28.1 C
Delhi
17 February 2026, Tuesday
Home Blog Page 52

Bihar News : पटना के पास बड़ा हादसा; मालगाड़ी की चपेट में आने से गेटमैन की दर्दनाक मौत

मौत
सांकेतिक तस्वीर.

Bihar News: राजधानी पटना के निकट बाढ़ अनुमंडल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से गेटमैन इंद्रदेव चौहान की मौत हो गई, जिससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिवार ने इस घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए एनटीपीसी प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं.

हादसा कहां हुआ?

मामला बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एमजीआर साइड का है. मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे इंद्रदेव चौहान को मालगाड़ी की चपेट में आने की सूचना उनके परिवार को मिली. उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए.

एमजीआर कंपनी में गेटमैन के पद पर कार्यरत थे

इंद्रदेव चौहान रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद एमजीआर कंपनी में गेटमैन के पद पर कार्यरत थे. अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए ही उनकी मौत हुई. घटना के बाद उनके परिजन हादसे से बेहद आहत हैं और लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.

मामले की जांच

हालांकि इस हादसे पर एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में लगी हुई है. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि हादसे की सच्चाई सामने आ सके.

यह हादसा न केवल एक जीवन की क्षति का मामला है, बल्कि स्थानीय सुरक्षा व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की सुरक्षा उपायों पर भी सवाल खड़े करता है.

इसे भी पढ़ें-14 जनवरी को छोड़ बाकी तारीखों की BPSC AEDO परीक्षा

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन; राजनीति में एक युग का अंत

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया .

Bangladesh Former PM Khaleda Zia Passes Away : बांग्लादेश की राजनीति में दशकों तक अपनी छाप छोड़ने वाली पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का निधन हो गया है. उनका अंतिम समय ढाका के अपोलो अस्पताल में बीते लंबे समय से चल रही गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान रहा. 80 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह फज्र की नमाज के बाद करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. बीएनपी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें. पार्टी ने यह भी बताया कि उनकी जनाजा की तारीख और समय बाद में साझा किया जाएगा.

खालिदा जिया बांग्लादेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण हस्ती थीं और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने इतिहास रचा. पिछले कई वर्षों से उनकी सेहत लगातार बिगड़ी हुई थी और वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं. डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें लीवर की उन्नत सिरोसिस, गठिया, मधुमेह, फेफड़े और हृदय संबंधी समस्याओं का इलाज चल रहा था. उनके निधन के साथ ही बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है.

वेंटिलेटर पर जीवन के अंतिम दिन

खालिदा जिया 23 नवंबर से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते एवरकेयर अस्पताल में भर्ती थीं. महीने की शुरुआत में उनके चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद गंभीर बताया था. 11 दिसंबर को फेफड़ों और अन्य अंगों को आराम देने के लिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. उस समय अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत में उनके निजी चिकित्सक डॉ. जाहिद ने कहा था कि उनकी हालत नाज़ुक है और सुधार के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं. उन्होंने देशवासियों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की अपील की थी.

परिवार और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी

खालिदा जिया के इलाज में देश और विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल थे. उनकी बहू, डॉ. जुबैदा रहमान भी उपचार प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल थीं. बीएनपी पहले ही स्पष्ट कर चुकी थी कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें विदेश भेजने का प्रयास किया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को हवाई यात्रा के लिए असुरक्षित माना. इस कारण उनका इलाज ढाका में ही जारी रहा. अंतिम समय में उनके परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके पास मौजूद थे.

बीएनपी ने बताया कि अंतिम समय में अस्पताल में उनके बड़े बेटे और बीएनपी कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान, उनकी पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान, पोती जाइमा रहमान, छोटे बेटे की पत्नी शारमिली रहमान सिथि, छोटे भाई शमीम एस्कंदर और उनकी पत्नी, बड़ी बहन सेलिना इस्लाम, पार्टी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और गठित मेडिकल बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे.

17 साल बाद बेटे से हुई मुलाकात

खालिदा जिया का निधन ऐसे समय में हुआ जब उनके बेटे तारिक रहमान हाल ही में लंदन से बांग्लादेश लौटे थे. वह 2008 से आत्म-निर्वासन में थे और लगभग 17 साल बाद पहली बार अपनी मां से अस्पताल में मिले.

पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी खालिदा जिया बांग्लादेश की राजनीति की सबसे प्रभावशाली और विवादित हस्तियों में शुमार थीं. बीएनपी की अध्यक्ष और दो बार प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दशकों तक देश की राजनीतिक दिशा, नीति और बहस पर गहरा असर डाला. उनके निधन से न केवल पार्टी बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक युग का अंत हुआ माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-ईरान के तफ्तान ज्वालामुखी में हलचल, फटने को व्याकुल; वैज्ञानिकों ने बढ़ाई सतर्कता

इसे भी पढ़ें-दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में राह चलते लोगाें पर गोलियों की बछौरा, 10 की मौत, कई गंभीर

Aaj Ka Rashifal 30 December 2025 : ग्रहों की चाल आज किसे देगी फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी—पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal
Aaj Ka Rashifal 13 February 2026.

Aaj Ka Rashifal 30 December 2025 : आज 30 दिसंबर 2025, मंगलवार का दिन है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है. चंद्रमा आज मंगल की राशि मेष में गोचर कर रहे हैं, जिससे ऊर्जा और निर्णय क्षमता पर असर दिखेगा. वहीं धनु राशि में शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध की युति से एक प्रभावशाली चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए अवसर और कुछ के लिए सतर्कता का संकेत देता है. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, शनि मीन राशि में स्थित हैं और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. इन्हीं ग्रह स्थितियों के आधार पर ज्योतिषाचार्य ने मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक फल बताया है.

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज कार्यक्षेत्र को लेकर आपके मन में नए विचार आएंगे, लेकिन काम की रफ्तार धीमी रह सकती है. अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम बनाए रखना जरूरी होगा. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. दोपहर बाद मानसिक अस्थिरता महसूस हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से संवाद में शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए. काम से जुड़ी यात्रा टालना बेहतर रहेगा.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में भरोसेमंद लोगों का साथ मिलेगा. रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं, जिससे लाभ होगा. खर्च बढ़ सकता है, लेकिन पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पेट से जुड़ी परेशानी से सावधान रहें.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी. अपनी बात साफ रखें, लेकिन संतुलन जरूरी है. कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं. नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा. व्यापार और ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. बातचीत में गलतफहमी से बचें. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोजा

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा. नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर पकड़ मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: भूरा

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी. काम करने की शैली में बदलाव दिखेगा. वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा और सम्मान मिल सकता है. दोपहर बाद व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. अहंकार से दूरी बनाए रखने पर आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. सिरदर्द की शिकायत हो सकती है.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: संतरी

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. नई योजनाओं पर विचार-विमर्श हो सकता है. भाग्य का साथ मिलेगा और योजनाबद्ध कार्यों में सफलता मिलेगी. विवादों से दूर रहें. त्वचा से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: नीला

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है. जल्दबाजी से नुकसान संभव है. रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है. पुराने विवादों को उभारने से बचें. खर्च बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को संतुलन बनाए रखना होगा.
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: आसमानी

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप काम को लेकर उत्साहित रहेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. साझेदारी के कारोबार में स्पष्टता जरूरी होगी. कार्यक्षेत्र में हल्का विवाद संभव है, लेकिन सावधानी से संभल जाएगा. निवेश से लाभ मिल सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: संतरी

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों में उत्साह रहेगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन नए कार्यों से अधिक अपेक्षा न रखें. व्यापार सामान्य रहेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: पीला

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापार में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. नए निवेश की योजना बनेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अनुशासन बनाए रखना होगा. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: भूरा

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा और साझेदार से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है. जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. तकनीकी और व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: बैंगनी

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकाव रहेगा. मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. कला, साहित्य और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. सर्दी-जुकाम से बचाव करें.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: भूरा

इसे भी पढ़ें-Aaj Ka Panchang 30 December 2025 : आज पौष शुक्ल एकादशी, जानिए आज का शुभ-अशुभ समय और उपाय

Bihar Weather Alert : धूप की वापसी पर टिकी निगाहें; कोहरे की चादर में लिपटकर आएगा नववर्ष, जानें कब मिलेगी राहत

कोहरे की चादर में लिपटकर आएगा नववर्ष
कोहरे की चादर में लिपटकर आएगा नववर्ष. (Photo : AI)

Bihar Weather Alert : बिहार में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य इस समय तेज शीतलहर, घने कोहरे और दिनभर ठंड बने रहने जैसी परिस्थितियों की चपेट में है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना ने मौजूदा हालात को देखते हुए मौसम चेतावनी की अवधि बढ़ाकर 3 जनवरी तक कर दी है. नए साल की शुरुआत भी बादलों और कोहरे के बीच होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि तापमान में हल्का इजाफा संभव है, लेकिन ठंडी हवाओं और कोहरे से फिलहाल राहत के संकेत कमजोर हैं.

सूरज बना मेहमान, ठिठुरन बढ़ी

पिछले एक सप्ताह से बिहार के कई हिस्सों में धूप निकलना लगभग बंद हो गया है. उत्तर से चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं और लगातार छाए कोहरे ने ठंड को और तीखा कर दिया है. राजधानी पटना सहित कई शहरों में दिन के समय भी गर्म कपड़ों के बिना निकलना मुश्किल हो गया है. उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकांश इलाकों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

कोहरे से बिगड़ी दृश्यता, यातायात प्रभावित

बीते 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, लेकिन मौसम की मार कम नहीं हुई. राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क रहा, बावजूद इसके घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दीं. पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, बक्सर और औरंगाबाद जैसे जिलों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई. गया में दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर सीधा असर पड़ा.

अलग-अलग जिलों में अलग चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी जैसे उत्तरी जिलों में शीतलहर का प्रभाव अधिक बना हुआ है. वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार के कैमूर और रोहतास जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. उत्तर बिहार में बीते कई दिनों से दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है.

तापमान के आंकड़े: राजगीर सबसे ठंडा

राज्य में न्यूनतम तापमान के मामले में राजगीर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. शेखपुरा में अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पटना लगातार चौथे दिन कोल्ड-डे की स्थिति में रहा, जहां दिन और रात के तापमान में अंतर महज 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री कम 14.7 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर

तेज ठंड और शीतलहर का सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है. हालात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों की छुट्टियां 2 जनवरी तक बढ़ा दी हैं. सुबह के समय ठंडी फुहार और दिन में 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाएं ठिठुरन को और बढ़ा रही हैं.

आगे क्या कहता है मौसम पूर्वानुमान

IMD के अनुसार अगले चार से सात दिनों तक बिहार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है. 1 से 3 जनवरी के बीच उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है. 3 जनवरी के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने और धूप निकलने की उम्मीद की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-1 जनवरी से ऐसे बड़े बदलाव होंगे कि लोग चौंक जाएंगे, नियमों का पड़ेगा सीधा असर

इसे भी पढ़ें-ऐसा स्वाद कि हर बाइट से मुंह में पानी भर जाए – दिल्ली स्टाइल दही भल्ला बनाओ और धमाल मचाओ!

Aaj Ka Panchang 30 December 2025 : आज पौष शुक्ल एकादशी, जानिए आज का शुभ-अशुभ समय और उपाय

आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 13 February 2026.

Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी. प्रातः 07:11 बजे के बाद द्वादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से आज का विस्तृत पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दिन से जुड़े विशेष उपाय.

तिथि, दिन और संवत विवरण

विवरणजानकारी
दिनमंगलवार
तिथिपौष शुक्ल एकादशी (07:11 AM तक), बाद में द्वादशी
विक्रम संवतश्री शुभ संवत 2082
शक संवत1947
हिजरी सन1447
सूर्योदय06:40 AM
सूर्यास्त05:08 PM

नक्षत्र, योग और करण

सूर्योदय कालीन नक्षत्र:
अश्विनी (सुबह 08:31 बजे तक), इसके बाद भरणी

योग:
सिद्ध (सुबह 06:05 बजे तक), तत्पश्चात साध्य योग (अगले दिन तड़के 04:51 बजे तक)

करण:
वणिज (सुबह 07:11 बजे तक), इसके बाद विष्टि करण यानी भद्रा (शाम 07:44 बजे तक)

ग्रहों की स्थिति (सूर्योदय के समय)

ग्रहराशि
सूर्यधनु
चंद्रमामेष
मंगलधनु
बुधधनु
बृहस्पतिमिथुन (वक्री)
शुक्रधनु
शनिमीन
राहुकुंभ
केतुसिंह

चौघड़िया मुहूर्त (पटना – मंगलवार)

समयचौघड़िया
06:40 – 07:58रोग
07:58 – 09:17उद्वेग
09:17 – 10:35चर
10:35 – 11:54लाभ

खरीदारी के लिए शुभ समय

समयचौघड़िया
10:35 AM – 01:13 PMलाभ / अमृत
02:31 PM – 03:50 PMशुभ

आज के अशुभ समय

अशुभ कालसमय
राहुकाल02:51 PM – 04:09 PM
गुलिक काल12:13 PM – 01:32 PM
भद्रा07:11 AM – 07:44 PM
दिशाशूलउत्तर दिशा

यदि यात्रा अनिवार्य हो

गुड़ का सेवन कर घर से निकलना शुभ माना जाता है.

मंगलवार का विशेष सरल उपाय

आज हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करें और बजरंगबली को बूंदी का भोग अर्पित करें.
साथ ही “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का जप करने से मंगल दोष, भय और बाधाओं में कमी मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें-14 जनवरी को छोड़ बाकी तारीखों की BPSC AEDO परीक्षा स्थगित

इसे भी पढ़ें-1 जनवरी से ऐसे बड़े बदलाव होंगे कि लोग चौंक जाएंगे, नियमों का पड़ेगा सीधा असर

BPSC AEDO Exam Postponed: 14 जनवरी को छोड़ बाकी तारीखों की BPSC AEDO परीक्षा स्थगित

BPSC AEDO परीक्षा स्थगित
BPSC AEDO परीक्षा स्थगित.

BPSC AEDO Exam Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की लिखित परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है. यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 87/2025 के तहत आयोजित की जा रही थी. आयोग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर नोटिस जारी कर बताया कि 10 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित परीक्षाएं अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होंगी.

14 जनवरी को छोड़कर सभी परीक्षाएं रद्द

BPSC AEDO Exam Postponed: 14 जनवरी को छोड़ बाकी तारीखों की BPSC AEDO परीक्षा स्थगित BPSC AEDO Exam Postponed
BPSC AEDO Exam Postponed

बीपीएससी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 14 जनवरी 2026 को होने वाली परीक्षा को छोड़कर बाकी सभी तिथियों की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है. आयोग के अनुसार, परीक्षा का दोबारा आयोजन किया जाएगा और इसकी नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी.

परीक्षा स्थगन का कारण नहीं किया गया स्पष्ट

परीक्षा रद्द किए जाने के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर आयोग ने फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, बीपीएससी ने यह जरूर कहा है कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय पर प्रकाशित की जाएगी.

अभ्यर्थियों में बढ़ी असमंजस की स्थिति

अचानक परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. अब उम्मीदवारों की नजर आयोग की वेबसाइट पर है, जहां से उन्हें पुनः परीक्षा तिथि और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-जमुई में बड़ा रेल हादसा, सिमुलतला के पास सीमेंट लदी मालगाड़ी पलटी, 5 डिब्बे नदी में गिरे

इसे भी पढ़ें-जमुई में बड़ा रेल हादसा, सिमुलतला के पास सीमेंट लदी मालगाड़ी पलटी, 5 डिब्बे नदी में गिरे

1 जनवरी से ऐसे बड़े बदलाव होंगे कि लोग चौंक जाएंगे, नियमों का पड़ेगा सीधा असर

1 जनवरी से बड़े बदलाव
1 जनवरी से बड़े बदलाव.

Rules Change 2026 : साल 2025 की समाप्ति के साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नया चरण शुरू हो सकता है. 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को पूरा हो रहा है. परंपरा के मुताबिक इसके अगले दिन से नए वेतन आयोग की अवधि मानी जाती है. ऐसे में 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. अगर आगे चलकर इसकी अधिसूचना जारी होती है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर समेत बढ़ी हुई आय का लाभ मिल सकता है.

पैन–आधार लिंक नहीं तो पैन होगा निष्क्रिय

नए साल में टैक्सपेयर्स के लिए सख्ती बढ़ने वाली है. 31 दिसंबर 2025 तक जिन लोगों ने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया, उनका पैन 1 जनवरी 2026 से इनएक्टिव माना जा सकता है. निष्क्रिय पैन के चलते न तो आयकर रिटर्न फाइल किया जा सकेगा और न ही टैक्स रिफंड मिलेगा. बैंकिंग लेनदेन, निवेश और कई वित्तीय सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं.

ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव

रेल यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी की व्यवस्था में अहम बदलाव लागू होंगे. रेलवे बोर्ड के फैसले के तहत एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के पहले दिन आधार-वेरिफाइड यूजर्स को प्राथमिकता दी जाएगी. 5 जनवरी 2026 से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक और 12 जनवरी 2026 से सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक आधार-ऑथेंटिकेटेड यूजर्स टिकट बुक कर सकेंगे. इससे बॉट और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सुविधाएं बदलेंगी

10 जनवरी 2026 से एसबीआई कार्ड के डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सिस्टम में बदलाव किया जाएगा. लाउंज एक्सेस को अब कार्ड कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग सेट में बांटा जाएगा. इसका मतलब है कि सुविधा का लाभ कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगा.

एचडीएफसी डेबिट कार्ड पर नया सिस्टम लागू

एचडीएफसी बैंक ने भी 10 जनवरी 2026 से डेबिट कार्ड यूजर्स के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस नियम बदलने का ऐलान किया है. अब खर्च आधारित वाउचर सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे पात्रता और उपयोग की प्रक्रिया बदलेगी.

आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स पर भी असर

जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान आईसीआईसीआई बैंक कई क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव करने जा रहा है. इनमें रिवॉर्ड पॉइंट्स, मूवी ऑफर्स, ऐड-ऑन कार्ड शुल्क, करेंसी कन्वर्जन चार्ज और ट्रांजैक्शन फीस शामिल हैं. इन बदलावों से कार्ड यूजर्स के फायदे और खर्च दोनों प्रभावित होंगे.

समय रहते तैयारी जरूरी

नए साल की शुरुआत के साथ लागू होने वाले ये नियम सैलरी, टैक्स, बैंकिंग और यात्रा से जुड़े फैसलों पर सीधा असर डालेंगे. ऐसे में जरूरी दस्तावेज अपडेट करना और बैंक-कार्ड नियमों की जानकारी रखना भविष्य की परेशानी से बचा सकता है.

इसे भी पढ़ें-अमित शाह का बंगाल मिशन शुरू, 2026 चुनाव की तैयारियों के लिए कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री

इसे भी पढ़ें-यात्री दबाव को देख बढ़ाई जाएगी हावड़ा स्टेशन की टर्मिनल क्षमता, 2030 तक दोगुना होगा संचालन

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Bengal Chunav 2026 : अमित शाह का बंगाल मिशन शुरू, 2026 चुनाव की तैयारियों के लिए कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री

2026 चुनाव की तैयारियों के लिए कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री
2026 चुनाव की तैयारियों के लिए कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री.

Bengal Chunav 2026: केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह सोमवार शाम पश्चिम बंगाल पहुंचे. वह शाम करीब 7:25 बजे दमदम एयरपोर्ट पर उतरे, जहां से सीधे कोलकाता के मुरलीधर लेन स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. कार्यालय के बाहर मौजूद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया और उनकी गाड़ी पर फूल बरसाए.

संगठन की स्थिति पर समीक्षा बैठक

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान बंगाल में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठकों में बूथ स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस और अहम मुलाकातें

दौरे के दूसरे दिन अमित शाह के कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन करने की संभावना है. इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक करेंगे. भाजपा के विधायक, सांसद और कोलकाता नगर निगम के पार्षदों के साथ भी अलग-अलग बैठकें तय मानी जा रही हैं.

पार्टी नेताओं का कहना है कि इन बैठकों में चुनावी रोडमैप, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा. अमित शाह का यह दौरा बंगाल की सियासत में भाजपा के अगले कदमों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-यात्री दबाव को देख बढ़ाई जाएगी हावड़ा स्टेशन की टर्मिनल क्षमता, 2030 तक दोगुना होगा संचालन

Howrah Station : यात्री दबाव को देख बढ़ाई जाएगी हावड़ा स्टेशन की टर्मिनल क्षमता, 2030 तक दोगुना होगा संचालन

बढ़ाई जाएगी हावड़ा स्टेशन की टर्मिनल क्षमता
बढ़ाई जाएगी हावड़ा स्टेशन की टर्मिनल क्षमता.(Photo : AI)

West Bengal News : यात्रा की मांग में तीव्र और निरंतर वृद्धि को देखते हुए भारतीय रेल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रमुख शहरों से नई ट्रेनों के संचालन की क्षमता को अगले पाँच वर्षों में वर्तमान स्तर से लगभग दोगुना करना अनिवार्य हो गया है. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा वर्ष 2030 तक चरणबद्ध क्षमता वृद्धि की विस्तृत योजना तैयार की गई है, ताकि आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को समय रहते पूरा किया जा सके.

इस योजना के तहत कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है. भारतीय रेल ने वर्ष 2030 तक प्रारंभिक क्षमता को दोगुना करने के उद्देश्य से कई बड़े अवसंरचनात्मक कार्यों की रूपरेखा बनाई है, जिनका लाभ यात्रियों को चरणबद्ध रूप से मिलना शुरू हो गया है.

कोलकाता का हावड़ा स्टेशन, जो देश के सबसे व्यस्त रेलवे टर्मिनलों में से एक है और ‘सिटी ऑफ जॉय’ को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाला प्रमुख प्रवेश द्वार भी है, आने वाले वर्षों में क्षमता के दृष्टिकोण से एक बड़े परिवर्तन से गुजरने जा रहा है.

हावड़ा स्टेशन पर क्षमता संवर्धन का कार्य

पूर्व रेलवे द्वारा हावड़ा स्टेशन की टर्मिनल क्षमता बढ़ाने के लिए नए प्लेटफॉर्मों के निर्माण और मौजूदा प्लेटफॉर्मों के विस्तार का कार्य तेज गति से किया जा रहा है. हावड़ा मंडल ने ट्रेन संचालन क्षमता बढ़ाने, यातायात प्रवाह में सुधार करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर क्षमता संवर्धन कार्य शुरू किए हैं.

प्लेटफॉर्म संख्या 15 का विस्तार पूरा

लंबी दूरी की ट्रेनों, विशेषकर दक्षिण पूर्व रेलवे मार्ग से आने वाली ट्रेनों की प्रतीक्षा अवधि कम करने के लिए पूर्व रेलवे ने सक्रिय कदम उठाए हैं. इसी क्रम में हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 15 का पुनर्निर्माण और व्यापक विस्तार कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.
इस प्लेटफॉर्म की लंबाई 312 मीटर से बढ़ाकर 591 मीटर कर दी गई है. विस्तार के बाद प्लेटफॉर्म संख्या 15, जो पहले केवल 12-कोच ईएमयू ट्रेनों को ही समायोजित कर पाता था, अब 22 से 24 कोच वाली लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को संभालने में सक्षम हो गया है. इससे परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और ट्रेनों का ठहराव समय भी कम हुआ है.

प्लेटफॉर्म संख्या 14 का भी विस्तार

इसी प्रकार हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 14 के विस्तार का कार्य भी पूरा कर लिया गया है. इसकी लंबाई 564 मीटर से बढ़ाकर 581 मीटर कर दी गई है. इस उन्नयन से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में सुविधा मिली है और प्लेटफॉर्म आवंटन में अधिक लचीलापन आया है.

दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण जारी

पूर्व रेलवे द्वारा क्षमता संवर्धन के तहत हावड़ा स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्मों का निर्माण किया जा रहा है. प्लेटफॉर्म संख्या 24 की लंबाई 635 मीटर निर्धारित की गई है, जो 24-कोच वाली पूर्ण लंबाई की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को समायोजित करने में सक्षम होगा.
वहीं प्लेटफॉर्म संख्या 16 की लंबाई 300 मीटर होगी, जो 12-कोच ट्रेनों के संचालन के लिए उपयुक्त रहेगा. इन नए प्लेटफॉर्मों के जुड़ने से अधिक ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की सुविधा मिलेगी, भीड़भाड़ कम होगी और यातायात प्रवाह में सुधार होगा.

इसके साथ ही उपनगरीय और लंबी दूरी की सेवाओं का बेहतर पृथक्करण संभव होगा, समयपालन में सुधार आएगा और प्रभावी भीड़ प्रबंधन के माध्यम से यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी.

मौजूदा प्लेटफॉर्म भी होंगे लंबे

हावड़ा मंडल द्वारा टर्मिनल क्षमता को और सुदृढ़ करने के लिए कई मौजूदा प्लेटफॉर्मों के विस्तार की भी योजना बनाई गई है. वर्तमान में प्लेटफॉर्म संख्या 10 की लंबाई 430 मीटर, प्लेटफॉर्म संख्या 11 की 435 मीटर, प्लेटफॉर्म संख्या 12 की 487.5 मीटर और प्लेटफॉर्म संख्या 13 की 457.7 मीटर है.

लंबी दूरी की ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 10 को 112 मीटर, प्लेटफॉर्म संख्या 11 को 107 मीटर, प्लेटफॉर्म संख्या 12 को 103.5 मीटर और प्लेटफॉर्म संख्या 13 को 89.3 मीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है.

प्रस्तावित विस्तार कार्य पूर्ण होने के बाद प्लेटफॉर्म संख्या 10 और 11 की अंतिम लंबाई 542 मीटर, प्लेटफॉर्म संख्या 12 की 591 मीटर और प्लेटफॉर्म संख्या 13 की 547 मीटर हो जाएगी. इससे लंबी कोच संरचना वाली ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारू हो सकेगा और परिचालन लचीलापन बढ़ेगा.

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर पहले से पूरे किए गए विस्तार कार्यों के साथ-साथ प्रस्तावित सभी कार्यों के पूरा होने के बाद हावड़ा स्टेशन की टर्मिनल क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. इससे ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में सुगमता आएगी, भीड़भाड़ में कमी होगी और समग्र यातायात प्रवाह बेहतर होगा.

यात्रियों के दृष्टिकोण से ये अवसंरचनात्मक उन्नयन बेहतर कोच समायोजन, चढ़ने-उतरने की सुविधा और प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे, जिससे यात्रा अनुभव और अधिक सहज व आरामदायक हो सकेगा.

रेल मंत्री ने कहा

इस संदर्भ में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा,
“हम बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने और भीड़भाड़ कम करने के लिए प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार कर रहे हैं. यह कदम रेलवे नेटवर्क को उन्नत करेगा और देशभर में कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार लाएगा.”

इसे भी पढ़ें-थाने के मालखाना में रखा 200 किलो गांजा खा गए चूहे

इसे भी पढ़ें-झारखंड में पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 2 दिनों तक जारी रहेगा सितम, 7 जिलों में अलर्ट

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025 : आज के ग्रह और नक्षत्र बताएंगे आपका दिन; जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Rashifal
Aaj Ka Rashifal 13 February 2026.

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025 : 29 दिसंबर 2025, सोमवार का दिन आपके लिए ग्रह और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर किस तरह रहेगा, इसका संपूर्ण विश्लेषण यहाँ प्रस्तुत है. आज चंद्रमा मेष राशि में रहेगा, जबकि शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध धनु राशि में युति कर दो राजयोग – बुधादित्य योग और धनलक्ष्मी योग – का निर्माण करेंगे. गुरु मिथुन राशि में होंगे, शनि मीन राशि में संचरित करेंगे और सिंह राशि में केतु का प्रभाव रहेगा.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा, यह विवरण है.

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी. कार्यक्षेत्र में नए अवसर आएंगे और किसी परियोजना को लेकर सकारात्मक चर्चा संभव है. भाग्य का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विवादों से बचें.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: नीला

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज वृष राशि के जातकों को मन को स्थिर रखना होगा. कार्यक्षेत्र में लाभ पाने के लिए परिश्रम आवश्यक है. व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन निवेश से बचें. लंबी दूरी की यात्रा में परेशानी संभव है. निर्णय क्षमता कमजोर हो सकती है, इसलिए किसी अपरिचित पर भरोसा न करें. परिवार का सहयोग मिलेगा.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: संतरी

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल है. जीवनसाथी का सहयोग आपके आय स्रोत मजबूत करेगा. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और आवश्यक खर्च हो सकते हैं. नए आय स्रोत बन सकते हैं और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा. शाम के बाद मन प्रसन्न रहेगा. बैंकिंग और शेयर मार्केट से जुड़े लोग लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: आसमानी

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और नई परियोजनाओं पर चर्चा संभव है. आपके निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे. परिवार में बातचीत करते समय संयम और मर्यादा बनाए रखें. वाणी की मधुरता से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: बैंगनी

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह और आनंद से भरा रहेगा. धर्म और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र मजबूत रहेगा और नई रिसर्च या योजनाओं में सफलता की संभावना है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. यात्रा करते समय सावधानी रखें. भाई-बहनों का सहयोग और आय सामान्य रहेगी.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: केशरी

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए. कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें. किसी के काम में दखल देने से विवाद संभव है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन शाम के बाद पारिवारिक वातावरण बेहतर होगा. धन लाभ के संकेत हैं.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: फिरोजा

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों का मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं और मेहनत का फल मिलेगा. टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता पाएंगे. नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक और प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: सलेटी

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के करियर में उन्नति के योग हैं. मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता संभव है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां आपके पक्ष में होंगी. बाहर काम करने वालों को लाभ मिलेगा. अनावश्यक कर्ज से बचें.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: गुलाबी

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले आज नौकरी में सम्मान पाएंगे. अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. परिवार और बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा. समाज में आपकी छवि मजबूत होगी. संतान की शिक्षा में प्रगति होगी. प्रेम संबंधों में तनाव और विवाद संभव है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: पीला

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मकर राशि वालों को समाज में मान-सम्मान को लेकर सतर्क रहना होगा. कोई भी अमर्यादित कार्य परेशानी ला सकता है. कार्यक्षेत्र में मन प्रसन्न रहेगा और आत्मबल बढ़ेगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन दोपहर के बाद पारिवारिक सुख मिलेगा. कम मेहनत में धन लाभ संभव है. पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: भूरा

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले आज लाभकारी दिन का अनुभव करेंगे. थोड़े प्रयास से अच्छा धन लाभ संभव है. कार्य में एकाग्रता बनाए रखें. पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा. साहित्य, कला और कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं. किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: आसमानी

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातक आज कार्यों में व्यस्त रहेंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा और सामाजिक कार्यों से यश प्राप्त होगा. व्यापारिक यात्रा लाभकारी रहेगी. ट्रेडिंग या निवेश से जुड़े लोग फायदा देखेंगे. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: सफेद

इसे भी पढ़ें-ऐसा स्वाद कि हर बाइट से मुंह में पानी भर जाए – दिल्ली स्टाइल दही भल्ला बनाओ और धमाल मचाओ!