Monday, February 23, 2026
Home Blog Page 119

Video : रामलला का मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार, श्रद्धालुओं में उत्साह, देखें वीडियो

रामलला का मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार
रामलला का मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का मंदिर पूरी तरह तैयार हो गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर निर्माण से संबंधित सभी मुख्य कार्य पूरे कर लिए गए हैं. ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि सभी श्रद्धालुओं को यह सूचना देते हुए प्रसन्नता है कि मंदिर निर्माण पूरा हो चुका है.

मुख्य मंदिर और परकोटे के मंदिर तैयार

मुख्य मंदिर के साथ परकोटे में बने भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा और शेषावतार के मंदिर भी बनकर तैयार हैं. इन सभी पर ध्वजदंड और कलश स्थापित किए जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें-जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, CJI गवई ने भेजी सिफारिश

दर्शनार्थियों की सुविधा वाले कार्य भी पूर्ण

सप्त मंडप के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, शबरी और ऋषि पत्नी अहल्या के मंदिरों का निर्माण भी समाप्त हो गया है. संत तुलसीदास मंदिर तैयार है और परिसर में जटायु व गिलहरी की प्रतिमाएं भी स्थापित कर दी गई हैं.

ट्रस्ट के अनुसार अब केवल वही कार्य जारी हैं जिनका सीधा संबंध श्रद्धालुओं से नहीं है. इनमें 3.5 किलोमीटर लंबी चारदीवारी, ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह और सभागार आदि शामिल हैं. लगभग 10 एकड़ में पंचवटी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, हरियाली और लैंडस्केपिंग का काम तेजी से चल रहा है.

इसे भी पढ़ें-

110 की रफ्तार से तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था, आंध्र–ओडिशा में अलर्ट की घंटियां तेज

बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

RJD News : चुनाव से पहले राजद में सफाई अभियान, रितु जायसवाल सहित 27 बागी नेताओं की छुट्टी

Lalu Yadav And Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव की याचिका पर CBI से मांगा जवाब.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल ने बागियों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा एक्शन लिया है. पार्टी ने चर्चित महिला नेता रितु जायसवाल सहित कुल 27 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इनमें कई वो हैं जो अलग-अलग जिलों में राजद के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतर चुके थे, जबकि कुछ पर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे. इन सभी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने जारी किया है.

चार पूर्व विधायक भी कार्रवाई की जद में

राजद ने साफ किया है कि 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निष्कासित नेताओं की सूची में चार पूर्व विधायक, विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए बाहर कर दिया गया है.

Bihar Election 2025: निष्कासित 27 नेताओं की लिस्ट

क्रम सं.निष्कासित नेता का नामजिला/क्षेत्र
1छोटे लाल राय, विधायकपरसा
2रितु जायसवालपरिहार
3राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायककटिहार
4अनिल सहनी, पूर्व विधायकमुजफ्फरपुर
5सरोज यादव, पूर्व विधायकबड़हरा
6गणेश भारती, पूर्व विधान पार्ष्दमुजफ्फरपुर
7मो कामरान, विधायकगोविंदपुर
8अनिल यादव, पूर्व विधायकनरपतगंज
9अक्षय लाल यादव, पूर्व प्रत्याशीचिरैया
10राम सखा महतो, जिला प्रधान महासचिवचेरिया बरियारपुर
11अवनिश कुमार, राज्य परिषद सदस्यभागलपुर
12भगत यादवशेरघाटी
13मुकेश यादवसंदेश
14संजय राय, जिला प्रधान महासचिववैशाली
15कुमार गौरव, उपाध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठदरभंगा
16राजीव कुशवाला, जिला महासचिवदरभंगा
17महेश प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठजाले
18वकील प्रसाद यादवजाले
19पूनम देवी गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षमोतिहारी
20सुबोध यादव, पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठमोतिहारी
21सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिवसोनपुर, सारण
22नीरज रायजगदीशपुर
23अनिल चंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिववैशाली
24अजीत यादव, जिला प्रवक्ता, सुल्तानगंजभागलपुर
25मोती यादव, गोपालपुरभागलपुर
26रामनरेश पासवान, चिरैया प्रखंड अध्यक्षपूर्वी चंपारण
27अशोक चौहान, पताही प्रखंड अध्यक्षपूर्वी चंपारण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीटें और मतदान कार्यक्रम

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. इन सभी सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर 2025 को होगी. दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी और उसी दिन परिणाम आने की उम्मीद है.

