Hindi News Blog Page 510

PM MODI IN Italy : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कुछ इस तरह किया स्वागत, वीडियो देखिए…

PM Modi In Italy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 समिट में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कई देशों के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों से मुलाकात की.

PM Modi In G-7 Summit: जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्वागत किया. भारत जी-7 शिखर सम्मेलन में ‘आउटरीच राष्ट्र’ के रूप में भाग ले रहा है. प्रधानमंत्री मोदी जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार (13 जून) देर रात इटली के अपुलिया पहुंचे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान और उज्ज्वल भविष्य के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिए वह शुक्रवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ सार्थक चर्चा करने को लेकर बेहद उत्सुक हैं. पीएम नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सत्र’ में शिरकत करने के लिए अपुलिया पहुंचने के बाद यह टिप्पणी की. 

पीएम मोदी ने इन नेताओं से की मुलाकात

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की. इसके इतर प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के आयोजित कृत्रिम मेधा यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक सत्र में हिस्सा लेंगे. इस सत्र में पोप फ्रांसिस भी शामिल होंगे. पोप फ्रांसिस के मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की भी उम्मीद है. 

इटली पहुंचने पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें “इस बात की खुशी है कि लगातार तीसरे कार्यकाल में उनकी पहली राजकीय यात्रा जी7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली की है.” प्रधानमंत्री ने इटली की अपनी पिछली यात्रा और प्रधानमंत्री मेलोनी की भारत यात्राओं को भी याद किया, जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचा. वैश्विक नेताओं के साथ सार्थक चर्चाओं में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं. हमारा लक्ष्य साथ मिलकर वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना और उज्ज्वल भविष्य के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना है. मैं 2021 में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी इटली यात्रा को गर्मजोशी से याद करता हूं. पिछले साल प्रधानमंत्री मेलोनी की भारत की दो यात्राएं हमारे द्विपक्षीय एजेंडे में गति और गहराई लाने में सहायक रहीं. हम भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और हिन्द-प्रशांत एवं भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” 

MODi 3.0 : दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बन जायेगा भारत, जानिए किन दो बड़े देशों को छोड़ देगा पीछे…

PM NARENDRA MODI लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं. उनके पिछले दो कार्यकाल में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और अब उनका सपना इसे तीन सबसे बड़ी सुपरपावर में शामिल करना है. देश के ग्रोथ रेट और विकास को देखते हुए इंटरनेशनल मोनेट्री फंड (IMF) और Goldman Sachs जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भविष्यवाणी की है कि कुछ दशकों में भारत पीएम मोदी के सपने से भी आगे निकल जाएगा. यानी वह दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा. हालांकि, नंबर चार पर आने में बस कुछ ही महीनों का समय बचा है.

आईएमएफ का अनुमान है कि 2025 तक देश की जीडीपी जापान से आगे निकल जाएगी और वह चौथें नंबर पर आ जाएगा. आईएमएफ ने पिछले महीने कहा था कि अगले साल तक देश की जीडीपी 4.34 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी, जबकि जापान की जीडीपी 4.31 ट्रिलियन डॉलर पर होगी. आईएमएफ ने कहा कि जापानी करंसी येन में आई गिरावट के चलते जहां भारत अगले साल ही चौथे नंबर पर आ जाएगा. पहले आईएमएफ ने 2026 की भविष्यवाणी की थी.

तीसरी सबसे बड़ी सुपरपावर बनने में लगेंगे कितने साल?
देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम होगा. पीएम मोदी के सपने को साकार होने में तीन साल का इंतेजार करना होगा. 16 मई को प्रधानमंत्री की इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य संजीव सानियाल ने कहा कि 2027 तक देश जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सुपरपावर बन जाएगा. उनसे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी भारत को लेकर यही बात कही थी. संजीव सानियाल वे कहा कि इस समय भारत की जीडीपी 3.7 ट्रिलियन डॉलर है और जर्मनी 4.6 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर है, लेकिन जर्मनी की इकोनॉमी रुक गई है और इसमें कोई ग्रोथ नहीं हो रही है.

अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी प्रभावित
संजीव सानियाल ने कहा कि इस ग्रोथ के साथ देश 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. भारत के ग्रोथ रेट से कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी प्रभावित हैं. एशियन डेवलपमेंट और फिच रेटिंग्स का अनुमान है कि देश का 2025 तक ग्रोथ रेट 7 फीसदी हो जाएगा, जबकि आईएमएफ, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग और मोरगन स्टेनली ने 6.8 फीसदी का अनुमान जताया है.

कांग्रेस सरकार के 9 साल के कार्यकाल में टॉप 10 में भी नहीं था भारत
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी के कार्यकाल में देश की जीडीपी 2014 से 2023 के बीच 83 फीसदी बढ़ी है. साल 2004 से मई, 2014 तक देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए की सरकार थी. इस दौरान मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे. इन नौ सालों में देश की अर्थव्यवस्था टॉप 10 में भी नहीं थी. 2004 में दुनियाभर में देश 12वें नंबर था और 2014 में 11वें नंबर पर आ गया. इन नौ सालों में देश की पॉजिशन में सिर्फ एक पायदान का ही फर्क आया.

Mobile Phone की आवाज आनी बंद हो गयी है? सिर्फ एक सेटिंग बदलते देगा साफ सुनाई

Mobile Sound Problem: अगर आपके फोन के साउंड में कोई दिक्कत आ रही है तो यहां हम कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप खुद फोन की इस दिक्कत को ठीक कर सकते हैं.

How to solve mobile sound problem: आजकल मोबाइल फोन का उपयोग हमारे जीवन का ज़रूरी हिस्सा बन चुका है. चाहे बात हो कॉल करने की, वीडियो देखने की या फिर ऑनलाइन मीटिंग्स की, फोन की आवाज का सही होना बहुत ज़रूरी है. अगर आपके फोन की आवाज ठीक से नहीं आ रही है, तो यह दिक्कत आपको फ़ोन यूज़ करने में परेशान कर सकती है. लेकिन चिंता ना करें, हम आपके लिए लाए हैं एक आसान उपाय जिससे आप इस दिक्कत को कुछ ही सेकंड में दूर कर पाएंगे.

वॉल्यूम सेटिंग्स

कई बार हम गलती से फोन की वॉल्यूम कम कर देते हैं या म्यूट कर देते हैं. सबसे पहले, अपने फोन की वॉल्यूम सेटिंग्स चेक करें. वॉल्यूम बटन का यूज़ करें और देखें कि आवाज पूरी तरह से बढ़ी हुई हो.

डू नॉट डिस्टर्ब मोड

फोन में ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ मोड ऑन होने पर भी आवाज नहीं आती है तो इसे बंद करके देखें.

हैंड्सफ्री मोड

कभी-कभी फोन अपने आप हैंड्सफ्री मोड में चला जाता है. चेक करें कि आपका फोन इस मोड में न हो. अगर इन सब के बाद भी दिक्कत बनी हुई है, तो नीचे दी गई सेटिंग्स आज़माएं. 

साउंड सेटिंग्स रीसेट करें: अपने फोन की ‘सेटिंग्स’ में जाएं. ‘साउंड’ या ‘आवाज’ विकल्प पर टैप करें. यहां, ‘साउंड प्रोफाइल’ को चेक करें और इसे रीसेट करें.

सॉफ्टवेयर अपडेट: कभी-कभी पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन के कारण भी आवाज की समस्या हो सकती है. अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर ‘सिस्टम अपडेट’ चेक करें और यदि कोई अपडेट उपलब्ध हो तो उसे इंस्टॉल करें.

कैशे क्लियर करें: फोन की ‘सेटिंग्स’ में जाएं ‘एप्लिकेशन्स’ या ‘ऐप्स’ विकल्प पर जाएं ,’फोन’ या ‘डायलर’ ऐप चुनें और ‘कैशे क्लियर’ करें.

हार्डवेयर चेक करें: स्पीकर और माइक्रोफोन की सफाई स्पीकर या माइक्रोफोन में धूल जमा हो जाने से भी आवाज कम हो सकती है. एक साफ, सूखे ब्रश की मदद से इसे साफ करें.

हेडफोन जैक: अगर आप हेडफोन का उपयोग करते हैं, तो चेक करें कि वह सही से कनेक्ट हो रहा है या नहीं.

अगर इन सभी तरीकों के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो हो सकता है कि यह हार्डवेयर की समस्या हो. ऐसे में आपको अपने फोन को नजदीकी सर्विस सेंटर में दिखाने की जरूरत है.

WORK RELATED MATTER : खरीद रहे हैं रिफर्बिश्ड लैपटॉप तो जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें, नहीं लगेगा चूना

Tips to Buy Refurbished Laptop: अगर आप रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीद रहे हैं. तो आपको उसकी वॉरंटी और रिटर्न पॉलिसी पहले चेक करनी चाहिए. रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदने से पहले इन बात का खास ध्यान रखें.

Refurbished Laptop: भारत में आज के समय में एक वर्ग ऐसा भी है जो नया मोबाइल और लैपटॉप न लेकर रिफर्बिश्ड गैजेट ले रहे हैं. रिफर्बिश्ड गैजेट आमतौर पर नए गैजेट से कम दाम में मिल जाते हैं. पैसे बचाने के चक्कर में लोग इन्हें खरीद भी लेते हैं. लेकिन कुछ समय बाद वो गैजेट अच्छे से काम नहीं करते हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन परेशानियों से बचने के लिए आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखकर रिफर्बिश्ड गैजेट खरीदने चाहिए. इन चीजों का ध्यान रखने से आपको और आपके डिवाइस को कोई परेशानी नहीं होगी.

खरीदने से पहले चेक करें वारंटी और रिटर्न पॉलिसी

अगर आप रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीद रहे हैं. तो आपको उसकी वॉरंटी और रिटर्न पॉलिसी पहले चेक करनी चाहिए. रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि उसपर आपको 6 महीने की कम-से कम वारंटी मिल रही हो. वहीं दूसरी तरफ रिटर्न पॉलिसी को भी देख लें. ताकि भविष्य में अगर आपके लैपटॉप में कोई समस्या आती है तो उसे वापस कर सकें. 

विश्वसनीय विक्रेता से खरीदें

रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदने से पहले जिस भी विक्रेता या कंपनी से आप खरीद रहे हैं उसकी अच्छे से जानकारी ले लें. आप विक्रेता या कंपनी की रिव्यू और रेटिंग भी चेक कर सकते हैं. अगर आप अच्छी जगह से खरीदते हैं तो रिफर्बिश्ड लैपटॉप अच्छी कीमत और अच्छी कंडीशन में मिल सकता है.

ग्रेडिंग और कंडीशन देखें

बता दें कि रिफर्बिश्ड लैपटॉप की ग्रेडिंग (Grade A, B, C) के रूप में होती है. Grade A सबसे अच्छा होता है. अगर आप Grade A ग्रेडिंग का लैपटॉप लेते हैं तो आपका लैपटॉप अच्छे से पर्फाम करेगा. 

लैपटॉप की बैटरी लाइफ

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में खरीदते वक्त सबसे ज्यादा ध्यान उसकी बैटरी पर होना चाहिए. रिफर्बिश्ड लैपटॉप की बैटरी लाइफ कितनी है. कम बैटरी लाइफ वाला रिफर्बिश्ड लैपटॉप न खरीदें.

जरूरी सॉफ्टवेयर होने चाहिए इंस्टॉल

रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदते वक्त उसमें मौजूद ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर को अच्छे से चेक कर लें. ये भी सुनिश्चित करें कि एक्सटेंडेड वारंटी-एंटी-वायरस सब्सक्रिप्शन की सुविधाओं मिल रही है कि नहीं.

BHAGALPUR में 05 फीट चौड़ी सड़क पर 3.5 फीट में छर्री का ढेर, जानिए फिर क्या हुआ ?

Bhikhanpur Trimurti Chowk-Mundichak के बीच एक जगह पर सड़क की चौड़ाई का आधा से ज्यादा भाग गुरुवार को पूरे दिन ब्लॉक रहा. करीब पांच फीट चौड़ी सड़क पर साढ़े तीन फीट में छर्री का ढेर रहने से पूरे दिन इस मार्ग पर रूक-रूक का जाम लगता रहा. डेढ़ फीट रह गयी सड़क पर छोटी चारपहिया वाहनें तो किसी तरह से निकल जा रही थी लेकिन, बड़ी गाड़ियों को वापस होना पड़ रहा था. गाड़ियों के घुमाने की वजह से भी इस रोड पर जाम लगता रहा है. नगर निगम की टीम आये दिन अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में निकलती है. लेकिन, इस तरह की मनमानी करने वालों पर अंकुश लगाने में वह लगभग फेल है. इसका जाता उदाहरण सैंडिस कंपाउंड के सामने पुलिस लाइन की ओर के मार्ग पर तीन महीने तक बालू सड़क पर गिरा रहा लेकिन, निगम प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. वहीं, राधा रानी सिन्हा रोड में भी काफी दिनों तक सड़क पर बालू-छर्री पड़ा था, यहां भी कार्रवाई से वह पीछे हट गयी थी.

  • मनमानी करने वालों पर अंकुश लगाने में नगर निगम फेल.
  • मार्ग पर रूक-रूक का लगता रहा जाम.
  • घर-मकान बनाने वाले देख रहे सिर्फ अपनी सुविधा.

सड़क पर पड़े मेटेरियल को कर रहा नजरअंदाजशहर में कई जगहों पर कंस्ट्रक्शन कार्य चल रहा है. घर-मकान बनाने वाले अपनी सुविधा देख सड़क पर ही बालू-छर्री गिरा दे रहे हैं. नगर निगम के अतिक्रमण शाखा की टीम देखती भी है लेकिन, कार्रवाई नहीं कर पा रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि उनको कार्रवाई करने से कोई रोक रहा है. यही हाल रहा, तो इस तरह से बेतरतीब तरीके से मकान निर्माण के मेटेरियल सड़क पर गिरा रहा, तो दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है.

TRAFFIC RULES : कैमरे की नजर से अब बच नहीं सकेंगे चारपहिया वाहन, कटेगा E-Challan, जानिए कब से…

  • स्मार्ट सिटी कंपनी सभी तरह के वाहनों का इ-चालान काटने की जानकारी शहर में कर रही डिस्प्ले
  • सिग्नल, ट्रैफिक नियमों और कैमरे को अब नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा.

09 महीने बाद शुरू हो रही नयी व्यवस्था

सभी तरह के वाहनों में कार, बस, ट्रक आदि के लिए भी इ-चालान की शुरूआत 09 महीने बाद हो रही है. कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के चालू होने के बाद से सिर्फ बाइक का इ-चालान काटा जा रहा है. अब सभी प्रकार के वाहनों का इ-चालान काटने की तैयारी है.

बाहरी वाहन तोड़ेंगे नियम तो मालिक को जायेगा चालान

शहर होकर बाहर की ढेरों गाड़ियां गुजरतीं हैं. वह भी अगर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करेंगे, तो इ-चालान कटेगा. यह गाड़ी मालिक के माेबाइल पर जायेगा. उन्हें ऑनलाइन भुगतान करना होगा. अगर भुगतान नहीं किया गया, तो ट्रैफिक नियम के तहत कार्रवाई होगी.

जिला प्रशासन के आदेशानुसार अगले सप्ताह से सभी प्रकार के वाहनों का इ-चालान के माध्यम से दंड शुल्क लिया जायेगा. ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य है.-पंकज कुमार, पीआरओ (स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड, भागलपुर)

ALERT अगर नहीं हुए तो आप भी हो जायेंगे साइबर ठगी का शिकार

8 करोड़ रुपये की ठगी मामले में बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
8 करोड़ रुपये की ठगी मामले में बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

DIGITAL दुनिया के इस दौर में अब साइबर ठगों की सक्रियता काफी बढ़ गयी है. वो ठगी के तरीकों को भी लगातार बदल रहे हैं. अब तक साइबर ठग बैंक ओटीपी, फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे मांगने जैसे तरीके से ठगी कर रहे थे, लेकिन, अब उन्होंने फ्रॉड करने के नये-नये तरीके ढूंढ लिये हैं.

– डेबिट व क्रेडिट कार्ड के सीवीवी नंबर को मोबाइल पर ट्रांजिक्शन के समय छुपा कर रखें
– ऑनलाइन शॉपिंग में लेन देन की अधिकतम लिमिट को कम रखें.
– बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को लोगों में कॉन्टैक्ट के लिए साझा न करें, बैंकिंग के लिए अलग से नंबर रखें.
– किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में कोई ऐप डाउनलोड न करें
– ऑफर, कैश बैक या डिस्काउंट,गिफ्ट,पुरस्कार आदि के लिए कूपन कोड या अन्य लालच में न फंसें
– गूगल पर कस्टमर केयर सर्च करने की बजाय आधिकारिक वेबसाइट से नंबर लें
– ऑनलाइन ठगी और बैंकिंग संबंधित फ्रॉड होने पर जल्द से जल्द इसकी शिकायतें करें
– हर एक या दो हफ्ते में अपने शॉपिंग अकाउंट का पासवर्ड बदलें.
1930 पर call कर करे शिकायत :
भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home) की ओर से शिकायत दर्ज करवाने के लिए 1930 Troll Free Cyber ​​Helpline Number जारी किया है. जारी किए गए इस टोल फ्री नंबर पर अब 24 घंटे में शिकायत दर्ज करवा सकते है. इसके अलावे पीड़ित स्थानीय थाना या साइबर थाना में जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है.

PM Modi attend G7 summit :  PM मोदी दो दिन के लिए इटली दौरे पर आज रवाना होंगे, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा… क्या है महत्वपूर्ण

PM Modi attend G7 summit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली में होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम यहां 15 जून तक रहेंगे.

PM Modi attend G7 summit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली में होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम यहां 15 जून तक रहेंगे. इस दौरान कई महत्वूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है. तीसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर मोदी एक आउटरीच देश के रूप में भाग लेंगे, जो वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

इन प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

जलवायु परिवर्तन : अफ्रीका, जलवायु परिवर्तन और विकास के मुद्दों पर शिखर सम्मेलन चर्चा के साथ शुरू होगा, जो वैश्विक दक्षिण और भारत के विकास एजेंडे दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा. 

मीडिल ईस्ट और यूक्रेन विवाद : मीडिल ईस्ट और यूक्रेन विवाद का मुद्दा इस चर्चा में हावी रहने की उम्मीद है. इन जटिल जियोपॉलिटिकल चुनौतियों को हल करने के तरीके तलाशेंगे.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : एआई एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जो भारत के विकास के लिए भी काफी महत्वपूर्ण रहेगा. 

वैश्विक चुनौतियां: मोदी विश्व के अन्य नेताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. वैश्विक सहयोग और समस्या के समाधान को लेकर भारत की प्रतिबद्धता दिखाएंगे.

जियोर्जिया मेलोनी से होगी चर्चा
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. मार्च 2023 के बाद मेलोनी की यह दूसरी मुलाकात होगी. विदेश सचिव विनय मोहन ने कहा कि चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और भविष्य के सहयोग के लिए दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे. विदेश सचिव ने कहा कि 14 जून को  इस शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. जी-7 और आउटरीच देश अपने विचार और दृष्टिकोण साझा करेंगे. इस वर्ष जी-7 की इटली मेजबानी कर रहा है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय संघ भी शामिल है. जी7 शिखर सम्मेलन का एजेंडा रूस-यूक्रेन और मध्य पूर्व में संघर्ष, विकासशील देशों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ संबंध, जलवायु ऊर्जा संबंध, खाद्य सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर प्रकाश डालता है.

PM MODI के प्रधान सचिव पद पर बने रहेंगे पीके मिश्रा, लगातार तीसरी बार NSA बनाए गए अजित डोवाल

NARENDRA MODI के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अजीत डोभाल को भी लागतार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया गया है.

PM MODI के प्रधान सचिव पद पर बने रहेंगे पीके मिश्रा, लगातार तीसरी बार NSA बनाए गए अजित डोवाल img 20240613 wa00114624127209679977652

Narendra Modi के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अजीत डोभाल को भी लागतार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया गया है. वे एक बार फिर इसी पद पर बने रहेंगे. पीके मिश्रा को अपने अपने कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा. अमित खरे और तरूण कपूर भी अगले आदेश तक पीएम मोदी के सलाहकार के रूप में बने रहेंगे.

BHAGALPUR में बनेगा विक्रमशिला सेतु म्यूजियम, नाश्ता-भोजन के साथ यात्री कर सकेंगे विश्राम भी…

विक्रमशिला सेतु
विक्रमशिला सेतु

On the approach road of the parallel bridge in Bhagalpur विक्रमशिला सेतु म्यूजियम बनेगा. इसका अपना एक भव्य भवन होगा. यह 2100 वर्गमीटर के बड़े भूभाग में बनाया जायेगा. भू-अर्जन विभाग ने यह जिम्मेदारी सबौर के अंचलाधिकारी को सौंपी है.

On the approach road of the parallel bridge in Bhagalpur विक्रमशिला सेतु म्यूजियम को अपना एक भव्य भवन होगा. यह 2100 वर्गमीटर के बड़े भूभाग में बनाया जायेगा. भू-अर्जन विभाग ने यह जिम्मेदारी सबौर के अंचलाधिकारी को सौंपी है. पत्र लिखकर कहा है कि सरकारी भूमि अगर नहीं है, तो इस आशय का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाये. जमीन उपलब्ध होने पर इसे चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. उन्हें इस बात से भी अवगत कराया गया है कि इस परियोजना की मॉनीटरिंग जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर की जा रही है. इससे पहले सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, नयी दिल्ली (मॉर्थ) ने जिला प्रशासन से जमीन की मांग की थी. मॉर्थ का बिहार में यह पहला मेगा प्रोजेक्ट होगा, जहां म्यूजियम का निर्माण कराया जायेगा. म्यूजियम में प्रशासनिक कार्यालय के अलावा विशाल पार्किंग और अन्य सुविधा भी मिलेगी. यहां यात्री अल्प विश्राम भी कर सकेंगे और कैफेटेरिया से नाश्ता-भोजन आदि कर सकेंगे. इधर, मोर्थ की ओर से मांगी गयी जमीन पर इसकी तलाश शुरू हो गयी है.

समानांतर पुल बनाने वाली एजेंसी ही बनायेगी म्यूजियम

समानांतर पुल बनानेवाली एजेंसी द्वारा ही म्यूजियम और प्रशासनिक भवन बनाने की बात सामने आयी है. साथ ही यह भी लगभग तय है कि म्यूजियम और प्रशासनिक भवन के निर्माण का सारा खर्च समानांतर पुल बनानेवाली ठेका एजेंसी वहन करेगी. यह इपीसी कांट्रेक्ट में पहले से निहित है. म्यूजियम में समानांतर पुल निर्माण को लेकर तकनीकी जानकारी डॉक्यूमेंट्री मोड पर थ्री-डी मॉडल में रहेगा. पुल के मेंटेनेंस का जिम्मा 10 साल तक ठेका एजेंसी के पास ही रहेगा. इसलिए पेंटिंग आदि का मेंटेनेंस वही देखेगी.

म्यूजियम के गैलरी हॉल में भागलपुर के धरोहरों की रहेगी थ्री-डी पेंटिंग

म्यूजियम के गैलरी हॉल में भागलपुर के धरोहरों की थ्री-डी पेंटिंग रहेगी. जो राहगीरों को भागलपुर की विशेषता का बोध करायेगी. पुल के नीचे से क्रूज और कार्गो गुजरेगा. इसके बारे में भी म्यूजियम में जानकारी दी जायेगी. मोर्थ को जमीन उपलब्धता को लेकर रिपोर्ट दी गयी थी, जिसमें जाह्णवी चौक के आसपास इस परियोजना को लेकर 80 फीसदी जमीन उपलब्ध रहने की बात कही गयी थी. इस कारण मॉर्थ ने भागलपुर में जीरोमाइल से लेकर नवगछिया साइड के जाह्नवी चौक के समीप जमीन की मांग की गयी है.

म्यूजियम का ऐसा होगा स्ट्रक्चर

फैसिलिटी एरिया वर्गमीटर में

गैलरी हॉल             300

लाइब्रेरी हॉल             300

कॉमन एंट्रेंस हॉल 300

प्रशासनिक भवन 3 14

स्टोरेज रूम              40

रिसेप्शन             140

सिक्यूरिटी रूम          28

कैफेटेरिया              300

पब्लिक टॉयलेट 210

स्टाफ टॉयलेट           98

स्टाफ आवास            70

म्यूजियम की जमीन के लिए सबौर, जगदीशपुर और खरीक के सीओ से रिपोर्ट मांगी गयी है. सबौर सीओ से फिर कहा गया है. इन अंचलाधिकारियों से विक्रमशिला सेतु के एप्रोच रोड क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी जमीन की मांग की गयी है. जमीन की उपलब्धता की रिपोर्ट आयेगी, तो इसको आगे भेज दिया जायेगा. परियोजना के लिए जमीन कम पड़ेगी, तो निजी लोगों की जमीन भी अधिग्रहीत की जा सकती है. -राकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भागलपुर

Patna
mist
29 ° C
29 °
29 °
79 %
5.1kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
44 °
Tue
45 °
Wed
45 °
Thu
45 °

जरूर पढ़ें