27.1 C
Delhi
17 February 2026, Tuesday
Home Blog Page 55

Bihar Tourism: खुशखबरी! पटना से केवल ₹150 में अब पहुंचेंगे बिहार के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों तक, जानें डिटेल्स

बिहार के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों तक
बिहार के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों तक की सैर. (Photo : AI)

Bihar Tourism: बिहार सरकार अब पर्यटन क्षेत्र को मजबूती देने के लिए नई योजना लागू कर रही है. फरवरी से पटना को राज्य के 40 प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों से जोड़ने के लिए 100 इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा. इस कदम से न केवल पर्यटकों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिलेगी, बल्कि आम लोगों के लिए भी अंतर-जिला आवागमन आसान हो जाएगा. अनुमान है कि इस योजना से करीब दो लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे.

सीधी बस सेवा: पटना से बोधगया और अन्य स्थानों तक

नई व्यवस्था में पटना से कैमूर, बोधगया, नवादा, सासाराम, बेतिया, बांका, बीटीआर समेत अन्य पर्यटन स्थलों तक सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी. रूट का चयन यात्रियों की संख्या और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखकर किया गया है. परिवहन विभाग ने राज्य पथ परिवहन निगम को सभी स्थलों का सर्वेक्षण कर रूट तय करने का निर्देश दिया है.

किराया सुलभ और सुविधाजनक

बसों का किराया यात्रियों की सुविधा और आमदनी के हिसाब से तय किया जाएगा. नॉन एसी बसों का किराया 150 से 600 रुपये और एसी बसों का 200 से 700 रुपये के बीच रखा जा सकता है. परिवहन विभाग ने बताया कि अंतिम निर्णय सरकार स्तर पर लिया जाएगा, ताकि यात्रा सभी के लिए किफायती हो.

आधुनिक सुविधाएं और पर्यावरणीय लाभ

पुरानी बसों की जगह अब इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें चलेंगी, जिससे प्रदूषण कम होगा और संचालन लागत भी घटेगी. बसों में आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, म्यूजिक सिस्टम और लगेज रखने की सुविधा होगी. कुछ बसों में सीट बेल्ट, फर्स्ट एड किट और पानी की बोतल भी उपलब्ध होगी. यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशिक्षित ड्राइवर और गाइड की तैनाती भी की जाएगी.

पर्यटन और रोजगार पर असर

साल 2024 में बिहार में 6.06 करोड़ घरेलू और 7.36 लाख विदेशी पर्यटक आए. बेहतर परिवहन सुविधा से इन आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है. 2026-27 में लगभग 200 नई बसें शामिल की जाएंगी, जिसमें 100 लोकल रूट और 100 स्टेट रूट पर चलेंगी. इसके अलावा केंद्र सरकार से 400 और इलेक्ट्रिक बसें मिलने की योजना है. इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और आमदनी के अवसर भी बढ़ेंगे.

इसे भी पढ़ें-बिहार में AI से बढ़ेगी खेती, स्वास्थ्य और रोजगार की संभावनाएं, जानें डिटेल्स

Bihar News : बिहार में AI से बढ़ेगी खेती, स्वास्थ्य और रोजगार की संभावनाएं, जानें डिटेल्स

बिहार में AI से बढ़ेगी खेती
बिहार में AI से बढ़ेगी खेती.

Bihar News : बिहार सरकार ने राज्य में कृषि, स्वास्थ्य, परिवहन और उद्योग क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन और आमदनी बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाने का निर्णय लिया है. अब मौसम के हिसाब से खेती कैसे करनी है, किस तरह से लोगों का इलाज बेहतर किया जा सकता है, पिछले आंकड़ों का विश्लेषण और भविष्यवाणी जैसी गतिविधियों में AI की मदद ली जाएगी.

राज्य स्तरीय समिति का गठन

बिहार एआई मिशन को लागू करने के लिए राज्य स्तर पर एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. इस समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे. पहले चरण में जिन विभागों को इस तकनीक से जोड़ा गया है, उनमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, शासन व्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, नगर विकास एवं आवास और उद्योग विभाग शामिल हैं. सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इस योजना को लेकर संकल्प भी जारी किया है.

समिति का ढांचा और सदस्य

इस समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे. स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, नगर विकास एवं आवास, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव सदस्य होंगे. इसके अलावा क्षेत्रीय विशेषज्ञ और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी सदस्य के रूप में शामिल होंगे. समिति की जिम्मेदारी AI के कार्यान्वयन और निगरानी सुनिश्चित करना होगी.

अस्पताल और रोजगार पर AI का असर

AI के सहयोग से राज्य के अस्पतालों में निगरानी बढ़ेगी और स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा. नागरिक किसी भी बीमारी या इलाज के लिए AI की मदद से सही डॉक्टर और अस्पताल का चयन कर सकेंगे. इसके अलावा सभी विभागों में AI का उपयोग होने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी AI आधारित एजेंसियों का चयन करके सेवाओं में सुधार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-जमुई में बड़ा रेल हादसा, सिमुलतला के पास सीमेंट लदी मालगाड़ी पलटी, 5 डिब्बे नदी में गिरे

Aaj Ka Love Horoscope 28 December 2025 : आज लव लाइफ में संतुलन जरूरी, कुछ राशियों के लिए दिल तो कुछ के लिए दिमाग से फैसले का दिन

आज का लव रशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 05 February 2026

Aaj Ka Love Horoscope 28 December 2025: आज 28 दिसंबर को प्रेम संबंधों में भावनाओं और समझदारी के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. कुछ राशियों के लिए आज दिल की आवाज़ अहम रहेगी, जबकि कुछ को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दी जाती है. प्रेम जीवन में संवाद, भरोसा और संयम की भूमिका अहम रहेगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का लव राशिफल.

मेष राशि

आज प्रेम जीवन में जोश और उत्साह बना रहेगा. साथी से खुलकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे. आज भावनाओं पर भरोसा करना आपके पक्ष में रहेगा.

वृष राशि

रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन अपनी बात पर अड़ने से बचें. आज व्यावहारिक सोच अपनाकर फैसले लेना बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि

संवाद के जरिए रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखें.

कर्क राशि

आज भावनाएं हावी हो सकती हैं. साथी की बातों को गलत अर्थ देने से बचें. किसी भी प्रतिक्रिया से पहले सोच-विचार जरूरी है.

सिंह राशि

प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और रोमांच महसूस होगा. अविवाहित लोगों को कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. दिल की सुनना लाभदायक रहेगा.

कन्या राशि

छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है. आज व्यावहारिक नजरिया अपनाना जरूरी होगा. निर्णय सोच-समझकर लें.

तुला राशि

साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी. अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करना शुभ रहेगा.

वृश्चिक राशि

अहंकार के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है. संयम रखें और हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें.

धनु राशि

प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आज दिल की सुनना फायदेमंद रहेगा.

मकर राशि

कामकाज का दबाव निजी रिश्तों को प्रभावित कर सकता है. समय और भावनाओं के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा.

कुंभ राशि

रिश्तों में दोस्ती और आपसी समझ बढ़ेगी. खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी. दिल और दिमाग दोनों का तालमेल रखें.

मीन राशि

आज प्रेम भावनाएं गहरी रहेंगी. साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. दिल की सुनकर लिया गया फैसला सही साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-Aaj ka Rashifal 28 दिसंबर 2025 : आज इन राशि वालों को फायदा, बन रहे हैं शुभ योग, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj ka Rashifal 28 दिसंबर 2025 : आज इन राशि वालों को फायदा, बन रहे हैं शुभ योग, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Rashifal
Aaj Ka Rashifal 13 February 2026.

Aaj Ka Rashifal 28 December 2025: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 28 दिसंबर का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. आज चंद्रमा मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होकर दिन-रात गोचर करेगा. इस कारण चंद्रमा से जुड़े धन योग बन रहे हैं. इसके साथ ही मंगल और शुक्र के साथ चंद्रमा का चतुर्थ-दशम योग भी प्रभावी रहेगा. ऐसे में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर इसका अलग-अलग असर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि

आज का दिन सुखद और उत्साह से भरा रहेगा. समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा और सहयोगियों का साथ भी बना रहेगा. घर निर्माण या प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ सकती है. स्वास्थ्य के मामले में पैरों से जुड़ी परेशानी या थकान महसूस हो सकती है.
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें.

वृषभ राशि

दिन आनंददायक रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है. व्यापार में आर्थिक लाभ के संकेत हैं, खासकर फैशन और गिफ्ट आइटम से जुड़े कार्यों में. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. घर में किसी शुभ आयोजन की संभावना भी बन सकती है.
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं.

मिथुन राशि

घर-परिवार से जुड़े मामलों में आज स्थिति अनुकूल रहेगी. किसी पारिवारिक समारोह या कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. बिल्डिंग मटेरियल और हार्डवेयर से जुड़े कारोबारियों को फायदा मिल सकता है. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घरेलू जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे. वाहन, बच्चों और विदेश से जुड़े मामलों में खर्च और लाभ दोनों के योग हैं.
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें.

कर्क राशि

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. शौक, मनोरंजन और परिवार पर धन खर्च हो सकता है. यात्रा का भी योग बन रहा है. प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मतभेद संभव है. अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. पड़ोसियों से विवाद से बचें. स्वास्थ्य के लिहाज से खान-पान पर विशेष ध्यान दें और वाहन सावधानी से चलाएं.
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

सिंह राशि

आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. सूर्य और बुध की युति से पारिवारिक सहयोग मिलेगा, विशेषकर पिता का साथ मजबूत रहेगा. किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. कारोबार में आर्थिक लाभ के योग हैं. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी फायदा हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन खान-पान में संयम जरूरी है.
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें.

कन्या राशि

कुल मिलाकर दिन आपके पक्ष में रहेगा. कार्यक्षेत्र में समझदारी और अनुभव का लाभ मिलेगा. व्यापार में अच्छी कमाई के संकेत हैं, खासकर वस्त्र, धातु, होटल और कैटरिंग से जुड़े कामों में. जीवनसाथी और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन भी संतुलित रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि

आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के योग हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर शुगर या बवासीर से परेशान लोगों को सतर्क रहना चाहिए. दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा.
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक राशि

दिन कुछ उलझनों भरा और खर्चीला हो सकता है. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें. नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों का साथ मिलेगा. तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. स्वास्थ्य में सावधानी जरूरी है.
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: गणेश जी को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करें.

धनु राशि

आज का दिन अनुकूल संकेत दे रहा है. कामकाज और व्यापार में लाभ मिलेगा. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. विदेश से जुड़े मामलों में भी फायदा हो सकता है. प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन परहेज जरूरी है.
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: विष्णु स्तोत्र का पाठ करें.

मकर राशि

परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. नौकरी में सहयोग मिलेगा और कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है. साहसिक निर्णय भविष्य में लाभ देंगे. वैवाहिक जीवन में हल्की नोकझोंक के बावजूद प्रेम बना रहेगा. संतान से खुशी मिलेगी. योग और ध्यान लाभकारी रहेगा.
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें.

कुंभ राशि

दिन उत्साहवर्धक रहेगा. कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी. विदेश और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है. विवाह से जुड़े मामलों में प्रगति होगी. स्वास्थ्य में शरीर के ऊपरी हिस्सों से जुड़ी समस्या हो सकती है.
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: राहु मंत्र का जप करें.

मीन राशि

दिन मिला-जुला रहेगा. काम में सतर्कता जरूरी होगी. अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं. विरोधियों से सावधान रहें. खान-पान में संयम रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन जोखिम से बचना जरूरी है. आध्यात्मिक विषयों में रुचि बनी रहेगी.
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.

इसे भी पढ़ें-बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कोहरे और ठंड के बीच नया साल, जानें मौसम का हाल

Aaj ka Mausam : बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कोहरे और ठंड के बीच नया साल, जानें मौसम का हाल

 बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
 बारिश-बर्फबारी का अलर्ट.

Aaj ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा चेतावनी के अनुसार देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों तक ठंड, कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों तक अलग-अलग मौसमीय गतिविधियों का असर देखने को मिलेगा.

कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है. पूर्वी मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक, जबकि जम्मू डिवीजन में 30 दिसंबर तक कोहरे का असर रह सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी 31 दिसंबर तक दृश्यता कम रहने की संभावना है. इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में 1 जनवरी तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

यूपी-बिहार में कोल्ड डे की स्थिति

विभाग का अनुमान है कि 28 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है, जिससे ठंड का असर और अधिक महसूस होगा.

शीतलहर से बढ़ेगी ठंड

आईएमडी के अनुसार 28 से 30 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है. इन क्षेत्रों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और तीखी हो जाएगी.

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग का कहना है कि 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश या बर्फबारी के आसार हैं. बर्फबारी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

अंडमान-निकोबार में तेज हवाओं का असर

आईएमडी के मुताबिक 27 से 31 दिसंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

तापमान को लेकर क्या है पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है. वहीं मध्य और पूर्वी भारत में भी अगले 3 से 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने के आसार हैं, जिसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-जमुई में बड़ा रेल हादसा, सिमुलतला के पास सीमेंट लदी मालगाड़ी पलटी, 5 डिब्बे नदी में गिरे

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति दौरे के चलते कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट; 28–30 दिसंबर तक सुरक्षा कड़ी

Bihar Train Accident : जमुई में बड़ा रेल हादसा, सिमुलतला के पास सीमेंट लदी मालगाड़ी पलटी, 5 डिब्बे नदी में गिरे

सिमुलतला के पास सीमेंट लदी मालगाड़ी पलटी
सिमुलतला के पास सीमेंट लदी मालगाड़ी पलटी.

Bihar Train Accident: बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात रेल परिचालन को बुरी तरह प्रभावित करने वाला हादसा सामने आया. हावड़ा–किऊल रेल सेक्शन पर सिमुलतला स्टेशन से कुछ दूरी पहले अप लाइन में एक मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई. हादसा इतना गंभीर था कि इस मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि टेलवा बाजार के समीप बड़ुआ नदी पर बने रेलवे पुल के पास पहुंचते ही मालगाड़ी के डिब्बे एक के बाद एक असंतुलित होकर पलटने लगे.

सीमेंट लोड कर आसनसोल से झाझा जा रही थी मालगाड़ी

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह मालगाड़ी सीमेंट से भरी हुई थी और आसनसोल से झाझा की दिशा में जा रही थी. शनिवार रात करीब 11:40 बजे जैसे ही ट्रेन सिमुलतला क्षेत्र में दाखिल हुई, तभी अचानक तेज झटका लगा और कई बोगियां पटरी से उतर गईं. इस घटना के चलते अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल सेवाएं बाधित हो गईं. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी, तकनीकी टीम तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य में जुट गई.

हादसे में कई डिब्बे नदी में गिरे

मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के दौरान करीब 10 मालवाहक डिब्बे पटरी पर ही पलट गए, जबकि लगभग 5 डिब्बे बड़ुआ नदी में जा गिरे. आसपास के इलाके में तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा ट्रैक में खामी, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से हुआ.

रेल परिचालन सामान्य होने में लग सकता है लंबा समय

रेलवे प्रशासन का अनुमान है कि डीरेल हुए डिब्बों को हटाने और ट्रैक को पूरी तरह साफ करने में करीब 8 से 9 घंटे का समय लग सकता है. इसके बाद रेलवे ट्रैक की बारीकी से जांच की जाएगी. अगर कहीं भी तकनीकी या संरचनात्मक खराबी पाई जाती है तो उसे ठीक किया जाएगा. ट्रैक सुरक्षित घोषित होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा. यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि यात्रा व्यवस्था को जल्द से जल्द पटरी पर लाया जा सके.

इसे भी पढ़ें-15 जुलाई 2026 तक शिवाला–कन्हौली रोड रहेगा बंद, स्कूल समय में मिलेगी आंशिक छूट, निर्देश जारी

President Jharkhand Visit : राष्ट्रपति दौरे के चलते कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट; 28–30 दिसंबर तक सुरक्षा कड़ी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (File Photo)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (File Photo)

President Jharkhand Visit : राष्ट्रपति आगामी दौरे के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के औद्योगिक शहर में संताली भाषा की ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. इसके अलावा, वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति 29 दिसंबर को रांची लौटेंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी.

30 दिसंबर को गुमला का दौरा

झारखंड छोड़ने से पहले राष्ट्रपति 30 दिसंबर को गुमला में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. सुरक्षा कारणों से बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से लोक भवन तक 200 मीटर के दायरे को ड्रोन, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों के लिए नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. इसमें हिनू चौक, बिरसा चौक और अरगोड़ा चौक शामिल हैं. यह निषेधाज्ञा 28 दिसंबर सुबह 6 बजे से 30 दिसंबर रात 10 बजे तक लागू रहेगी.

रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शहर में कम से कम 2,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. मार्गों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा, ऊंची इमारतों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा और व्यापक जांच अभियान चलाया जाएगा.

यातायात पर पाबंदियां

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रांची में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. रांची यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के अनुसार,

  • रविवार: शाम 4 बजे से रात 8.30 बजे तक
  • सोमवार: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 8.30 बजे तक
  • मंगलवार: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और इनके मार्ग बदल दिए जाएंगे.

प्रमुख मार्गों पर वाहन प्रतिबंध

सोमवार को दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक और एसएसपी आवास से लोक भवन तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

रूट डायवर्ट

  • जमशेदपुर और बुंडू से आने वाले वाहन: टाटीसिलवाई के रास्ते रांची में प्रवेश करेंगे.
  • रांची से जमशेदपुर जाने वाले वाहन: दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिलवाई होते हुए रिंग रोड के रास्ते आगे बढ़ेंगे.

मंगलवार को भी यातायात बंद

मंगलवार को हिनू चौक से लोक भवन तक सभी प्रमुख मार्ग दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे.

इस तरह रांची और गुमला में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति के आगमन से पहले जमशेदपुर अलर्ट, 29 दिसंबर को कई कार्यक्रम तय

Vaibhav Suryavanshi : भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान; दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सूर्यवंशी को मिली कमान

Vaibhav Suryavanshi
भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान.

Vaibhav Suryavanshi : भारतीय अंडर-19 टीम की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और आगामी ICC पुरुष अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान किया. अंडर-19 वर्ल्ड कप 15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम की कमान वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई है, जबकि आयुष म्हात्रे विश्व कप में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

पिछले सप्ताह यूएई में हुए अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को हार का सामना करने के बाद भारत उपविजेता रही थी. अगले साल की शुरुआत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और 3 से 7 जनवरी के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में तीन मैचों की सीरीज खेलेगी.

चोट के कारण आयुष म्हात्रे टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे

वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी इसलिए दी गई क्योंकि आयुष म्हात्रे कलाई की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हैं. इसी तरह विहान मल्होत्रा भी चोट के कारण टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे. दोनों खिलाड़ी ICC के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट का इलाज करवाएंगे और इसके बाद वे विश्व कप के लिए टीम में वापसी करेंगे. विश्व कप के दौरान आयुष फिर से कप्तानी की भूमिका निभाएंगे.

पांच बार की चैंपियन है भारत

आगामी ICC पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें चार समूहों में खेलेंगी, उसके बाद सुपर सिक्स, सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन हरारे में होगा. पांच बार की विजेता भारत (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश के साथ रखा गया है. भारत 15 जनवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में अमेरिका से शुरुआत करेगा, 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी.

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम

कप्तान: वैभव सूर्यवंशी
उपकप्तान: एरोन जॉर्ज

अन्य खिलाड़ी: वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार

ICC पुरुष U19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

कप्तान: आयुष म्हात्रे
उपकप्तान: विहान मल्होत्रा

अन्य खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन

भारतीय अंडर-19 टीम अगले साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे में अपनी रणनीति और अनुभव को सुधारने के लिए मैदान में उतरेगी. टीम की कमान और कप्तानी बदलाव के बावजूद युवा खिलाड़ी टीम की ताकत और संतुलन बनाए रखने पर ध्यान देंगे.

इसे भी पढ़ें-विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया तय, शुभमन गिल बाहर, अक्षर बने उपकप्‍तान

Iran Taftan Volcano : ईरान के तफ्तान ज्वालामुखी में हलचल, फटने को व्याकुल; वैज्ञानिकों ने बढ़ाई सतर्कता

ईरान के तफ्तान ज्वालामुखी में हलचल
ईरान के तफ्तान ज्वालामुखी में हलचल. (Photo: X)

Iran Taftan Volcano : ईरान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित माउंट तफ्तान ज्वालामुखी में हाल ही में असामान्य हलचल देखी गई है. यह ज्वालामुखी पाकिस्तान की सीमा के पास सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है और लंबे समय से शांत रहा है. लेकिन अब हाल ही में रिसर्च में यह सामने आया है कि तफ्तान के शिखर की जमीन धीरे-धीरे ऊपर उठ रही है. साथ ही आसपास के इलाके में सल्फर जैसी तेज़ गंध महसूस की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता की स्थिति बनी हुई है.

शिखर पर जमीन उठी

वैज्ञानिकों के अनुसार, 2023 से 2024 के बीच तफ्तान के शिखर पर लगभग 9 सेंटीमीटर (लगभग 3.5 फीट) तक जमीन उठ गई है. यह उठाव धीरे-धीरे हुआ और अब तक स्थिर है. विशेषज्ञों का मानना है कि जमीन के इस ऊपर उठने का कारण नीचे जमा गैस और गर्म पानी (हाइड्रोथर्मल सिस्टम) का दबाव हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि शिखर में हल्का मैग्मा मूवमेंट भी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकता है.

सैटेलाइट और तकनीकी निगरानी

इस ज्वालामुखी की गतिविधि को ट्रैक करने के लिए वैज्ञानिकों ने इंटरफेरोमेट्रिक सिंथेटिक अपर्चर रडार (InSAR) तकनीक का इस्तेमाल किया. इस तकनीक के जरिए जमीन में हो रही छोटी-छोटी हलचलों को भी बहुत सटीकता से मापा जा सकता है. डेटा को और साफ करने के लिए नई कॉमन मोड फिल्टरिंग विधि अपनाई गई, जिससे वायुमंडलीय शोर हट गया. परिणामस्वरूप यह पता चला कि दबाव का मुख्य स्रोत शिखर से लगभग 490 से 630 मीटर की गहराई में है.

सल्फर डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि तफ्तान ज्वालामुखी से साल 2023 में प्रतिदिन लगभग 20 टन सल्फर डाइऑक्साइड गैस निकल रही थी. इस समय स्थानीय लोगों ने तेज़ सल्फर की बदबू और गैस के निकलने की शिकायतें दर्ज कराई थीं. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह गैस और गर्म पानी की मौजूदगी ही शिखर को “फुलने” जैसा दिखा रही है और इसे सतर्कता के साथ ट्रैक करना जरूरी है.

अन्य संभावनाओं का खंडन

इस घटनाक्रम के बाद कई तरह के अनुमान लगाए गए, लेकिन वैज्ञानिकों ने साफ किया कि भू-कंप या भारी बारिश को इस हलचल का कारण नहीं माना जा सकता. उस समय न तो कोई बड़ा भूकंप आया था और न ही तेज़ बारिश हुई थी. इसलिए मुख्य कारण ज्वालामुखी के भीतर जमा दबाव और गैस ही माना जा रहा है.

तफ्तान ज्वालामुखी की भौगोलिक और वैज्ञानिक जानकारी

तफ्तान ईरान का एक स्तरीय (स्ट्रेटो) ज्वालामुखी है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 3,940 मीटर है. यह ज्वालामुखी मकरान सबडक्शन जोन में आता है, जहां अरेबियन प्लेट धीरे-धीरे यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसक रही है. शिखर पर मौजूद फ्यूमरोल लगातार सक्रिय रहते हैं, जो अंदर की तापीय गतिविधि और दबाव का संकेत देते हैं. वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह प्राकृतिक गतिविधि तफ्तान की भू-आकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन सतर्कता जरूरी है.

निगरानी और सतर्कता की जरूरत

मुख्य वैज्ञानिक पाब्लो गोंजालेज ने बताया कि यह चेतावनी घबराहट के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाने के लिए है. वर्तमान में तफ्तान इलाके में कोई ग्राउंड बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे GPS या सीस्मोग्राफ स्थापित नहीं हैं. इस वजह से सैटेलाइट डेटा ही वैज्ञानिकों के लिए मुख्य स्रोत है.

विशेषज्ञों ने चेताया है कि यदि दबाव लगातार बढ़ता रहा, तो इससे छोटे विस्फोट, गैस का अचानक रिसाव या जहरीली गैस के निकलने की संभावना बढ़ सकती है. उन्होंने सिफारिश की है कि इस पूरे इलाके में निगरानी नेटवर्क बनाया जाए, ताकि संभावित खतरे का नक्शा तैयार किया जा सके, गैस मॉनिटरिंग की जा सके और आपातकालीन योजना बनाई जा सके.

भविष्य की तैयारी

वैज्ञानिक यह भी बता रहे हैं कि तफ्तान पर ध्यान बनाए रखना जरूरी है क्योंकि ज्वालामुखी का शिखर लगातार बदलते दबाव और गैस की गतिविधियों के संकेत देता है. यदि समय रहते उचित निगरानी और तैयारी नहीं की गई, तो भविष्य में अप्रत्याशित घटनाओं का खतरा हो सकता है. इसलिए स्थानीय प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय को सतर्क और सक्रिय रहना होगा.

इसे भी पढ़ें-दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में राह चलते लोगाें पर गोलियों की बछौरा, 10 की मौत, कई गंभीर

Viral Video | फुफकारता रहा सांप, बच्चे पकड़ते रहे, चौंकाने वाला वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

फुफकारता रहा सांप, बच्चे पकड़ते रहे, चौंकाने वाला वीडियो वायरल
फुफकारता रहा सांप, बच्चे पकड़ते रहे, चौंकाने वाला वीडियो वायरल.

Viral Video: आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं. ज्यादातर लोग उसे पास से देखने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाते, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है. इसमें कुछ छोटे बच्चे बिना किसी डर के एक बड़े और खतरनाक सांप के साथ खेलते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे सांप को किसी खिलौने की तरह हाथों में उठाकर घूम रहे हैं. सांप की फुफकार और हरकतों का उन पर कोई असर नहीं दिखता. न उनके चेहरे पर डर है और न ही सतर्कता, बल्कि वे मस्ती में सांप को पकड़ते और छोड़ते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में 11 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो

यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights नाम के अकाउंट से साझा किया गया है. वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है. फुटेज में एक बच्चा सांप की पूंछ पकड़कर खड़ा दिखाई देता है. तभी दूसरा बच्चा दौड़ते हुए आता है और सांप को पकड़ने की कोशिश करता है. हालांकि सांप के अचानक हिलने पर वह उसे छोड़ देता है.

सांप ने की बचने की कोशिश

वीडियो में आगे दिखता है कि पकड़े जाने के बाद सांप वहां से निकलने की कोशिश करता है, लेकिन बच्चा बार-बार उसे फिर से पकड़ लेता है. एक पल के लिए सांप फन फैलाता भी नजर आता है, लेकिन बच्चे पर इसका कोई असर नहीं पड़ता. वह पूरी तरह निडर होकर सांप के साथ खेलता रहता है. आखिर में बच्चा सांप को पकड़कर हवा में उठाता दिखाई देता है. वीडियो में यह भी साफ दिखता है कि सांप का आकार बच्चे से कहीं ज्यादा बड़ा है, फिर भी बच्चे जरा भी घबराते नहीं दिखते.

इसे भी पढ़ें-पेड़ पर सांप और बड़ी छिपकली की खतरनाक भिड़ंत, 27 सेकंड की लड़ाई ने मचाई सनसनी

इसे भी पढ़ें-जीभ दिखाना पड़ा भारी, सांप ने अचानक दबोची जीभ—वीडियो देख सहमे लोग