पहले चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण में कुल 2496 नामांकन भरे गए थे जिनमें 487 रद्द कर दिए गए और 70 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया. इसके बाद कुल 1314 प्रत्याशी मुकाबले में रह गए हैं.

इसे भी पढ़ें-CM नीतीश ने अपने आवास पर दिया शाम का अर्घ्य, अब सुबह की पूजा का इंतजार

Bihar Election 2025: प्रमुख आंकड़े एक नजर में

• कुल विधानसभा सीटें: 243
• SC के लिए आरक्षित: 38, ST के लिए आरक्षित: 2
• कुल मतदाता: 7,42,00,000
• पुरुष मतदाता: लगभग 3,92,70,804
• महिला मतदाता: लगभग 3,49,82,828
• 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता: 4,03,985
• पहली बार वोट करने वाले 18–19 वर्ष आयु वर्ग के युवा: 14,01,050
• दिव्यांग मतदाता: 7,20,709
• थर्ड जेंडर मतदाता: 17,254
• ड्राफ्ट रोल से बाहर: 65,64,075
• फाइनल लिस्ट से हटे मतदाता: 3,66,742
• दावे और आपत्ति के बाद जुड़े मतदाता: 21,53,343

चुनावी मैदान में उतरे मुख्य दल

जदयू, भाजपा, राजद, कांग्रेस, वाम दल (CPI, CPI-ML), लोजपा रामविलास, जन सुराज, आरएलजेपी, AIMIM, हम, वीआईपी जैसे दल इस बार मुकाबले में हैं.

इसे भी पढ़ें-

पटना में हाईटेक तैयारी, ऐप और वेबसाइट से एक क्लिक में छठ व्रतियों को मिलेगी जानकारी

कुंभ राशि वालों के लिए खुशखबरी, बेरोजगारों को मिल सकता रोजगार, जानें सभी 12 राशियों का आज 27 अक्टूबर का हाल

कहलगांव में अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती: पवन चौधरी सहित 5 पदाधिकारी निष्कासित

JDU में बगावत पर सख्ती; गोपाल मंडल सहित 5 नेता निष्कासित, गोपालपुर में मुकाबला गर्म

Classic 350 ने फिर मारी बाजी, GST कम होते ही Royal Enfield की जोरदार बिक्री में उछाल

Classic 350 ने फिर मारी बाजी
Classic 350 ने फिर मारी बाजी

Royal Enfield : सितंबर 2025 Royal Enfield के लिए रिकॉर्ड तोड़ साबित हुआ. सरकार द्वारा GST में की गई कमी और कुछ मॉडलों के दाम घटने से कंपनी की बिक्री पर सीधा सकारात्मक असर दिखाई दिया. बीते महीने Royal Enfield ने 1,13,573 मोटरसाइकिलें बाजार में उतारीं. यह सितंबर 2024 की तुलना में 43.17% की बड़ी वृद्धि है.

इस बार Classic 350 और Bullet 350 ने बिक्री के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया. Classic 350 सबसे अधिक बिकने वाली बाइक बनी रही. इसकी 40,449 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 22.33% की बढ़त है. Bullet 350 की डिमांड में भी जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ. 25,915 यूनिट्स की बिक्री के साथ इसने 100.88% का ग्रोथ रेट हासिल किया. कुल बिक्री में Classic 350 का योगदान 35.61% और Bullet 350 का 22.82% दर्ज हुआ.

क्यों Classic 350 बनी ग्राहकों की पहली पसंद

रेट्रो डिजाइन, दमदार बॉडी और J-प्लैटफॉर्म पर तैयार की गई यह बाइक अपनी अनोखी आवाज और सड़कों पर दबदबे के लिए जानी जाती है. भारत ही नहीं, विदेशी बाजारों में भी Classic 350 की मजबूत पकड़ बनी हुई है. यही कारण है कि बदलते दौर में भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई.

कीमतों में संशोधन से खरीदारों को फायदा

हाल के दिनों में कंपनी ने अपनी 350cc रेंज के दाम कम किए. इससे ग्राहक सीधे तौर पर लाभान्वित हुए. हालांकि 440cc, 450cc और 650cc लाइनअप की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई, फिर भी इसका बिक्री पर कोई नकारात्मक असर देखने को नहीं मिला.

विस्तृत पोर्टफोलियो से बढ़ा भरोसा

Royal Enfield की बाइक रेंज अब 350cc से 650cc सेगमेंट तक फैली है. Hunter 350 कंपनी की सबसे किफायती बाइक है जिसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹1.37 लाख है. वहीं Classic 350 की कीमत ₹1.82 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 2025 में यह लगातार कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें-

Mahindra XUV700 1.43 लाख तक सस्ता हुआ, Bolero-Thar समेत कई मॉडलों के दाम घटे

मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM

Video: फुल स्पीड में बढ़ रहा चक्रवात ‘मोंथा’, कई जिलों में IMD का अलर्ट

फुल स्पीड में बढ़ रहा चक्रवात 'मोंथा'
फुल स्पीड में बढ़ रहा चक्रवात 'मोंथा'

Bihar Weather Update: छठ पर्व के खत्म होते ही बिहार का मौसम फिर से करवट लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच कई जिलों में खराब मौसम का असर देखने को मिलेगा.

तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ‘मोंथा’ की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. तेज हवा के साथ भारी बारिश और गरज-चमक के मामले बढ़ेंगे. इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.

29 से 31 अक्टूबर तक अलर्ट पर रहेगा बिहार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश शुरू होगी.
30 और 31 अक्टूबर को तूफान का असर काफी बढ़ जाएगा.

इसे भी पढ़ें-चक्रवात मोंथा ने पकड़ी रफ्तार, समुद्र में उफनेंगी ऊंची लहरें, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

• 30 अक्टूबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट.
• पटना, गया, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, रोहतास, भोजपुर और अरवल में येलो अलर्ट.

31 अक्टूबर को उत्तर बिहार में खतरा अधिक रहेगा.
• पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और अररिया में ऑरेंज अलर्ट.
• मुजफ्फरपुर, खगड़िया, सहरसा, पूर्णिया और समस्तीपुर में येलो अलर्ट जारी.

टहनियों के टूटने और बिजली गिरने का खतरा

चक्रवात के प्रभाव से तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है.
लगातार बारिश और तेज हवा से पेड़ गिरने की आशंका रहेगी.
ग्रामीण इलाकों में वज्रपात का खतरा अधिक बताया गया है.
खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.

NDRF और SDRF की तैनाती की तैयारी

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है.
कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है.
संवेदनशील इलाकों में NDRF और SDRF की टीमें भेजी जाएंगी.

इसे भी पढ़ें-

110 की रफ्तार से तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था, आंध्र–ओडिशा में अलर्ट की घंटियां तेज

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Chhath Puja 2025: CM नीतीश ने अपने आवास पर दिया शाम का अर्घ्य, अब सुबह की पूजा का इंतजार

नीतीश ने अपने आवास पर दिया शाम का अर्घ्य
नीतीश ने अपने आवास पर दिया शाम का अर्घ्य.

Chhath Puja 2025: लोक आस्था के महान पर्व छठ के तीसरे दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित एक अणे मार्ग के सरकारी आवास पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. पूजा से पूर्व उन्होंने एक्स पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि चार दिवसीय छठ महापर्व आत्मानुशासन और निर्मल मन से की जाने वाली उपासना है. उन्होंने राज्य की खुशहाली, शांति और विकास के लिए भगवान सूर्य से प्रार्थना भी की.

इस बार गंगा घाट का दौरा नहीं किया

इसे भी पढ़ें-पटना में हाईटेक तैयारी, ऐप और वेबसाइट से एक क्लिक में छठ व्रतियों को मिलेगी जानकारी

आचार संहिता लागू होने के चलते मुख्यमंत्री ने इस वर्ष पटना के गंगा घाटों का पारंपरिक निरीक्षण नहीं किया. आम तौर पर वह दिवाली के बाद घाटों की तैयारियों का जायज़ा लेते हैं और शाम के अर्घ्य के दौरान घाटों पर जाकर व्रतियों से मुलाकात भी करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने आवास पर ही पूजा संपन्न की.

मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्ण होगा पर्व

शनिवार को नहाय-खाय से शुरू हुए इस अनुष्ठान में खरना के बाद व्रती 36 घंटे तक जल-अन्न त्याग कर उपवास रखते हैं. सोमवार की संध्या में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया. मंगलवार सुबह उगते सूर्य की पूजा के साथ यह कठोर व्रत पूरा होगा, जिसके बाद श्रद्धालु पारण कर व्रत समाप्त करेंगे.

व्रतियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतज़ाम

पटना जिला प्रशासन ने गंगा तट और अन्य जलाशयों पर छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं. जिले में लगभग 550 छठ घाट तैयार किए गए हैं. नगर निगम क्षेत्र में गंगा किनारे 102 घाटों के साथ करीब 45 पार्क और 63 तालाबों पर भी अर्घ्य देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. सभी स्थानों पर अधिकारी नागरिक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो.

इसे भी पढ़ें-

कुंभ राशि वालों के लिए खुशखबरी, बेरोजगारों को मिल सकता रोजगार, जानें सभी 12 राशियों का आज 27 अक्टूबर का हाल

कहलगांव में अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती: पवन चौधरी सहित 5 पदाधिकारी निष्कासित

JDU में बगावत पर सख्ती; गोपाल मंडल सहित 5 नेता निष्कासित, गोपालपुर में मुकाबला गर्म

Justice Surya Kant: जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, CJI गवई ने भेजी सिफारिश

CJI गवई के साथ जस्टिस सूर्यकांत
CJI गवई के साथ जस्टिस सूर्यकांत

Justice Surya Kant: भारत के चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत का नाम केंद्र को भेज दिया है. 24 नवंबर को वह भारत के 53वें CJI के रूप में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

23 नवंबर को रिटायर होंगे CJI गवई

मौजूदा सीजेआई की सेवानिवृत्ति 23 नवंबर को तय है. मई में पदभार लेने वाले जस्टिस गवई ने प्रक्रिया के तहत जस्टिस सूर्यकांत को अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की औपचारिक सिफारिश कर दी है.

कितना होगा कार्यकाल

जस्टिस सूर्यकांत की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति 24 मई 2019 को हुई थी. लगभग 15 महीने तक देश के प्रधान न्यायाधीश के पद पर रहते हुए वह 9 फरवरी 2027 को 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त होंगे.

सीजेआई चयन की परंपरा

सीजेआई की नियुक्ति तय दिशानिर्देशों के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को की जाती है. कानून मंत्रालय, समय आने पर, निवर्तमान चीफ जस्टिस से उत्तराधिकारी की सिफारिश प्राप्त करता है. यही परंपरा वर्षों से चली आ रही है.

इसे भी पढ़ें-चक्रवात मोंथा ने पकड़ी रफ्तार, समुद्र में उफनेंगी ऊंची लहरें, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

पृष्ठभूमि और महत्वपूर्ण योगदान

हरियाणा के हिसार में 10 फरवरी 1962 को जन्मे जस्टिस सूर्यकांत समाज के साधारण परिवार से निकलकर न्यायपालिका की ऊंचाइयों तक पहुंचे. सुप्रीम कोर्ट में रहते हुए वह कई संवैधानिक और महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई करने वाली पीठों में शामिल रहे. अभिव्यक्ति की आजादी, भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख, लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा और लैंगिक समानता को मजबूती देने वाले निर्णयों में उनका प्रभाव दिखा.

उनकी पीठ ने राजद्रोह कानून पर रोक लगाने का अहम आदेश दिया जिससे सरकार की समीक्षा तक नई FIR दर्ज करने पर विराम लगा. चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को महत्व देते हुए उन्होंने बिहार की मतदाता सूची से हटाए गए करोड़ों नामों का रिकॉर्ड सामने लाने का निर्देश दिया.

न्यायपालिका में महिलाओं की भूमिका का समर्थन

बार एसोसिएशनों में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की दिशा में भी उन्होंने कदम बढ़ाया. ओआरओपी को वैध ठहराते हुए सैनिकों की पेंशन व्यवस्था को मजबूती मिली. साथ ही सशस्त्र बलों में स्थायी कमीशन पाने की मांग करने वाली महिला अधिकारियों की याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखने का रास्ता भी उन्होंने खोला.

पेगासस और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई

पेगासस जासूसी मामले में साइबर विशेषज्ञों की कमेटी गठित करने के फैसले में उनकी भूमिका अहम रही. पीएम मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक की जांच कराने वाले आदेश में भी वह शामिल थे. उन्होंने कहा कि इस तरह के विषय न्यायिक दृष्टि से विश्लेषण की मांग करते हैं.

इसे भी पढ़ें-

110 की रफ्तार से तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था, आंध्र–ओडिशा में अलर्ट की घंटियां तेज

बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चक्रवात मोंथा ने पकड़ी रफ्तार, समुद्र में उफनेंगी ऊंची लहरें, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

समुद्र में उफनेंगी ऊंची लहरें
समुद्र में उफनेंगी ऊंची लहरें.

Cyclone Montha Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात मोंथा तेजी से ताकत बटोर रहा है. फिलहाल यह चेन्नई से लगभग 520 किमी पूर्व, काकीनाडा से 500 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से करीब 600 किमी दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर से करीब 750 किमी की दूरी पर है.

चक्रवात मोंथा ने पकड़ी रफ्तार, समुद्र में उफनेंगी ऊंची लहरें, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट Cyclone Montha Update 2
Cyclone Montha Update

मौसम विभाग के अनुसार तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है. इसके मछलीपट्टनम क्षेत्र को पार करने की संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं.

समुद्र में उफनेंगी ऊंची लहरें

इसे भी पढ़ें-110 की रफ्तार से तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था, आंध्र–ओडिशा में अलर्ट की घंटियां तेज

तूफान के असर से समुद्र में लहरें खतरनाक तरीके से उठने लगी हैं. विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर में मछुआरों ने अपनी नावें किनारों पर लगा दी हैं. प्रशासन ने सभी मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न उतरने की चेतावनी दी है.

चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान

चक्रवाती तूफान की वजह से तमिलनाडु में मौसम बिगड़ने लगा है. चेन्नई, रानीपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है. विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में भी बारिश की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है. पुडुचेरी में भी भारी बारिश के संकेत मिले हैं.

पश्चिम बंगाल में भूस्खलन और जलभराव का खतरा

मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है. पहाड़ी इलाके दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भूस्खलन का जोखिम बढ़ गया है जबकि निचले हिस्सों में जलभराव की चेतावनी है. उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 7 से 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. मालदा और उत्तर तथा दक्षिण दिनाजपुर में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी है.

ओडिशा में रेड अलर्ट. राहत दल तैनात

ओडिशा में चक्रवात का असर दिखने लगा है. राज्य सरकार ने मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल और कालाहांडी जिलों में रेड वार्निंग जारी कर दी है. 128 आपदा प्रतिक्रिया टीमें मौके पर तैनात हैं.

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है.

इसे भी पढ़ें-

छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के, कहा- झूठ के बादशाह और जुमलों के सरदार

भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली, 6 घंटे में मुख्य आरोपी सूरज तांती गिरफ्तार

 बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Chhath Puja 2025: पटना में हाईटेक तैयारी, ऐप और वेबसाइट से एक क्लिक में छठ व्रतियों को मिलेगी जानकारी

व्रतियों की हर जरूरत की जानकारी एक क्लिक पर
व्रतियों की हर जरूरत की जानकारी एक क्लिक पर

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व के दौरान इस वर्ष पटना में श्रद्धालुओं को डिजिटल सुविधा मिलेगी. जिला प्रशासन ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है जहां से लोग घाटों की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम, पार्किंग और प्रशासनिक संपर्क से जुड़ी सभी जानकारी तुरंत पा सकेंगे. उद्देश्य है छठ के दौरान भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाना और व्रतियों की परेशानी कम करना.

छठ पूजा पटना ऐप और वेबसाइट से पूरी व्यवस्था डिजिटल

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., एसएसपी कार्तिके शर्मा और नगर आयुक्त यशपाल मीणा की मौजूदगी में “छठ पूजा पटना” मोबाइल ऐप और वेबसाइट www.chhathpujapatna.in लॉन्च की गई. इसके माध्यम से निकटतम घाट तक GPS नेविगेशन, सुरक्षित मार्ग और आवश्यक निर्देश स्क्रीन पर मिल जाएंगे. प्लेटफॉर्म पर किसी भी अपडेट की जानकारी तुरंत प्रकाशित की जाएगी ताकि श्रद्धालु वास्तविक समय की स्थिति जान सकें.

35 घाटों पर निरंतर मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम से सीधी नजर

इसे भी पढ़ें-कुंभ राशि वालों के लिए खुशखबरी, बेरोजगारों को मिल सकता रोजगार, जानें सभी 12 राशियों का आज 27 अक्टूबर का हाल

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 187 हाई डेफिनिशन कैमरों की तैनाती की गई है. इन कैमरों की मदद से 24 घंटे घाटों पर भीड़ की आवाजाही, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा हालात पर निगरानी रखी जा रही है. जोखिम भरे अथवा अनुपयोगी घाटों की सूची भी उपलब्ध है ताकि लोग सुरक्षित स्थानों पर अर्घ्य दे सकें. पार्किंग स्थलों की जानकारी, अस्थायी घाटों की पहचान और अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी डिटेल भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. उपयोगकर्ता सुझाव और शिकायत भी डिजिटल माध्यम से भेज पाएंगे.

सहायता के लिए हेल्पलाइन हमेशा सक्रिय

भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कंट्रोल रूम लगातार काम करेगा. समस्या आने पर श्रद्धालु नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं.
• यातायात नियंत्रण कक्ष: 0612-2219151, 9470630615
• डीएसपी सदर-1: 9031825821
• डीएसपी सदर-2: 9031825824
• डीएसपी सिटी-1: 9031825829
• डीएसपी सिटी-2: 9031825830
• डीएसपी दानापुर: 9031825841
• एसपी (पूर्वी): 9031825814.

इसे भी पढ़ें-आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें शुभ समय और पूजा विधि

स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण छठ का लक्ष्य

प्रशासन ने घाटों पर प्रकाश, सफाई और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता में रखा है. संकल्प यही है कि श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के व्रत और पूजा कर सकें. तकनीक के साथ इस आस्था के पर्व को और व्यवस्थित रूप में मनाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है.

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती: पवन चौधरी सहित 5 पदाधिकारी निष्कासित

JDU में बगावत पर सख्ती; गोपाल मंडल सहित 5 नेता निष्कासित, गोपालपुर में मुकाबला गर्म

Dhanbad News: छठ पर 2 दिनों तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, मेमको मोड़ से चलेंगी सभी बसें

दुकानों से वसूली पर विवाद
दुकानों से वसूली पर विवाद

Dhanbad News: छठ महापर्व के अवसर पर धनबाद शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. श्रद्धालुओं की आवाजाही को सहज बनाने और पूजा स्थलों के आसपास भीड़ नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है. यह व्यवस्था 27 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक और 28 अक्टूबर की रात दो बजे से सुबह नौ बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान पूजा टॉकीज से सिटी सेंटर और बेकारबांध चौक से पूजा टॉकीज की दिशा में सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक होगी.

बसों के संचालन में बड़ा फेरबदल

छठ पर्व पर दो दिनों तक बरटाण्ड बस स्टैंड पूरी तरह बंद रहेगा. प्रशासन ने अस्थायी बस परिचालन स्थल मेमको मोड़ को बनाया है. 27 अक्टूबर को अपराह्न 1 बजे से रात 9 बजे तक और 28 अक्टूबर रात 2 बजे से सुबह 9 बजे तक सभी बसें मेमको मोड़ से ही रवाना होंगी और वापसी में भी वहीं तक आएंगी. इन बसों को रेलवे स्टेशन या बरटांड होते हुए सिटी सेंटर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी, वे सीधे मेमको मोड़ मार्ग से ही चलेंगी.

प्रशासन की अपील, नियमों का पालन करें नागरिक

ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात प्लान का पालन किया जाए. छठ व्रतियों की आवाजाही में बाधा न बने, इसीलिए पूजा स्थलों के आसपास अनावश्यक पार्किंग या जाम से बचने की अपील की गई है.

इन रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा

• मेमको मोड़ से आने वाले वाहन सिटी सेंटर, लुबी सर्कुलर रोड, रणधीर वर्मा चौक होते हुए आगे जाएंगे.
• बैंक मोड़ से आने वाले वाहन पूजा टॉकीज, डीआरएम चौक और रणधीर वर्मा चौक की ओर मुड़ेंगे.
• सिटी सेंटर से मेमको मोड़ जाने वाले वाहनों को रानी तालाब (धैया पेट्रोल पंप) के पास से दाईं ओर कट लेकर जाना होगा.
• धैया पेट्रोल पंप से लीलावती विवाह स्थल तक वाहनों के लिए वन-वे नियम लागू रहेगा.
• बिनोद बिहारी महतो चौक से आने वाले सवारी वाहनों को चंद्रशेखर आजाद चौक के रास्ते सिटी सेंटर भेजा जाएगा.
• पूजा टॉकीज से बेकारबांध होकर बिनोद बिहारी महतो चौक की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग होगा: पूजा टॉकीज, डीआरएम चौक, रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर, मेमको मोड़, कुर्मीडीह चौक, बिनोद बिहारी महतो चौक.

छठ पर्व के दौरान यातायात पुलिस की टीम लगातार निगरानी में रहेगी ताकि शहर में यातायात सुचारू और सुरक्षित बना रहे.

इसे भी पढ़ें-

कुंभ राशि वालों के लिए खुशखबरी, बेरोजगारों को मिल सकता रोजगार, जानें सभी 12 राशियों का आज 27 अक्टूबर का हाल

आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें शुभ समय और पूजा विधि

कहलगांव में अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती: पवन चौधरी सहित 5 पदाधिकारी निष्कासित

JDU में बगावत पर सख्ती; गोपाल मंडल सहित 5 नेता निष्कासित, गोपालपुर में मुकाबला गर्म

IPO बंपर सीजन; इन 4 कंपनियों में निवेश कर सकते हैं और बढ़ा सकते हैं कमाई

IPO बंपर सीजन
IPO बंपर सीजन(फोटो: सोशल मीडिया)

Upcoming IPOs 2025: टाटा कैपिटल या एलजी इंडिया के IPO में यदि आप निवेश करने से चूक गए, तो इस बार बाजार आपको गोल्डन ऑपर्च्युनिटी दे रहा है. आने वाले दिनों में प्राइमरी मार्केट में 4 बड़े ऑफर खुलने जा रहे हैं, जिनमें मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट शामिल हैं. सबसे अधिक चर्चा Orkla India IPO की है, जो ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम दिखा रहा है. निवेशक अच्छे लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहे हैं.

ओर्कला इंडिया IPO: सबसे ज्यादा चर्चा में

Orkla India इस हफ्ते खुलने वाला सबसे आकर्षक मेनबोर्ड IPO माना जा रहा है.

  • GMP: InvestorsGain के अनुसार, ₹132 का प्रीमियम चल रहा है
  • प्राइस बैंड: ₹695–₹730 प्रति शेयर
  • इश्यू साइज: ₹1667.54 करोड़
  • सब्सक्रिप्शन: 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रिटेल निवेशक अप्लाई कर सकेंगे
  • स्वरूप: यह पूरी तरह OFS (Offer for Sale) है

विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत ब्रांड इक्विटी और प्राइसिंग इसे इस सीजन का हॉट IPO बनाती है.

जयेश लॉजिस्टिक्स IPO: न्यूनतम निवेश ऊंचा, रिटेल को बड़ा दांव लगाना होगा

  • ओपन डेट: 27 नवंबर
  • क्लोज डेट: 29 नवंबर
  • शेयर प्राइस: ₹116–₹122 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 1000 शेयर
  • न्यूनतम निवेश: 2 लॉट यानी ₹2,44,000

लॉजिस्टिक्स सेक्टर की मजबूत ग्रोथ संभावनाओं के चलते यह IPO खास ध्यान खींच रहा है.

गेम चेंजर्स टेक्सफैब IPO: SME सेगमेंट में नई एंट्री

यह टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी निवेशकों को विस्तार योजना में शामिल होने का अवसर दे रही है.

इसे भी पढ़ें-शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट; रातभर की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

  • ओपन तारीख: 28 नवंबर से 30 नवंबर
  • प्राइस बैंड: ₹96–₹102
  • लॉट साइज: 1200 शेयर
  • इश्यू साइज: ₹54.84 करोड़
  • GMP: फिलहाल प्रीमियम 0

कम बजट वाले निवेशकों के लिए यह संतुलित विकल्प माना जा रहा है.

सेफ़क्योर IPO: छोटे बजट वालों के लिए विकल्प

  • इश्यू साइज: ₹30.60 करोड़
  • फिक्स्ड प्राइस: ₹102 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 1200 शेयर

हेल्थ और सैफ्टी संबंधित प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ने के कारण इस IPO में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें-

दिग्गज एक्टर सतीश शाह का आखिरी संघर्ष, इमरजेंसी कॉल से लेकर अस्पताल में अंतिम सांस तक

अक्षय की फिल्म का दम टूटता दिखा, कमाई पहुंची 116 करोड़ पर

असरानी का आखिरी पोस्ट बना यादों का सहारा, अक्षय कुमार ने कहा– बड़ा नुकसान है

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.