22.5 C
Delhi
22 February 2026, Sunday
Home Blog Page 117

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी, जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 3 November 2025
Aaj Ka Rashifal 3 November 2025

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: धनु राशि वालों पर आज किस्मत पूरी तरह मेहरबान रहेगी. कुछ ऐसे लोग मिल सकते हैं जो आने वाले समय में आपके लिए सफलता के रास्ते खोलेंगे. दूसरी ओर, कई राशियों को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सावधानी की जरूरत होगी. जानिए, आज का दिन प्यार, करियर, पैसे और स्वास्थ्य के लिए क्या संदेश लेकर आया है.

मेष

रोजगार और व्यापार से जुड़ी चिंताएं कम होंगी. नई डील या काम में फायदा मिलेगा. भाई और परिवार का मजबूत सहयोग मिलेगा. पैसों की परेशानियां कम होकर आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. मन उत्साहित रहेगा और भविष्य के लिए हिम्मत बढ़ेगी. वाहन सुख मिलने के योग भी हैं.

वृषभ

पेट और स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए खानपान में लापरवाही न करें. अधूरे काम पूरे होने से सुकून मिलेगा. धन और सुविधा दोनों में बढ़ोतरी दिखेगी. दिन में मनोरंजन या यात्रा के अवसर मिल सकते हैं. संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना मजबूत है.

मिथुन

मेहनत का पूरा फल आज मिल सकता है. नौकरी में आपकी कार्यक्षमता की प्रशंसा होगी. पुराने अटके हुए पैसे मिलने की संभावना है. घर, जमीन या निर्माण से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ेगा. सरकारी लाभ मिलने के भी संकेत हैं. नया व्यापार शुरू करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा.

कर्क

अचानक कोई शुभ खबर मिलेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. सम्मान और प्रतिष्टा में बढ़ोतरी होगी. खास तौर पर किसी महिला मित्र से महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में खुशी और शांति का माहौल रहेगा. वाहन या संपत्ति से जुड़ा लाभ मिल सकता है.

सिंह

किस्मत आज पूरा साथ देगी. शत्रु खुद कमजोर पड़ेंगे और आपके पक्ष में स्थितियां बनेंगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति आपको आगे बढ़ाएगी. दोस्तों की मदद से कोई मुश्किल काम भी आसान हो जाएगा. घरेलू समस्याओं का समाधान नजर आएगा.

कन्या

व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों के लिए बढ़िया समय. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. अवसरों की कमी नहीं रहेगी. घर में कोई मांगलिक काम होने की पूरी संभावना. रिश्तेदारों से मिलना-जुलना बढ़ेगा जिससे मन में उत्साह बना रहेगा.

तुला

कुछ काम आपकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं पूरे होंगे. नौकरी में बॉस या साथियों से हल्का तनाव पैदा हो सकता है. मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. फिर भी पैसों की स्थिति सुधरने की कोशिश जारी रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा जिससे ऊर्जा बनी रहेगी.

वृश्चिक

व्यापार और करियर के मामले में आज का दिन काफी सफल साबित होगा. नई योजनाएं प्रभाव छोड़ेंगी और आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे. पदोन्नति या तरक्की के संकेत मजबूत हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी. रिश्तों में सामंजस्य रहेगा.

धनु

पुरानी निराशा खत्म होगी. दिमाग तेज चलेगा और फैसले फायदेमंद साबित होंगे. कोई रुका हुआ काम पूरा होकर संतोष देगा. प्रभावशाली या ऊंचे पद वाले लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी. परिवार में शांति और सकारात्मक माहौल बना रहेगा.

मकर

थोड़ी मेहनत ज्यादा होगी लेकिन काम पूरे होकर राहत मिलेगी. वाहन, यात्रा और मनोरंजन से खुशी मिलेगी. धन लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे. संतान की तरफ से प्रगति की खबर मिलेगी. सेहत अच्छी रहने से पुरानी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.

कुंभ

रोजमर्रा की दिनचर्या में अव्यवस्था रह सकती है. स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है. वाहन चलाते समय खासतौर पर सावधानी रखें. खर्च बढ़ सकता है लेकिन सोच-समझकर किए गए फैसले राहत देंगे. बकाया धन मिलने के संकेत हैं. संतान से जुड़ी समस्या कम होगी.

मीन

घर-परिवार के खर्च बढ़ सकते हैं जिससे मन में थोड़ी चिंता रहेगी. गलत संगत से बचना जरूरी है. विवाद की आशंका है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है और व्यापार में कुछ अड़चनें सामने आएंगी. जिम्मेदारी वाले कामों में धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ें.

इसे भी पढ़ें-

बिहार चुनाव में आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन, शाह-राजनाथ की रैलियां और 3 CMs की एंट्री

राहुल और तेजस्वी की रैली आज, देखें पूरी शेड्यूल, प्रियंका और खरगे भी आएंगे बिहार

भागलपुर में कल से शुरू होगा पोस्टल बैलेट से मतदान, कर्मियों के लिए बने 6 फैसिलिटेशन सेंटर

भागलपुर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

भागलपुर में 29 अक्टूबर को होगा EVM का द्वितीय रेंडमाइजेशन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन, शाह-राजनाथ की रैलियां और 3 CMs की एंट्री

बिहार चुनाव में आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन
बिहार चुनाव में आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन

Bihar Election 2025: पटना. छठ पर्व खत्म होते ही बिहार का चुनावी तापमान बढ़ चुका है. पहले चरण के मतदान के नजदीक आते ही सभी दलों के बड़े नेता आज से सक्रिय होने लगे हैं. त्योहारों के बाद राजनीति अब पूरे जोश में है और शुरुआती चरण की सीटों पर प्रचार की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है. आज जहां भाजपा की ओर से अमित शाह और राजनाथ सिंह जनसभाएं करेंगे, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी साथ-साथ प्रचार में उतरेंगे. भाजपा की तरफ से तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी वोटरों को साधने के मिशन पर रहेंगे.

शाह अलीनगर और रोसड़ा में, राजनाथ हायाघाट और छपरा में करेंगे सभा

बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं. अमित शाह पहले दरभंगा के अलीनगर, फिर समस्तीपुर के रोसड़ा और उसके बाद बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे. वे रात में पटना में ही ठहरेंगे और शाम को रणनीति को लेकर पार्टी नेताओं से बैठक भी संभव है.

वहीं राजनाथ सिंह की पहली सभा दरभंगा के हायाघाट में, दूसरी पटना के बाढ़ और तीसरी छपरा में तय है. इन सभी इलाकों में राजपूत मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या मानी जाती है.

राहुल गांधी और तेजस्वी की साझा रैली पर निगाहें

महागठबंधन ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है और अब जनता तक संदेश पहुंचाने पर पूरा जोर है. इसी कड़ी में तेजस्वी यादव और अन्य वरिष्ठ नेता लगातार सभाएं करेंगे. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दरभंगा और मुजफ्फरपुर में तेजस्वी के साथ मंच साझा करेंगे. कांग्रेस के कई बड़े नेता भी आज से बिहार में डेरा डालने वाले हैं.

प्रियंका गांधी की भी कई सभाएं होने वाली हैं. उधर, एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और अन्य स्टार प्रचारक भी अब पूरी ताकत झोंकेंगे. साथ ही लगभग एक दर्जन केंद्रीय मंत्री भी अलग-अलग क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़ें-राहुल और तेजस्वी की रैली आज, देखें पूरी शेड्यूल, प्रियंका और खरगे भी आएंगे बिहार

तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रचार अभियान में कूदे

छठ और दीपावली के बाद भाजपा ने यूपी, मध्य प्रदेश और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों को भी बिहार भेजा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सिवान के रघुनाथपुर, भोजपुर के शाहपुर और बक्सर में रैलियां करेंगे. उनका कार्यक्रम 11:15 बजे से शुरू होकर दोपहर तक जारी रहेगा. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भागलपुर के नाथनगर में लोजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगेंगे.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में कल से शुरू होगा पोस्टल बैलेट से मतदान, कर्मियों के लिए बने 6 फैसिलिटेशन सेंटर

भागलपुर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

भागलपुर में 29 अक्टूबर को होगा EVM का द्वितीय रेंडमाइजेशन

Bihar Election 2025: राहुल और तेजस्वी की रैली आज, देखें पूरी शेड्यूल, प्रियंका और खरगे भी आएंगे बिहार

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली आज
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली आज.

Bihar Election 2025: छठ पूजा के बाद बिहार में चुनावी हलचल तेज होती जा रही है. सभी राजनीतिक दल अब मैदान में पूरी ताकत से उतरने वाले हैं. महागठबंधन की बात करें तो आज से ही कांग्रेस और राजद की संयुक्त रैलियां शुरू हो रही हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मुजफ्फरपुर और दरभंगा में मंच साझा करेंगे.

कहां होंगी राहुल गांधी की रैलियां

कांग्रेस का प्लान है कि अगले कुछ दिनों में राहुल गांधी लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों में जनसभाएं करेंगे. जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को बरबीघा और नालंदा में उनकी रैलियां होंगी. दो नवंबर को खगड़िया में, चार नवंबर को पूर्णिया और बहादुरगंज में सभाएं तय हैं. पांच नवंबर को औरंगाबाद और वजीरगंज में जनसभा होगी. सात नवंबर को फारबिसगंज और बरारी में अभियान का समापन होगा.

प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी प्रचार में शामिल

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में कल से शुरू होगा पोस्टल बैलेट से मतदान, कर्मियों के लिए बने 6 फैसिलिटेशन सेंटर

राहुल गांधी के साथ साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी बिहार में छह रैलियों को संबोधित करेंगी. तीन नवंबर को लखीसराय और रोसड़ा में उनकी जनसभाएं होंगी. छह नवंबर को गोविंदगंज और चनपटिया और आठ नवंबर को कदवा और कस्बा में उनका कार्यक्रम तय है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी तीन बड़े चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे. वे 31 अक्टूबर को कुचायकोट, तीन नवंबर को अमरपुर और पांच नवंबर को कुटुंबा में भीड़ को संबोधित करेंगे.

महागठबंधन पूरी तैयारी के साथ मैदान में

महागठबंधन की ओर से लगातार होने वाली इन जनसभाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आज की शुरुआत मुजफ्फरपुर के मझौलिया मैदान से होगी जहां सुबह 11 बजे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ लोगों के बीच पहुंचेंगे. दोनों नेता अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेंगे और सत्ताधारी गठबंधन पर करारा प्रहार कर सकते हैं. राजनीतिक नजरें आज की इस संयुक्त रैली पर टिकी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

भागलपुर में 29 अक्टूबर को होगा EVM का द्वितीय रेंडमाइजेशन

Fertilizers Subsidy: किसानों के लिए बड़ी राहत, खाद पर 38 हजार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी

Fertilizers Subsidy: किसानों के लिए बड़ी राहत, खाद पर 38 हजार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी
Fertilizers Subsidy: किसानों के लिए बड़ी राहत, खाद पर 38 हजार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी

Fertilizers Subsidy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में रबी सीजन के लिए उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार ने नाइट्रोजन (N) पर 43.02 रुपये प्रति किलोग्राम, फॉस्फोरस (P) पर 47.96 रुपये प्रति किलोग्राम, पोटाश (K) पर 2.38 रुपये प्रति किलोग्राम और सल्फर (S) पर 2.87 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर मंजूर की है.

एक अक्टूबर से लागू होंगी नई सब्सिडी दरें

इसे भी पढ़ें-केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8वें वेतन आयोग को हरी झंडी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रबी 2025 के लिए स्वीकृत सब्सिडी पिछले साल के मुकाबले लगभग 14,000 करोड़ रुपये अधिक है. उनके अनुसार पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) योजना के तहत दरें आयात मूल्य, पोषक तत्वों की मांग, सब्सिडी का कुल भार और एमआरपी जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर तय की गई हैं.

नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी. कई राज्यों में रबी मौसम की बुवाई शुरू हो चुकी है और इस सीजन में गेहूं, चना और सरसों प्रमुख फसलें होती हैं.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में कृत्रिम बारिश से साफ होगी हवा, पहला ट्रायल सफल

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Ganesh Puja: आखिर क्यों माना जाता है बुधवार गणेश भगवान का दिन? जानिए धार्मिक मान्यता

आखिर क्यों माना जाता है बुधवार गणेश भगवान का दिन?
आखिर क्यों माना जाता है बुधवार गणेश भगवान का दिन?

Ganesh Puja: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी देवता से जोड़ा गया है. इन्हीं में बुधवार को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के आराधना दिवस के रूप में प्रमुख स्थान मिला है. इस दिन गणपति की पूजा क्यों विशेष मानी जाती है, इसकी कथा और मान्यता काफी रोचक है.

बुधवार और गणेश जी के संबंध की पौराणिक परंपरा

कथाओं में वर्णन मिलता है कि माता पार्वती के आशीर्वाद से भगवान गणेश का जन्म जिस समय हुआ, उस अवसर पर कैलाश पर्वत पर बुध देव भी उपस्थित थे. उनकी शुभ उपस्थिति के कारण बुधवार को श्री गणेश की उपासना के लिए श्रेष्ठ दिन स्वीकार किया गया.

ज्योतिष में बुध और गणेश दोनों बुद्धि के दाता

बुध ग्रह को वाणी, ज्ञान, व्यापार और चातुर्य का कारक माना जाता है. वहीं गणेश जी विद्या के अधिष्ठाता और बुद्धि-विवेक के देवता कहे जाते हैं. इसी कारण बुधवार को पूजा करने से गणेश जी की कृपा के साथ बुध ग्रह का अनुकूल प्रभाव भी मिलता है. छात्र, व्यापारी व नौकरीपेशा लोग इस दिन विशेष भक्ति करते हैं.

बुधवार की पूजा से मिलने वाले लाभ

  • जीवन में बाधाओं से मुक्ति.
  • शिक्षा और करियर में तरक्की.
  • व्यापार में उन्नति और सौभाग्य में वृद्धि.
  • मानसिक संतुलन और सही निर्णय क्षमता का विकास.
  • धार्मिक मान्यताओं में वर्णन है कि बुधवार का व्रत कर्ज मुक्ति तथा परिवार में सुख-समृद्धि लाता है.

बुधवार को किन कार्यों से बचना चाहिए

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन उधार देना या लेना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि इससे आर्थिक असंतुलन की आशंका होती है.

क्या इस दिन व्रत रखा जाता है

कई श्रद्धालु बुधवार के दिन गणेश जी का व्रत रखते हैं और हरी वस्तुओं का दान कर पुण्य अर्जित करते हैं.

गणेश जी को किस भोग से प्रसन्न किया जाए

मोदक, गुड़ और दूर्वा को गणपति का प्रिय माना गया है तथा इन्हें भोग लगाने से शुभ फल प्राप्त होता है.

क्या बुधवार यात्रा शुभ होती है

कुछ मान्यताओं में कहा गया है कि बुधवार को नई यात्रा आरंभ न करना बेहतर होता है, खासकर व्यवसायिक यात्रा के लिए रोक बताई गई है.

इसे भी पढ़ें-

इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप नहीं, वरुण की एंट्री

 50 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, हर्षवर्धन राणे की धमाकेदार कमाई

दिल्ली में कृत्रिम बारिश से साफ होगी हवा, पहला ट्रायल सफल

बीएचयू में प्लेसमेंट बूम: 1.49 करोड़ रुपये का धमाकेदार पैकेज

IND vs AUS: इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप नहीं, वरुण की एंट्री

इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप नहीं, वरुण की एंट्री
इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप नहीं, वरुण की एंट्री

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत कैनबरा से होगी. इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी संभावित टीम चुनी है. उनकी चयन सूची में सबसे बड़ा सरप्राइज कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल होना है. यह फैसला उन्होंने कैनबरा की पिच को ध्यान में रखते हुए बताया.

एक स्पिनर की रणनीति

पठान का कहना है कि कैनबरा की विकेट तेज गेंदबाजों को मदद देने वाली है. इस वजह से टीम इंडिया को एक स्पिनर और चार पेसरों के साथ उतरना चाहिए. वरुण चक्रवर्ती की रहस्यमयी गेंदबाजी को देखते हुए उन्होंने उन्हें प्राथमिकता दी है. पठान के अनुसार वरुण लाइन और लेंथ में बदलाव से बल्लेबाजों को बांधकर रखते हैं. वहीं हार्दिक पंड्या की चोट के कारण उनकी जगह शिवम दुबे इस अनुमानित इलेवन का हिस्सा हैं.

टॉप ऑर्डर में नया जोश

ओपनिंग स्लॉट में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को उन्होंने सबसे बेहतर जोड़ी बताया है. गिल की तकनीकी मजबूती और अभिषेक की हिटिंग क्षमता को पठान भारतीय टीम की तेज शुरुआत का आधार मानते हैं. नंबर तीन पर कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे. उनके बाद तिलक वर्मा, संजू सैमसन और अक्षर पटेल मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे. शिवम दुबे के साथ यह लाइनअप लचीला और मैच की स्थिति के अनुसार बदलने में सक्षम होगा.

तेज गेंदबाजी है भारत की ताकत

पठान के अनुसार मौजूदा समय में भारत का पेस अटैक सबसे दमदार है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के रूप में चुना है. हर्षित ने घरेलू टी20 में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था. बुमराह और अर्शदीप विकेट झटकने में माहिर हैं. स्पिन की पूरी बागडोर वरुण चक्रवर्ती संभालेंगे.

सूर्या की राय भी आई सामने

सीरीज की शुरुआत से पहले सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम में कई विकल्प होना हमेशा फायदेमंद है. हर खिलाड़ी अपनी भूमिका में बदलाव को तैयार है. उनका लक्ष्य सिर्फ एक है भारत को जीत दिलाना. सूर्या ने साफ कहा कि टीम की जरूरत सबसे ऊपर है और हर खिलाड़ी यह बात समझता है.

इरफान पठान की चुनिंदा प्लेइंग इलेवन

सूर्यकुमार यादव (कप्तान). शुभमन गिल (उपकप्तान). अभिषेक शर्मा. तिलक वर्मा. संजू सैमसन. अक्षर पटेल. शिवम दुबे. हर्षित राणा. जसप्रीत बुमराह. अर्शदीप सिंह. वरुण चक्रवर्ती.

इसे भी पढ़ें-

पर्थ में उतरी नई टीम इंडिया, कोहली-रोहित की वापसी से बढ़ा जोश, देखें वीडियो

जदयू में नई दरार! भागलपुर सांसद अजय मंडल ने नीतीश कुमार से कहा– सांसद पद छोड़ने की इजाजत दीजिए

Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8: 50 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, हर्षवर्धन राणे की धमाकेदार कमाई

50 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
50 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म.

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 8: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ताज़ा रिलीज़ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। रोमांटिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म को मिलाप जावेरी ने निर्देशित किया है, जिसमें शाद रंधावा, सचिन खेडेकर और अनंत नारायण महादेवन भी महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं.

रिलीज़ के बाद से ही यह फिल्म स्थिर कमाई बनाए हुए है। आयुष्मान खुराना–रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ की मौजूदगी के बावजूद इसकी पकड़ कमजोर नहीं हुई। युवाओं के साथ-साथ फैमिली दर्शक भी इसकी कहानी और भावनात्मक प्रस्तुति से जुड़ते दिख रहे हैं। इसी बीच यह फिल्म कमाई में अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को पछाड़कर सुर्खियों में आ गई है.

इसे भी पढ़ें-अक्षय की फिल्म का दम टूटता दिखा, कमाई पहुंची 116 करोड़ पर

8वें दिन का कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार मंगलवार (दिन 8) शाम 6 बजे तक फिल्म ने ₹2.25 करोड़ का कारोबार कर लिया। इसके साथ घरेलू कमाई का कुल योग ₹47.25 करोड़ तक पहुंच चुका है और रात के शो इस आंकड़े को और ऊपर ले जा सकते हैं.

एक दीवाने की दीवानियत का 8 दिनों का रिपोर्ट

दिनकलेक्शन (₹ करोड़)
दिन 1 (मंगलवार)9.00
दिन 2 (बुधवार)7.75
दिन 3 (गुरुवार)6.00
दिन 4 (शुक्रवार)5.50
दिन 5 (शनिवार)6.25
दिन 6 (रविवार)7.00
दिन 7 (सोमवार)3.50
दिन 8 (मंगलवार)2.25
कुल47.25 करोड़

₹30 करोड़ में बनी यह फिल्म अब ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ₹47.03 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। इस उपलब्धि ने फिल्म के प्रति इंडस्ट्री का भरोसा और बढ़ा दिया है.

50 करोड़ का क्लब जल्द

ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि जिस गति से टिकट खिड़की पर यह प्रदर्शन कर रही है, वह अगले दो दिनों में ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हर्षवर्धन राणे के करियर के लिए यह बड़ा टर्निंग पॉइंट बनने की ओर है.

