महाराजपुर के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस का इंजन फेल(सांकेतिक तस्वीर)
Farakka Express : मंगलवार को 14003 अप न्यू फरक्का एक्सप्रेस का इंजन महाराजपुर स्टेशन के पास अचानक फेल हो गया, जिससे साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर करीब दो घंटे तक परिचालन बाधित रहा. यह घटना सुबह 11:25 बजे के आसपास हुई, जिसके बाद ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई.
दूसरा इंजन लगाकर दोपहर 1:30 बजे के बाद ट्रेन का परिचालन पुनः शुरू किया गया. सामान्य स्थिति में इस ट्रेन का भागलपुर आगमन समय दोपहर 1 बजे है, लेकिन इंजन फेल होने के कारण यह लगभग तीन बजे भागलपुर पहुंची. इस दौरान अप लाइन पर अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा.
इंजन की खराबी का असर मालदा टाउन–आनंद विहार एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों पर भी पड़ा, जो लगभग दो घंटे की देरी से भागलपुर पहुंची. अचानक हुई इस तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मियों को मतदान का अवसर प्रदान करने के लिए मतपत्र कोषांग, भागलपुर की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है. सभी कर्मी, चालक, खलासी, क्लीनर और पुलिसकर्मी जिन्होंने प्रथम प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रपत्र-12 (Form-12) जमा किया था, वे अब डाक मतपत्र (Postal Ballot) के माध्यम से अपना मतदान कर सकेंगे.
डाक मतपत्र से मतदान की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक चलेगी. मतदान प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक संपन्न होगा. इस अवधि में संबंधित कर्मी नीचे सूचीबद्ध फैसिलिटेशन सेंटर (Facilitation Centre) में जाकर अपना मत दे सकते हैं.
फैसिलिटेशन सेंटर (FC), भागलपुर:
इंटरस्तरीय जिला स्कूल, भागलपुर
नवस्थापित जिला स्कूल, खिरनी घाट, भागलपुर
मारवाड़ी पाठशाला, भागलपुर
राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, भागलपुर
मुस्लिम माइनोरिटी हाई स्कूल, भागलपुर
मुस्लिम माइनोरिटी इंटर कॉलेज, भागलपुर
मतदान करने वाले कर्मियों को नियुक्ति पत्र के साथ EPIC (मतदाता पहचान पत्र) या निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृत किसी भी 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से एक साथ लाना आवश्यक होगा.
द्वितीय चरण के मतदान वाले अन्य जिलों — जैसे औरंगाबाद, बांका, अररिया, जहानाबाद, शिवहर, सुपौल, पूर्वी चंपारण (मोतीहारी), गया, मधुबनी, जमुई, कैमूर (भभुआ), अरवल, नवादा, कटिहार, पूर्णिया, रोहतास, किशनगंज, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण (बेतिया) — के निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात कर्मियों के लिए अतिरिक्त फैसिलिटेशन सेंटर (AFC) की भी व्यवस्था की गई है.
अतिरिक्त फैसिलिटेशन सेंटर (AFC):
स्थान: इंटरस्तरीय जिला स्कूल, भागलपुर
मतदान की तिथि: 30 एवं 31 अक्टूबर 2025
समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक
दस्तावेज़: नियुक्ति पत्र एवं EPIC या अन्य मान्य पहचान पत्र
जिला प्रशासन ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी कर्मियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और चुनाव प्रक्रिया को सफल एवं पारदर्शी बनाने में योगदान दें.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत भागलपुर में ‘भास्कर महोत्सव’ का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम का मकसद जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना है.
कार्यक्रम की शुरुआत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर की. इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजकुमार शर्मा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री अंकित रंजन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया.
स्थानीय कलाकारों ने मंच पर छठ पर्व की महत्ता और लोक आस्था को जीवंत करते हुए मनमोहक गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुति दी. इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को लोकतंत्र के पर्व — मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया.
जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने कहा कि “छठ पर्व आस्था, संयम और साधना का प्रतीक है, जो चार दिवसीय अनुष्ठान के रूप में मनाया जाता है — नहाए-खाए, खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य.” उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं भी दो वर्षों तक इस पर्व का पालन किया है.
