29.2 C
Delhi
22 February 2026, Sunday
Home Blog Page 115

Sama Chakeva 2025: मिथिला की लोक-आस्था का प्रतीक सामा चकेवा पर्व, श्रीकृष्ण से जुड़ी है पौराणिक कथा

मिथिला की लोक-आस्था का प्रतीक सामा चकेवा पर्व
मिथिला की लोक-आस्था का प्रतीक सामा चकेवा पर्व

Sama Chakeva 2025: सामा-चकेवा केवल पूजा का अवसर नहीं, बल्कि मिथिला की परंपरा, कला और लोकजीवन की आत्मा है. इस पर्व में महिलाएं मिलकर गीत गाती हैं, लोकधुनों पर थिरकती हैं और घर के आंगन में रंग-बिरंगे पक्षियों की मिट्टी की मूर्तियां सजाती हैं. दीपों की रोशनी, उल्लास और पारिवारिक मेल-मिलाप इस पर्व को एक भावनात्मक उत्सव बना देता है.

श्रीकृष्ण की पुत्री सामा से जुड़ी कथा

सामा-चकेवा का उल्लेख स्कंद पुराण में मिलता है. मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की पुत्री सामा का विवाह चक्रवाक (चकेबा) नामक पुण्यशील पुरुष से हुआ था. द्वारका में चूड़क नाम के दुष्ट व्यक्ति ने सामा पर झूठा आरोप लगाया, जिससे नाराज़ होकर श्रीकृष्ण ने उसे पक्षी बनने का श्राप दे दिया. पत्नी के साथ रहने के लिए चक्रवाक ने भी पक्षी का रूप धारण कर लिया. श्राप के कारण कई ऋषि-मुनि भी पक्षी बन गए.

भाई सांबा की तपस्या से हुआ उद्धार

जब श्रीकृष्ण के पुत्र सांबा को अपनी बहन की विपत्ति का पता चला तो उन्होंने गहन तपस्या की. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने श्राप को समाप्त कर दिया और सामा-चकेबा सहित सभी को मानव रूप में लौटा दिया. इसी घटना से सामा-चकेवा पर्व की शुरुआत हुई, जो आज भी मिथिला में बहन-भाई के प्रेम और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है.

सुख-समृद्धि का संदेश देने वाला पर्व

कहा जाता है कि जो महिलाएं श्रद्धा से सामा-चकेवा की पूजा करती हैं, उनके पति और भाइयों की आयु लंबी होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. यही कारण है कि मिथिला क्षेत्र की महिलाएं इस पर्व को पूरे उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव के साथ मनाती हैं.

इसे भी पढ़ें-कब है तुलसी विवाह?, शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यता जानें

पूजा की प्रमुख सामग्री

इस पर्व में मिट्टी की सुंदर पक्षी मूर्तियां — सामा और चकेबा, सात ऋषियों के प्रतीक सप्तभैया, और छह आकृतियां (शीरी सामा) शामिल होती हैं. महिलाएं इन मूर्तियों को सजा कर गीत-नृत्य के साथ पूजा करती हैं.

पर्व मनाने के प्रमुख उद्देश्य

  • भाई की लंबी उम्र और कुशलता की कामना के लिए.
  • पति के स्वास्थ्य और सुख के लिए.
  • परिवार में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने के लिए.
  • लोक संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने के लिए.

सात दिनों तक चलता है पर्व

सामा-चकेवा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी से पूर्णिमा तक यानी सात दिनों तक मनाया जाता है. इस दौरान महिलाएं प्रतिदिन शाम को आंगन में सामा-चकेवा की पूजा करती हैं. सातवें दिन “विदाई” की रस्म निभाई जाती है, जिसमें मिट्टी की मूर्तियों का नदी या तालाब में विसर्जन किया जाता है.

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक

यह पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश भी देता है — भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता, पति-पत्नी के साथ का आदर और परिवार के प्रति समर्पण. यही है सामा-चकेवा का असली सार.

2025 में पर्व की तिथि

सामा-चकेवा पर्व की शुरुआत 29 अक्टूबर 2025 से होगी और इसका समापन 5 नवंबर 2025 को “विदाई” के साथ किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

बिहार चुनाव में आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन, शाह-राजनाथ की रैलियां और 3 CMs की एंट्री

राहुल और तेजस्वी की रैली आज, देखें पूरी शेड्यूल, प्रियंका और खरगे भी आएंगे बिहार

भागलपुर में कल से शुरू होगा पोस्टल बैलेट से मतदान, कर्मियों के लिए बने 6 फैसिलिटेशन सेंटर

भागलपुर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

भागलपुर में 29 अक्टूबर को होगा EVM का द्वितीय रेंडमाइजेशन

Viral Video: शेर ने दिखाई बादशाहत, मगरमच्छ को देख पानी में कूद पड़ा जंगल का असली राजा

शेर ने दिखाई बादशाहत
शेर ने दिखाई बादशाहत

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग है. जानवरों से जुड़े वीडियो तो अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है. वीडियो में जंगल का राजा शेर और पानी का शिकारी मगरमच्छ आमने-सामने दिखाई देते हैं. जैसे ही मगरमच्छ ने पानी में हलचल की, शेर कुछ पल को रुका जरूर, लेकिन अगले ही सेकंड उसने ऐसा कदम उठाया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.

शेर की बहादुरी देख दंग हुए लोग

वीडियो में दिख रहा है कि एक तरफ पानी में मगरमच्छ था और किनारे पर शेर. शेर धीरे-धीरे किनारे के पास पहुंचता है और जैसे ही मगरमच्छ हरकत करता है, शेर उसे गौर से देखने लगता है. कुछ पल के लिए लगा कि वह पीछे हट जाएगा, मगर इसके उलट उसने बिना किसी झिझक के सीधा पानी में छलांग लगा दी. यह देखकर लग रहा था मानो वह यह साबित करना चाहता हो कि जंगल में उसका ही दबदबा चलता है.

इसे भी पढ़ें-जंगल में गैंडे और भैंस की जोरदार भिड़ंत, कांप उठा पूरा इलाका, देखें रोमांचक जंग का वीडियो

तनातनी के बाद मगरमच्छ ने मानी हार

पानी में उतरते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों शिकारी आमने-सामने थे और सभी को लग रहा था कि अब जंग शुरू होने वाली है. कुछ सेकंड तक दोनों एक-दूसरे को घूरते रहे, लेकिन आखिरकार मगरमच्छ धीरे-धीरे पीछे हट गया. शेर वहीं पानी में डटा रहा, मानो अपनी जीत का इशारा दे रहा हो. वीडियो देख रहे यूजर्स भी इस नज़ारे पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

Instagram पर वायरल हुआ वीडियो

इस शानदार वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @wildfriends_africa पर शेयर किया गया है. अपलोड के कुछ ही घंटों में इसे 99 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में लोग शेर की हिम्मत और रौब की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “अब समझ आया क्यों कहते हैं इसे जंगल का राजा!”, तो किसी ने कहा, “ये है असली हिम्मत की परिभाषा.”

इसे भी पढ़ें-

शेर के सामने डटकर खड़ा हुआ ब्लैक माम्बा, जंगल में छिड़ी खौफनाक टक्कर

सड़क पर क्रैश होते विमान का डरावना वीडियो वायरल, गाड़ियां उड़ती हुई दिखाई दीं

नाग की तड़पती मौत और नागिन का गम, भावुक कर देने वाला वीडियो

CBSE : खेलों में ईमानदारी और एंटी-डोपिंग पर छात्रों को किया गया जागरूक

Education News
18 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा.

CBSE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति नैतिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है. इसके तहत बोर्ड ने राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) और एनसीईआरटी के सहयोग से एंटी-डोपिंग जागरूकता पर विशेष ऑनलाइन सत्र आयोजित करने की घोषणा की है.

बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, ये लाइव सत्र छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को खेलों में ईमानदारी, नशामुक्त प्रतिस्पर्धा और स्वस्थ खेल भावना की दिशा में प्रेरित करेंगे. सत्रों में डोपिंग के खतरे, खिलाड़ियों के अधिकारों और खेलों में लैंगिक समानता जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी.

सीबीएसइ ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इन सत्रों के लिंक छात्रों और अभिभावकों के बीच साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें. बोर्ड सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को खेलों में ‘फेयर प्ले’ की भावना सिखाने और डोपिंग के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में अहम कदम है.

इसे भी पढ़ें-तेजस्वी बोले- आपका क्या है, आप बिहार को ठगकर गुजरात बस जायेंगे, हमें तो यहीं जीना-मरना है

Bhagalpur News : भागलपुर में बच्ची के गले से चांदी का लॉकेट काटते युवक धराया

भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप
भागलपुर नगर निगम में 16,300 कंबल का आया खेप.

Bhagalpur News : स्टेशन चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक भीड़भाड़ के बीच एक छोटी बच्ची के गले से चांदी का लॉकेट ब्लेड से काटने की कोशिश कर रहा था. मौका पाकर भागने से पहले ही स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम रितिक कुमार, निवासी काजीवलीचक बताया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, भागलपुर निवासी भूदेव पासवान अपनी बहू और दो पोतियों के साथ स्टेशन चौक से घर लौट रहे थे. उसी दौरान भीड़ में छिपकर रितिक ने एक पोती के गले में पहना चांदी का लॉकेट ब्लेड से काट लिया. लेकिन उसकी हरकत पर भूदेव पासवान की नजर पड़ गई और उन्होंने शोर मचा दिया.

आवाज़ सुनते ही आस-पास मौजूद लोगों ने भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी तलाशी ली. तलाशी में आरोपी के पास से ब्लेड का आधा टुकड़ा बरामद हुआ, जिससे उसने चोरी की कोशिश की थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रितिक किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं. कोतवाली थानेदार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Jio 84 Days Plan: जियो यूजर को एक ही रिचार्ज में 5G डेटा, कॉलिंग और OTT का पूरा मनोरंजन

जियो का धमाका
जियो का धमाका.

Jio के लॉन्ग वैलिडिटी प्लान्स में बेस्ट वैल्यू
Jio 84 Days Plan: अगर आप ऐसा प्लान चाहते हैं जो बार-बार रिचार्ज की झंझट से बचाए और साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTT प्लेटफॉर्म्स का मजा दे, तो Reliance Jio के 84 दिनों वाले प्रीपेड पैक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं. कंपनी ने ऐसे तीन अलग-अलग रिचार्ज पेश किए हैं जो यूजर्स को एंटरटेनमेंट, कनेक्टिविटी और डेटा तीनों का कॉम्बो ऑफर करते हैं.

₹1029 वाला प्लान: Prime और Hotstar के साथ डबल फायदा

यह पैक उन यूजर्स के लिए है जो रोजाना डेटा और OTT दोनों का इस्तेमाल करते हैं. 84 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है. साथ ही Amazon Prime Lite, JioTV, और JioHotstar का एक्सेस बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है. JioHome ऐप का दो महीने का फ्री ट्रायल भी इसके साथ शामिल है.

₹1049 वाला प्लान: SonyLIV और ZEE5 के साथ एंटरटेनमेंट का तड़का

यह पैक 84 दिन तक वैलिड रहता है और इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का लाभ मिलता है. इसके साथ SonyLIV, ZEE5, JioTV, और JioHotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की फ्री सदस्यता दी जा रही है. साथ ही यूजर्स को JioHome ऐप का दो महीने का फ्री ट्रायल भी मिलता है, जिससे यह पैक फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए खास बन जाता है.

₹1299 वाला प्लान: Netflix और Hotstar के साथ प्रीमियम अनुभव

जो यूजर Netflix का कंटेंट देखना पसंद करते हैं, उनके लिए Jio का ₹1299 वाला प्लान सबसे बेहतर विकल्प है. इसमें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है. ओटीटी बेनिफिट्स में Netflix, JioTV, और JioHotstar का फ्री एक्सेस शामिल है. इसके साथ JioHome ऐप का ट्रायल भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के दिया जाता है.

किसे लेना चाहिए ये 84 Days प्लान?

अगर आप ऐसे यूजर हैं जो रोजाना इंटरनेट यूज करते हैं, फिल्में और वेब सीरीज़ देखते हैं और बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं, तो ये लॉन्ग वैलिडिटी वाले Jio प्लान्स आपके लिए शानदार डील साबित हो सकते हैं. तीनों प्लान्स में 2GB डेली डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और कॉलिंग—तीनों ही जरूरतें एक साथ पूरी होती हैं.

इसे भी पढ़ें-

OnePlus स्मार्टफोन सेल शुरू, 5 प्रीमियम फोन पर धमाकेदार ऑफर, देखें पूरी लिस्ट

iPhone 17 की पहली सेल में हंगामा, खरीदने की होड़ में भिड़े फैन्स, देखें वीडियो

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

OnePlus 12R vs Samsung Galaxy S24 FE – ₹40,000 में कौन है असली चैंपियन?

Nvidia ने रचा इतिहास: बनी दुनिया की पहली $5 ट्रिलियन वैल्यू वाली टेक कंपनी

Nvidia ने रचा इतिहास
Nvidia ने रचा इतिहास.

Nvidia 5 Trillion Dollar Company:
टेक्नोलॉजी की दुनिया में नया अध्याय जोड़ते हुए अमेरिकी चिपमेकर Nvidia ने Nasdaq पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है. कंपनी का मार्केट वैल्यू $5 ट्रिलियन (करीब ₹417 लाख करोड़) के पार पहुंच गया है, जिससे यह दुनिया की पहली ऐसी टेक कंपनी बन गई है जिसने यह मुकाम हासिल किया है. Nvidia अपने हाई-परफॉर्मेंस ग्राफिक्स चिप्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी तकनीकों के लिए जानी जाती है.

क्या है Nvidia?

एनवीडिया कॉर्पोरेशन (NVIDIA Corporation) की स्थापना 1993 में जेनसन हुआंग, क्रिस मलाचोवस्की और कर्टिस प्रीम ने की थी. इसका मुख्यालय सांता क्लारा, कैलिफोर्निया में है. यह कंपनी गेमिंग, प्रोफेशनल विज़ुअलाइजेशन, डेटा सेंटर्स और ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए उन्नत GPU (Graphics Processing Unit) डिजाइन करती है. Nvidia ने AI और एक्सेलेरेटेड कंप्यूटिंग में क्रांति ला दी है. इसके प्रसिद्ध प्रोडक्ट्स जैसे NVIDIA RTX, DLSS और Omniverse ने ग्राफिक्स और डिजिटल मॉडलिंग को नई दिशा दी है.

शेयरों में रैली से बनी $5 ट्रिलियन की कंपनी

Nvidia के शेयरों में पिछले महीनों से जबरदस्त तेजी दर्ज की जा रही है. बीते छह महीनों में कंपनी के स्टॉक ने करीब 84% रिटर्न दिया है, जबकि एक साल में इसकी कीमत में 44% की वृद्धि हुई है. मंगलवार को कंपनी का शेयर 5% बढ़कर $201.03 पर बंद हुआ, जिससे Nvidia का मार्केट कैप $5 ट्रिलियन के आंकड़े को पार कर गया.

शेयरों में उछाल के पीछे की वजह

Nvidia ने हाल में $500 बिलियन के नए ऑर्डर्स मिलने की घोषणा की है, जिनमें AI प्रोसेसर की बड़ी मांग शामिल है. कंपनी अमेरिकी ऊर्जा विभाग के लिए सात नए सुपरकंप्यूटर भी बना रही है. इनमें से सबसे पावरफुल सिस्टम में 100,000 Nvidia Blackwell AI चिप्स लगाए जाएंगे, जो देश के न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी प्रोग्राम को मजबूत करेंगे.

नई डील्स और निवेश रणनीति

Nvidia ने हाल ही में Nokia में $1 बिलियन का निवेश कर साझेदारी का विस्तार किया है. दोनों कंपनियां मिलकर AI-आधारित 6G नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी विकसित करेंगी. इस कदम से कंपनी का ध्यान AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर क्षमता को और बढ़ाने पर केंद्रित है. CEO जेनसन हुआंग ने कहा कि Nvidia अब अमेरिका की तकनीकी प्रगति को नई दिशा देने के लिए काम कर रही है.

ट्रिलियन-डॉलर की यात्रा

Nvidia की मार्केट वैल्यू में तेज वृद्धि ने इसे तकनीकी इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बना दिया है.

  • जून 2023: $1 ट्रिलियन मार्केट कैप पार किया.
  • 180 ट्रेडिंग दिनों बाद: $2 ट्रिलियन तक पहुंची.
  • अगले 66 दिनों में: $3 ट्रिलियन का आंकड़ा छुआ.
  • जुलाई 2025: $4 ट्रिलियन मार्केट वैल्यू हासिल की.
    अब Nvidia $5 ट्रिलियन पार कर विश्व की सबसे कीमती टेक कंपनी बन चुकी है.

Nasdaq की सबसे वैल्यूएबल कंपनी

Nvidia अब Nasdaq की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बन गई है. उसके बाद Microsoft का स्थान है जिसकी वैल्यू $4 ट्रिलियन है, जबकि Apple करीब $3.99 ट्रिलियन पर तीसरे स्थान पर है. Nvidia की यह उपलब्धि टेक्नोलॉजी इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गई है.

इसे भी पढ़ें-

OnePlus स्मार्टफोन सेल शुरू, 5 प्रीमियम फोन पर धमाकेदार ऑफर, देखें पूरी लिस्ट

iPhone 17 की पहली सेल में हंगामा, खरीदने की होड़ में भिड़े फैन्स, देखें वीडियो

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

OnePlus 12R vs Samsung Galaxy S24 FE – ₹40,000 में कौन है असली चैंपियन?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Nokia में Nvidia का 1 बिलियन डॉलर निवेश, 6G और AI नेटवर्किंग में नई क्रांति की तैयारी

6G और AI नेटवर्किंग में नई क्रांति की तैयारी
6G और AI नेटवर्किंग में नई क्रांति की तैयारी

Nokia-Nvidia Partnership: AI नेटवर्किंग के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए Nvidia ने फिनलैंड की टेलीकॉम दिग्गज Nokia में 1 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹8,300 करोड़ का निवेश किया है. (nvidia nokia 6g ai deal) इस रणनीतिक डील के बाद Nokia के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई और कंपनी का स्टॉक 2016 के बाद पहली बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया.

AI और 6G तकनीक में साझेदारी

दोनों कंपनियों ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नेटवर्किंग सॉल्यूशंस विकसित करने का ऐलान किया है. इस साझेदारी के तहत Nvidia और Nokia मिलकर ऐसे एडवांस्ड डेटा सेंटर प्रोडक्ट्स तैयार करेंगी जो Nvidia की अगली पीढ़ी की AI इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं का हिस्सा होंगे. साथ ही, यह सहयोग 6G नेटवर्क तकनीक के विकास को भी नई दिशा देगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कंपनियां T-Mobile U.S. के साथ मिलकर अगले साल से AI-सक्षम रेडियो नेटवर्किंग तकनीक का ट्रायल शुरू करेंगी.

डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर नजर

कंसल्टिंग फर्म McKinsey के मुताबिक, 2030 तक डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में दुनियाभर में $1.7 ट्रिलियन से अधिक निवेश होने की संभावना है. AI टेक्नोलॉजी के तेज विस्तार ने इस क्षेत्र में मांग को कई गुना बढ़ा दिया है. Nvidia इस समय डेटा सेंटर चिप मार्केट में लगभग एकाधिकार की स्थिति में है और OpenAI, Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ पहले से ही कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें-Oppo Find X9 और X9 Pro ग्लोबल लॉन्च, भारत में भी जल्द एंट्री होगी और यहीं होगा असेंबल

Nokia के लिए नए युग का अवसर

मार्केट एनालिस्ट Paolo Pescatore का मानना है कि यह डील दर्शाती है कि Nokia भविष्य के 6G और AI नेटवर्किंग युग में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है. कंपनी के CEO Justin Hotard—जो पहले Intel के डेटा सेंटर डिवीजन का नेतृत्व कर चुके हैं—अब Nokia के डेटा सेंटर व्यवसाय को तेज़ी से विस्तार देने में जुटे हैं. हाल ही में कंपनी ने अमेरिकी फर्म Infinera का अधिग्रहण किया था, जिससे उसकी ऑप्टिकल नेटवर्किंग क्षमताएं और मजबूत हुई हैं.

Nvidia-Nokia डील की फाइनेंशियल डिटेल्स

इस समझौते के तहत Nokia, Nvidia को 166,389,351 नए शेयर जारी करेगी जिन्हें Nvidia $6.01 प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगी. इस घोषणा के तुरंत बाद Nokia के शेयरों में 20.86% की उछाल आई, जो जनवरी 2016 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.

इसे भी पढ़ें-

OnePlus स्मार्टफोन सेल शुरू, 5 प्रीमियम फोन पर धमाकेदार ऑफर, देखें पूरी लिस्ट

iPhone 17 की पहली सेल में हंगामा, खरीदने की होड़ में भिड़े फैन्स, देखें वीडियो

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

OnePlus 12R vs Samsung Galaxy S24 FE – ₹40,000 में कौन है असली चैंपियन?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Bihar Election 2025: टिकारी में NDA उम्मीदवार के काफिले पर हमला, 9 गिरफ्तार

NDA उम्मीदवार के काफिले पर हमला
NDA उम्मीदवार के काफिले पर हमला

Bihar Election 2025: बिहार में गयाजी से बड़ी चुनावी हिंसा की खबर सामने आई है. टिकारी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित हम प्रत्याशी और पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार पर उग्र भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल मौके पर डीएम और एसएसपी कैंप कर रहे हैं.

दिघौरा गांव के पास हुआ हमला

घटना बुधवार को टिकारी प्रखंड के दिघौरा पंचायत के दिघौरा गांव के पास हुई. हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार अपने भाई मुन्ना शर्मा और समर्थकों के साथ प्रचार में निकले थे. इसी दौरान अचानक उग्र भीड़ ने घेर लिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी.

डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी आनंद कुमार, सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल, टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल और एसडीओ प्रवीण कुंदन समेत कई अधिकारी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

कई राउंड फायरिंग, वाहनों में तोड़फोड़

सूत्रों के मुताबिक, भीड़ ने न सिर्फ रोड़ेबाजी की बल्कि कई राउंड फायरिंग भी की. इस हिंसा में डॉ. अनिल कुमार के बाएं हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं. उनके भाई मुन्ना शर्मा, अंगरक्षक और समर्थक भी घायल हुए हैं. आधा दर्जन से अधिक वाहनों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

हमले के बाद टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने मोर्चा संभाला और देर रात तक छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें-

छठ बाद बढ़ी भीड़, रेलवे ने अपनाया नंबरिंग सिस्टम; विक्रमशिला और अंग एक्सप्रेस में यात्रियों को मिली राहत

बिहार के मुंगेर से सबौर तक मरीन ड्राइव परियोजना तेज, EPC मोड पर अडाणी करेगी निर्माण

Bhagalpur : भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर का किया निरीक्षण
भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर का किया निरीक्षण.

Bhagalpur News : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को भागलपुर स्थित जिला स्कूल में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटर और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान वरीय पदाधिकारी श्री देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे.

उल्लेखनीय है कि भागलपुर जिले में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों, चालकों, खलासियों, क्लीनरों और पुलिसकर्मियों — जिन्होंने प्रथम प्रशिक्षण के दौरान प्रपत्र-12 (Form-12) जमा किया है — उन्हें डाक मतपत्र (Postal Ballot) के माध्यम से मतदान करने का अवसर दिया गया है.

डाक मतपत्र द्वारा मतदान की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक जिले के छह फैसिलिटेशन सेंटरों पर आयोजित की जा रही है। इनमें इंटर स्तरीय जिला स्कूल, नवस्थापित जिला स्कूल खिरनी घाट, मारवाड़ी पाठशाला, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, मुस्लिम माइनॉरिटी हाई स्कूल और मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज शामिल हैं.

निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अपना मतदान करते समय नियुक्ति पत्र और EPIC (मतदाता पहचान पत्र) अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.

इसे भी पढ़ें-

छठ बाद बढ़ी भीड़, रेलवे ने अपनाया नंबरिंग सिस्टम; विक्रमशिला और अंग एक्सप्रेस में यात्रियों को मिली राहत

बिहार के मुंगेर से सबौर तक मरीन ड्राइव परियोजना तेज, EPC मोड पर अडाणी करेगी निर्माण

Bihar Election 2025: भागलपुर में माइक्रो ऑब्जर्वरों का रैंडमाइजेशन पूरा, 148 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

भागलपुर में माइक्रो ऑब्जर्वरों का रैंडमाइजेशन पूरा
भागलपुर में माइक्रो ऑब्जर्वरों का रैंडमाइजेशन पूरा.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए बुधवार को माइक्रो ऑब्जर्वरों का विधानसभावार रैंडमाइजेशन किया गया. यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, निर्वाचन प्रेक्षकों और सभी निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई.

सात विधानसभा क्षेत्रों में की गई तैनाती

रैंडमाइजेशन के तहत जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में माइक्रो ऑब्जर्वरों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

  • 152-बिहपुर: 20 सामान्य व 4 आरक्षित, कुल 24 माइक्रो ऑब्जर्वर.
  • 153-गोपालपुर: 18 सामान्य व 4 आरक्षित, कुल 22 माइक्रो ऑब्जर्वर.
  • 154-पीरपैंती (अ.जा.): 12 सामान्य व 3 आरक्षित, कुल 15 माइक्रो ऑब्जर्वर.
  • 155-कहलगांव: 10 सामान्य व 2 आरक्षित, कुल 12 माइक्रो ऑब्जर्वर.
  • 156-भागलपुर: 21 सामान्य व 5 आरक्षित, कुल 26 माइक्रो ऑब्जर्वर.
  • 157-सुल्तानगंज: 18 सामान्य व 4 आरक्षित, कुल 22 माइक्रो ऑब्जर्वर.
  • 158-नाथनगर: 22 सामान्य व 5 आरक्षित, कुल 27 माइक्रो ऑब्जर्वर.

इस प्रकार जिले में कुल 148 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं.

शैडो एरिया और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष ध्यान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भागलपुर जिले के कुल 35 मतदान केंद्र शैडो एरिया में हैं, जबकि 91 भवन ऐसे हैं जहां चार या उससे अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. कुछ मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों से जुड़ी विशेष परिस्थितियां भी हैं. ऐसे केंद्रों पर निगरानी के लिए माइक्रो ऑब्जर्वरों की तैनाती की जा रही है ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके.

सरकारी उपक्रमों से लिए गए अधिकारी

ज्यादातर माइक्रो ऑब्जर्वर बैंक या भारत सरकार के विभिन्न उपक्रमों के कर्मचारी हैं. ये अधिकारी मतदान के दिन मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और आयोग को रिपोर्ट देंगे.

बैठक में रहे अधिकारी और अभ्यर्थी मौजूद

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी और उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-

छठ बाद बढ़ी भीड़, रेलवे ने अपनाया नंबरिंग सिस्टम; विक्रमशिला और अंग एक्सप्रेस में यात्रियों को मिली राहत

बिहार के मुंगेर से सबौर तक मरीन ड्राइव परियोजना तेज, EPC मोड पर अडाणी करेगी निर्माण