इसे भी पढ़ें-

‘थामा’ ने मचाया धमाल, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की बादशाहत कायम, ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ हुई पीछे

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8वें वेतन आयोग को हरी झंडी

Union Minister Ashwini Vaishnav

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की कार्य-योजना पर मुहर लगा दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि यह आयोग लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों के वेतन और लाभों पर असर डालेगा.

संरचना तय, समयसीमा भी निर्धारित

नया वेतन आयोग एक अस्थायी निकाय होगा जिसमें अध्यक्ष के साथ एक अंशकालिक सदस्य और एक सदस्य-सचिव शामिल किए गए हैं. इसे गठन की तारीख से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें सौंपनी होंगी. आवश्यकता पड़ने पर आयोग विशेष मुद्दों पर अंतरिम सुझाव भी दे सकेगा. सभी प्रस्ताव आर्थिक स्थिति और राजकोषीय संतुलन को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे.

तेजी से आगे बढ़ रही प्रक्रिया

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में कृत्रिम बारिश से साफ होगी हवा, पहला ट्रायल सफल

अश्विनी वैष्णव के अनुसार जनवरी में आयोग गठन को सैद्धांतिक स्वीकृति मिली थी और अब बहुत कम समय में इसकी औपचारिक स्थापना पूरी हो गई है. रेलवे, रक्षा और गृह मंत्रालय जैसे विभागों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. कई राज्य सरकारों से भी समन्वय हुआ है और अधिकतर ने इसमें सहयोग जताया है. उम्मीद जताई जा रही है कि तय समय के भीतर आयोग अपनी रिपोर्ट दे देगा.

हर दशक में बदलता वेतन ढांचा

केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में सुधार के लिए सरकार समय-समय पर आयोग नियुक्त करती है. प्रथा यह रही है कि वेतन संरचना की समीक्षा लगभग हर दस वर्ष में लागू होती है ताकि कर्मचारियों को मुद्रास्फीति जैसे प्रभावों से राहत मिलती रहे.

2026 से लागू होने की संभावना

7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें प्रभावी 1 जनवरी 2016 से मानी गई थीं, जबकि कैबिनेट की मंजूरी उसी साल जून में मिली. इसी क्रम में माना जा रहा है कि अगला वेतन ढांचा 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है.

किसानों के लिए उर्वरक सब्सिडी भी स्वीकृत

बैठक में दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय रबी 2025–26 सीजन के लिए उर्वरकों पर 37,952 करोड़ रुपये की सब्सिडी को लेकर हुआ. नाइट्रोजन पर 43.02 रुपये प्रति किलो, फॉस्फोरस पर 47.96 रुपये प्रति किलो, पोटाश पर 2.38 रुपये प्रति किलो और सल्फर पर 2.87 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी मंजूर हुई है जिससे किसानों को राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-

चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन, पीएम मोदी बोले— छठी मैया की कृपा से जीवन रहे आलोकित

IPO बंपर सीजन; इन 4 कंपनियों में निवेश कर सकते हैं और बढ़ा सकते हैं कमाई

शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट; रातभर की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव, जानें ताजा रेट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Heavy Rain In Ranchi: मोंथा चक्रवात का असर झारखंड में, रांची में तेज बारिश, 31 अक्टूबर तक सतर्कता

रांची में तेज बारिश
रांची में तेज बारिश शुरू.

Heavy Rain In Ranchi: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवात मोंथा ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अधिक ताकत हासिल करते हुए भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया. थाई भाषा में मोंथा शब्द का आशय एक सुगंधित फूल से होता है.

झारखंड में मौसम बिगड़ा, कई जिले अलर्ट पर

आईएमडी ने बताया कि सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में आज बारिश तेज होने की संभावना है. बुधवार को पलामू, लातेहार, चतरा और गढ़वा में बारिश का जोर और बढ़ सकता है. 30 और 31 अक्टूबर को रांची, बोकारो, लोहरदगा, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में पानी बरसने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है.

हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, समुद्र के किनारे खतरा

आईएमडी ने बताया कि मोंथा का केंद्र फिलहाल मछलीपत्तनम से लगभग 190 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से करीब 270 किमी दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में लगभग 340 किमी की दूरी पर स्थित है. तूफान उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ते हुए मंगलवार शाम तक आंध्रप्रदेश के काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है. इस पूरे दौरान हवाएं 90-100 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी और मजबूत झोंकों की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें-

झारखंड में आज से फिर बारिश की वापसी, 4 दिनों तक बिगड़ेगा मौसम, भारी वर्षा के संकेत

चक्रवात मोंथा ने पकड़ी रफ्तार, समुद्र में उफनेंगी ऊंची लहरें, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के, कहा- झूठ के बादशाह और जुमलों के सरदार

भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली, 6 घंटे में मुख्य आरोपी सूरज तांती गिरफ्तार

 बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Delhi Artificial Rain: दिल्ली में कृत्रिम बारिश से साफ होगी हवा, पहला ट्रायल सफल

क्लाउड सीडिंग ट्रायल, वर्षा का इंतजार
क्लाउड सीडिंग ट्रायल, वर्षा का इंतजार.

Delhi Artificial Rain: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि आईआईटी-कानपुर की टीम के सहयोग से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में कृत्रिम वर्षा की शुरुआत करते हुए क्लाउड सीडिंग का पहला ट्रायल किया गया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे कई और प्रयोग किए जाएंगे.

आधे घंटे की प्रक्रिया में 8 झोंकों में छिड़काव

कानपुर से उड़ान भरने वाले सेसना विमान ने बुराड़ी, उत्तरी करोल बाग और मयूर विहार के ऊपर बादलों पर रसायनों का छिड़काव किया. यह प्रक्रिया करीब आधे घंटे तक चली. हर झोंके में 2 से 2.5 किलो रसायन छोड़ा गया, जिसकी अवधि दो से ढाई मिनट रही. सिरसा ने बताया कि उस समय बादलों में 15 से 20 प्रतिशत आर्द्रता मौजूद थी और कुल 17 से 18 मिनट तक प्रभावी छिड़काव हुआ.

अभी भारी बारिश की संभावना नहीं

आईआईटी-कानपुर के विशेषज्ञों के अनुसार रसायन छोड़ने के 15 मिनट से चार घंटे के भीतर हल्की बारिश होने की उम्मीद रहती है, हालांकि कम नमी के कारण भारी वर्षा की संभावना कम है. बाहरी दिल्ली में दूसरा ट्रायल भी मंगलवार को पूरा कर लिया गया.

अगले चरण में 9-10 और प्रयोग होंगे

मंत्री सिरसा ने कहा कि हवा की दिशा उत्तर की ओर रहने के चलते उन्हीं इलाकों को टारगेट किया जा रहा है. उनका कहना है कि यह कदम वायु प्रदूषण घटाने के उद्देश्य से उठाया गया है और सफलता मिली तो फरवरी तक दीर्घकालिक रणनीति लागू की जाएगी, जिससे देश में पहली बार वैज्ञानिक तरीके से प्रदूषण कम करने का प्रयास साधा जाएगा.

पहली उड़ान 4,000 फीट, दूसरी 6,000 फीट की ऊंचाई पर

इसे भी पढ़ें-चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन, पीएम मोदी बोले— छठी मैया की कृपा से जीवन रहे आलोकित

पहले फेज में 4,000 फीट की ऊंचाई से छह झोंकों में रसायन छोड़ा गया. दोपहर 3:55 बजे दूसरी उड़ान भरी गई, जिसमें 5,000-6,000 फीट की ऊंचाई से आठ झोंकों का छिड़काव किया गया.

क्लाउड सीडिंग पर 3.21 करोड़ रुपये की लागत

इस परियोजना के लिए डीजीसीए समेत 10 से अधिक केंद्रीय और राज्य एजेंसियों से मंजूरी ली गई है, जिनमें रक्षा, गृह और पर्यावरण मंत्रालय भी शामिल हैं. दिल्ली कैबिनेट ने 7 मई को पांच परीक्षणों के लिए 3.21 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, लेकिन मौसम की बाधाओं के चलते इनका कार्यक्रम कई बार आगे बढ़ाना पड़ा.

विशेषज्ञों की चेतावनी

पर्यावरणविदों का मानना है कि कृत्रिम बारिश से वायु गुणवत्ता में थोड़े समय के लिए सुधार संभव है, हालांकि यह कदम दिल्ली की प्रदूषण समस्या की जड़ों पर असर नहीं डाल पाएगा.

इसे भी पढ़ें-

IPO बंपर सीजन; इन 4 कंपनियों में निवेश कर सकते हैं और बढ़ा सकते हैं कमाई

शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट; रातभर की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव, जानें ताजा रेट