29.1 C
Delhi
16 February 2026, Monday
Home Blog Page 41

Bhagalpur News : भागलपुर में अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण वसूली के लिए 19 जनवरी से लगेगा विशेष शिविर

Education loan recovery
एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर

Bhagalpur News : बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम, पटना के निर्देश पर भागलपुर जिले में अल्पसंख्यक वर्ग को दिए गए ऋण की वसूली के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर 19 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक कुल छह दिनों के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, भागलपुर परिसर में लगाया जाएगा.

यह शिविर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, NMDFC टर्म लोन योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत वितरित ऋणों की वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम, पटना द्वारा पत्रांक 5403 दिनांक 23.12.2025 के आलोक में शिविर की तिथि निर्धारित की गई है. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित ऋणियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर अपने बकाया ऋण की किस्त जमा करना सुनिश्चित करें.

प्रशासन का कहना है कि समय पर ऋण भुगतान करने से भविष्य में मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी.

इसे भी पढ़ें-किसानों के ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन में आएगी तेजी; डीएम ने दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें-मृत महिला के नाम पर फर्जी शपथ से दाखिल-खारिज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

ED Action in Kolkata : कोलकाता में आई-पैक दफ्तर पर ईडी की दबिश, बंगाल की राजनीति में मचा घमासान

ED Action
कोलकाता में आई-पैक दफ्तर पर ईडी की दबिश.

ED Action in Kolkata : कोलकाता में गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी. ईडी की टीम सॉल्ट लेक के सेक्टर-5 स्थित एक राजनीतिक कंसल्टेंसी कंपनी के दफ्तर पहुंची, जहां दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की गई. एजेंसी से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन के लिए राजधानी दिल्ली से विशेष अधिकारियों की एक टीम को तैनात किया गया था.

इसके साथ ही जांच का दायरा कंपनी प्रमुख प्रतीक जैन तक भी पहुंचा. ईडी की एक अन्य टीम लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके आवास पर पहुंची और वहां भी तलाशी अभियान चलाया गया. बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई दिल्ली में दर्ज कोयला तस्करी से जुड़े एक पुराने मामले से संबंधित है, जिसकी कड़ियां अब कोलकाता तक जुड़ती दिख रही हैं.

जैसे ही राज्य सरकार से जुड़ी मानी जाने वाली इस कंसल्टेंसी फर्म पर छापेमारी की खबर फैली, बंगाल की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक, हर खेमे में इस कार्रवाई के मायने तलाशे जाने लगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सत्ताधारी दल की चुप्पी, वामपंथी आक्रामक

ईडी की इस कार्रवाई पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दूसरी ओर, वाम दलों ने इसे गंभीर मुद्दा मानते हुए तुरंत प्रतिक्रिया देने का फैसला किया. सीपीएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने गुरुवार दोपहर एक आपात प्रेस वार्ता बुलाने की घोषणा की, जिसमें केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई पर पार्टी का रुख साफ किया जाना है.

सूत्रों के अनुसार, इस घटनाक्रम को लेकर राज्य प्रशासन के भीतर भी लगातार चर्चा चल रही है. संबंधित कंसल्टेंसी फर्म के प्रमुख को लंबे समय से बंगाल की राजनीति और नौकरशाही में प्रभाव रखने वाला माना जाता है. वे कई बार नबन्ना जा चुके हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात भी कर चुके हैं. विधानसभा चुनावों से पहले सरकारी योजनाओं और राजनीतिक समन्वय में इस फर्म की भूमिका को अहम बताया जाता रहा है.

सियासी रिश्तों पर टिकी निगाहें

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जिस तरह इस कंसल्टेंसी कंपनी के अधिकारी प्रशासन के वरिष्ठ स्तर के संपर्क में रहते हैं, उसी तरह सत्तारूढ़ दल के एक प्रमुख नेता अभिषेक बनर्जी और उनके कार्यालय से भी निरंतर संवाद बना रहता है. चुनावी रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक फीडबैक जैसी प्रक्रियाओं में कंपनी की भागीदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

इस बीच अभिषेक बनर्जी मालदा में चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं. गुरुवार को भी उनका दिनभर का कार्यक्रम तय है. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि इस छापेमारी पर वह या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं.

कार्रवाई के समय पर उठ रहे सवाल

ईडी की इस छापेमारी को लेकर समय को भी अहम माना जा रहा है. आम तौर पर चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी रात में कोलकाता लौट आते हैं, लेकिन हालिया घटनाक्रम के बाद वह मालदा में ही रुके रहे. इसके अगले ही दिन केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई शुरू हो गई.

इसे भी पढ़ें-मेसी कार्यक्रम में अराजकता के बाद तीन अधिकारियों ने शोकॉज का जवाब सौंपा

इसे भी पढ़ें-जादवपुर यूनिवर्सिटी ने शुरू किया जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स

हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे पुराने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम के दूरगामी सियासी संकेत हो सकते हैं. यही वजह है कि इसे केवल एक प्रशासनिक कार्रवाई मानकर नहीं देखा जा रहा.

भाजपा को मिल सकता है मुद्दा

इस पूरे घटनाक्रम को पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नजरिए से भी देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि चुनाव से पहले यह मामला भाजपा को राजनीतिक धार दे सकता है. पार्टी के भीतर पहले से यह चर्चा रही है कि केंद्र में सत्ता होने के बावजूद बड़े मामलों में निर्णायक कार्रवाई नजर नहीं आती.

पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोलकाता यात्रा के दौरान भी यह सवाल उठा था कि कई बार पूछताछ के बावजूद संबंधित नेताओं पर कठोर कदम क्यों नहीं उठाए गए. संयोग से, अमित शाह की दिल्ली वापसी के कुछ ही दिनों के भीतर यह छापेमारी सामने आई, जिससे पूरे प्रकरण को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें-पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च के लिए तैयार, जानिए किन 2 राज्यों के बीच दौड़ेगी

Danapur Road Accident : दानापुर में बेकाबू थार ने मचाया कहर, 4 गंभीर रूप से घायल, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी फूंकी

Danapur Road Accident
गुस्साई भीड़ ने गाड़ी फूंकी.

Danapur Road Accident : दानापुर के गोला रोड टी-प्वाइंट के पास बुधवार रात एक बेकाबू थार वाहन ने सड़क पर भारी अफरा-तफरी मचा दी. रात करीब 9:15 बजे हुई इस घटना में कई वाहन इसकी चपेट में आ गए, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद हालात इतने बिगड़े कि गुस्साई भीड़ ने थार को आग के हवाले कर दिया.

टी-प्वाइंट पर एक के बाद एक टक्कर

स्थानीय लोगों के अनुसार, थार गाड़ी राम जानकी मंदिर की ओर से तेज गति में आ रही थी. गोला रोड टी-प्वाइंट के पास सबसे पहले उसने एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी. इसके बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी. भागने के दौरान थार ने एक बुलेट बाइक, एक स्कूटी और दो साइकिलों को कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक साइकिल वाहन में फंस गई और थार उसे काफी दूर तक घसीटती ले गई.

चार लोग गंभीर रूप से जख्मी

इस हादसे में तकिया पर निवासी रितिक (32), कोमल कुमारी (30), पंचशील नगर के शेखर कुमार (35) और झाखड़ी महादेव निवासी माधव कुमार सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया. परिजनों के मुताबिक, माधव कुमार सिंह राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं और ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे.

इसे भी पढ़ें-बिहार में अब घर खरीदना सुरक्षित, रेरा दिखाएगा भरोसेमंद बिल्डर

नशे में होने का आरोप, चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि थार चला रहा युवक शराब के नशे में था. हादसे के तुरंत बाद लोगों ने वाहन को घेर लिया और चालक की पिटाई भी की. हालांकि मौके पर मची अफरातफरी का फायदा उठाकर चालक वहां से फरार हो गया.

थार में लगाई आग, फैला तनाव

चालक के भाग जाने से इलाके के लोगों का गुस्सा और भड़क गया. इसके बाद भीड़ ने थार गाड़ी में आग लगा दी. देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.

पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने जली हुई गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-बिहार में सरकार का बड़ा एक्शन, 264 नगर निकायों में माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

इसे भी पढ़ें-नये साल में महंगी बिजली का लग सकता है झटका, 1 अप्रैल से बढ़ सकती हैं बिहार में दरें

Bihar News : बिहार में सरकार का बड़ा एक्शन, 264 नगर निकायों में माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

Deputy CM Vijay Kumar Sinha
बिहार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा.

Bihar News : बिहार में शहरी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. नगर विकास और आवास विभाग अब पूरे राज्य में शहरी प्रशासन की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसी क्रम में सरकार ने नगर निकायों में फैली अनियमितताओं पर सीधी कार्रवाई का संकेत दिया है.

नगर निकायों में माफिया गतिविधियों पर कड़ा रुख

उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के सभी 264 नगर निकायों में सक्रिय अवैध नेटवर्क और दबंग तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, ठेकों में गड़बड़ी और मिलीभगत जैसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-बिहार में अब घर खरीदना सुरक्षित, रेरा दिखाएगा भरोसेमंद बिल्डर

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टेंडर प्रक्रिया की हर कड़ी की गहन निगरानी की जाए और यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

टेंडर प्रक्रिया में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

सरकार अब टेंडर व्यवस्था को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में भी काम कर रही है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकायों के कार्यों में केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित न रहते हुए एनजीओ, गैर-लाभकारी संस्थाओं और छोटी फर्मों को भी अवसर दिया जाए. इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा. इसके साथ ही आउटसोर्सिंग से जुड़ी सभी एजेंसियों का विस्तृत विवरण विभाग द्वारा मांगा गया है.

दूसरे राज्यों से लिया जाएगा अनुभव

शहरी स्वच्छता और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए बिहार के अधिकारी देश के अन्य राज्यों के सफल मॉडलों का अध्ययन करेंगे. गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लागू स्वच्छता प्रणालियों को समझकर बिहार की जरूरतों के अनुसार अपनाने की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित करने पर भी जोर दिया गया है.

सरकारी जमीन से हटेगा अतिक्रमण

समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि कई शहरी इलाकों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की समस्या गंभीर बनी हुई है. उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की पहचान कर तेजी से कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए और अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जाए.

इसे भी पढ़ें-नये साल में महंगी बिजली का लग सकता है झटका, 1 अप्रैल से बढ़ सकती हैं बिहार में दरें

जनता से सीधे संवाद पर जोर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के तहत अब सभी अधिकारी सप्ताह में दो दिन आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे. इस पहल को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे प्रशासन और जनता के बीच भरोसा मजबूत होगा और समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकें केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि जिन अंचलों से अधिक शिकायतें मिलेंगी, वहां जाकर सीधे स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

राजस्व विभाग ने की अहम पहल

इसी दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने वर्ष 2003 से 2023 तक के महत्वपूर्ण नियमों, अधिनियमों और परिपत्रों को चार अलग-अलग खंडों में संकलित किया है. इन पुस्तकों का लोकार्पण करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे अधिकारियों को अद्यतन और प्रमाणिक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे प्रशासनिक निर्णयों में स्पष्टता और समानता आएगी.

सरकार का स्पष्ट संदेश

बैठक में प्रधान सचिव विनय कुमार, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा और मनोज कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सरकार ने साफ कर दिया है कि शहरी विकास के नाम पर किसी भी तरह की माफियागिरी या मनमानी को जगह नहीं दी जाएगी. पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून का पालन ही अब शहरी प्रशासन की मूल नीति होगी.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में लालू और यूरोप ट्रिप पर तेजस्वी; तेज प्रताप यादव पहुंचे राबड़ी आवास, क्या रही वजह?

ढाका में BNP नेता की हत्या, पेट में मारी गोली, हमलावर फरार; सड़कों पर उतरी सेना

Bangladesh BNP Leader Murdered
ढाका में BNP नेता अजीजुर रहमान की गोली मारकर हत्या. फोटो- एक्स (@ManishKumarINA).

Bangladesh BNP Leader Murdered : बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले सियासी हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. राजधानी ढाका में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. मंगलवार रात हुई एक वारदात ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है.

मंगलवार रात ढाका के करवान बाजार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने BNP की सहयोगी संगठन स्वेच्छासेबक दल के पूर्व नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला चुनावी माहौल के बीच बढ़ रही राजनीतिक हिंसा का ताजा उदाहरण माना जा रहा है.

अजीजुर रहमान मुसब्बिर पहले ढाका मेट्रोपॉलिटन नॉर्थ स्वेच्छासेबक दल में महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके थे. घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है, जब उन्हें करवान बाजार के व्यस्त इलाके में निशाना बनाया गया. यह स्थान बशुंधरा सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्थित है.

नजदीक से की गई फायरिंग

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने बेहद करीब से कई राउंड गोलियां चलाईं. गोली लगते ही मुसब्बिर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है.

इसे भी पढ़ें- बांग्लादेश में एक और मौत; तालाब में कूदकर जान गंवा बैठा हिंदू युवक

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के तेजगांव डिवीजन के अतिरिक्त उपायुक्त फजलुल करीम ने बताया कि स्टार कबाब के पास एक गली में दो लोगों को गोली मारी गई थी. उनके अनुसार, मुसब्बिर के पेट में गोली लगी थी. दोनों घायलों को पहले बीआरबी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद एक व्यक्ति को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया.

हमलावर फरार, तलाश जारी

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि बुधवार सुबह तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

चुनाव से पहले बढ़ती हिंसा

यह हत्या ऐसे समय पर हुई है, जब बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले आदर्श आचार संहिता लागू है. हाल के दिनों में राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं पर हमले हो चुके हैं. कुछ दिन पहले जुबो दल के एक नेता को गोली मारी गई थी, जबकि 12 दिसंबर को भारत-विरोधी बयानों के लिए चर्चा में रहे उस्मान हादी की भी हत्या कर दी गई थी.

इसे भी पढ़ें-हमलों का भयावह दौर जारी, 2 हिंदुओं की हत्या, विधवा पर हमला, यूनुस प्रशासन मौन

इलाके में तनाव, सेना को संभालना पड़ा मोर्चा

मुसब्बिर की हत्या की खबर फैलते ही करवान बाजार इलाके में तनाव का माहौल बन गया. मंगलवार देर रात लोगों के एक समूह ने सार्क फाउंटेन चौराहे पर सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात बाधित हो गया. स्थिति को काबू में करने के लिए रात करीब 10:30 बजे सेना के जवान मौके पर पहुंचे और सड़क खाली कराई.

हालांकि कुछ समय बाद प्रदर्शनकारी दोबारा लौट आए, जिसके बाद पुलिस और सेना ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया. कई घंटों तक सुरक्षा बल इलाके में मौजूद रहे और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया, ताकि किसी भी तरह की आगे की हिंसा को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें-बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन; राजनीति में एक युग का अंत

इसे भी पढ़ें-बांग्लादेश में हिंसा, कौन था हिंदू युवक दीपू चंद्र दास? किस आरोप में पीट-पीटकर मारा, जानें डिटेल्स

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026: 18 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा, उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप उपलब्ध

Education News
18 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा.

Patna News : सैनिक स्कूल में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक अहम अपडेट जारी किया है. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी. यह प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को देशभर में 464 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

एनटीए ने बताया है कि परीक्षा शहर से जुड़ी यह जानकारी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से दी जा रही है. उम्मीदवार इसे nta.ac.in और exams.nta.nic.in/sainik-school-society वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

एजेंसी ने साफ किया है कि यह दस्तावेज केवल परीक्षा शहर बताने के लिए जारी किया गया है और इसे प्रवेश पत्र न समझा जाए. इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को यात्रा और ठहरने जैसी व्यवस्थाएं पहले से तय करने में मदद करना है. परीक्षा का एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा.

यदि किसी उम्मीदवार को स्लिप डाउनलोड करने में दिक्कत आती है, तो वे 011-40759000 या 011-69227700 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा सहायता के लिए aissee@nta.ac.in
ई-मेल पर भी संपर्क किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-बीपीएससी ने लिपिक पदों के टाइपिंग और कंप्यूटर परीक्षा की तिथियां घोषित की

Patna News : बीपीएससी ने लिपिक पदों के टाइपिंग और कंप्यूटर परीक्षा की तिथियां घोषित की

Education News
18 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा.

Patna News : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने लिपिक पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की टाइपिंग और कंप्यूटर जांच परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. चयनित उम्मीदवारों को यह परीक्षा मंगल फॉन्ट (रेमिंगटन गेल की-बोर्ड लेआउट) का उपयोग करते हुए सॉफ्टवेयर पर देनी होगी.

परीक्षा 17 और 18 जनवरी, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसका आयोजन पटना स्थित बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड), वाली परिसर, फुलवारीशरीफ में किया जाएगा. आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित दिन और समय पर परीक्षा केंद्र पर समय पर उपस्थित हों.

बीपीएससी ने यह भी बताया कि परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देश और आवश्यक जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से पहले वेबसाइट पर जाकर विवरण अवश्य पढ़ लें.

इसे भी पढ़ें-अपार आइडी बनाने में राज्य के 10 जिलों के स्कूल सुस्त, केवल 58.5% बनी आइडी

Patna News : अपार आइडी बनाने में राज्य के 10 जिलों के स्कूल सुस्त, केवल 58.5% बनी आइडी

Education News
18 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा.

Patna News : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़ा संदेश भेजा है कि स्कूलों में बच्चों की अपार आइडी बनाने में सुस्ती बरतना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. परिषद ने बताया कि 2025 में अब तक केवल 58.5% बच्चों की अपार आइडी तैयार हो सकी है, जबकि लगभग 85 लाख बच्चों की आइडी अभी भी बाकी है.

विशेष रिपोर्ट में सामने आया कि 30 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच पूरे राज्य में केवल 11,410 अपार आइडी ही तैयार हो पाई. खासकर समस्तीपुर, मधुबनी, खगड़िया, पूर्णिया, शिवहर, नालंदा, रोहतास, अरवल, शेखपुरा और कैमूर में निर्माण की गति बेहद धीमी रही, जहां एक सप्ताह में केवल 100 से कम बच्चों की आइडी तैयार हो सकी.

परिषद ने चेताया कि यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को 25 जनवरी तक बचे हुए बच्चों की आइडी निर्माण प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है. परिषद ने स्पष्ट किया कि अब किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-नये साल में महंगी बिजली का लग सकता है झटका, 1 अप्रैल से बढ़ सकती हैं बिहार में दरें

Patna News : स्कूल एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, उठाए आरटीई से जुड़े मुद्दे

Education News
18 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा.

Patna News : बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से भेंट करने पहुंचा. इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने आरटीई (राइट टू एजुकेशन) से संबंधित लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की.

प्रतिनिधियों ने बताया कि आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत नामांकन अनिवार्य है. इसके बावजूद, वर्ष 2011 से अधिकांश निजी स्कूलों को सरकार की ओर से प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं किया गया है.

इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने यह भी मुद्दा उठाया कि पिछले तीन-चार वर्षों में कई विद्यार्थियों के नाम बिहार सरकार के ज्ञानदीप पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पा रहे हैं. इससे न केवल भुगतान प्रक्रिया धीमी हुई है, बल्कि इसे और जटिल भी बना दिया गया है.

इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. डीके सिंह, वाइस चेयरमैन एसएम सोहैल, मनन कुमार सिन्हा और निशांत कुमार भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-नये साल में महंगी बिजली का लग सकता है झटका, 1 अप्रैल से बढ़ सकती हैं बिहार में दरें

Bajaj Pulsar : बजाज पल्सर ने पूरे किए 25 साल, लॉन्च किया सेलिब्रेशन ऑफर – जानें कितना होगा फायदा

Bajaj Pulsar
बजाज पल्सर ने पूरे किए 25 साल.

Bajaj Pulsar : भारत की सबसे चर्चित स्पोर्ट्स बाइक बजाज पल्सर ने इस साल अपने 25 वर्षों के सफर को पूरा किया. इस विशेष अवसर पर कंपनी ने नए साल की शुरुआत “25 ईयर्स ऑफ पल्सर सेलिब्रेशन ऑफर” के साथ की है. इस ऑफर के तहत चुनिंदा मॉडल्स पर ग्राहक ₹15,500 तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए देशभर के अधिकृत बजाज डीलरशिप्स पर उपलब्ध है.

पल्सर की कहानी: सिर्फ माइलेज नहीं, स्पोर्टी लुक

पल्सर के लॉन्च के समय भारतीय मोटरसाइकिल बाजार मुख्यतः रोजमर्रा की सवारी और माइलेज तक सीमित था. पल्सर ने यह सोच बदल दी और युवाओं के लिए स्पोर्टी लुक, दमदार इंजन और वाजिब कीमत का अनूठा मेल पेश किया. यही कारण है कि यह बाइक कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स की पहली पसंद बन गई.

ऑफर में क्या शामिल है?

कंपनी ने इस ऑफर में मॉडल और रीजन के अनुसार फायदे तय किए हैं. इसमें प्रमुख हैं:

  • सीधी बचत
  • फाइनेंस पर जीरो प्रोसेसिंग फीस
  • पाँच फ्री सर्विस
    इससे शुरुआती मेंटेनेंस की लागत भी कम होगी और बाइक खरीदना और चलाना दोनों ही किफायती बन जाएगा.

नेकेड स्पोर्ट्स सेगमेंट में पल्सर की पहचान

पल्सर ने भारतीय बाजार में नेकेड स्पोर्ट्स बाइक की पहचान बनाई. मस्कुलर डिज़ाइन, प्रिसाइज हैंडलिंग और DTS-i टेक्नोलॉजी ने इसे विशेष बनाया. इसने आम राइडर्स को भी स्पोर्ट्स बाइकिंग का अनुभव आसानी से उपलब्ध कराया.

नई पीढ़ी की पल्सर: NS400Z

पल्सर का सफर लगातार आगे बढ़ा. कंपनी ने समय-समय पर नए मॉडल्स पेश किए और आज NS400Z को ब्रांड की सबसे ताकतवर बाइक माना जाता है. यह मॉडल आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ पल्सर की विरासत को आगे ले जा रहा है.

ग्राहकों के लिए संदेश

बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट सरंग कानाडे ने कहा कि पल्सर ने भारतीय परफॉर्मेंस बाइकिंग की दिशा तय की है. यह ऑफर ग्राहकों को धन्यवाद कहने और असली वेल्यू देने का तरीका है.

इसे भी पढ़ें-Maruti Suzuki Alto K10 vs Renault Kwid : पहली कार खरीद रहे हैं? Alto K10 और Kwid की खास तुलना पढ़ें

इसे भी पढ़ें-पांच वेरिएंट्स की कीमतें घोषित, टॉप दो पर अभी भी सस्पेंस

इसे भी पढ़ें-Classic 350 ने फिर मारी बाजी, GST कम होते ही Royal Enfield की जोरदार बिक्री में उछाल

इसे भी पढ़ें-Mahindra XUV700 1.43 लाख तक सस्ता हुआ, Bolero-Thar समेत कई मॉडलों के दाम घटे

इसे भी पढ़ें-मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

इसे भी पढ़ें-TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM