रखते हुए पटना, दानापुर, राजगीर, गया, दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया कोर्ट और मानसी से नई दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन एवं चंडीगढ़ तक कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

02391 पटना–आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पटना से 22:20 बजे खुलेगी और अगले दिन 18:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

04089 पटना–आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन 18:20 बजे खुलेगी और अगले दिन 14:50 बजे पहुंचेगी.

02251 पटना–नई दिल्ली स्पेशल 16 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को 10:00 बजे खुलेगी और उसी दिन 23:30 बजे पहुंचेगी.

02253 पटना–नई दिल्ली स्पेशल 17 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को समान समय पर चलेगी.

04093 पटना–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्रतिदिन 07:45 बजे खुलकर अगले दिन 00:45 बजे पहुंचेगी.

03257 दानापुर–आनंद विहार, 04095 पाटलिपुत्र–आनंद विहार, 03221 राजगीर–आनंद विहार, 04449 दरभंगा–नई दिल्ली, 04015 सीतामढ़ी–नई दिल्ली, 05575 सहरसा–आनंद विहार, 05579 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार समेत दर्जनों ट्रेनें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी.

इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर, मानसी और हसनपुर रोड से भी नई दिल्ली और आनंद विहार के लिए कई ट्रेनें तय की गई हैं.

पुरी, हावड़ा और कोलकाता की दिशा में ट्रेनें

पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने विशेष तैयारी की है.

03230 पटना–पुरी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 08:45 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 05:00 बजे पुरी पहुंचेगी.

08440 पटना–पुरी स्पेशल हर रविवार 13:30 बजे खुलेगी और अगले दिन 09:45 बजे पहुंचेगी.

02024 पटना–हावड़ा स्पेशल प्रत्येक रविवार को सुबह 05:30 बजे खुलेगी और उसी दिन 13:25 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

इसके अलावा 03136 पटना–सियालदह, 03044 रक्सौल–हावड़ा, तथा 03188 मधुबनी–कोलकाता स्पेशल भी यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी.

दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें

छठ के बाद दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या भी बड़ी होती है. ऐसे यात्रियों के लिए पटना, दानापुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बरौनी और रक्सौल से बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, हुब्बल्लि, मदुरै, मैसूर, यशवंतपुर और एरणाकुलम की दिशा में कई विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

03251 से 03261 दानापुर–एसएमबीबी बेंगलूरू श्रृंखला रविवार से शनिवार तक विभिन्न दिनों में चलेगी.

06212 दरभंगा–मैसूर, 05543 मुजफ्फरपुर–हुब्बल्लि, 06060 बरौनी–मदुरै, 06040 बरौनी–चेन्नई, 03253 पटना–चर्लपल्ली (हैदराबाद), 07006 रक्सौल–चर्लपल्ली, 07052 रक्सौल–तिरुपति, 06086 पटना–एरणाकुलम और 06056 बरौनी–पोत्तनूर (कोयम्बटूर) जैसी ट्रेनें यात्रियों के लिए नई सुविधा लेकर आ रही हैं.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण भारत जाने वालों को इन ट्रेनों में समय रहते आरक्षण करा लेना चाहिए, क्योंकि सभी ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही हैं.

गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें

बिहार के विभिन्न इलाकों से पश्चिम भारत के शहरों — अहमदाबाद, उधना, सूरत, राजकोट, जोधपुर, कोटा, जबलपुर, झांसी और रानी कमलापति — के लिए भी विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है.

05559 रक्सौल–उधना, 09026 दानापुर–वलसाड, 09046 पटना–उधना, 09032 जयनगर–उधना, 09570 बरौनी–राजकोट, 05211 बरौनी–सोगरिया (कोटा), 01668 दानापुर–रानी कमलापति, 01702 दानापुर–जबलपुर, 04814 दानापुर–भगत की कोठी, और 09618 समस्तीपुर–दौराई (अजमेर) जैसी ट्रेनों के संचालन से बिहार के यात्रियों को पश्चिमी भारत जाने में आसानी होगी.

रेलवे ने बताया कि गुजरात और राजस्थान में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए इन ट्रेनों का संचालन विशेष रूप से उपयोगी रहेगा.

मुंबई, पुणे और नागपुर की दिशा में विशेष ट्रेनें

छठ के बाद मुंबई और पुणे जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया है.

05557 रक्सौल–लोकमान्य तिलक, 05585 सहरसा–लोकमान्य तिलक, 01144 दानापुर–एलटीटी (मुंबई), 01450 दानापुर–पुणे, 01482 दानापुर–पुणे, 03213 दानापुर–हडपसर (पुणे), 09062 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस, 01208 समस्तीपुर–नागपुर, 08870 जयनगर–नेसुब इतवारी (नागपुर) और 07312 मुजफ्फरपुर–वास्को डी गामा (गोवा) ट्रेनें इस दिशा में यात्रा को सहज बनाएंगी.

धनबाद से चलने वाली विशेष ट्रेनें

धनबाद जंक्शन से भी अनेक विशेष ट्रेनों का परिचालन छठ के बाद शुरू रहेगा. इनमें शामिल हैं —

03379 धनबाद–लोकमान्य तिलक, 03311 धनबाद–चंडीगढ़, 03309 धनबाद–दिल्ली, 04455 धनबाद–नई दिल्ली, 02831 धनबाद–भुवनेश्वर, 06564 धनबाद–यशवंतपुर, 06064 धनबाद–कोयम्बटूर और 09040 धनबाद–उधना.

इन ट्रेनों के माध्यम से झारखंड और बिहार के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि छठ पर्व के बाद यात्रियों की अत्यधिक मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सभी जोनों में समन्वय स्थापित कर विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में चुनावी खर्च पर प्रशासन की पैनी नजर, हर गतिविधि पर होगी सघन निगरानी

सरदार पटेल की जयंती पर हर साल होगी भव्य परेड, अमित शाह ने किया ऐलान

Bhagalpur Railway : भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस में जुड़ेंगे दो नए कोच, अब भीड़ नहीं बनेगी परेशानी

ट्रेन
जमालपुर–सहरसा MEMU स्पेशल मार्च तक चलेगी.

Bhagalpur Railway : भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में सफर अब और अधिक आरामदायक होगा. रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है. 6 नवंबर से यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 19 कोचों के साथ पटरी पर दौड़ेगी, जबकि फिलहाल इसमें 17 कोच लगे हैं.

त्योहारों के सीजन में यात्रियों को राहत

पूर्व रेलवे के अनुसार, त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. अतिरिक्त कोच जोड़े जाने से अब यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी और टिकट कन्फर्मेशन की संभावना भी पहले से अधिक बढ़ जाएगी. जनसेवा एक्सप्रेस भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच सबसे व्यस्त ट्रेनों में से एक है, जिसमें रोजाना हजारों यात्री यात्रा करते हैं.

स्लीपर और थर्ड एसी कोच में बढ़ोतरी

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच और एक थर्ड एसी कोच जोड़ा जा रहा है. पहले जहां स्लीपर क्लास के तीन कोच थे, अब उनकी संख्या बढ़कर चार हो जाएगी. वहीं, थर्ड एसी कोच की संख्या एक से बढ़ाकर दो की जा रही है. इस बदलाव से अब ट्रेन में कुल सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

समय-सारिणी में कोई बदलाव नहीं

कोच वृद्धि के बाद भी ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा योजनाओं के अनुसार अग्रिम टिकट आरक्षण करा लें, ताकि त्योहारों की भीड़ के दौरान असुविधा से बचा जा सके.

बेहतर यात्रा अनुभव की दिशा में कदम

रेलवे का यह निर्णय यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. अधिकारी मानते हैं कि अतिरिक्त कोच लगने से ट्रेन के संचालन में लचीलापन बढ़ेगा और यात्रियों की सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में चुनावी खर्च पर प्रशासन की पैनी नजर, हर गतिविधि पर होगी सघन निगरानी

हल्की बारिश से बदला भागलपुर का मौसम, बढ़ी ठंडक और मिली राहत

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी खर्च पर प्रशासन की पैनी नजर, हर गतिविधि पर होगी सघन निगरानी

12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट
12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

Bihar Election 2025: विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने चुनावी व्यय नियंत्रण से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार प्रत्येक अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है. इस सीमा के पालन और खर्च पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न निगरानी इकाइयों—फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST), स्टैटिक निगरानी टीम (SST), वीडियो निगरानी टीम (VST), वीडियो अवलोकन टीम (VVT), लेखा टीम तथा सहायक व्यय पर्यवेक्षक (AEO)—को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं.

वीडियो निगरानी टीम : खर्चीले आयोजनों पर रहेगी पैनी नजर

राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों द्वारा आयोजित रैलियों, सभाओं, रोड शो और अन्य प्रचार कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. प्रत्येक वीडियो में कार्यक्रम का नाम, तिथि, स्थान, आयोजनकर्ता दल और उम्मीदवार का नाम दर्ज करना अनिवार्य होगा. इन रिकॉर्डिंग्स के आधार पर व्यय का सटीक आकलन किया जाएगा ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या छिपे हुए खर्च को रोका जा सके.

फ्लाइंग स्क्वाड टीम : प्रलोभन, शराब और नकदी वितरण पर तत्काल कार्रवाई

फ्लाइंग स्क्वाड टीम को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, रिश्वत, अवैध शराब, हथियार या असामाजिक गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है. किसी भी संदिग्ध सूचना पर टीम मौके पर पहुंचेगी, साक्ष्य एकत्र करेगी और आवश्यकतानुसार सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत जब्ती और प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी करेगी. संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी की जाएगी तथा रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक को भेजी जाएगी.

स्टैटिक निगरानी टीम : चेक पोस्ट पर सतर्कता के साथ होगी जांच

स्टैटिक निगरानी टीमों द्वारा संवेदनशील स्थलों पर स्थायी चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे, जहां नकदी, शराब, हथियार या प्रलोभनस्वरूप वस्तुओं की जांच की जाएगी. कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की गई जांच की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी. यदि किसी वाहन में 50,000 रुपये से अधिक नकदी या 10,000 रुपये से अधिक मूल्य की उपहार सामग्री, पोस्टर या प्रचार सामग्री पाई जाती है, तो उसे जब्त किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो अवलोकन टीम : प्रतिदिन की जाएगी फुटेज की समीक्षा

वीडियो अवलोकन टीम प्रतिदिन वीडियो निगरानी टीम द्वारा रिकॉर्ड की गई फुटेज का अवलोकन करेगी. इसमें व्यय से संबंधित पहलुओं और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की गहन समीक्षा की जाएगी. आवश्यक निष्कर्ष लेखा टीम एवं व्यय प्रेक्षक को भेजे जाएंगे ताकि प्रत्याशियों के छाया प्रेक्षण रजिस्टर और साक्ष्य फोल्डर को अद्यतन किया जा सके.

लेखा टीम : पारदर्शिता और सटीकता पर रहेगा जोर

लेखा टीम प्रत्येक अभ्यर्थी के व्यय विवरणों का मिलान वीडियो रिपोर्ट और साक्ष्यों से करेगी. किसी भी असंगति या संदिग्ध लेन-देन के मामले को तत्काल व्यय प्रेक्षक को सूचित किया जाएगा.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों को निर्देश दिया है कि वे अत्यधिक सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें ताकि भागलपुर जिले में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान संपन्न कराया जा सके.

इसे भी पढ़ें- सरदार पटेल की जयंती पर हर साल होगी भव्य परेड, अमित शाह ने किया ऐलान

Viral Video : नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई? वायरल वीडियो की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे

नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई
नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई

Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक नशे में धुत युवक बाघ को शराब पिला रहा है. वीडियो में युवक के हाथ में बोतल नजर आती है और वह बाघ के पास जाकर उसे पिलाने की कोशिश करता दिखता है. यह दृश्य देखने के बाद लोग हैरानी और गुस्से से भर गए.

जांच में नहीं मिला कोई प्रमाण – पेंच टाइगर रिजर्व ने किया खंडन

इसे भी पढ़ें-शेर ने दिखाई बादशाहत, मगरमच्छ को देख पानी में कूद पड़ा जंगल का असली राजा

फैक्ट-चेक वेबसाइट Newschecker.in ने जब इस वीडियो की पड़ताल की, तो सामने आया कि ऐसा कोई वास्तविक मामला पेंच टाइगर रिजर्व या किसी अन्य राष्ट्रीय उद्यान में दर्ज नहीं हुआ है. पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने भी स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रही जगह रिजर्व क्षेत्र की नहीं है.

AI तकनीक से बनाया गया फर्जी वीडियो

वीडियो की बारीकी से जांच के दौरान कई विसंगतियां पाई गईं — युवक का हाथ और पैंट अस्वाभाविक दिखे, वहीं बाघ का पंजा भी अजीब कोण पर मुड़ा हुआ नजर आया. इन सब संकेतों से विशेषज्ञों को शक हुआ कि वीडियो कृत्रिम रूप से बनाया गया है.

डीपफेक एनालिसिस से खुला राज

सच्चाई जानने के लिए Newschecker ने मिसइन्फॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस (MCA) की Deepfakes Analysis Unit (DAU) से मदद ली. DAU ने वीडियो के कुछ फ्रेम्स की एआई पहचान टूल्स से जांच की और निष्कर्ष दिया कि यह वीडियो पूरी तरह या आंशिक रूप से एआई से जनरेटेड (AI-Generated) है.

यूजर्स कर रहे हैं अजीबो-गरीब कमेंट

वीडियो में युवक बाघ को सहलाते हुए बोतल को उसके मुंह के पास ले जाता दिखता है. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह–तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं — कुछ लोग इसे मजाक मान रहे हैं, तो कई इसे खतरनाक ट्रेंड बता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

जंगल में गैंडे और भैंस की जोरदार भिड़ंत, कांप उठा पूरा इलाका, देखें रोमांचक जंग का वीडियो

शेर के सामने डटकर खड़ा हुआ ब्लैक माम्बा, जंगल में छिड़ी खौफनाक टक्कर

सड़क पर क्रैश होते विमान का डरावना वीडियो वायरल, गाड़ियां उड़ती हुई दिखाई दीं

नाग की तड़पती मौत और नागिन का गम, भावुक कर देने वाला वीडियो

ट्रंप का बड़ा ऐलान‍! — 33 साल बाद अमेरिका करेगा फिर परमाणु परीक्षण, रूस-चीन को दी सीधी चुनौती

ट्रंप का ऐलान‍!
ट्रंप का ऐलान‍!

Trump Nuclear Test Announcement: अमेरिका और दुनिया एक बार फिर परमाणु तनाव के मुहाने पर खड़ी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 33 साल बाद देश में परमाणु हथियारों के परीक्षण फिर से शुरू करने का आदेश दे दिया है. यह घोषणा उन्होंने किसी सरकारी कार्यक्रम में नहीं, बल्कि अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर की — ठीक उस वक्त जब वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के लिए रवाना हो रहे थे.

“बराबरी जरूरी है” — ट्रंप का ट्रुथ सोशल पोस्ट

Marine One हेलिकॉप्टर से उड़ान के दौरान ट्रंप ने लिखा, “दूसरे देशों के परीक्षण कार्यक्रमों को देखते हुए मैंने युद्ध विभाग को परमाणु परीक्षण तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है. रूस दूसरे नंबर पर है और चीन तीसरे पर, लेकिन चीन पांच साल में बराबरी कर लेगा.”
उन्होंने कहा कि अमेरिका को अब बराबरी करनी होगी — “अगर दूसरे कर रहे हैं, तो हम क्यों नहीं?”

इसे भी पढ़ें-मलेशिया में प्लेन से उतरते ही ट्रंप लगाने लगे ठुमके, धमाकेदार डांस देख हैरान रह गए PM इब्राहिम

‘हम भी करेंगे, लेकिन निरस्त्रीकरण की इच्छा बनी है’

वॉशिंगटन लौटते समय ट्रंप ने मीडिया से कहा कि यह फैसला रक्षात्मक है. “हम चाहते हैं कि दुनिया परमाणु मुक्त हो, लेकिन जब तक रूस और चीन नहीं रुकते, हम भी नहीं रुकेंगे.” उन्होंने स्पष्ट किया कि टेस्ट साइट बाद में तय होगी. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह परीक्षण असली विस्फोट होंगे या मिसाइल फ्लाइट टेस्टिंग.

चीन-रूस की आक्रामक रणनीति के जवाब में ट्रंप का कदम.

यह निर्णय ऐसे समय आया है जब रूस और चीन दोनों अपने परमाणु कार्यक्रमों को तेजी से मजबूत कर रहे हैं. अमेरिकी थिंक टैंक CSIS की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने 2020 में 300 परमाणु हथियारों से शुरुआत की थी, जो अब 600 से अधिक हो चुके हैं, और 2030 तक 1,000 तक पहुंचने का अनुमान है.
वहीं रूस ने हाल में “Poseidon” परमाणु टॉरपीडो और “Burevestnik” मिसाइल के सफल परीक्षण का दावा किया है. पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने परीक्षण शुरू किए, तो रूस भी जवाब देगा.

अमेरिका के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार

Arms Control Association के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका के पास 5,225 परमाणु हथियार हैं, रूस के पास 5,580 और चीन के पास करीब 600. ट्रंप ने कहा, “हमारे हथियार सुरक्षित हैं, लेकिन जब बाकी देश अपनी क्षमता बढ़ा रहे हैं, तो हमें भी तैयारी रखनी होगी.” उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में रूस और चीन दोनों को वार्ता में शामिल किया जाएगा.

अमेरिका में बढ़ा विरोध, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

ट्रंप के इस आदेश पर अमेरिका में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं. नेवादा की डेमोक्रेट सांसद डीना टाइटस ने X पर लिखा कि वे इस परीक्षण को रोकने के लिए नया बिल पेश करेंगी.
Arms Control Association के निदेशक डैरिल किम्बल ने कहा, “ट्रंप भ्रम में हैं. 1992 के बाद अमेरिका को किसी नए विस्फोट की जरूरत नहीं. यह कदम वैश्विक हथियार दौड़ को फिर शुरू कर देगा और NPT समझौते को खतरे में डाल सकता है.”

परमाणु परीक्षणों का इतिहास

दुनिया का पहला परमाणु परीक्षण अमेरिका ने जुलाई 1945 में न्यू मैक्सिको में किया था. इसके बाद हिरोशिमा और नागासाकी पर बम गिराए गए. अमेरिका ने आखिरी बार 1992 में, रूस ने 1990 में और चीन ने 1996 में परमाणु परीक्षण किया था. उत्तर कोरिया ने अंतिम परीक्षण 2017 में किया. यानी तीन दशक बाद अब ट्रंप का आदेश दुनिया को फिर एक नए परमाणु युग की ओर धकेल सकता है.

इसे भी पढ़ें-

 ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

ट्रंप सरकार को रिझाने के लिए पाकिस्तान का नया दांव, शहबाज-मुनीर ने भेजी रेयर अर्थ मिनरल की पहली खेप

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

National Unity Day: सरदार पटेल की जयंती पर हर साल होगी भव्य परेड, अमित शाह ने किया ऐलान

सरदार पटेल की जयंती पर हर साल होगी भव्य परेड
सरदार पटेल की जयंती पर हर साल होगी भव्य परेड.

National Unity Day: बिहार विधानसभा चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान किया. उन्होंने बताया कि अब हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में गणतंत्र दिवस जैसी भव्य परेड आयोजित की जाएगी. इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद परेड की सलामी देंगे.

“कांग्रेस ने लौह पुरुष को भुला दिया” — शाह का कांग्रेस पर वार

इसे भी पढ़ें-CM नीतीश का विपक्ष पर वार; बोले– कभी बिहारी कहलाना अपमान था, आज विकास बिहार की नई पहचान है

अमित शाह ने कहा, “सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का जो कार्य किया, वह इतिहास में अमिट है. लेकिन कांग्रेस ने उन्हें भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसी वजह से उन्हें भारत रत्न मिलने में 41 साल की देरी हुई.”
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती अब केवल स्मरण दिवस नहीं रहेगी, बल्कि ‘राष्ट्रीय गर्व और प्रेरणा का पर्व’ बनेगी.

देशभर में ‘एकता दौड़’ और विशेष आयोजन

शाह ने बताया कि पटेल जयंती पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित होंगे. उन्होंने कहा, “सभी राज्यों, जिलों, विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एकता दौड़’ आयोजित की जाएगी.”
इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहे. राय ने कहा कि बिहार हमेशा से एकता और भाईचारे का केंद्र रहा है, इसलिए इस परंपरा की शुरुआत पटना से होना ऐतिहासिक कदम है.

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करने का प्रयास

अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को जोड़कर जो एकता स्थापित की, वही आज ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का आधार है. उन्होंने कहा कि यह परेड देश की भौगोलिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता का प्रतीक बनेगी.
शाह ने अपील की कि हर नागरिक इस दिन सरदार पटेल की भावना को अपने भीतर महसूस करे.

इसे भी पढ़ें-

पीएम मोदी 6 नवंबर को भागलपुर में करेंगे जनसभा

टिकारी में NDA उम्मीदवार के काफिले पर हमला, 9 गिरफ्तार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में माइक्रो ऑब्जर्वरों का रैंडमाइजेशन पूरा, 148 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति