23 February 2026, Monday
Home Blog Page 120

Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए खुशखबरी, बेरोजगारों को मिल सकता रोजगार, जानें सभी 12 राशियों का आज 27 अक्टूबर का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 November 2025
Aaj Ka Rashifal 3 November 2025

Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: सोमवार का दिन परिश्रम और प्रगति का संकेत लेकर आया है. कुछ राशि जातकों के लिए धन और मान-सम्मान बढ़ाने वाला समय रहेगा. कई लोगों को कठिन परिस्थितियों से निकलकर राहत मिलेगी. जाने कि आज ग्रहों की गति आपके करियर, परिवार और सेहत के लिए क्या संदेश दे रही है.

♈ मेष

आज का दिन मेहनत करने का है. रोजमर्रा के काम पूरे होंगे लेकिन रोजगार संबंधी मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है. खर्च बढ़ेंगे जिससे तनाव रहेगा. घर में किसी की तबीयत के कारण मन चिंतित होगा. सतर्क रहकर फैसला लें.

♉ वृषभ

बुद्धिमानी और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी. बिजनेस में बढ़ोत्तरी और घर में खुशी का माहौल रहेगा. परिवार में किसी खास अवसर की तैयारी संभव है. आपकी लगन का अच्छा परिणाम मिलेगा.

♊ मिथुन

वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा. चतुराई और बातचीत के कौशल से कठिन से कठिन काम भी सहजता से हो जाएंगे. विरोधी पीछे हटेंगे. अधूरे कार्यों में तेजी आएगी. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ होगा.

♋ कर्क

करियर में प्रगति के नए रास्ते मिलेंगे. नई योजनाएं कामयाब होंगी. आपकी वाणी प्रभावी रहेगी जिससे अटके काम बनेंगे. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और प्रॉपर्टी या निर्माण से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें शुभ समय और पूजा विधि

♌ सिंह

जल्दबाजी से दूर रहें. धैर्य बनाए रखने पर स्थितियां आपके पक्ष में होती दिखेंगी. पैसों की समस्या में सुधार आएगा. निराशा कम होगी और नए संबंध फायदे का कारण बन सकते हैं. मनोबल मजबूत रखें.

♍ कन्या

पुरानी उलझनों से छुटकारा मिलेगा. कड़ी मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलेगा. दोस्तों की सहायता से राहत मिलेगी. मन शांत रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और शत्रु दूर रहेंगे.

♎ तुला

आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है. हर ओर से मनभावन समाचार मिलेंगे. धन प्राप्ति और नए अवसरों का लाभ लेना चाहिए. परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा.

♏ वृश्चिक

परेशानी और संघर्ष बढ़ेगा लेकिन मेहनत का पुरस्कार जरूर मिलेगा. प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क लाभकारी साबित होगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में पहचान बढ़ेगी. संतान की तरफ से संतोषजनक जानकारी मिलेगी.

♐ धनु

निराशा समाप्त होगी. नौकरी में पद और प्रतिष्ठा मिलने के अवसर बनेंगे. अधिकारी वर्ग का साथ मिलेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा.

♑ मकर

घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. रुका हुआ काम तेजी से पूरा होगा. पद और दर्जा बढ़ने की संभावना है. संपत्ति संबंधी मामलों में आपको फायदा मिल सकता है.

♒ कुंभ

थोड़े प्रयास में ही सफलता मिलने के संकेत हैं. बिजनेस ट्रिप के अच्छे परिणाम मिलेंगे. संतान की उन्नति सुखद रहेगी. धन लाभ संभव है. बेरोजगारों को रोजगार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

♓ मीन

सरकारी मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है. खर्च बढ़ने से तनाव रहेगा. कार्यस्थल पर नए विरोधियों से सामना हो सकता है इसलिए संयम और धैर्य आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती: पवन चौधरी सहित 5 पदाधिकारी निष्कासित

JDU में बगावत पर सख्ती; गोपाल मंडल सहित 5 नेता निष्कासित, गोपालपुर में मुकाबला गर्म

Aaj Bihar Ka Mausam: छठ से पहले मौसम का बदलने लगा तेवर, चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ से ठंड बढ़ने की आशंका

झारखंड
झारखंड में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत.

Aaj Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि 28 अक्टूबर से बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की कगार पर है, जो आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों से टकराने के बाद बिहार में भी बड़ा असर डाल सकता है. 29 से 31 अक्टूबर के बीच कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. वहीं छठ पूजा के संध्या और उदय अर्घ्य के लिए सूर्योदय-सूर्यास्त का समय भी जारी कर दिया गया है.

मौसम पलटेगा करवट, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को आसमान साफ और हल्का कुहासा रहेगा, लेकिन मंगलवार से स्थिति पूरी तरह बदल सकती है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश और तेज हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है. तापमान भी गिरने का अनुमान है, जिससे कड़ाके की सर्दी एक बार फिर दस्तक दे सकती है.

विशेषज्ञ बताते हैं कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब जल्द ही चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का रूप ले रहा है. यह सिस्टम आंध्र प्रदेश और ओडिशा होते हुए उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है और इसका अप्रत्यक्ष असर बिहार में दिखाई देगा.

दूसरी तरफ बिहार के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. पटना में रविवार को AQI 303 दर्ज हुआ जो “बहुत खराब” श्रेणी में है. बारिश होने पर इससे राहत मिल सकती है, लेकिन ठंड बढ़ने के साथ नमी और घना कोहरा फिर मुश्किल बढ़ा देगा.

29 से 31 अक्टूबर: बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि 29 अक्टूबर से पूरे प्रदेश पर तूफान का असर नजर आएगा. उत्तर और पूर्वी बिहार में 30-31 अक्टूबर को भारी बारिश पड़ सकती है. कई क्षेत्रों में 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. तीन दिनों बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट तय मानी जा रही है.

पूर्व-मध्य अरब सागर में सक्रिय अवदाब से तटीय इलाकों में लहरें ऊंची उठ रही हैं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. इन सभी सिस्टम का संयुक्त प्रभाव नवंबर के पहले सप्ताह तक रहेगा.

इसे भी पढ़ें-110 की रफ्तार से तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था, आंध्र–ओडिशा में अलर्ट की घंटियां तेज

अर्घ्य के समय बादलों की मौजूदगी संभव

आज छठ पूजा का तीसरा दिन है और शाम को व्रती महिलाएं संध्या अर्घ्य देंगी. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी 38 जिलों के लिए सूर्यास्त-सूर्योदय का समय जारी किया है ताकि श्रद्धालु समय पर पूजा कर सकें. पटना और गया में सूर्यास्त का समय 5:11 बजे, जबकि भागलपुर में 5:04 बजे रहेगा. उदय अर्घ्य के लिए 28 अक्टूबर को पटना में सूर्योदय सुबह 5:55 बजे होगा.

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है.

तापमान में गिरावट तय, कुहासा बढ़ेगा

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.8°C और न्यूनतम 25.6°C दर्ज किया गया. गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी अधिकतम तापमान 31°C से 33°C के बीच रहा. हालांकि 29 अक्टूबर से राज्यभर में पारा गिरने की संभावना है और अगले तीन दिनों में यह 2 से 4 डिग्री तक नीचे लुढ़क सकता है. पूर्णिया से लेकर पटना और दरभंगा तक सुबह-शाम घना कुहासा बढ़ने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें-

छठ के दिन लालू यादव NDA सरकार पर भड़के, कहा- झूठ के बादशाह और जुमलों के सरदार

भागलपुर में दिनदहाड़े BJP नेता को घर में घुसकर मारी गोली, 6 घंटे में मुख्य आरोपी सूरज तांती गिरफ्तार

 बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

Kalpana Patowary Chhath Geet : छठ पूजा में फिर गूंजा कल्पना पटवारी का सुर, ‘दर्शन देखाई दिही’ ने जीता भक्तों का दिल

Kalpana Patowary Chhath Geet
Kalpana Patowary Chhath Geet

Kalpana Patowary Chhath Geet: देशभर में छठ महापर्व की आस्था चरम पर है और आज संध्या अर्घ्य का पावन अवसर है. भक्त सूर्य देव और छठी मैया की विधिवत पूजा में डूबे हुए हैं. इसी दौरान भोजपुरी की चर्चित गायिका कल्पना पटवारी का लोकप्रिय भक्ति गीत ‘दर्शन देखाई दिही’ सोशल मीडिया पर एक बार फिर धमाल मचा रहा है. लगभग दो साल पहले रिलीज हुआ यह गाना आज भी हर छठ पर भक्तों की पहली पसंद बना रहता है. यूट्यूब पर इसे 92 लाख से अधिक बार सुना जा चुका है.

गाने की लोकप्रियता और संगीत की खासियत

इसे भी पढ़ें-शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘खुश रखिह माई के’ रिलीज, मां-बेटी के रिश्ते में भक्ति की गूंज

इस गीत की सबसे बड़ी ताकत इसकी भावनात्मक प्रस्तुति है. कल्पना पटवारी की मधुर आवाज में गाया गया यह छठ भजन श्रवण मात्र से भक्ति भाव जगाने वाला है. गाने के भावपूर्ण बोल मोनू सिंह ने लिखे हैं और संगीतकार अभिषेक तिवारी ने इसे पारंपरिक स्वरूप में सजाया है. लोक संगीत की मिठास और आस्था की गहराई इस गीत को छठ पर्व के लिए बेहद खास बनाती है. हर साल यह गीत फिर से ट्रेंडिंग में आ जाता है और भक्तों के दिलों तक पहुंच जाता है.

सोशल मीडिया पर दर्शकों का प्यार

इस गाने पर लगातार दर्शकों के सकारात्मक कमेंट्स मिल रहे हैं. किसी ने लिखा कि “छठ पूजा का असली रंग तो ऐसे भक्ति गीतों में ही है,” वहीं एक और यूजर ने टिप्पणी की कि “कल्पना पटवारी की आवाज में भक्ति और अपनापन दोनों झलकते हैं.” यह गीत हर सुनने वाले को श्रद्धा और उत्साह के साथ छठी मैया की भक्ति में डूबा देता है. छठ मनाने वाले परिवार आज इस गीत को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

नाम-पता अपडेट पर बढ़ा शुल्क, PAN लिंकिंग और KYC में नये नियम लागू

बिहार में PM मोदी और अमित शाह की जनसभाओं का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब-कहां करेंगे प्रचार

Chhath Puja 2025: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें शुभ समय और पूजा विधि

आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें शुभ समय और पूजा विधि
आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें शुभ समय और पूजा विधि

Chhath Puja 2025 Arag Time: 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को छठ पूजा का तीसरा और अत्यंत पवित्र दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य का दिन कहा जाता है. इस अवसर पर व्रती महिलाएं शाम के समय अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना करेंगी. आमतौर पर त्योहारों में सुबह के सूर्य की पूजा का विधान है, जबकि छठ व्रत की विशिष्टता यह है कि इसमें डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देकर आभार व्यक्त किया जाता है. इसी वजह से आज की संध्या पूजा का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है.

अर्घ्य से पहले व्रती महिलाएं पूरे समर्पण के साथ अपनी पूजा की टोकरी यानी डाला को सजाती हैं. इसमें ठेकुआ, नारियल, केले, गन्ना, चावल से बने लड्डू, मौसमी फल और पूजा सामग्री रखी जाती है. परिवार और रिश्तेदार घाट या तालाब किनारे एकत्र होकर सूर्य देव की आराधना में शामिल होते हैं. सूर्यास्त के कुछ समय पहले व्रती महिलाएं हाथ जोड़कर सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना करती हैं. पूजा के बाद पांच बार परिक्रमा करने की परंपरा भी निभाई जाती है.

27 अक्टूबर 2025 को सूर्योदय-सूर्यास्त और शुभ समय

छठ पूजा का मुख्य दिन इसी तिथि पर पड़ रहा है. दिल्ली में इस दिन सूर्योदय सुबह 6:30 बजे और सूर्यास्त शाम 5:40 बजे होगा. इसी समय व्रती महिलाएं घाटों पर संध्या अर्घ्य अर्पित करेंगी और अगले दिन प्रातःकालीन अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी.

इसे भी पढ़ें-सीएम नीतीश पहुंचे चिराग के घर, केंद्रीय मंत्री ने पांव छूकर लिया आर्शीवाद

षष्ठी तिथि का समय

  • षष्ठी तिथि प्रारंभ: 27 अक्टूबर सुबह 6:04 बजे से.
  • षष्ठी तिथि समाप्त: 28 अक्टूबर सुबह 7:59 बजे तक.
  • इसी अवधि में संध्या अर्घ्य और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की विधि संपन्न होगी.

छठ पूजा के महत्वपूर्ण मुहूर्त (दिल्ली समय अनुसार)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:47 से 5:38 बजे तक.
(ध्यान, साधना और मंत्र जाप का श्रेष्ठ समय.)

प्रातः संध्या: सुबह 5:13 से 6:30 बजे तक.
(स्नान, तैयारी और पूजा आरंभ करने का शुभ समय.)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 से 12:27 बजे तक.
(किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम समय.)

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:40 से 6:06 बजे तक.
(सूर्यास्त के आसपास के क्षण अत्यधिक पवित्र माने जाते हैं.)

सायाह्न संध्या: शाम 5:40 से 6:57 बजे तक.
(डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का सर्वश्रेष्ठ समय.)

डूबते सूर्य की इस आराधना के दौरान परिवार की खुशहाली और जीवन में प्रकाश बनाए रखने की कामना की जाती है.

छठ पूजा का सूर्य मंत्र

अर्घ्य अर्पण करते समय इस पावन मंत्र का तीन बार उच्चारण लाभकारी माना गया है.

“ॐ एहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते.
अनुकम्पया मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकरः॥”.

अर्थ
हे हजारों किरणों से जग को आलोकित करने वाले सूर्यदेव. मेरी भक्ति-भावना से अर्पित इस अर्घ्य को कृपापूर्वक स्वीकार करें.

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती: पवन चौधरी सहित 5 पदाधिकारी निष्कासित

JDU में बगावत पर सख्ती; गोपाल मंडल सहित 5 नेता निष्कासित, गोपालपुर में मुकाबला गर्म

Bihar Chunav 2025: सीएम नीतीश पहुंचे चिराग के घर, केंद्रीय मंत्री ने पांव छूकर लिया आर्शीवाद

सीएम नीतीश पहुंचे चिराग के घर
सीएम नीतीश पहुंचे चिराग के घर

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार शाम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर पहुंचे. उन्होंने परिवार को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी, उनका हालचाल जाना और घर में मौजूद सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाई. इसके अलावा सीएम ने खरना का प्रसाद ग्रहण भी किया.

चिराग ने स्वागत किया और किया पैर छूकर अभिवादन

नीतीश के आगमन पर चिराग पासवान खुद घर के बाहर पहुंचे और उनका स्वागत किया. उन्होंने सीएम का पैर छूकर अभिवादन किया, जिस पर नीतीश मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार कर उनसे बातचीत की. यह मुलाकात दोनों नेताओं के बीच लंबे समय के बाद हुई.

सीएम पद के लिए पहले ही कर चुके हैं समर्थन का ऐलान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार के समर्थन में है. उन्होंने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की ही उम्मीदवारी होगी और उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ एनडीए में सहयोग करेगी और वोट मांगेगी.

राजनीतिक संदेश और एनडीए की एकजुटता

इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने बिहार चुनाव में दोनों पक्षों के मजबूत तालमेल और एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया. राजनीतिक हलकों में इसे सकारात्मक संकेत माना जा रहा है कि चुनावी माहौल में गठबंधन नेताओं के बीच सौहार्द बरकरार है.

लगता है सीएम नीतीश ने चिराग पासवान को माफ कर दिया

लगता है सीएम नीतीश ने चिराग पासवान को माफ कर दिया है. तभी तो आज वो खरना  के मौके पर प्रसाद खाने सीधे चिराग के घर जा पहुंचे और परिवार के सभी सदस्‍यों से मुलाकात की. याद दिला दें कि अभी एक दिन पहले ही चिराग पासवान ने पीएम मोदी की जनसभा के दौरार समस्‍तीपुर में सीएम नीतीश के पांव छुए थे. 

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती: पवन चौधरी सहित 5 पदाधिकारी निष्कासित

JDU में बगावत पर सख्ती; गोपाल मंडल सहित 5 नेता निष्कासित, गोपालपुर में मुकाबला गर्म

मढ़ौरा में जदयू को लगा तगड़ा झटका, अल्ताफ आलम ने थामा RJD का हाथ

 जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, देखें पूरी लिस्ट

Bhagalpur News : छठ से पहले ही खुली लापरवाही, मेयर संतुष्ट फिर भी घाट अधूरे

मेयर संतुष्ट फिर भी घाट अधूरे
मेयर संतुष्ट फिर भी घाट अधूरे.

Bhagalpur News : महापर्व छठ की तैयारियों की समीक्षा के लिए मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने दलदली स्थानों को समतल करने, सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने और चूने का छिड़काव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मेयर ने यह भी कहा कि निगम की टीम 24 घंटे काम कर रही है और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी.

हालांकि जमीनी स्तर पर स्थिति कुछ और ही दिख रही है. कई घाटों पर अभी तक न तो पर्याप्त रोशनी लगाई गई है और न ही पहुंच पथ पूरी तरह बनाया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही कर्मचारी दिखाई नहीं देते, वहीं समिति के लोग अपनी तरफ से व्यवस्था संभाल रहे हैं.

मेयर ने बूढ़ानाथ, मुसहरी, बरारी, लंच घाट समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा और संसाधनों का जायजा लिया. इनमें बैरिकेडिंग, एलईडी लाइट्स, अस्थायी चेंजिंग रूम, पीने के पानी तथा प्राथमिक उपचार व्यवस्था की समीक्षा शामिल रही. निगम द्वारा पूर्व में दुर्गा पूजा और दिवाली तैयारियों के दौरान भी ऐसे निर्देश दिए गए थे, लेकिन उस समय पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई थी, जिससे नागरिकों को दिक्कतें उठानी पड़ीं.

इन प्रयासों के बावजूद अभी वास्तविक स्थिति उम्मीदों से कमजोर है. जहाज घाट समेत कई घाटों पर चूने का छिड़काव तक नहीं हुआ और कई जगह दलदल पर बालू बिछाना बाकी है. ऐसे में पहली अर्घ्य तक सभी 60 घाट पूर्ण रूप से तैयार हो पाना मुश्किल माना जा रहा है.

निरीक्षण में पार्षद पंकज कुमार गुप्ता, नुसरत, पार्षद प्रतिनिधि जहांगीर, नंदगोपाल, जोनल प्रभारी, नगर प्रबंधक और स्वास्थ्य पदाधिकारी मौजूद थे. मेयर ने अधिकारियों को चेताया कि छठ शुरू होने से पहले सभी कार्य जरूरी रूप से पूरे हों, क्योंकि छठ घाटों की कमी सीधे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी है.

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती: पवन चौधरी सहित 5 पदाधिकारी निष्कासित

JDU में बगावत पर सख्ती; गोपाल मंडल सहित 5 नेता निष्कासित, गोपालपुर में मुकाबला गर्म

मढ़ौरा में जदयू को लगा तगड़ा झटका, अल्ताफ आलम ने थामा RJD का हाथ

 जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, देखें पूरी लिस्ट

Bhagalpur Politics : कहलगांव में अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती: पवन चौधरी सहित 5 पदाधिकारी निष्कासित

अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती
अनुशासनहीनता पर BJP की सख्ती

Bhagalpur Politics : बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल के बीच भाजपा ने सख्त कदम उठाते हुए कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के पांच पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया. पार्टी ने इन्हें अनुशासनहीनता और एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

निष्कासित नेताओं में विधानसभा संयोजक पवन चौधरी के अलावा गोराडीह पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सन्नी यादव, चटपटिया मंडल अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष उत्तम चौधरी और कहलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन मारुति का नाम शामिल है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. पार्टी ने साफ कहा कि इन नेताओं का आचरण संगठन के सिद्धांतों के विरुद्ध है और एनडीए प्रत्याशी के नुकसान की वजह भी बन रहा था, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो रही थी.

भाजपा की सख्ती यह संकेत देती है कि चुनावी दौर में पार्टी अनुशासन से कोई समझौता नहीं करेगी.

इसे भी पढ़ें-

JDU में बगावत पर सख्ती; गोपाल मंडल सहित 5 नेता निष्कासित, गोपालपुर में मुकाबला गर्म

मढ़ौरा में जदयू को लगा तगड़ा झटका, अल्ताफ आलम ने थामा RJD का हाथ

 जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, देखें पूरी लिस्ट

JDU में बगावत पर सख्ती; गोपाल मंडल सहित 5 नेता निष्कासित, गोपालपुर में मुकाबला गर्म

गोपाल मंडल जदयू से निष्कासित
गोपाल मंडल जदयू से निष्कासित.

Bhagalpur Politics : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जदयू ने बड़ा कदम उठाते हुए गोपालपुर के सिटिंग विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को पार्टी से बाहर कर दिया है. टिकट नहीं मिलने के बाद गोपाल मंडल द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा को पार्टी ने साफ तौर पर बगावत माना और तत्काल प्रभाव से उन्हें निष्कासित कर दिया.

गोपाल मंडल ने नामांकन दाखिल करते हुए सीधे चुनौती दी थी कि टिकट मिले या न मिले, जनता ही उनका असली टिकट है. उनके इस रुख ने पार्टी नेतृत्व को कठोर कार्रवाई के लिए मजबूर किया.

जदयू ने आदेश जारी कर कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठनात्मक मर्यादा का उल्लंघन करने वाले नेताओं को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जा रहा है.

निष्कासित नेताओं की सूची

• नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, सिटिंग विधायक, गोपालपुर (भागलपुर).
• हिमराज सिंह, पूर्व मंत्री, कदवा (कटिहार).
• संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधायक, गया.
• महेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व विधायक, गायघाट (मुजफ्फरपुर).
• प्रभात किरण, गायघाट (मुजफ्फरपुर).

गोपालपुर सीट का समीकरण अब बदल गया है. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार बागी के रूप में गोपाल मंडल की मौजूदगी यहां सीधे तौर पर जदयू और एनडीए को नुकसान पहुंचा सकती है. सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष की पूरी संभावना दिखाई दे रही है.

गोपाल मंडल के समर्थक पहले ही खुलकर मैदान में उतर चुके हैं और माहौल यह है कि गोपालपुर की लड़ाई अब पूरे बिहार की राजनीति में अहम मोड़ साबित हो सकती है.

पार्टी नेतृत्व फिलहाल नुकसान को रोकने में जुटा है, जबकि गोपाल मंडल हर दिन अपना जनाधार और आक्रामक प्रचार और मजबूत कर रहे हैं. यह साफ है कि गोपालपुर इस चुनाव में बगावत की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है.

इसे भी पढ़ें-

मढ़ौरा में जदयू को लगा तगड़ा झटका, अल्ताफ आलम ने थामा RJD का हाथ

 जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, देखें पूरी लिस्ट

Bhagalpur News : भागलपुर में मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेज गति से जारी

मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते कर्मी
मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते कर्मी

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भागलपुर जिले में सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देशन में मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके.

जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में सभी मतदान केंद्रों पर केंद्र संख्या, कुल मतदाताओं की संख्या और महिला व पुरुष मतदाताओं की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जा रही है. यह कदम मतदाताओं के मार्गदर्शन और पोलिंग पार्टी की सुविधा के उद्देश्य से उठाया गया है.

विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप लगाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है. इसके अलावा, मतदान केंद्रों में मोबाइल और अन्य उपकरणों के लिए पर्याप्त संख्या में बिजली के सॉकेट लगाई जा रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी स्तरों पर सतर्कता बरती जा रही है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करें.

इसे भी पढ़ें- डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Bhagalpur News : डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण
डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण.

Bhagalpur News : जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और नगर आयुक्त शुभम कुमार ने शनिवार को सबौर प्रखंड से लेकर नगर निगम क्षेत्र के बूढ़ानाथ तक स्थित सभी प्रमुख छठ घाटों का नाव द्वारा निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पर्व के दौरान सुचारू व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना था.

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अवसर ही नहीं बल्कि लोक आस्था का प्रतीक भी है. उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छ जल, वॉच टावर, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं. इसके अलावा खतरनाक घाटों पर बांस-बल्ला लगाया गया है और प्रशिक्षित गोताखोर तथा नाविक तैनात किए गए हैं. डॉ. चौधरी ने लोगों से विशेष अनुरोध किया कि वे गहरे पानी या असुरक्षित घाटों से दूर रहें और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें.

जिलाधिकारी ने भीड़ नियंत्रण पर जोर देते हुए कहा कि श्रद्धालु लाइन का पालन करें और केवल पंजीकृत नावों का ही उपयोग करें. किसी भी आपात स्थिति या अफवाह की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी घाटों पर सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को पहले से ही सुनिश्चित किया है.

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत ने बताया कि शहर के प्रमुख घाटों पर पुलिस बल और महिला पुलिस बल तैनात किए गए हैं. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं. लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना का प्रवाह सुचारू रहेगा. उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और थकान या देर रात की स्थिति में वाहन न चलाएं.

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार, उपनगर आयुक्त, एसडीआरएफ टीम और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-डीएम और एसएसपी ने किया छठ घाटों का नाव से निरीक्षण, महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा