Hindi News Blog Page 440

WORK RELATED MATTER : खरीद रहे हैं रिफर्बिश्ड लैपटॉप तो जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें, नहीं लगेगा चूना

Tips to Buy Refurbished Laptop: अगर आप रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीद रहे हैं. तो आपको उसकी वॉरंटी और रिटर्न पॉलिसी पहले चेक करनी चाहिए. रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदने से पहले इन बात का खास ध्यान रखें.

Refurbished Laptop: भारत में आज के समय में एक वर्ग ऐसा भी है जो नया मोबाइल और लैपटॉप न लेकर रिफर्बिश्ड गैजेट ले रहे हैं. रिफर्बिश्ड गैजेट आमतौर पर नए गैजेट से कम दाम में मिल जाते हैं. पैसे बचाने के चक्कर में लोग इन्हें खरीद भी लेते हैं. लेकिन कुछ समय बाद वो गैजेट अच्छे से काम नहीं करते हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन परेशानियों से बचने के लिए आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखकर रिफर्बिश्ड गैजेट खरीदने चाहिए. इन चीजों का ध्यान रखने से आपको और आपके डिवाइस को कोई परेशानी नहीं होगी.

खरीदने से पहले चेक करें वारंटी और रिटर्न पॉलिसी

अगर आप रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीद रहे हैं. तो आपको उसकी वॉरंटी और रिटर्न पॉलिसी पहले चेक करनी चाहिए. रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि उसपर आपको 6 महीने की कम-से कम वारंटी मिल रही हो. वहीं दूसरी तरफ रिटर्न पॉलिसी को भी देख लें. ताकि भविष्य में अगर आपके लैपटॉप में कोई समस्या आती है तो उसे वापस कर सकें. 

विश्वसनीय विक्रेता से खरीदें

रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदने से पहले जिस भी विक्रेता या कंपनी से आप खरीद रहे हैं उसकी अच्छे से जानकारी ले लें. आप विक्रेता या कंपनी की रिव्यू और रेटिंग भी चेक कर सकते हैं. अगर आप अच्छी जगह से खरीदते हैं तो रिफर्बिश्ड लैपटॉप अच्छी कीमत और अच्छी कंडीशन में मिल सकता है.

ग्रेडिंग और कंडीशन देखें

बता दें कि रिफर्बिश्ड लैपटॉप की ग्रेडिंग (Grade A, B, C) के रूप में होती है. Grade A सबसे अच्छा होता है. अगर आप Grade A ग्रेडिंग का लैपटॉप लेते हैं तो आपका लैपटॉप अच्छे से पर्फाम करेगा. 

लैपटॉप की बैटरी लाइफ

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में खरीदते वक्त सबसे ज्यादा ध्यान उसकी बैटरी पर होना चाहिए. रिफर्बिश्ड लैपटॉप की बैटरी लाइफ कितनी है. कम बैटरी लाइफ वाला रिफर्बिश्ड लैपटॉप न खरीदें.

जरूरी सॉफ्टवेयर होने चाहिए इंस्टॉल

रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदते वक्त उसमें मौजूद ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर को अच्छे से चेक कर लें. ये भी सुनिश्चित करें कि एक्सटेंडेड वारंटी-एंटी-वायरस सब्सक्रिप्शन की सुविधाओं मिल रही है कि नहीं.

BHAGALPUR में 05 फीट चौड़ी सड़क पर 3.5 फीट में छर्री का ढेर, जानिए फिर क्या हुआ ?

Bhikhanpur Trimurti Chowk-Mundichak के बीच एक जगह पर सड़क की चौड़ाई का आधा से ज्यादा भाग गुरुवार को पूरे दिन ब्लॉक रहा. करीब पांच फीट चौड़ी सड़क पर साढ़े तीन फीट में छर्री का ढेर रहने से पूरे दिन इस मार्ग पर रूक-रूक का जाम लगता रहा. डेढ़ फीट रह गयी सड़क पर छोटी चारपहिया वाहनें तो किसी तरह से निकल जा रही थी लेकिन, बड़ी गाड़ियों को वापस होना पड़ रहा था. गाड़ियों के घुमाने की वजह से भी इस रोड पर जाम लगता रहा है. नगर निगम की टीम आये दिन अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में निकलती है. लेकिन, इस तरह की मनमानी करने वालों पर अंकुश लगाने में वह लगभग फेल है. इसका जाता उदाहरण सैंडिस कंपाउंड के सामने पुलिस लाइन की ओर के मार्ग पर तीन महीने तक बालू सड़क पर गिरा रहा लेकिन, निगम प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. वहीं, राधा रानी सिन्हा रोड में भी काफी दिनों तक सड़क पर बालू-छर्री पड़ा था, यहां भी कार्रवाई से वह पीछे हट गयी थी.

  • मनमानी करने वालों पर अंकुश लगाने में नगर निगम फेल.
  • मार्ग पर रूक-रूक का लगता रहा जाम.
  • घर-मकान बनाने वाले देख रहे सिर्फ अपनी सुविधा.

सड़क पर पड़े मेटेरियल को कर रहा नजरअंदाजशहर में कई जगहों पर कंस्ट्रक्शन कार्य चल रहा है. घर-मकान बनाने वाले अपनी सुविधा देख सड़क पर ही बालू-छर्री गिरा दे रहे हैं. नगर निगम के अतिक्रमण शाखा की टीम देखती भी है लेकिन, कार्रवाई नहीं कर पा रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि उनको कार्रवाई करने से कोई रोक रहा है. यही हाल रहा, तो इस तरह से बेतरतीब तरीके से मकान निर्माण के मेटेरियल सड़क पर गिरा रहा, तो दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है.

TRAFFIC RULES : कैमरे की नजर से अब बच नहीं सकेंगे चारपहिया वाहन, कटेगा E-Challan, जानिए कब से…

  • स्मार्ट सिटी कंपनी सभी तरह के वाहनों का इ-चालान काटने की जानकारी शहर में कर रही डिस्प्ले
  • सिग्नल, ट्रैफिक नियमों और कैमरे को अब नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा.

09 महीने बाद शुरू हो रही नयी व्यवस्था

सभी तरह के वाहनों में कार, बस, ट्रक आदि के लिए भी इ-चालान की शुरूआत 09 महीने बाद हो रही है. कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के चालू होने के बाद से सिर्फ बाइक का इ-चालान काटा जा रहा है. अब सभी प्रकार के वाहनों का इ-चालान काटने की तैयारी है.

बाहरी वाहन तोड़ेंगे नियम तो मालिक को जायेगा चालान

शहर होकर बाहर की ढेरों गाड़ियां गुजरतीं हैं. वह भी अगर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करेंगे, तो इ-चालान कटेगा. यह गाड़ी मालिक के माेबाइल पर जायेगा. उन्हें ऑनलाइन भुगतान करना होगा. अगर भुगतान नहीं किया गया, तो ट्रैफिक नियम के तहत कार्रवाई होगी.

जिला प्रशासन के आदेशानुसार अगले सप्ताह से सभी प्रकार के वाहनों का इ-चालान के माध्यम से दंड शुल्क लिया जायेगा. ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य है.-पंकज कुमार, पीआरओ (स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड, भागलपुर)

ALERT अगर नहीं हुए तो आप भी हो जायेंगे साइबर ठगी का शिकार

8 करोड़ रुपये की ठगी मामले में बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
8 करोड़ रुपये की ठगी मामले में बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

DIGITAL दुनिया के इस दौर में अब साइबर ठगों की सक्रियता काफी बढ़ गयी है. वो ठगी के तरीकों को भी लगातार बदल रहे हैं. अब तक साइबर ठग बैंक ओटीपी, फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे मांगने जैसे तरीके से ठगी कर रहे थे, लेकिन, अब उन्होंने फ्रॉड करने के नये-नये तरीके ढूंढ लिये हैं.

– डेबिट व क्रेडिट कार्ड के सीवीवी नंबर को मोबाइल पर ट्रांजिक्शन के समय छुपा कर रखें
– ऑनलाइन शॉपिंग में लेन देन की अधिकतम लिमिट को कम रखें.
– बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को लोगों में कॉन्टैक्ट के लिए साझा न करें, बैंकिंग के लिए अलग से नंबर रखें.
– किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में कोई ऐप डाउनलोड न करें
– ऑफर, कैश बैक या डिस्काउंट,गिफ्ट,पुरस्कार आदि के लिए कूपन कोड या अन्य लालच में न फंसें
– गूगल पर कस्टमर केयर सर्च करने की बजाय आधिकारिक वेबसाइट से नंबर लें
– ऑनलाइन ठगी और बैंकिंग संबंधित फ्रॉड होने पर जल्द से जल्द इसकी शिकायतें करें
– हर एक या दो हफ्ते में अपने शॉपिंग अकाउंट का पासवर्ड बदलें.
1930 पर call कर करे शिकायत :
भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home) की ओर से शिकायत दर्ज करवाने के लिए 1930 Troll Free Cyber ​​Helpline Number जारी किया है. जारी किए गए इस टोल फ्री नंबर पर अब 24 घंटे में शिकायत दर्ज करवा सकते है. इसके अलावे पीड़ित स्थानीय थाना या साइबर थाना में जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है.

PM Modi attend G7 summit :  PM मोदी दो दिन के लिए इटली दौरे पर आज रवाना होंगे, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा… क्या है महत्वपूर्ण

PM Modi attend G7 summit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली में होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम यहां 15 जून तक रहेंगे.

PM Modi attend G7 summit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली में होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम यहां 15 जून तक रहेंगे. इस दौरान कई महत्वूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है. तीसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर मोदी एक आउटरीच देश के रूप में भाग लेंगे, जो वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

इन प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

जलवायु परिवर्तन : अफ्रीका, जलवायु परिवर्तन और विकास के मुद्दों पर शिखर सम्मेलन चर्चा के साथ शुरू होगा, जो वैश्विक दक्षिण और भारत के विकास एजेंडे दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा. 

मीडिल ईस्ट और यूक्रेन विवाद : मीडिल ईस्ट और यूक्रेन विवाद का मुद्दा इस चर्चा में हावी रहने की उम्मीद है. इन जटिल जियोपॉलिटिकल चुनौतियों को हल करने के तरीके तलाशेंगे.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : एआई एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जो भारत के विकास के लिए भी काफी महत्वपूर्ण रहेगा. 

वैश्विक चुनौतियां: मोदी विश्व के अन्य नेताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. वैश्विक सहयोग और समस्या के समाधान को लेकर भारत की प्रतिबद्धता दिखाएंगे.

जियोर्जिया मेलोनी से होगी चर्चा
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. मार्च 2023 के बाद मेलोनी की यह दूसरी मुलाकात होगी. विदेश सचिव विनय मोहन ने कहा कि चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और भविष्य के सहयोग के लिए दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे. विदेश सचिव ने कहा कि 14 जून को  इस शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. जी-7 और आउटरीच देश अपने विचार और दृष्टिकोण साझा करेंगे. इस वर्ष जी-7 की इटली मेजबानी कर रहा है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय संघ भी शामिल है. जी7 शिखर सम्मेलन का एजेंडा रूस-यूक्रेन और मध्य पूर्व में संघर्ष, विकासशील देशों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ संबंध, जलवायु ऊर्जा संबंध, खाद्य सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर प्रकाश डालता है.

PM MODI के प्रधान सचिव पद पर बने रहेंगे पीके मिश्रा, लगातार तीसरी बार NSA बनाए गए अजित डोवाल

NARENDRA MODI के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अजीत डोभाल को भी लागतार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया गया है.

PM MODI के प्रधान सचिव पद पर बने रहेंगे पीके मिश्रा, लगातार तीसरी बार NSA बनाए गए अजित डोवाल img 20240613 wa00114624127209679977652

Narendra Modi के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अजीत डोभाल को भी लागतार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया गया है. वे एक बार फिर इसी पद पर बने रहेंगे. पीके मिश्रा को अपने अपने कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा. अमित खरे और तरूण कपूर भी अगले आदेश तक पीएम मोदी के सलाहकार के रूप में बने रहेंगे.

BHAGALPUR में बनेगा विक्रमशिला सेतु म्यूजियम, नाश्ता-भोजन के साथ यात्री कर सकेंगे विश्राम भी…

विक्रमशिला सेतु
विक्रमशिला सेतु

On the approach road of the parallel bridge in Bhagalpur विक्रमशिला सेतु म्यूजियम बनेगा. इसका अपना एक भव्य भवन होगा. यह 2100 वर्गमीटर के बड़े भूभाग में बनाया जायेगा. भू-अर्जन विभाग ने यह जिम्मेदारी सबौर के अंचलाधिकारी को सौंपी है.

On the approach road of the parallel bridge in Bhagalpur विक्रमशिला सेतु म्यूजियम को अपना एक भव्य भवन होगा. यह 2100 वर्गमीटर के बड़े भूभाग में बनाया जायेगा. भू-अर्जन विभाग ने यह जिम्मेदारी सबौर के अंचलाधिकारी को सौंपी है. पत्र लिखकर कहा है कि सरकारी भूमि अगर नहीं है, तो इस आशय का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाये. जमीन उपलब्ध होने पर इसे चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. उन्हें इस बात से भी अवगत कराया गया है कि इस परियोजना की मॉनीटरिंग जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर की जा रही है. इससे पहले सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, नयी दिल्ली (मॉर्थ) ने जिला प्रशासन से जमीन की मांग की थी. मॉर्थ का बिहार में यह पहला मेगा प्रोजेक्ट होगा, जहां म्यूजियम का निर्माण कराया जायेगा. म्यूजियम में प्रशासनिक कार्यालय के अलावा विशाल पार्किंग और अन्य सुविधा भी मिलेगी. यहां यात्री अल्प विश्राम भी कर सकेंगे और कैफेटेरिया से नाश्ता-भोजन आदि कर सकेंगे. इधर, मोर्थ की ओर से मांगी गयी जमीन पर इसकी तलाश शुरू हो गयी है.

समानांतर पुल बनाने वाली एजेंसी ही बनायेगी म्यूजियम

समानांतर पुल बनानेवाली एजेंसी द्वारा ही म्यूजियम और प्रशासनिक भवन बनाने की बात सामने आयी है. साथ ही यह भी लगभग तय है कि म्यूजियम और प्रशासनिक भवन के निर्माण का सारा खर्च समानांतर पुल बनानेवाली ठेका एजेंसी वहन करेगी. यह इपीसी कांट्रेक्ट में पहले से निहित है. म्यूजियम में समानांतर पुल निर्माण को लेकर तकनीकी जानकारी डॉक्यूमेंट्री मोड पर थ्री-डी मॉडल में रहेगा. पुल के मेंटेनेंस का जिम्मा 10 साल तक ठेका एजेंसी के पास ही रहेगा. इसलिए पेंटिंग आदि का मेंटेनेंस वही देखेगी.

म्यूजियम के गैलरी हॉल में भागलपुर के धरोहरों की रहेगी थ्री-डी पेंटिंग

म्यूजियम के गैलरी हॉल में भागलपुर के धरोहरों की थ्री-डी पेंटिंग रहेगी. जो राहगीरों को भागलपुर की विशेषता का बोध करायेगी. पुल के नीचे से क्रूज और कार्गो गुजरेगा. इसके बारे में भी म्यूजियम में जानकारी दी जायेगी. मोर्थ को जमीन उपलब्धता को लेकर रिपोर्ट दी गयी थी, जिसमें जाह्णवी चौक के आसपास इस परियोजना को लेकर 80 फीसदी जमीन उपलब्ध रहने की बात कही गयी थी. इस कारण मॉर्थ ने भागलपुर में जीरोमाइल से लेकर नवगछिया साइड के जाह्नवी चौक के समीप जमीन की मांग की गयी है.

म्यूजियम का ऐसा होगा स्ट्रक्चर

फैसिलिटी एरिया वर्गमीटर में

गैलरी हॉल             300

लाइब्रेरी हॉल             300

कॉमन एंट्रेंस हॉल 300

प्रशासनिक भवन 3 14

स्टोरेज रूम              40

रिसेप्शन             140

सिक्यूरिटी रूम          28

कैफेटेरिया              300

पब्लिक टॉयलेट 210

स्टाफ टॉयलेट           98

स्टाफ आवास            70

म्यूजियम की जमीन के लिए सबौर, जगदीशपुर और खरीक के सीओ से रिपोर्ट मांगी गयी है. सबौर सीओ से फिर कहा गया है. इन अंचलाधिकारियों से विक्रमशिला सेतु के एप्रोच रोड क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी जमीन की मांग की गयी है. जमीन की उपलब्धता की रिपोर्ट आयेगी, तो इसको आगे भेज दिया जायेगा. परियोजना के लिए जमीन कम पड़ेगी, तो निजी लोगों की जमीन भी अधिग्रहीत की जा सकती है. -राकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भागलपुर

Sunny Deol गदर-2 के बाद Border-2 लेकर आ रहे, कहा- एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे…

Sunny Deol बॉर्डर की 27वीं सालगिरह पर बॉर्डर 2 लेकर आ रहे हैं. फिल्म की घोषणा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर की. फैंस इस बारे में जानकर बहुत खुश हो जाएंगे.

Border 2: गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर खबरों में बने हुए थे. फैंस फिल्म से जुड़े अपडेट को जानने के लिए बेताब थे और इसे लेकर नयी जानकारी सामने आयी है. बता दें कि बॉर्डर 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. देशभक्ति से भरे इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब बॉर्डर 2 के बारे में जानकर फैंस खुश हो जाएंगे.

बॉर्डर 2 को लेकर आ रहे सनी देओल
अब बॉर्डर 2 को लेकर सनी देओल ने अपडेट दिया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे. बॉर्डर की 27वीं सालगिरह पर, एक्टर ने एक वीडियो जारी कर ये घोषणा की. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, ”एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने के बाद, आ रहा है फिर से. भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म, बॉर्डर 2.” फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे. वहीं, इसका निर्देशन अनुराग सिंह करने वाले हैं. पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे रिएक्शन दे रहे हैं.

बॉर्डर 2 को लेकर उत्साहित हैं फैंस
बॉर्डर 2 में कौन-कौन होंगे, इसे लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है. इसपर सस्पेंस बरकरार है. पोस्ट पर यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अब आएगा न मजा. हिंदुस्तान जिंदाबाद. एक यूजर ने लिखा, इंतजार है. गौरतलब है कि बॉर्डर में सनी के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, खन्ना, कुलभूषण खरबंदा, पुनीत इस्सर, राखी, पूजा भट्ट ने काम किया था. वहीं, सनी की अगली फिल्म लाहौर 1947 है, जिसे राजकुमार संतोषी ने निर्देशन किया है. ये खान के प्रोडक्शन बैनर के तहत बनाया जा रहा है. इसमें प्रीति जिंटा उनके अपोजिट है.

Bihar: पलटा केके पाठक का यह फैसला… अब नहीं कटेगा अनुपस्थित छात्रों  का स्कूल से नाम

Bihar: शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने केके पाठक के फैसलों को पलटना शुरू कर दिया है. एस सिद्धार्थ ने जहां यूनिवर्सिटी के खातों पर लगे बैन को हटा दिया, वहीं उन्होंने केके पाठक के एक और फैसले को पलट दिया है. अब एब्सेंट स्टूडेंट का स्कूल से नाम नहीं काटा जायेगा.

Bihar: पटना. शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के साथ ही एस सिद्धार्थ ने केके पाठक के फैसलों को पलटना शुरू कर दिया है. एक एक कर वो केके पाठक के फैसले को बदल रहे हैं. राजभवन में आहूत विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक के बाद एस सिद्धार्थ ने जहां यूनिवर्सिटी के खातों पर लगे बैन को हटा दिया, वहीं उन्होंने केके पाठक के एक और फैसले को पलट दिया है. अब एब्सेंट स्टूडेंट का स्कूल से नाम नहीं काटा जायेगा. शिक्षा विभाग के इस फैसले से सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जतायी जा रही है.

केके पाठक के आदेश में बढ़ी थी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति

शिक्षा विभाग के तत्कालीन एसीएस केके पाठक ने सख्त आदेश जारी किया था कि जो बच्चे बिना किसी सूचना के तीन दिन या उससे अधिक स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे, उनका नाम स्कूल से काट दिया जाएगा. केके पाठक के इस आदेश पर बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों का नाम काट दिया गया था. इसके बाद सरकारी स्कूलों में बच्चों की रिकार्ड उपस्थिति दर्ज होने लगी. बच्चों के आगे स्कूल की आधारभूत संरचना कम पड़ने लगी. स्कूल प्रशासन के लिए एक साथ सभी बच्चों को बैठाना संभव नहीं हुआ तो कई स्कूलों में दो पालियों में कक्षाएं लगने लगी.

नहीं काटा जायेगा किसी का नाम

केके पाठक के छुट्टी पर जाने के बाद अब शिक्षा विभाग के नये एसीएस एस सिद्धार्थ ने पाठक के उस आदेश को पलट दिया है. बिहार के सरकारी स्कूलों में अब तीन दिन या उससे अधिक दिनों तक अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं का नाम नहीं काटा जाएगा. अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने इसको लेकर सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश जारी किया है. शिक्षा विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि किसी भी कारण से जो बच्चे स्कूल नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं उनका नाम नहीं काटा जाए. अगर किसी कारण से बच्चा स्कूल नहीं आ रहे है तो शिक्षक, हेडमास्टर और टोला सेवक बच्चे के घर जाकर उसके अभिभावक से मिलें और बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें.

Kuwait Building Fire: देखें खौफनाक मंजर… कुबैत में 30 भारतीयों की अग्निकांड में मौत, 49 जिंदगियां अब तक खत्म,  मौत से जंग लड़ रहे कई मजदूर

Kuwait Building Fire: दक्षिणी कुवैत में मजदूरों की एक इमारत में आग लगने से 49 लोग मारे गए हैं, जिनमें कई भारतीय हैं. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

Kuwait Building Fire: देखें खौफनाक मंजर... कुबैत में 30 भारतीयों की अग्निकांड में मौत, 49 जिंदगियां अब तक खत्म,  मौत से जंग लड़ रहे कई मजदूर e42a8ce162f57b97054b6313f81f84539f485539066664860145978

अंग्रेजी वेबसाइट Onmanorama.Com के मुताबिक, कुवैत के अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ शहर में स्थित छह मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में केरल के 11 नागरिकों की मौत हुई है. इसके अलावा तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश समेत अन्य भारतीय राज्यों के नागरिक भी शामिल हैं.

Kuwait Building Fire: देखें खौफनाक मंजर... कुबैत में 30 भारतीयों की अग्निकांड में मौत, 49 जिंदगियां अब तक खत्म,  मौत से जंग लड़ रहे कई मजदूर 116c6758502eb570e8970cbe75fc8ce2d9c486747410296152280958

घटना में मारे गए भारतीयों में रंजीत, शिबू वर्गीस, थॉमस जोसेफ, प्रवीण माधव, लुकोस वडकोट्ट उन्नूनी, भूनाथ रिचर्ड रॉय आनंद, केलू पोनमलेरी, स्टीफन अब्राहम साबू, अनिल गिरी, मुहम्मद शरीफ, साजू वर्गीस, द्वारिकेश पटनायक, पीवी मुरलीधरन, विश्वास कृष्णन, अरुण बाबू, साजन जॉर्ज, रेमंड, जीसस लोपेज, आकाश शशिधरन नायर और डेनी बेबी करुणाकरण शामिल हैं.

Kuwait Building Fire: देखें खौफनाक मंजर... कुबैत में 30 भारतीयों की अग्निकांड में मौत, 49 जिंदगियां अब तक खत्म,  मौत से जंग लड़ रहे कई मजदूर 08beaa4d08f110118eb36ba68d89299bee8186605046829571670292

इस इमारत में केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारत के लोग रहते थे. यह इमारत एनबीटीसी समूह की है, जिसके मालिक मलयाली व्यवसायी केजी अब्राहम हैं. एनबीटीसी के सुपरमार्केट के कर्मचारी भी इसी इमारत में रहते थे.

Kuwait Building Fire: देखें खौफनाक मंजर... कुबैत में 30 भारतीयों की अग्निकांड में मौत, 49 जिंदगियां अब तक खत्म,  मौत से जंग लड़ रहे कई मजदूर e3173ecf44a0f784ef5289a5d48c6281fc22b4875315888750286860

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगाफ शहर में मजदूरों के आवास वाली एक इमारत में लगी भीषण आग बुधवार तड़के लगी थी. शुरुआत में कुछ लोगों की मौत की खबर सामने आई. हालांकि, बाद में मौत का आंकड़ा 49 हो गया. इस रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 30 भारतीयों की मौत हो गई है. कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आग में लगभग 50 मजदूर घायल भी हुए हैं.

Kuwait Building Fire: देखें खौफनाक मंजर... कुबैत में 30 भारतीयों की अग्निकांड में मौत, 49 जिंदगियां अब तक खत्म,  मौत से जंग लड़ रहे कई मजदूर 66a332881c7c0dc053068a288ffe699f26c491979008885762924632

इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुवैत के अमीर ने घटना पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.

Kuwait Building Fire: देखें खौफनाक मंजर... कुबैत में 30 भारतीयों की अग्निकांड में मौत, 49 जिंदगियां अब तक खत्म,  मौत से जंग लड़ रहे कई मजदूर 4368470dd1353711c0300066a6f50b124da4c3116142643870589914

वहीं, भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन (+965-65505246) नंबर जारी किया है. भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भीषण आग में झुलसे भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए तत्काल कुवैत के लिए रवाना हो गए हैं. वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर कुवैत जा रहे हैं

Patna
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
23 %
2.3kmh
4 %
Sun
26 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °

जरूर पढ़ें