18.1 C
Delhi
17 February 2026, Tuesday
Home Blog Page 47

Bhagalpur News : भागलपुर में 14 प्रोजेक्ट के भू-अर्जन की समीक्षा, DM ने दिए सख्त निर्देश

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, तीनों भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा सभी अंचल अधिकारी शामिल हुए.

भू-अर्जन की प्रगति पर असंतोष, एसडीओ करेंगे निगरानी

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर में विभिन्न विभागों की कुल 14 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है. अमीनों द्वारा भूमि सर्वे किया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं मिल रही है. इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अब संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भू-अर्जन मामलों की निगरानी और अनुश्रवण स्वयं करेंगे, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके.

एनएच-133 से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में एनएच-133, एकचारी–महगामा पथ, पीरपैंती थर्मल पावर परियोजना, कटारिया–विक्रमशिला रेल लाइन, गोराडीह औद्योगिक क्षेत्र, बधुआ जलाशय योजना, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड, गंगा पथ परियोजना तथा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना सहित अन्य योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि के भू-अर्जन की स्थिति की क्रमवार समीक्षा की गई.

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 से 6 दिनों के अंदर सभी भू-धारकों का सर्वे पूरा कर उनका जमाबंदी नंबर, खाता संख्या और खेसरा विवरण के साथ परियोजनावार प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि भू-अर्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–रांची–भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 6 और 7 जनवरी को रहेगी रद्द

इसे भी पढ़ें-रांची की जगह नामकुम तक चलेगी गोड्डा–रांची इंटरसिटी, जानें कब तक?

इसे भी पढ़ें-थानों में आने-जाने वालों पर अब पुलिस की रहेगी सीधी नजर

Bareilly News : जन्मदिन के एक दिन बाद विधायक को मीटिंग में पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में निधन

विधायक को मीटिंग में पड़ा दिल का दौरा
विधायक को मीटिंग में पड़ा दिल का दौरा(फाइल फोटो)

Bareilly News: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में चल रही एक प्रशासनिक बैठक के दौरान फरीदपुर विधानसभा और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे डॉ. श्याम बिहारी लाल की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई. उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिली और गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनका निधन हो गया. इस आकस्मिक घटना ने परिवार, समर्थक और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक फैल गया है.

बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे. चर्चा के बीच डॉ. लाल को अचानक असहजता महसूस हुई और वे वहीं गिर पड़े. उपस्थित अधिकारियों ने तुरंत मदद की और उन्हें पास के मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती कराया.

हॉस्पिटल में डॉ. लाल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया. चिकित्सकों ने सीपीआर और जीवनरक्षक उपाय अपनाए, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. यह घटना स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक जगत के लिए भी अचानक और दुखद थी.

जन्मदिन के अगले दिन हुई अनहोनी

डॉ. श्याम बिहारी लाल का जन्म 1 जनवरी 1966 को शाहजहांपुर में हुआ था. उन्होंने गुरुवार को ही अपना जन्मदिन मनाया था. समर्थक और परिवारजन इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे थे. किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी कि जन्मदिन के अगले ही दिन उनका निधन हो जाएगा.

परिवार, करीबी सहयोगियों और समर्थकों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उनका जाना न केवल राजनीतिक क्षेत्र के लिए बल्कि शिक्षा जगत के लिए भी बड़ी क्षति है.

शिक्षा और राजनीतिक जीवन

डॉ. लाल शिक्षा और राजनीति दोनों ही क्षेत्रों में सक्रिय रहे. उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया और कई छात्रों को मार्गदर्शन दिया. 2017 में पहली बार फरीदपुर (आरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बने और 2022 में जनता ने उन्हें दोबारा चुना.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति की प्रार्थना की.

स्थानीय लोग और समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उनके योगदान और नेतृत्व को याद कर पूरे फरीदपुर और बरेली क्षेत्र में शोक का माहौल है.

इसे भी पढ़ें-जयपुर के चोमू में बुलडोजर एक्शन, इमाम चौक के अवैध निर्माण जमींदोज

इसे भी पढ़ें-इंडिया की पहली बुलेट ट्रेन; पटरी पर कब दौड़ेगी? यहां जानें फाइनल डेट

Vananchal Express : बड़ी खबर : भागलपुर–रांची–भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 6 और 7 जनवरी को रहेगी रद्द

Vananchal Express
वनांचल एक्सप्रेस 6 और 7 जनवरी को रहेगी रद्द.

Bhagalpur Vananchal Express : रांची डिवीजन में नॉन-इंटर लॉकिंग कार्य चलने के कारण भागलपुर–रांची–भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13404/13403) की 6 और 7 जनवरी 2026 को होने वाली दोनों यात्रा रद्द कर दी गई है.

रेलवे प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है. संबंधित यात्रियों से अनुरोध है कि वे आगे की जानकारी और समय-सारणी के लिए अपने नजदीकी स्टेशन या रेलवे की हेल्पलाइन से संपर्क करें.

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि रद्द होने वाली यात्राओं के टिकटों की धनवापसी संबंधित नियमों के तहत आसानी से की जा सकती है.

यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे रेल प्रशासन द्वारा जारी किसी भी अपडेट और अधिसूचना पर ध्यान दें, ताकि यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें-रांची की जगह नामकुम तक चलेगी गोड्डा–रांची इंटरसिटी, जानें कब तक?

इसे भी पढ़ें-भागलपुर के सनोखर में रंजिश की आग, किसानों की 10 बीघा धान की फसल जलकर खाक

Aaj Ka Rashifal Upay 2 January 2026 : राशियों के लिए आज के आसान उपाय, जीवन में बढ़ाएं सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा

Rashifal
Aaj Ka Rashifal 13 February 2026.

Aaj Ka Rashifal Upay 2 January 2026 : नए साल के दूसरे दिन ग्रहों के अनुकूल असर बढ़ाने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. राशि अनुसार किए जाने वाले ये छोटे कार्य जीवन में सुख, धन और सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करते हैं.  ज्योतिषाचार्य के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज कुछ विशेष उपाय प्रभावकारी हैं.

मेष राशि

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. यह साहस और आत्मबल बढ़ाने में मदद करता है.

वृषभ राशि

माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाएं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर में समृद्धि बढ़ेगी.

मिथुन राशि

तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें. यह मानसिक शांति देगा.

कर्क राशि

दूध में थोड़ा चावल मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें. यह भावनात्मक संतुलन बनाए रखेगा.

सिंह राशि

सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. स्वास्थ्य और करियर में लाभ मिलेगा.

कन्या राशि

गाय को हरा चारा खिलाएं. इससे कार्यों में आ रही बाधाएं कम होंगी.

तुला राशि

शुक्रवार को सफेद वस्त्र दान करें. इससे शुक्र ग्रह मजबूत होगा और संबंधों में सामंजस्य आएगा.

वृश्चिक राशि

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और रुद्राष्टक का पाठ करें. यह मानसिक ऊर्जा और शांति बढ़ाएगा.

धनु राशि

केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल दान करें. यह उपाय नई संभावनाएं और आर्थिक लाभ लाएगा.

मकर राशि

शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीबों को कंबल दें. इससे जीवन की बाधाओं को कम किया जा सकेगा.

कुंभ राशि

काले तिल का दान करें. यह ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करेगा और मनोबल बढ़ाएगा.

मीन राशि

विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. जीवन में सुख और सकारात्मकता आएगी.

इसे भी पढ़ें-कुंडली में मंगल का प्रभाव अधिक है? दोष से राहत के लिए पौष पूर्णिमा पर करें ये खास दान

इसे भी पढ़ें-नये साल के पहले माह में पड़ेंगे 3 बार प्रदोष व्रत, जानें तिथि, गुरु प्रदोष से मिलेगा विशेष आशीर्वाद

इसे भी पढ़ें-ग्रहों की चाल आज किसे देगी फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी—पढ़ें आज का राशिफल

इसे भी पढ़ें-आज पौष शुक्ल एकादशी, जानिए आज का शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj Ka Sona Chandi Bhav : नये साल के दूसरे दिन चांदी ने लगाई छलांग, सोना और कॉपर में भी तेजी, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Aaj Ka Sona Chandi Bhav : साल 2026 के दूसरे कारोबारी दिन देश के वायदा बाजार में कीमती धातुओं ने मजबूत शुरुआत की है. चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है और दाम 2.43 लाख रुपये के स्तर को पार कर गए हैं. वहीं सोने और कॉपर में भी तेजी दर्ज की गई है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार स्पॉट गोल्ड की बढ़ती मांग और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है.

विशेषज्ञों का कहना है कि चीन की ओर से सप्लाई सीमित किए जाने के कारण चांदी की उपलब्धता घटी है, जबकि मांग लगातार बनी हुई है. मौजूदा हालात में चांदी को रेयर अर्थ मेटल्स की श्रेणी में गिना जा रहा है, जिससे कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. हालांकि जानकार यह भी मानते हैं कि आने वाले दिनों में तेजी जारी रह सकती है, लेकिन यह पिछले साल जैसी आक्रामक नहीं होगी.

चांदी ने लगाई लंबी छलांग

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में कारोबारी सत्र के दौरान करीब 7,600 रुपये की तेजी दर्ज की गई और कीमतें 2,43,443 रुपये के दिन के उच्च स्तर तक पहुंच गईं. चांदी की शुरुआत 2,39,041 रुपये पर हुई थी, जबकि पिछले सत्र में यह 2,35,873 रुपये पर बंद हुई थी. सुबह 10 बजे के आसपास चांदी 6,253 रुपये की बढ़त के साथ 2,42,126 रुपये पर कारोबार करती दिखी.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी मजबूत रही. अमेरिकी बाजार में सिल्वर फ्यूचर 3.47 फीसदी की तेजी के साथ 73.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 2.50 फीसदी बढ़कर 73.4346 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा. ब्रिटेन में चांदी 2.33 फीसदी चढ़कर 54.4828 पाउंड प्रति औंस और यूरोपीय बाजार में 2.36 फीसदी की तेजी के साथ 62.4495 यूरो प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

सोने की कीमतों में भी मजबूती

सोने के भाव में भी MCX पर तेजी देखने को मिली. कारोबारी सत्र के दौरान सोना करीब 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया और 1,36,999 रुपये के दिन के उच्च स्तर को छू गया. सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर सोना 823 रुपये की बढ़त के साथ 1,36,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. सोने ने दिन की शुरुआत 1,36,999 रुपये पर की थी, जबकि पिछले सत्र में यह 1,35,804 रुपये पर बंद हुआ था.

अमेरिकी कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर करीब 47 डॉलर की तेजी के साथ 4,387.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं स्पॉट गोल्ड में करीब 62 डॉलर का उछाल दर्ज किया गया और भाव 4,372.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गए. ब्रिटेन में सोना 32 पाउंड से अधिक की बढ़त के साथ 3,244.83 पाउंड प्रति औंस और यूरोप में 39 यूरो की तेजी के साथ 3,719.50 यूरो प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.

कॉपर में भी दिखी तेजी

कीमती धातुओं के साथ-साथ कॉपर की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली. MCX पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर कॉपर करीब 1.50 फीसदी की तेजी के साथ 1,312.05 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था. सत्र के दौरान कॉपर 1,320 रुपये के दिन के उच्च स्तर तक भी पहुंचा. आज कॉपर की शुरुआत 1,298.90 रुपये प्रति किलो पर हुई थी, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,292.50 रुपये पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें-जनवरी 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? पूरा लिस्ट देखें

इसे भी पढ़ें-1 जनवरी से ऐसे बड़े बदलाव होंगे कि लोग चौंक जाएंगे, नियमों का पड़ेगा सीधा असर

इसे भी पढ़ें-रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना, एक झटके में 1,700 रुपये की गिरावट

Paush Purnima 2026 : कुंडली में मंगल का प्रभाव अधिक है? दोष से राहत के लिए पौष पूर्णिमा पर करें ये खास दान

Paush Purnima
दोष से राहत के लिए पौष पूर्णिमा पर करें ये खास दान.

Paush Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. पौष महीने की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के साथ चंद्रदेव की आराधना का विशेष विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया दान और शुभ कर्म व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक प्रभावों को दूर करता है और पुण्य फल प्रदान करता है.

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन जातकों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उनके लिए पौष पूर्णिमा का दिन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है. इस दिन कुछ निर्धारित वस्तुओं का दान करने से मंगल ग्रह की उग्रता कम होती है और मानसिक व पारिवारिक शांति बनी रहती है.

पौष पूर्णिमा पर मंगल दोष निवारण के लिए दान

गुड़ का दान

पौष पूर्णिमा के अवसर पर जरूरतमंदों को गुड़ भेंट करने से मंगल ग्रह के प्रतिकूल प्रभाव को शांत करने में सहायता मिलती है. साथ ही इससे सूर्य की स्थिति भी सुदृढ़ होती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक मजबूती आती है.

चना और मसूर दाल का दान

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चना और मसूर दाल का दान मंगल दोष को कम करने में प्रभावी माना जाता है. पौष पूर्णिमा के दिन इनका दान करने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है और धन संबंधी परेशानियों से धीरे-धीरे राहत मिलती है.

वस्त्र दान

मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए पौष पूर्णिमा पर वस्त्र दान करने की परंपरा है. खास तौर पर लाल रंग के कपड़े का दान शुभ फलदायी माना गया है. मान्यता है कि इससे कुंडली में मंगल का अशुभ प्रभाव घटता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.

इसे भी पढ़ें-नये साल के पहले माह में पड़ेंगे 3 बार प्रदोष व्रत, जानें तिथि, गुरु प्रदोष से मिलेगा विशेष आशीर्वाद

इसे भी पढ़ें-ग्रहों की चाल आज किसे देगी फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी—पढ़ें आज का राशिफल

इसे भी पढ़ें-आज पौष शुक्ल एकादशी, जानिए आज का शुभ-अशुभ समय और उपाय

Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. HelloCities24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. HelloCities24 अंधविश्वास के खिलाफ है.

Bulldozer Action Video : जयपुर के चोमू में बुलडोजर एक्शन, इमाम चौक के अवैध निर्माण जमींदोज

Bulldozer Action
जयपुर के चोमू में बुलडोजर एक्शन.

Bulldozer Action : राजस्थान की राजधानी जयपुर के चोमू इलाके में इमाम चौक क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया. इस कार्रवाई का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किया गया है.

चोमू थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि जो भी नियमों का उल्लंघन कर रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने बताया कि पुलिस बल नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मौके पर तैनात है और चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-इंडिया की पहली बुलेट ट्रेन; पटरी पर कब दौड़ेगी? यहां जानें फाइनल डेट

वहीं, चोमू नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप सिंह कविया ने जानकारी दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने वाले करीब 20 से 22 लोगों को तीन दिन पहले नोटिस जारी किया गया था. नोटिस में तय समय के भीतर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया.

इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को गिराया और जिन परिसरों ने नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाया था, उन्हें सील कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें-नए साल के पहले दिन रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन; 25,000 घूस लेते UDC गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-जहरीली धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, हवा हुई सांस लेने लायक नहीं; AQI 400 के पार

Bihar News : सीएम नीतीश से ज्यादा अमीर दोनों डिप्टी सीएम, करोड़ों की संपत्ति के साथ रखते हैं रिवॉल्वर

CM Nitish Kumar
सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा.

Bihar News : साल 2026 की शुरुआत के साथ ही बिहार सरकार के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक कर दिया है. इस घोषणा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पूरी कैबिनेट की संपत्ति सामने आई है. खास बात यह है कि दोनों उपमुख्यमंत्री—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा—मुख्यमंत्री से अधिक संपत्ति के मालिक निकले हैं. दोनों डिप्टी सीएम के पास लाइसेंसी हथियार भी दर्ज हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.65 करोड़ रुपये आंकी गई है. उनके पास नकद के रूप में 20,552 रुपये हैं. चल संपत्ति की कीमत 17.66 लाख रुपये और अचल संपत्ति 1.48 करोड़ रुपये है.

सीएम के पास 2015 मॉडल की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार है, जिसकी अनुमानित कीमत 11.32 लाख रुपये बताई गई है. इसके अलावा उनके पास 10 गाय और 13 बछड़े हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नीतीश कुमार ने अपने विवरण में बताया है कि उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों में कुल 57,766 रुपये जमा हैं. आभूषणों में दो सोने की और मोती जड़ी एक चांदी की अंगूठी शामिल है, जिनकी कीमत करीब 2.03 लाख रुपये है. अचल संपत्ति के रूप में उनके नाम दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है. पटना में उनका कोई निजी आवास नहीं है और वे सरकारी आवास में रहते हैं.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की संपत्ति

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति 6.38 करोड़ रुपये है. उनके पास एक लाख रुपये से अधिक नकद राशि है. चल संपत्ति 1.18 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 5.20 करोड़ रुपये की है.

सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी के पास 20-20 लाख रुपये के आभूषण हैं. उनके पास 2 लाख रुपये की रिवॉल्वर और 4 लाख रुपये की एनपी बोर राइफल भी दर्ज है.

चार बैंक खातों में उनके नाम 17.44 लाख रुपये जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी के पांच खातों में 6.41 लाख रुपये हैं. इसके अलावा 7 लाख रुपये की बोलेरो गाड़ी है. बॉन्ड, डिबेंचर और बीमा योजनाओं में करीब 51.68 लाख रुपये का निवेश किया गया है. अचल संपत्ति के तौर पर उनके पास 4.91 करोड़ रुपये की जमीन-जायदाद है.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति

दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति सबसे अधिक सामने आई है. उनके पास कुल 8.81 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 5.13 करोड़ रुपये चल संपत्ति और 3.68 करोड़ रुपये अचल संपत्ति शामिल है.

विजय सिन्हा के पास भी राइफल और रिवॉल्वर है. अचल संपत्ति के रूप में बाढ़, पटना, मोकामा और पुणे में कुल सात स्थानों पर उनके घर और जमीन हैं. उल्लेखनीय है कि संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी उनसे भी अधिक संपन्न हैं.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में लालू और यूरोप ट्रिप पर तेजस्वी; तेज प्रताप यादव पहुंचे राबड़ी आवास, क्या रही वजह?

इसे भी पढ़ें-हावड़ा–जोधपुर सुपरफास्ट में 1 किलो सोना लूट: जांच में फंसी रेल पुलिस, 4 GRP निलंबित

इसे भी पढ़ें-दुष्कर्म केस में IAS संजीव हंस बरी, मिली नयी जिम्मेदारी, 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला

इसे भी पढ़ें-14 जनवरी को छोड़ बाकी तारीखों की BPSC AEDO परीक्षा स्थगित

Fashion Trends Winter : इस सर्दी हुडी नहीं, लड़कों के वार्डरोब में छाएंगे नए स्टाइलिश स्वेटर

Fashion Trends Winter
वार्डरोब में छाएंगे नए स्टाइलिश स्वेटर.

Fashion Trends Winter : ठंड का मौसम आते ही पुरुषों की ड्रेसिंग प्राथमिकताएं बदल जाती हैं. जहां पहले हुडी को ही हर मौके का आसान समाधान माना जाता था, अब फैशन सीन तेजी से शिफ्ट हो रहा है. इस बार फोकस ऐसे विंटर वियर पर है जो सिर्फ गर्म न रखें, बल्कि पहनने वाले की पर्सनैलिटी को भी उभारें. इसी बदलाव के बीच स्वेटर एक बार फिर सेंटर स्टेज पर लौट आए हैं.

आज की जनरेशन आउटफिट को सिर्फ जरूरत नहीं, स्टेटमेंट मानती है. कॉलेज जाना हो, ऑफिस का दिन हो या कैजुअल मीटअप — हर जगह ऐसा लुक चाहिए जो सादा होते हुए भी प्रभावी लगे. इसी सोच के कारण इस सीजन स्वेटर के कई नए स्टाइल चर्चा में हैं, जो आराम, क्लास और ट्रेंड का संतुलन बनाते हैं.

केबल पैटर्न वाले स्वेटर

मोटे बुने हुए डिजाइन वाले स्वेटर इस सर्दी खास पसंद किए जा रहे हैं. इनका स्ट्रक्चर शरीर को अच्छी तरह कवर करता है और आउटफिट को रफ-टफ लेकिन रिच लुक देता है. डेनिम या वूल ट्राउजर के साथ यह स्टाइल आसानी से मैच हो जाता है.

हाई नेक स्वेटर का क्लीन लुक

गर्दन तक कवर करने वाला स्वेटर उन लोगों के लिए है जो मिनिमल लेकिन स्मार्ट दिखना चाहते हैं. यह ठंड से बेहतर सुरक्षा देता है और बिना किसी एक्स्ट्रा लेयर के भी पूरा लुक बैलेंस में रखता है.

वी-कट डिजाइन का स्मार्ट अपील

वी-कट स्टाइल वाले स्वेटर फॉर्मल और सेमी-फॉर्मल ड्रेसिंग के लिए उपयुक्त माने जाते हैं. शर्ट के साथ पहनने पर यह लुक को ज्यादा ऑर्गनाइज्ड और प्रोफेशनल दिखाता है.

कार्डिगन से मिलेगा फ्लेक्सिबल स्टाइल

खुले फ्रंट वाले स्वेटर यानी कार्डिगन इस बार फिर ट्रेंड में हैं. इन्हें जरूरत के हिसाब से ऑन-ऑफ किया जा सकता है, जिससे यह बदलते मौसम में काफी प्रैक्टिकल ऑप्शन बन जाते हैं.

रंग और पैटर्न से अलग पहचान

सिंगल-टोन से हटकर डिजाइन वाले स्वेटर उन लोगों को पसंद आ रहे हैं जो अपने आउटफिट में थोड़ा एक्सप्रेशन चाहते हैं. ऐसे स्वेटर साधारण बॉटम के साथ भी पूरे लुक को खास बना देते हैं.

इसे भी पढ़ें-ऐसा स्वाद कि हर बाइट से मुंह में पानी भर जाए – दिल्ली स्टाइल दही भल्ला बनाओ और धमाल मचाओ!

इसे भी पढ़ें-बासी रोटी खाने से पहले ये बातें जरूर जान लें, वरना पड़ सकता है पछताना

इसे भी पढ़ें-100 साल तक कैसे रहते हैं जापानी एक्टिव और एनर्जेटिक; जापानियों की लंबी उम्र का क्या है राज? जानें डिटेल्स

Viral Video : शिकार छूटा तो भड़क उठे मगरमच्छ, आपस में ही लड़ते दिखे; हैरान कर देने वाला नजारा

Viral Video
शिकार छूटा तो भड़क उठे मगरमच्छ.

Viral Video : इंटरनेट पर रोजाना सैकड़ों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरानी में डाल देते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक छोटे से पक्षी की वजह से दो मगरमच्छों के बीच तनाव की स्थिति बन जाती है. आमतौर पर मगरमच्छों को शांत बैठे देखा जाता है, लेकिन मौका मिलते ही वे बेहद आक्रामक हो जाते हैं.

क्या कबूतर को शिकार बना पाया ?

वायरल हो रहे फुटेज में देखा जा सकता है कि पानी के किनारे कई मगरमच्छ आराम कर रहे होते हैं. तभी अचानक एक कबूतर वहां आकर मंडराने लगता है. पक्षी को देखकर मगरमच्छों का ध्यान भटक जाता है और वे उसे पकड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ते हैं. लेकिन कबूतर समय रहते उड़ जाता है और शिकार न मिलने की झुंझलाहट में मगरमच्छ आपस में ही उलझ जाते हैं. दोनों के बीच कुछ पल के लिए जोरदार भिड़ंत देखने को मिलती है, हालांकि वीडियो यहीं खत्म हो जाता है और आगे का दृश्य सामने नहीं आ पाता.

मगरमच्छों की भिड़ंत ने खींचा ध्यान

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheeDarkCircle नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. लगभग 10 सेकंड के इस क्लिप को अब तक 1.27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर सैकड़ों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, जिसमें लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताते हुए कहा कि भूख में जानवर भी अजीब हरकतें करने लगते हैं. वहीं कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो दिखाता है कि जंगली जानवरों की दुनिया में मौका मिलते ही हालात कितने तेजी से बदल सकते हैं. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि शिकार की चाहत कभी-कभी सबसे खतरनाक जीवों को भी आमने-सामने ला देती है.

इसे भी पढ़ें-फुफकारता रहा सांप, बच्चे पकड़ते रहे, चौंकाने वाला वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

इसे भी पढ़ें-पेड़ पर सांप और बड़ी छिपकली की खतरनाक भिड़ंत, 27 सेकंड की लड़ाई ने मचाई सनसनी

इसे भी पढ़ें-जीभ दिखाना पड़ा भारी, सांप ने अचानक दबोची जीभ—वीडियो देख सहमे लोग