Hindi News Blog Page 429

Jitan Sahani murder: मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का मर्डर, धारदार हथियार से हमला कर किया हत्या

Jitan Sahani murder

Jitan Sahani murder case: वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी है. हत्या उनके बिरौल स्थित निजी आवास पर कर दी गयी है.मौके पर घर के समान बिखरे पड़े हैं. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है.

Jitan Sahani murder: मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का मर्डर, धारदार हथियार से हमला कर किया हत्या मुकेश सहनी के पिता की हत्या 3
Jitan Sahani murder

Jitan Sahani murder case:  वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या हो गयी है. सन आफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध मुकेश सहनी के पिता का शव घर के अंदर मिला है. जिले के बिरौल थाना अंतर्गत मुकेश सहनी के पैतृक आवास पर उनके पिता का शव बरामद हुआ है. हत्या धारदार हथियार से हुई है. अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पिता की हत्या की सूचना के बाद मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं. शाम तक उनके गांव पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है.

इस मामले की जांच के लिए दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गयी है. जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल और तकनीकी कोषांग दरभंगा शामिल हैं. मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम दरभंगा के लिए रवाना हो गयी है. बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल भी मौके पर पहुंच गयी हैं.

Jitan Sahani murder: मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का मर्डर, धारदार हथियार से हमला कर किया हत्या मुकेश सहनी के पिता की हत्या 1

चाकू से गोंदकर हत्या, बंद घर में खून से लथपथ मिला शव

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या की पुष्टि दरभंगा के एसएसपी ने की है. वह खुद दल बल के साथ मौके पर मौजूद हैं. जीतन सहनी का क्षत- विक्षत शव दरभंगा जिले के सुपौल बाजार में अफजला पंचायत स्थित घर के अंदर ही मिला है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने भी बताया है कि जीतन सहनी का शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला है. वीआइपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के 70 वर्षीय पिता जीतन सहनी की चाकू से गोंदकर हत्या की गयी है. अपराधी ने चाकू से पेट फाड़ डाला है. उनके शरीर पर कई वार किया गया है. घर का मुख्य गेट बंद था. सुबह जब गेट काफी देर तक नहीं खुला तो लोगों ने पुलिस को खबर दी.

अपराधी को पाताल से खोज कर निकाले जाएंगे

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना होगी तो कार्रवाई की जाएगी. जो भी अपराधी होंगे वो पकड़े जाएंगे. उन्हें पाताल से भी खोज कर निकाला जाएगा. मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि उनका ससुराल उसी गांव में है और उन्हें ससुराल से ही इस घटना की सूचना मिली है. वो दरभंगा के लिए निकल रहे हैं. उन्होंने आशंका जतायी है कि यह हत्या आसपास के लोगों के हाथों ही हुई होगी और इसके पीछे का कारण लूटपाट हो सकता है.

US President Election: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप! यहां पार्टी कर सकती है ऐलान

Donald Trump

US President Election:

US President Election: अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया में हुए जानलेवा हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी पहुंचे. सोमवार (15 जुलाई) को शुरू हुए रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार तौर पर उनके नाम की घोषणा होना तय माना जा रहा है.  शनिवार की गोलीबारी के बाद सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

US President Election: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप! यहां पार्टी कर सकती है ऐलान Donald Trump 002
Donald Trump [फाइल फोटो]

US President Election:  अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से नामांकन के लिए डोनाल्ड ट्रंप विस्कॉन्सिन के एक शहर मिल्वौकी पहुंच गए हैं, जहां औपचारिक रूप से उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी.

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक,  विस्कॉन्सिन के इस स्विंग स्टेट में 2,400 से ज्यादा रिपब्लिकन प्रतिनिधि फिसर्व फोरम में इकट्ठा हो रहे हैं. इसके अलावा इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी ट्रंप के नाम की करेगी घोषणा

रविवार को ट्रंप ने अपनी ट्रुथ सोशल साइट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं विस्कॉन्सिन और रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की अपनी यात्रा को दो दिन के लिए टालने जा रहा था, लेकिन मैंने अभी फैसला किया है कि मैं किसी शूटर या संभावित हत्यारे को शेड्यूलिंग या किसी और चीज में बदलाव करने की इजाजत नहीं दे सकता.

सम्मेलन के वक्ता बिडेन प्रशासन पर उसकी इमीग्रेशन पॉलिसी को लेकर हमला कर सकते हैं, दक्षिणी सीमा से होने वाले आव्रजन को आक्रमण बता सकते हैं. इसके अलावा ट्रंप के शासन में अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी निर्वासन प्रक्रिया का वादा कर सकते हैं.

एक बार फिर से अमेरिका को मजबूत बनाओ

सम्मेलन में वक्ता यूक्रेन युद्ध में बिना किसी अंतिम लक्ष्य के शामिल होने, अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, चीन के उदय और इजरायल-हमास युद्ध और ईरान के कथित तुष्टीकरण के प्रति इसके नजरिए के लिए बिडेन प्रशासन की आलोचना करेंगे. इसके विपरीत, ट्रंप के वफादार उनके प्रशासन को ऐसे दौर के रूप में पेश करेंगे, जब अमेरिका ने युद्ध शुरू नहीं किए थे, चीन जैसे विरोधियों का सामना किया था और रिपब्लिकन उम्मीदवार को रूस-चीन-उत्तर कोरिया-ईरान धुरी के खिलाफ एक और विश्व युद्ध को रोकने में सक्षम एकमात्र शख्स के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा.

Anant-Radhika Wedding: पहली बार शादी में टेक्नोलॉजी का हुआ इस्तेमाल, मेहमानों को QR कोड और गूगल फॉर्म के जरिए मिली एंट्री

Anant-Radhika Wedding

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों को QR कोड और गूगल फॉर्म के जरिए शादी में एंट्री दी गई. 12 जुलाई को मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी हुई.

Anant-Radhika Wedding: पहली बार शादी में टेक्नोलॉजी का हुआ इस्तेमाल, मेहमानों को QR कोड और गूगल फॉर्म के जरिए मिली एंट्री Google Forms 1

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हुई, अब इतनी बड़ी शादी हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. शादी में पहुंचने वाले मेहमानों की एंट्री के लिए स्पेशल अरेंजमेंट किए गए. जिसमें बॉलीवुड हस्तियों से लेकर बिजनेस टाइकून तक सभी शामिल रहे.

अनंत और राधिका की शादी मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई. शादी समारोह में पहुंचने के लिए गेस्ट के फोन पर एक QR कोड भेजा गया और गूगल फॉर्म जैसी टेक्नोलॉजी का यूज किया गया. एशिया के सबसे अमीर शख्स के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी अटेंड करने के लिए मेहमानों ने पहले गूगल फॉर्म भरे. 

टेक्नोलॉजी का पहली बार हुआ इस्तेमाल 

गूगल फॉर्म और ईमेल के जरिए शादी में पहुंच रहे मेहमानों की अटेंडेस कन्फर्म की जा रही थी. उन्हें प्रोग्राम से 6 घंटे पहले क्यूआर कोड साझा किया गया था. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भी शादी में मेहमानों की एंट्री के लिए इस तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया. शादी में आने वाले मेहमानों से ईमेल और गूगल फॉर्म के जरिए आने की पुष्टि करने के लिए कहा गया था. इसके साथ ही जो भी मेहमान शादी में आ रहे थे,

रिस्टबैंड हाथों पर बांधे गए

मेहमान कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही पहुंचे, उनसे मोबाइल फोन पर भेजे गए क्यूआर कोड और ईमेल को स्कैन कराने के बाद एंट्री कराने की अनुमति दी गई. इसके साथ ही सभी मेहमानों की कलाई पर अलग-अलग रंग के कागज के रिस्टबैंड बांधे गए. इससे उन्हें रंग के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में एंट्री दी गई. 

Job Alert : 800 से ज्यादा पदों पर निकली Vacancy, 81 हजार तक है सैलरी, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

JSSC Inter Level Examination 2024

Recruitment 2024: झारखंड राज्य में Vacancy निकली है. यह वेकेंसी 12वीं पास के लिए है. क्लर्क से लेकर स्टेनोग्राफर तक कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. कब तक अप्लाई करना है और किस वेबसाइट से फॉर्म भर सकते हैं? जानिए, यहां पूरा डिटेल्स. झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है.

Job Alert : 800 से ज्यादा पदों पर निकली Vacancy, 81 हजार तक है सैलरी, जानें कैसे होगा सेलेक्शन सरकारी नौकरी 2
फाइल फोटो.

JSSC Inter Level Examination 2024: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने झारखंड इंटर लेवल कांपटीटिव एग्जामिनेशन 2023 के माध्यम से योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर दें.

नोट करें काम की वेबसाइट

कैंडिडेट्स को इन पदों पर आवेदन करने के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका  jssc.in पता है. इस वेबसाइट से आवेदन भी किया जा सकता है और इन पदों का डिटेल भी प्राप्त किया जा सकता है.

Job Alert : 800 से ज्यादा पदों पर निकली Vacancy, 81 हजार तक है सैलरी, जानें कैसे होगा सेलेक्शन download 1
फाइल फोटो.

लास्ट डेट क्या है

इंटर लेवल प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन आज यानी 15 जुलाई से शुरू हो गए हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. ये भी जान लें कि फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 18 से 20 अगस्त 2024 का समय तय किया गया है.

एज लिमिट क्या है

एज लिमिट भी वैकेंसी के हिसाब से है जैसे कुछ पदों के लिए अधिकतम 35 साल के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं तो कुछ पदों के लिए आरक्षित श्रेणी के 40 साल तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. बेहतर होगा इस बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें.

कौन कर सकता है अप्लाई

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. जूनियर क्लर्क पद के लिए कैंडिडेट को कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए जिसकी स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. वहीं स्टेनोग्राफर पद के लिए कैंडिडेट को स्टेनोग्राफी आनी चाहिए जिसमें उसे 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट के हिसाब से टाइपिंग आनी चाहिए.

डब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹100 शुल्क देना होगा

झारखंड इंटर लेवल कांपटीटीव परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹100 शुल्क देना होगा. आरक्षित और पीएच कैटेगरी के लिए शुल्क ₹50 है.

ऐसे होगा सेलेक्शन

सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा. सारे चरण पास करने वाले कैंडिडेट का चयन ही अंतिम माना जाएगा.

जानिए, कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर सेलेक्ट होने पर स्टेनोग्राफर और निजी सहायक पद की सैलरी 25000 से लेकर 81000 महीने तक है. बाकी पदों की सैलरी 19000 से लेकर 63000 महीने तक है.

Arvind Kejriwal : थोड़ी देर में हाई कोर्ट में याचिका पर होगी सुनवाई, मामला जमानत से जुड़ा है

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर थोड़ी देर में हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. 

Arvind Kejriwal : थोड़ी देर में हाई कोर्ट में याचिका पर होगी सुनवाई, मामला जमानत से जुड़ा है Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Bail Case: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ईडी की याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ ईडी साजिश रच रही है. ईडी ने सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर थोड़ी देर में हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा आज सुनवाई करने वाली हैं. 

सीएम केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर 20 जून को जमानत दी थी. इसके अगले ही दिन ईडी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की. हाई कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की रिहाई पर रोक लगा दी.

जमानत ईडी केस में मिली

सीएम केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. ईडी की गिरफ्तारी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 12 जुलाई को जमानत दी थी. उन्हें सीबीआई की गिरफ्तारी के मामले में जेल में ही रहना होगा.  सीएम केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी को उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार का ताला खुला! अब होगा अकूत संपत्ति का आकलन

Puri Jagannath Temple:

Puri Jagannath Temple: पुरी जगन्नाथ के रत्न भंडार का ताला खुद गया है. खजाने के रहस्य से पर्दा उठ गया है अब अकूत संपत्ति का आकलन होगा. आखिरी बार 1978 में रत्न भंडार का ताला खुला था. तब राजाओं के मुकुट से लेकर खजानों से भरी तिजोरियां देखने को मिली थीं.

भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार का ताला खुला! अब होगा अकूत संपत्ति का आकलन BHAGWAN JAGANNATH
फाइल फोटो.

Jagannath Temple : मंदिर परिसर में बाहर की ओर तैनात सुरक्षा घेरे के बीच रत्न भंडार का ताला खोलने के लिए नियुक्त किए तमाम कर्मचारी और अधिकारी धीरे-धीरे अंदर दाखिल हुए और फिर खबर आई कि रत्न भंडार के ताले को खोल दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार रत्न भंडार को खोलते समय 11 लोग मौजूद थे, जिसमें ओडिशा हाई कोर्ट के पूर्व जज विश्वनाथ रथ, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षक डीबी गड़नायक और पुरी के राजा ‘गजपति महाराजा’ के एक प्रतिनिधि शामिल थे. इनमें चार सेवक भी थे जिन्होंने अनुष्ठानों का ध्यान रखा. वे शाम करीब 5.20 बजे रत्न भंडार से बाहर आये, जिसमें एक आंतरिक और एक बाहरी कक्ष है. ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए रत्न भंडार खुलने की जानकारी दी.

साल 2018 : ओडिशा हाईकोर्ट ने ताला खोलने का दिया था आदेश

लंबे वक्त से मांग उठ रही थी कि भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार का ताला खुलना चाहिए. रत्न भंडार से रहस्य से पर्दा उठना चाहिए. केस कोर्ट तक गया और आदेश भी आया लेकिन ताला नहीं खुला. आदेश के बाद जब ताला खोलने की बारी आई तो पता चला खजाने की चाबी खो चुकी है.

रत्न भंडार पर लगे ताले को तोड़ना पड़ा

चाबी की खोज शुरू हुई लेकिन 6 साल बीतने के बाद भी चाबी नहीं मिली. अब चाबी वाकई गुम हो गई या फिर जानबूझकर छिपा दी गई ये रहस्य अब तक बना हुआ है. यही वजह है कि 46 साल बाद रत्न भंडार का ताला खोला गया तो जो चाबी ले जाई गई वो काम नही आई. नतीजा रत्न भंडार पर लगे ताले को तोड़ना पड़ा.

दरवाजों के पीछे खजाने का अदृश्य संसार

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में बाहरी और भीतरी दो हिस्से हैं. रत्न भंडार का भीतरी हिस्सा लंबे वक्त से बंद था. बताया जाता है कि इस हिस्से में 7 दरवाजे हैं और इन्हीं दरवाजों के पीछे है करोड़ो-अरबों का अदृश्य संसार.

जगन्नाथ मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में हुआ. कलिंग वास्तुकला के आधार बने इस मंदिर में उस वक्त एक रत्न भंडार भी बनाया गया. इसी रत्न भंडार में जगन्नाथ मंदिर के तीनों देवताओं जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के गहने रखे गए जो कई राजाओं और भक्तों की ओर से भेंट किए गए.  माना जाता है कि वक्त के साथ ये खजाना बढ़ता गया लेकिन मौजूदा वक्त में खजाने का आकार कितना बड़ा है खजाने में जमा दौलत कितनी बढ़ चुकी है किस्से और कहानियों से परे रत्न भंडार में कितना सोना, आभूषण और कीमती बर्तन जमा हैं? इन तमाम सवालों के जवाब के लिए कोर्ट के निर्देश पर बनाई गई कमेटी की देखरेख में आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. हालांकि खजाने के रहस्य से पर्दा कब तक उठेगा इस पर सस्पेंस अभी बाकी है.

दौलत का संसार मंदिर के अंदर है

साल 2018 में विधानसभा में पूर्व कानून मंत्री प्रताप जेना ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि आखिरी बार यानी 1978 में रत्न भंडार को खोलने के समय करीब साढ़े 12 हजार भरी सोने के गहने थे. जबकि 22 हजार भरी से कुछ ज्यादा चांदी के बर्तन थे.

एक भरी 11.66 ग्राम के बराबर होती है. यानि मंदिर का रत्न भंडार दौलत का वो संसार है जिसका आकलन एक या दो दिन में मुमकिन नहीं. इधर एक अपडेट ये है कि अगले एक या दो दिन तक रत्न भंडार के अदृश्य संसार से पर्दा उठने की उम्मीद कम है. बताया जा रहा है कि रत्न भंडार को खोलने से लेकर संपत्ति के आकलन के लिए गठित कमेटी अगले दो-तीन दिन तक किसी और कार्य में व्यस्त रहेगी. इसके बाद ही रत्न भंडार के आकलन की प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा.

Donald Trump Firing : चुनावी रैली में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, कान छलनी, यहां देखें वीडियो

Donald Trump Firing

Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए. उनपर पर गोली चली है, जिसमें गोली कान को छलनी करते निकल गयी. इस गोलीबारी में एक शख्स की जान चली गयी, जबकि सीक्रेट सर्विस ने फायरिंग करने वाले को मार गिराया.

Donald Trump Firing : चुनावी रैली में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, कान छलनी, यहां देखें वीडियो Donald Trump 2
Donald Trump Firing

Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पर गोली चली है. यह जानलेवा हमला एक चुनावी रैली के दौरान हुआ है. ट्रंप पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थे, ठीक इस बीच अचानक एक शख्स ने गोलीबारी कर दी. इसका वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिखायी पड़ रहा है कि किस तरह से ट्रंप बाल-बाल बच गए हैं. गोली से उनके कान छलनी हो गए हैं यदि गोली 2 सेंटीमीटर भी इधर होती तो ट्रंप की जान जा सकती थी.

राष्ट्रपति जो बाइडेन की आयी प्रतिक्रिया

ट्रंप की हत्या की कोशिश पर राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रतिक्रिया सामने आयी है. उन्होंने इस घटना की निंदा की है और कहा कि अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

देखिए किस तरह से गाली चलने के बाद नजर झुकते हुए आ रहे

वायरल वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप गोलियां चलने के बाद वहीं पोडियम पर झुकते नजर आ रहे हैं. इसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट ( सिक्योरिटी गार्ड) उन्हें घेरते दिखे. ट्रंप भीड़ की तरफ अपना हाथ उठाकर उन्हें संबोधित कर रहे थे. सीक्रेट सर्विस ने एक बयान जारी करके कहा कि ट्रंप सुरक्षित हैं.

हमारे देश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं : कमला हैरिस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मुझे पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी के बारे में खबर मिली. राहत की बात यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है. हम उनके, उनके परिवार और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो इस गोलीबारी से घायल हुए हैं. इस तरह की हिंसा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है.

यहां राजनीतिक हिंसा के लिए जगह नहीं : बराक ओबामा

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी घटना की निंदा की है और कहा है कि अमेरिका के लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. अभी तक ठीक से जानकारी नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन राहत की बात है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है.

Bhagalpur News : एलडीएम की माता मेनका मल्लिक मैथिली भाषा में अनुवाद के लिए पुरस्कृत

मेनका मल्लिक

Bhagalpur News : साहित्य अकादमी, नयी दिल्ली की ओर से साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2023 का आयोजन बेंगलुरु शहर में किया गया. 8 वीं अनुसूची में शामिल मैथिली भाषा में अनुवाद के लिए मेनका मल्लिक को पुरस्कृत किया गया.

Bhagalpur News : एलडीएम की माता मेनका मल्लिक मैथिली भाषा में अनुवाद के लिए पुरस्कृत मेनका मल्लिक 2
साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार में मेनका मल्लिक पुरस्कृत.

Bhagalpur News : बेंगलुरु में साहित्य अकादमी, नयी दिल्ली की ओर से शुक्रवार को आयोजित साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार में मेनका मल्लिक पुरस्कृत हुई है. उन्हें आठवीं अनुसूची में शामिल मैथिली भाषा में अनुवाद के लिए पुरस्कृत किया गया है. नेपाली से मैथिली भाषा में अनुवाद की हुई इस कृति का नाम नीलकंठ है जो साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित भी है.

मेनका भागलपुर में अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक (एलडीएम) अभिनव बिहारी की मां है. वह मूलत: बेगूसराय के रहने वाले हैं.

Bhagalpur News : एलडीएम की माता मेनका मल्लिक मैथिली भाषा में अनुवाद के लिए पुरस्कृत मेनका मल्लिक 3
साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार में मेनका मल्लिक पुरस्कृत.

मेनका मल्लिक बेगूसराय बिहार निवासी हैं और उनके पति प्रदीप बिहारी जो मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार हैं. भागलपुर जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अभिनव बिहारी की माँ है और उनको साहित्य अकादमी मूल पुरस्कार से 2007 में ही नवाजा जा चुका है.
ऐसे में बिहार के ये एकमात्र दंपति हैं जिनको ये पुरस्कार साहित्य अकादमी से प्राप्त है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, जीत जनता की जीत है, भाजपा ने हारने का बना लिया है ट्रेंड

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, यह जीत जनता की जीत है. भाजपा ने हारने का ट्रेंड बना लिया है. चार में से तीन सीट भाजपा की थी जो अब तृणमूल ने जीती है. मैं जनता को धन्यवाद करती हूं, इस जीत को हम 21 जुलाई को समर्पित करेंगे. उन्होंने कहा कि कई साजिशें हुईं. एक तरफ एजेंसी, दूसरी तरफ बीजेपी.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, जीत जनता की जीत है, भाजपा ने हारने का बना लिया है ट्रेंड mamta banarji 02
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल में उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, इस जीत को हम 21 जुलाई को समर्पित करेंगे. उनका कहना है कि कई साजिशें हुईं. एक तरफ एजेंसी, दूसरी तरफ बीजेपी. ये लोग ही हैं जो सब कुछ रोके हुए हैं. सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ी है. हमें लोगों के पक्ष में और अधिक खड़े होने की जरूरत है. भाजपा ने हारने का ट्रेंड बना लिया है.

हमने सभी सीटें जीत ली : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अंबानी पुत्र की शाही शादी में शामिल होने के लिए मुंबई में गई थीं. शनिवार शाम वह कोलकाता लौटी. एयरपोर्ट पर खड़े होकर उन्होंने उपचुनाव (WB By-Elections) के नतीजों के लिए पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी. उन्होंने कहा, मानिकतला जो सीट थी वह हमारी है, लेकिन बाकी तीन सीटें पिछली विधानसभा और लोकसभा दोनों में बीजेपी ने जीती थीं. हमने वे सीटें भी जीत लीं. बंगाल के लोगों में आज भी तृणमूल के लिये एक जगह बना हुआ है.

लंबे समय तक दिल्ली में मोदी सरकार नहीं रहेगी : कुणाल घोष

विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल के 2 सीटें जीतने और 2 सीटों पर आगे चलने पर तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा, “यह तो होना ही था. कुछ लोग जिन्होंने लोकसभा में भाजपा को वोट दिया था, उन्हें एहसास हो गया है कि वे अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे. दिल्ली में मोदी सरकार लंबे समय तक नहीं रहेगी.

Anant and Radhika Wedding : पारंपरिक तरीके से जगद्गुरू शंकराचार्य का अंबानी परिवार ने किया स्वागत, यहां देखें वीडियो

Anant and Radhika Wedding

Anant and Radhika Wedding: दिग्गज उद्योगपति और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और दवा जगत के दिग्गज उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध गए.

Anant and Radhika Wedding : पारंपरिक तरीके से जगद्गुरू शंकराचार्य का अंबानी परिवार ने किया स्वागत, यहां देखें वीडियो Anant and Radhika Wedding 02 copy
जगद्गुरू शंकराचार्य का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते अंबानी परिवार.

Anant and Radhika Wedding: विवाह के दूसरे दिन शनिवार को अंबानी परिवार ने कपल को आशीर्वाद देने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में खास कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का नाम शुभ आशीर्वाद रखा. इसमें देश-दुनिया के दिग्गज लोगों में नेताओं के साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत की हस्तियों, टॉप क्रिकेटर शामिल हुए. जगद्गुरू शंकराचार्य को भी आमंत्रण पर पहुंचे. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार से सभी मेहमानों का खुद से स्वागत किया.

जगद्गुरू शंकराचार्य का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत

‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में जब द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे, तो दूल्हे अनंत अंबानी के परिवार ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. नीता अंबानी ने शंकराचार्य का आरती दिखाकर स्वागत किया. आरती भी अलग तरीके से किया गया. नीता अंबानी के हाथ में कलश था, जिसे खास तरीके से तैयार किया गया था. जब नीता शंकराचार्य को आरती दिखा रही थी, उस समय मुकेश अंबानी हाथ जोड़े किनारे खड़े नजर आ रहे थे.

अंबानी परिवार के समारोह में तुलसी पीठ के संस्थापक प्रमुख जगद्गुरु रामभद्राचार्य हुए शामिल

दिग्गज उद्योगपति के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में तुलसी पीठ के संस्थापक प्रमुख जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे. वहां उन्हें भी अनंत अंबानी के पारिवार ने स्वागत किया.

Patna
scattered clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
18 %
3.1kmh
28 %
Mon
28 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
35 °

जरूर पढ़ें