डॉ. चौधरी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी 11 नवम्बर 2025 को अपने घरों से निकलकर मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया तेज हो गई है. भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार राज्य में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा. इस चरण में भागलपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जिनमें 152-बिहपुर, 153-गोपालपुर, 154-पीरपैंती (अ.जा.), 155-कहलगाँव, 156-भागलपुर, 157-सुलतानगंज और 158-नाथनगर शामिल हैं.
इन क्षेत्रों में मतदान हेतु उपयोग की जाने वाली ईवीएम मशीनों का पहला रेंडमाइजेशन 13 अक्टूबर 2025 को पूरा किया जा चुका है. अब चुनावी दिशा-निर्देशों के तहत द्वितीय रेंडमाइजेशन की तैयारी की जा रही है.
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की EVM का दूसरा रेंडमाइजेशन 29 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे समीक्षा भवन सभागार, भागलपुर में किया जाएगा. इस दौरान निर्वाचन से संबंधित वरीय अधिकारी, ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, एनआईसी भागलपुर के डीआईओ और आईटी मैनेजर को मौजूद रहने और सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार पारदर्शिता और सुचारू संचालन के साथ संपन्न कराई जाएगी.
Bhagalpur News : छठ महापर्व की पावन सुबह पर भागलपुर में आस्था का समुद्र उमड़ा. प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय और जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी मंगलवार को बरारी पुल घाट पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर जनकल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की. अधिकारियों ने घाट पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की.
आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि छठ पर्व बिहार की आस्था, श्रद्धा एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है. उन्होंने लोगों को प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए धार्मिक अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी.
डीएम ने प्रबंधों की सराहना की
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रशासनिक टीम, नगर निगम, पुलिस और एनडीआरएफ की तत्परता की तारीफ की. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व कर्मयोग और भक्तियोग का अद्भुत संगम है. डीएम ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि किसी को परेशानी न हो, इसके लिए हर विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है.
जिला प्रशासन और नगर निगम भागलपुर की ओर से सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्था की गई है ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को निर्बाध सुविधा मिल सके.
BHU Highest Package : इंजीनियरिंग की पढ़ाई में आईआईटी हमेशा छात्रों की पहली पसंद रहती है क्योंकि यहां शिक्षा के साथ शानदार नौकरी के अवसर भी मिलते हैं. इस बार बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल ने कमाल कर दिया है. आईआईटी बीएचयू में इस सत्र का सबसे ऊंचा पैकेज 1.49 करोड़ रुपये पहुंच गया.
कंपनियों की बढ़ी दिलचस्पी, औसत पैकेज भी दमदार
प्री-प्लेसमेंट ऑफर और इंटर्नशिप के दौर में कई शीर्ष कंपनियों ने कैंपस विजिट किया. अब तक औसत पैकेज 37.13 लाख रुपये सालाना तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर माना जा रहा है.
BHU Internship Record :11 लाख रुपये तक का स्टाइपेंड
बीएचयू के छात्रों को इंटर्नशिप के मौके भी खूब मिल रहे हैं. इस सीजन में अब तक 401 छात्रों को ऑफर मिले. एक छात्र को 11 लाख रुपये तक का स्टाइपेंड मिला. औसतन 1.22 लाख रुपये प्रति माह स्टाइपेंड ऑफर किया जा रहा है.
कंप्यूटर साइंस, मैथमैटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग इस बार भी शीर्ष पर रही. साथ ही केमिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जी और अन्य शाखाओं में भी छात्रों को अच्छे जॉब ऑप्शन मिले हैं.
BHU Placement में शामिल रहीं ये दिग्गज कंपनियां
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ओला इलेक्ट्रिक, उबर, गोल्डमैन सैक्स, एनवी इंडिया, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, रूब्रिक, एडोब, ओरेकल, फ्लिपकार्ट, सिस्को, बजाज और जेप्टो जैसी कंपनियों ने छात्रों को शानदार ऑफर दिए हैं.
Chhath Puja 2025: चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ. बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों और विदेशों में बसे प्रवासियों ने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाया. घाटों पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, सभी ने भगवान भास्कर और छठी मैया से परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की.
पीएम मोदी ने दी बधाई और साझा किया संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा के समापन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा— “भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ. चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए. समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित इस पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे.” प्रधानमंत्री के इस संदेश को हजारों लोगों ने साझा कर शुभकामनाएं दीं.
भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में किया अर्घ्यदान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. उन्होंने राज्यवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य और कई अधिकारी भी मौजूद रहे.
Bihar Chief Minister Nitish Kumar offered 'Usha Arghya' to the rising sun on the last day of #ChhathPuja at his residence in Patna.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार सुबह आईटीओ के पास हाथी घाट पहुंचीं और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. उन्होंने कहा, “छठ पूजा भारतीय संस्कृति की पवित्र परंपरा है, जिसमें अनुशासन, संयम और समर्पण का सुंदर संगम देखने को मिलता है.” छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय से आरंभ हुआ था, रविवार को खरना और सोमवार की शाम संध्या अर्घ्य के बाद मंगलवार को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ विधिवत संपन्न हुआ.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने आवास पर छठी मैया की पूजा की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर आयोजित छठ अनुष्ठान में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा, “छठ पर्व कठोर तप, संयम और असीम आस्था का प्रतीक है. छठी मैया के आशीर्वाद से सबकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.”
बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि “छठी मैया की कृपा से बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी.”
देशभर में छठ पूजा के समापन के साथ ही घाटों पर सफाई और प्रसाद वितरण का कार्य भी शुरू हुआ. श्रद्धालु एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए घर लौटे और इस आस्था के पर्व की पवित्र स्मृतियां अपने साथ ले गए.
लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर के पास कितनी संपत्ति?
Maithili Thakur Networth: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक महिला उम्मीदवार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं. देश-विदेश में अपनी आवाज का लोहा मनवा चुकी गायिका मैथिली ठाकुर अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं. बीजेपी ने उन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. 25 वर्षीय मैथिली को लेकर लोगों में उत्सुकता है कि उनके पास कितनी संपत्ति है और उनकी आय के स्रोत क्या हैं.
बीजेपी टिकट से चुनावी मैदान में मैथिली ठाकुर
लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ने हाल ही में अलीनगर सीट से नामांकन दायर किया है. वह लगातार चुनाव प्रचार में लगी हैं और समर्थकों में उनका खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. कम उम्र होने के बावजूद, उनका राजनीतिक डेब्यू काफी चर्चित हो चुका है.
मैथिली ठाकुर के बैंक अकाउंट में जमा रकम
बैंक का नाम
बैंक में जमा रकम
आईसीआईसीआई बैंक द्वारका, दिल्ली
595 रुपए
एमबीआई द्वारका, दिल्ली
2911.36 रुपए
एसबीआई द्वारका दिल्ली (करंट अकाउंट)
71,41,532 रुपए
एचडीएफसी द्वारका, दिल्ली
41,451 रुपए
बैंक ऑफ इंडिया
15,976.77 रुपए
पंजाब नेशनल बैंक तुगलकाबाद, दिल्ली
5,000 रुपए
मधुबनी की बेटी, डिजिटल दुनिया में भी सक्रिय
मैथिली ठाकुर मूल रूप से मधुबनी जिले के बनकट्टा प्रखंड स्थित उरेन गांव की रहने वाली हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. पिछले कुछ वर्षों में उनकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर उनकी संपत्ति पर साफ दिख रहा है.
चुनावी शपथपत्र के अनुसार मैथिली ठाकुर के पास 1,80,700 रुपए नकद मौजूद हैं. जबकि उनकी कुल संपत्ति 2,23,33,255.89 रुपए दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में उनकी कुल वार्षिक आय 28,67,350 रुपए रही.
मकान, प्लॉट और कीमती ज्वेलरी भी संपत्ति में शामिल
दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में स्थित 1152 वर्गफीट के फ्लैट में मैथिली रहती हैं. इसके अलावा वर्ष 2022 में खरीदे गए एक प्लॉट में उनकी आधी हिस्सेदारी है. इस जमीन की मौजूदा बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है, जिसमें से 1.5 करोड़ रुपए उनकी संपत्ति मानी गई है. उनके पास 409 ग्राम सोना भी है, जिसका मूल्य लगभग 52 लाख रुपए है. साथ ही उनके नाम पर एक होंडा एक्टिवा स्कूटी है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपए दर्ज है.
आय के अनेक स्रोत
मैथिली की मुख्य पहचान गायिकी है. वह भजन, लोकगीत और मंच कार्यक्रमों के जरिए कमाती हैं. सोशल मीडिया से इनकम, ब्रांड प्रमोशन और विभिन्न कंपनियों के साथ जुड़ाव भी उनकी कमाई का अहम स्रोत है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज से स्नातक किया है. स्कूलिंग द्वारका स्थित बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में पूरी की.
कहां-कहां किया है निवेश
फंड का नाम
निवेश की गयी राशि
बैंक ऑफ इंडिया मिडकैप एंड रेग्युलर ग्रोथ
10,059.50 रुपए
एसबीआई मल्टी एसेट अलोकेशन फंड रेग्युलर प्लान
10,58,062 रुपए
एसबीआई बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेग्युलर प्लान
10,27,726.94 रुपए
एचडीएफसी फ्लेक्सीकैप फंड रेग्युलर ग्रोथ
2,07,796 रुपए
आईसीआईसीआई प्रो लार्ज कैप फंड
3,07,457 रुपए
आईसीआईसीआई प्रो मल्टी एसेट फंड
5,21,694 रुपए
शेयर ऑफ मैथिली ठाकुर फाउंडेशन
10,000 रुपए
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट, हेड पोस्ट ऑफिस मोतिहारी
58,011 रुपए
एचडीएफसी लाइफ संचय पर एडवांटेज (इंश्योरेंस पॉलिसी)
दिल्ली में उनके कुल 6 बैंक अकाउंट हैं. जिनमें जमा राशि इस प्रकार है. • ICICI द्वारका: 595 रुपए. • MBI द्वारका: 2911.36 रुपए. • SBI द्वारका (करंट अकाउंट): 71,41,532 रुपए. • HDFC द्वारका: 41,451 रुपए. • बैंक ऑफ इंडिया: 15,976.77 रुपए. • PNB तुगलकाबाद: 5,000 रुपए.
म्यूचुअल फंड और बीमा योजनाओं में भी निवेश
• SBI मल्टी एसेट अलोकेशन फंड: 10,58,062 रुपए. • SBI बैलेंस्ड एडवांटेज फंड: 10,27,726.94 रुपए. • HDFC फ्लेक्सीकैप फंड: 2,07,796 रुपए. • ICICI Pro लार्ज कैप फंड: 3,07,457 रुपए. • ICICI Pro मल्टी एसेट फंड: 5,21,694 रुपए. • बैंक ऑफ इंडिया मिडकैप फंड: 10,059.50 रुपए. • महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट: 58,011 रुपए. • HDFC लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी: 10,45,000 रुपए. • LIC निवेश: 50,000 रुपए. • मैथिली ठाकुर फाउंडेशन में शेयर: 10,000 रुपए.
बिहार चुनाव 2025: कितनी सीटें, कब मतदान
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं. इस बार दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की 11 नवंबर 2025 को होगी. सभी सीटों की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. मुख्य मुकाबला बीजेपी, RJD, JDU, कांग्रेस, हम, लोजपा आर, जन सुराज सहित 8 बड़ी पार्टियों के बीच है. क्षेत्रीय दलों को जोड़ें तो मैदान में 15 से अधिक पार्टियां उतर चुकी हैं.
Bihar Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अब गंभीर स्वरूप ले चुका है. इसकी रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है, जिससे बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. 30 और 31 अक्टूबर को कई जिलों में भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी जारी है. तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर भी बढ़ेगा.
समुद्र से उठते तूफान ने बढ़ाई चिंता
सोमवार सुबह ‘मोंथा’ एक मजबूत चक्रवात में बदल गया और अब यह तेज बवंडर आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट की ओर बढ़ रहा है. 90 से 110 किमी प्रतिघंटा की हवाओं के साथ यह समुद्री इलाकों में नुकसान पहुंचा सकता है. हालात को देखते हुए मौसम विभाग लगातार नजर बनाए हुए है.
IMD पटना ने बताया कि 30 और 31 अक्टूबर को बिहार के कई हिस्सों पर इस तूफान का सीधा असर दिखेगा. तेज बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रतिघंटा की हवाओं की आशंका है. आने वाले समय में कई जिलों में बिजली गिरने का जोखिम भी बना रहेगा.
29 अक्टूबर को दक्षिणी बिहार प्रभावित रहेगा. भभुआ, रोहतास, गया, नवादा और शेखपुरा में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. 30 अक्टूबर को असर उत्तर-पूर्व के जिलों में केन्द्रित होगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, बांका, जमुई और शेखपुरा में अति भारी वर्षा की संभावना है. इसी दिन पटना, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, मुंगेर और औरंगाबाद में भी जोरदार बरसात हो सकती है. 31 अक्टूबर को उत्तर बिहार की बारी है. पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा में अति भारी बारिश का अनुमान है. पूर्णिया, सहरसा और गोपालगंज भी प्रभाव क्षेत्र में रहेंगे.
तापमान नीचे जाएगा, मौसम ठंडा होगा
चक्रवात के गुजरने के बाद बिहार में ठंडी हवाएं चलने लगेंगी. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी जाएगी. इस हफ्ते हालांकि दिन के पारे में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 1 नवंबर के बाद ठंड की दस्तक महसूस होने लगेगी.
सावधान रहें ग्रामीण और किसान
मौसम विज्ञानियों ने सलाह दी है कि खेतों में खड़ी फसलों को सुरक्षित रखें और अगले दो दिनों तक अनावश्यक यात्रा न करें. तेज हवा और बिजली गिरने से खतरा बढ़ सकता है.
आज का हाल: बादलों की आवाजाही
मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा और ठंडी हवा के साथ शुरू हुई है. दिन में सूर्य बादलों के बीच लुकाछिपी करेगा. बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन मौसम में ठंडक बनी रहेगी. पटना का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
प्रशासन हाई अलर्ट पर
आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत दलों को तैयार रहने को कहा है. गिरते पेड़, जलजमाव और बिजली गिरने के जोखिम को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील जारी की गई है. छठ पर्व के बाद अब पूरा राज्य ‘मोंथा’ के असर से निपटने की तैयारी में जुटा है.
Jharkhand Weather : राज्य का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण झारखंड के कई हिस्सों में बादल घिरने लगे हैं. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 28 से 31 अक्तूबर के बीच बारिश का दौर चलेगा. तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है, जिसको देखते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट लागू है.
शुरुआती दो दिन: पश्चिमी हिस्से पर ज्यादा असर
28 अक्तूबर को गिरती बरसात का फोकस गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम रहने वाले हैं. इन इलाकों में बारिश थोड़ी भारी रह सकती है. अगले दिन यानी 29 अक्तूबर को सिस्टम और फैलने वाला है, जिससे रांची, लोहरदगा, लातेहार समेत सात जिलों में वर्षा का प्रभाव दिखेगा. बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.
30 अक्तूबर सबसे चुनौतीपूर्ण, चार जिलों पर खतरा ज्यादा
मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. यहां बारिश सामान्य से कहीं अधिक हो सकती है. वहीं रांची, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह सहित कई जिलों में भी तेज फुहारें पड़ने की आशंका है.
31 अक्तूबर को मौसम का असर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर सरक सकता है. गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा. राहत की बात यह है कि 1 नवंबर से आसमान धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है.
पारा हल्का नीचे, उमस में राहत
बीते 24 घंटों में अधिकतर शहरों का तापमान सामान्य के आसपास रहा. रांची में अधिकतम 28.7 और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम 32.1 तो न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा. डाल्टेनगंज में अधिकतम 32.8 और न्यूनतम 22.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. बोकारो में अधिकतम 31.5 तथा न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा.