17.1 C
Delhi
18 February 2026, Wednesday
Home Blog Page 66

Apple iPhone 16 Pro पर Flipkart की बड़ी डील, कीमत में जबरदस्त गिरावट

Apple iPhone 16 Pro
Apple iPhone 16 Pro

Flipkart की सीजन एंड सेल में Apple iPhone 16 Pro को लेकर जबरदस्त ऑफर सामने आया है. बैंक और एक्सचेंज लाभ जोड़ने के बाद यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में उपलब्ध हो रहा है, जिससे टेक यूज़र्स में खासा उत्साह है.

कीमत पर बड़ा फायदा

iPhone 16 Pro (128GB) की लिस्टेड कीमत ₹1,09,900 है. Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 की इंस्टेंट छूट मिल रही है. इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर ₹68,000 से ज्यादा का लाभ संभव है. दोनों ऑफर्स को मिलाने पर फोन की प्रभावी कीमत 70 हजार रुपये से भी नीचे पहुंच सकती है.

क्यों खास है यह ऑफर

कभी छह अंकों की कीमत में बिकने वाला iPhone 16 Pro अब भारी कटौती के साथ उपलब्ध है. जो यूज़र्स लंबे समय से प्रीमियम iPhone लेने की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह डील बजट में फ्लैगशिप फोन खरीदने का बेहतरीन मौका बन सकती है.

परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं

फोन में A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और 120Hz ProMotion सपोर्ट के साथ स्मूद और पावरफुल एक्सपीरियंस देता है. लंबे समय तक iOS अपडेट मिलने की वजह से इसकी वैल्यू और बढ़ जाती है.

कैमरा और वीडियो की ताकत

iPhone 16 Pro में 48MP का मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस दिया गया है. 25x डिजिटल जूम और 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग इसे फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग के शौकीनों के लिए मजबूत विकल्प बनाते हैं.

खरीदने का सही वक्त

अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो Flipkart की यह सेल iPhone 16 Pro खरीदने का सही मौका साबित हो सकती है. बड़ी बचत के साथ यह ऑफर इस समय की सबसे आकर्षक डील मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-स्टोरेज की टेंशन खत्म! ₹349 में पूरा 2TB क्लाउड और ढेरों प्रीमियम फायदे — क्लेम के लिए करना होगा ये काम

इसे भी पढ़ें-एक्टिव सिम के बिना अब नहीं चलेगा WhatsApp–Telegram, 90 दिनों में लागू होंगे नए नियम

Viral Video | जीभ दिखाना पड़ा भारी, सांप ने अचानक दबोची जीभ—वीडियो देख सहमे लोग

सांप ने अचानक दबोची जीभ
सांप ने अचानक दबोची जीभ.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक शख्स झील के किनारे खड़े होकर बेहद जोखिम भरी हरकत करता नजर आता है. वीडियो में वह अपने हाथों में काले रंग का सांप पकड़े दिखाई देता है और जानबूझकर उसके सामने बार-बार जीभ बाहर निकालता है.

कुछ पलों तक सांप उसकी इस हरकत को देखता रहता है, लेकिन अचानक वह व्यक्ति की जीभ पर झपट्टा मार देता है. सांप इतनी मजबूती से जीभ को पकड़ लेता है कि शख्स कई बार कोशिश करने के बावजूद खुद को छुड़ा नहीं पाता.

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स ने इस तरह सांप को उकसाने को खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है, वहीं कुछ लोगों ने व्यक्ति की जान को लेकर गंभीर चिंता जताई है.

इसे भी पढ़ें-रेत में गायब होने वाले सांप का चौंकाने वाला वीडियो, शिकार पर अचानक धावा बोलने में माहिर

इसे भी पढ़ें-सांप और मॉनिटर लिजर्ड की खतरनाक भिड़ंत, अंत ने सहमा दिया इंटरनेट

इसे भी पढ़ें-चलती कार के बोनट पर चूहा चढ़ा, डर से चीख पड़ीं दो महिलाएं

इसे भी पढ़ें-जंगल में आमने-सामने आए अजगर और मगरमच्छ, छिड़ी रोमांचक जंग — जानें किसने मारी बाजी

इसे भी पढ़ें-मगरमच्छ के जबड़े से हिरण को बचाने आया हाथी, जंगल में दिखा अनोखा नजारा

Bihar News : सोन नदी से कैमूर की पहाड़ी तक पहुंचेगा पीने का पानी, 200 करोड़ की योजना से बदलेगा जनजीवन

सोन नदी से कैमूर की पहाड़ी तक पहुंचेगा पीने का पानी
सोन नदी से कैमूर की पहाड़ी तक पहुंचेगा पीने का पानी.

Bihar News: कैमूर पहाड़ी के दुर्गम इलाकों में बसे रोहतासगढ़ पंचायत के गांवों को जल्द ही सोन नदी का पानी मिलने की उम्मीद जगी है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से पहाड़ी तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है. हाल के दिनों में कुशडिहरा गांव के पास सोन नदी तट पर स्थल निरीक्षण किया गया, जहां से पानी को पहाड़ी तक ले जाने की संभावनाएं तलाशी गईं.

पीएचइडी के सहायक अभियंता कुमार उमेश सिंह ने निरीक्षण के दौरान बताया कि सोन नदी की तराई में पांच अलग-अलग कुओं का निर्माण प्रस्तावित है. इन कुओं में मोटर लगाकर पानी को ऊपर पहाड़ी क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा. योजना के तहत नदी से पानी उठाकर ऊंचाई तक सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी.

चौरासन मंदिर के पास जल संग्रह की व्यवस्था

योजना के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में चौरासन मंदिर के समीप एक बड़ी पानी टंकी बनाई जाएगी. इसी टंकी से आसपास के गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी. सोन नदी से पहाड़ी तक करीब सात किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी है. पूरी योजना पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में जुटा है, जिसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

योजना के मुख्य बिंदु

  1. सोन नदी की तराई में पांच कुओं का निर्माण
  2. प्रत्येक कुएं में मोटर लगाने की व्यवस्था
  3. पानी को अपलिफ्ट कर पहाड़ी तक पहुंचाया जाएगा
  4. सात किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी
  5. चौरासन मंदिर के पास टंकी का निर्माण
  6. डीपीआर के बाद शुरू होगा कार्य
  7. जल संकट से मिलेगी स्थायी राहत

कैमूर पहाड़ी के वनवासी क्षेत्रों में गर्मी के दिनों में पानी की भारी किल्लत रहती है. हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोगों को पशुओं के साथ पहाड़ी छोड़ नीचे उतरना पड़ता है. बरसात आने पर ही वे अपने गांव लौट पाते हैं. इस योजना के पूरा होने पर सालभर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा और पलायन की मजबूरी खत्म हो जाएगी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इससे वनवासी समाज का जीवन स्तर बेहतर होगा.

तीन सदस्यीय टीम कर रही है निरीक्षण

रोहतास प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुशंसा पर अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी ने इस योजना की रूपरेखा तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है. इसमें पीएचइडी अभियंता कुमार उमेश सिंह, रोहतास के कनीय अभियंता अबू बकर और नौहट्टा के कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार शामिल हैं. टीम ने सोन नदी किनारे आजादी से पूर्व बने पुराने कुओं का भी मुआयना किया है. उपयोगी पाए जाने पर उन्हें योजना से जोड़ा जाएगा.

इन गांवों को होगा सीधा लाभ

योजना के धरातल पर उतरने के बाद रोहतास पंचायत के बभन तालाब, नागा टोली, बड़का बुधवा, चाकडीह, कछुअर, धंसा, छोटका बुधवा, बलुआही, रेडिया, कपरफुटी, लुक्का, पहरू, नकटी, भवनवा, करपा समेत आसपास के गांवों की करीब 10 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा.

स्थानीय लोगों की उम्मीदें

रोहतासगढ़ पंचायत के सरपंच पटेल साह का कहना है कि यह योजना क्षेत्र के लिए नई उम्मीद लेकर आई है. वहीं पूर्व मुखिया मोती उरांव ने बताया कि पहाड़ी इलाकों की सबसे बड़ी समस्या पानी की है. अगर यह योजना सफल होती है तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें-बिहार में ड्यूटी से फरार डॉक्टरों की अब खैर नहीं, स्वास्थ्य मंत्री सख्त, कार्रवाई शुरू

इसे भी पढ़ें-कटिहार में डीएम निरीक्षण के दौरान युवक ने पैर पकड़कर लगाई इंसाफ की गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ा न्याय का भरोसा; हजारों मुकदमों के त्वरित निष्पादन की पहल

IND U19 vs PAK U19 : भारत ने मुकाबला अपने नाम किया, पाकिस्तान को 90 रन से रौंदा

IND vs PAK
IND vs PAK मैच.

IND U19 vs PAK U19 Live Score: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पाकिस्तान को 90 रनों से शिकस्त दी और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की. इससे पहले अपने शुरुआती मुकाबले में भारत ने यूएई को 234 रन के बड़े अंतर से हराया था.

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पाक टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारतीय बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक खेल दिखाते हुए निर्धारित ओवरों में 240 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने तीन-तीन विकेट झटककर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. पूरी पाक टीम 42वें ओवर में 150 रन पर सिमट गई.

इस जीत में कनिष्क चौहान का प्रदर्शन खास रहा. उन्होंने बल्लेबाजी में 85 रनों की अहम पारी खेलने के साथ गेंद से भी योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल.

पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा.

Raj Kapoor Birthday: ‘मेरा नाम जोकर’ का नुकसान और ‘बॉबी’ की सफलता; राज कपूर की कहानी

Raj Kapoor Birthday : राज कपूर की कहानी.
Raj Kapoor Birthday : राज कपूर की कहानी.

Raj Kapoor Birthday : आज बॉलीवुड के शहंशाह राज कपूर का 101वां जन्मदिन है. उन्हें केवल एक बेहतरीन अभिनेता नहीं बल्कि दूरदर्शी डायरेक्टर और निर्माता के रूप में भी जाना जाता है. कपूर खानदान ने हिंदी सिनेमा को कई बड़े सितारे दिए, लेकिन लोकप्रियता और प्रभाव के मामले में राज कपूर का मुकाम सबसे ऊंचा माना जाता है. 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में जन्मे राज कपूर का जीवन और फिल्मी सफर कई संघर्षों और उपलब्धियों से भरा रहा.

शुरुआती संघर्ष और आर्थिक तंगी

राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर फिल्मी दुनिया में पहले से ही जाना-पहचाना नाम थे. ऐसे में राज कपूर का झुकाव बचपन से ही फिल्मों की ओर था. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी और जल्दी ही अभिनेता और निर्देशक दोनों के रूप में अपनी पहचान बनाई. हालांकि, शुरुआती दौर आसान नहीं था. पैसों की कमी ने उन्हें कई बार मुश्किल में डाल दिया.

नौकर से उधार लेकर बनाई पहली फिल्म

महज 24 साल की उम्र में राज कपूर ने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘आरके फिल्म्स’ स्थापित किया और पहली फिल्म ‘आग’ बनाई, जो 1948 में रिलीज़ हुई. उस वक्त हालात इतने कठिन थे कि फिल्म बनाने के लिए उन्हें अपनी कार तक गिरवी रखनी पड़ी. शूटिंग के दौरान यूनिट के लिए चाय-नाश्ते तक के पैसे नहीं होते थे. मजबूरी में उन्हें अपने ही नौकर से पैसे उधार लेने पड़े. उस समय राज कपूर ने अपने सपनों को जिंदा रखने के लिए हर चुनौती का सामना किया.

‘मेरा नाम जोकर’ और बड़ा नुकसान

राज कपूर ने कई यादगार फिल्में दीं और सिनेमा को नई दिशा दी. लेकिन उनके करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब सुपरहिट फिल्मों के बाद भी आर्थिक तंगी ने उन्हें घेर लिया. साल 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में उन्होंने दिल खोलकर निवेश किया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. इस एक फिल्म ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ कर रख दिया और उस दौर में राज कपूर लगभग कंगाल हो गए.

‘बॉबी’ से आया वापसी

राज कपूर ने हार नहीं मानी. अपने बेटे ऋषि कपूर को लेकर साल 1973 में उन्होंने फिल्म ‘बॉबी’ बनाई. यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई और एक बार फिर राज कपूर की किस्मत चमक उठी. ‘बॉबी’ ने न केवल उन्हें आर्थिक संकट से बाहर निकाला, बल्कि बॉलीवुड को एक नई सुपरस्टार जोड़ी भी दी.

राज कपूर की विरासत

राज कपूर का जीवन संघर्ष और सफलता का प्रतीक है. उन्होंने न केवल फिल्मों में नई दिशा दी, बल्कि भारतीय सिनेमा को कई यादगार कलाकारों से नवाजा. उनका योगदान सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं था, बल्कि निर्देशन, निर्माण और नई कहानियों के जरिए उन्होंने हिंदी सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाई. आज भी उनके नाम का प्रभाव और उनकी फिल्मों की लोकप्रियता अनंत है.

राज कपूर की जिंदगी यह साबित करती है कि कठिनाइयों के बावजूद जुनून, मेहनत और दूरदर्शिता इंसान को ऊंचाई तक पहुंचा सकती है. उनका जीवन और फिल्मी सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की धूम, आठवें दिन की कमाई से ‘वॉर 2’ का रिकॉर्ड ध्वस्त

इसे भी पढ़ें-रणवीर सिंह की फिल्म ने आमिर खान का पार किया रिकॉर्ड, अब किनकी बारी?

इसे भी पढ़ें-बिग बॉस फिनाले से पहले हड़कंप — धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी

Income Tax Alert: फर्जी राजनीतिक दान के दावों पर आयकर विभाग की नजर

फर्जी राजनीतिक दान के दावों पर आयकर विभाग की नजर
फर्जी राजनीतिक दान के दावों पर आयकर विभाग की नजर.

Income Tax Alert: फर्जी राजनीतिक दान और गलत कर कटौती का दावा करने वाले करदाताओं के खिलाफ आयकर विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है. गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और कुछ संस्थाओं के नाम पर दिखाए गए संदिग्ध दान मामलों को लेकर विभाग ने करदाताओं को सीधे सतर्क करना शुरू कर दिया है.

वित्त मंत्रालय के अनुसार, ऐसे करदाताओं को एसएमएस और ईमेल के जरिए अलर्ट भेजे जा रहे हैं. इसमें उनसे कहा जा रहा है कि यदि आयकर रिटर्न में गलत दावे किए गए हैं, तो समय रहते उन्हें ठीक कर लिया जाए.

डेटा एनालिटिक्स से सामने आए मामले

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार एडवांस डेटा एनालिटिक्स और पैटर्न आधारित जांच के जरिए बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों या कुछ संस्थाओं को दान दिखाकर कर देनदारी कम की गई. कई मामलों में गलत कटौती के आधार पर फर्जी रिफंड का दावा भी किया गया है.

सुधार का दिया जा रहा अवसर

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह पहल दंडात्मक कार्रवाई से पहले सुधार का मौका देने के उद्देश्य से की गई है. इसके तहत करदाताओं को अपने आयकर रिटर्न को अपडेट करने और गलत दावों को स्वेच्छा से वापस लेने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि उन्हें लंबी जांच और नोटिस प्रक्रिया से बचाया जा सके.

12 दिसंबर 2025 से अलर्ट अभियान

मंत्रालय के मुताबिक, 12 दिसंबर 2025 से ऐसे करदाताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर सूचनाएं भेजी जा रही हैं. इन संदेशों में संभावित गलत दावों की जानकारी देते हुए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी जा रही है.

आगे क्या हो सकता है

यदि करदाता तय समय में अपने रिटर्न अपडेट नहीं करते और गलत दावों को वापस नहीं लेते हैं, तो आयकर विभाग औपचारिक जांच, नोटिस और पेनल्टी की कार्रवाई शुरू कर सकता है. कर विशेषज्ञों का मानना है कि इस अभियान से टैक्स अनुपालन बढ़ेगा और फर्जी दान के जरिए कर चोरी पर रोक लगेगी.

आयकर विभाग ने साफ कहा है कि जिन करदाताओं ने राजनीतिक या चैरिटेबल दान के नाम पर गलत कटौती का दावा किया है, उन्हें अब सतर्क हो जाना चाहिए और समय रहते अपनी गलती सुधार लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें-बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो आपकी मौज, बदलने जा रहे हैं कई नियम

इसे भी पढ़ें-घर–गाड़ी के लोन होंगे किफायती: रेपो रेट कम, EMI होगी सस्ती! 

Disclaimer: हेलोसिटीज24 शेयर बाजार में किसी भी निवेश, खरीद या बिक्री के लिए कोई व्यक्तिगत सलाह नहीं देता. हमारी साइट पर शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी और विश्लेषण केवल मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित किए जाते हैं. निवेश या ट्रेडिंग के किसी भी निर्णय से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

Muzaffarpur News : राधा सिन्हा स्मृति बॉल बैडमिंटन में किलकारी पटना विजेता

Muzaffarpur News
मुजफ्फरपुर में होटल उद्घाटन के दौरान रंगदारी का प्रयास.

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में जिला बॉल बैडमिंटन संघ और किलकारी द्वारा आयोजित राधा सिन्हा स्मृति एकदिवसीय जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब किलकारी पटना ने अपने नाम किया.

शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में किलकारी पटना ने पूर्वी चम्पारण को सीधे सेटों में 35-16 और 35-18 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. इससे पहले खेले गए अहम लीग मुकाबलों में पूर्वी चम्पारण ने मुजफ्फरपुर को 35-11, 35-8 से हराया, जबकि किलकारी पटना ने मुजफ्फरपुर को 35-18, 35-22 से पराजित किया.

मुस्कान कुमारी बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए किलकारी पटना की मुस्कान कुमारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया. फाइनल मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए.

अतिथियों ने किया पुरस्कार वितरण

पुरस्कार वितरण समारोह में चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष डॉ. पल्लवी सिन्हा, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और किलकारी की केंद्र प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पूनम कुमारी मौजूद रहीं. अतिथियों का स्वागत जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव राजीव कुमार सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संघ अध्यक्ष के.के. सिन्हा ने किया. मंच संचालन संदीप कुमार ने किया.

मौके पर राजेश कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, चंदेश्वर प्रसाद, आकाश वर्मा, सुषमा सिन्हा, पौष्टिक आहार के महानिदेशक सौरभ वर्मा, विकास कुमार, अंकित कुमार, वीरेश कुमार, तकनीकी पदाधिकारी दीपक सिंह कश्यप, प्रशिक्षक राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-सदर अस्पताल में टीकाकरण प्रशिक्षण सम्पन्न, 79 ANM हुईं प्रशिक्षित

Muzaffarpur News : सदर अस्पताल में टीकाकरण प्रशिक्षण सम्पन्न, 79 ANM हुईं प्रशिक्षित

Muzaffarpur News
मुजफ्फरपुर में होटल उद्घाटन के दौरान रंगदारी का प्रयास.

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित टीकाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन जिले की 79 सहायक नर्स दाइयों (एएनएम) को नियमित एवं विशेष टीकाकरण से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया.

प्रशिक्षण सत्र शिश कुमार, संतोष कुमार पांडे और अजय कुमार द्वारा संचालित किया गया. इस दौरान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एस. के. पांडे, मनीष कुमार, लवली कुमारी, मनोज कुमार समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

खसरा टीकाकरण अभियान पर फोकस

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एस. के. पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त एएनएम अब अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों को आवश्यक सभी टीके देंगी. उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को अब तक खसरा प्रथम या द्वितीय खुराक नहीं मिल पाई है, उन्हें विशेष अभियान के तहत टीकाकृत किया जाएगा.

सूची तैयार कर माइक्रोप्लान बनाने के निर्देश

प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की ड्यू लिस्ट के अनुसार पहले लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए. इन सूचियों को कार्यालय में जमा कराने के बाद क्षेत्रवार माइक्रोप्लान बनाया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा खसरा प्रथम या द्वितीय टीकाकरण से वंचित न रहे.

प्रशिक्षण सत्र में टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों और कार्यस्थल प्रबंधन की जानकारी दी गई. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बच्चों का सुरक्षित और प्रभावी टीकाकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि जिले में पूर्ण प्रतिरक्षण लक्ष्य हासिल किया जा सके.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर में हवा गंभीर स्तर पर, GRAP का चौथा चरण लागू

Bihar Political News: लाभुकों से एक रुपये की भी मांग पर होगी जेल; धमदाहा में मंत्री का सख्त रूख

धमदाहा में मंत्री का सख्त रूख
धमदाहा में मंत्री का सख्त रूख.

Bihar Political News: बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि योजनाओं के लाभार्थियों से पैसे मांगने वाले कर्मियों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. यदि किसी ने एक रुपये की भी मांग की, तो उसके खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा.

शनिवार को धमदाहा अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों और आवेदनों के साथ पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ लाभार्थियों ने योजना के काम के बदले पैसे मांगे जाने की शिकायत की.

शिकायत मिलते ही कर्मी तलब

शिकायत सामने आते ही मंत्री लेशी सिंह ने आरोपित कर्मचारी को मौके पर तलब किया और कड़ी फटकार लगाई. अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की सेवा के लिए सरकार वेतन देती है, न कि उनसे पैसे वसूलने के लिए. मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि अब यह सब नहीं चलेगा और दोबारा शिकायत मिलने पर सीधे जेल भेजा जाएगा.

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि काम में लापरवाही और जनता की शिकायतों पर अब तत्काल कार्रवाई होगी. किसी भी स्तर पर कोताही बरतने वालों को संरक्षण नहीं मिलेगा. उन्होंने मौके पर मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा करने का निर्देश दिया.

815 आवेदन प्राप्त

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 815 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें सबसे अधिक 305 आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े रहे. बिजली आपूर्ति विभाग में 214, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 112 आवेदन आए, जबकि अन्य विभागों से संबंधित 184 आवेदन प्राप्त हुए.

अनवरत चलेगा कार्यक्रम

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम लगातार चलाया जाएगा. जनता के कार्यों की अनदेखी करने और मनमानी रवैया अपनाने वाले कर्मियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि सभी आवेदनों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर में हवा गंभीर स्तर पर, GRAP का चौथा चरण लागू

Delhi Air Pollution : दिल्ली-एनसीआर में हवा गंभीर स्तर पर, GRAP का चौथा चरण लागू

AQI 'गंभीर', हवा सेहत पर भारी
AQI 'गंभीर', हवा सेहत पर भारी.

Delhi Air Pollution : दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण ने खतरनाक रूप ले लिया है. हवा की गुणवत्ता के मौजूदा हालात और इसके और बिगड़ने की आशंका को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की सब-कमेटी ने पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण के तहत सभी सख्त प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला लिया है.

कई इलाकों में AQI बेहद खराब

राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है. आनंद विहार में AQI 488 दर्ज किया गया. बवाना में यह 496, चांदनी चौक में 479, बुराड़ी में 457 और ओखला फेज-2 में 445 रहा. अशोक विहार में AQI 434 रिकॉर्ड किया गया, जबकि आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में यह 394 दर्ज किया गया.

AQI 450 से ऊपर होने पर लागू होता है चौथा चरण

GRAP के प्रावधानों के अनुसार वायु गुणवत्ता को चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है. AQI 201 से 300 के बीच रहने पर पहला चरण, 301 से 400 के बीच दूसरा चरण, 401 से 450 के बीच तीसरा चरण और AQI के 450 से अधिक होने पर चौथे चरण के तहत कड़े प्रतिबंध लागू किए जाते हैं. मौजूदा स्थिति में AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचने के कारण स्टेज-IV के सभी नियम पूरे एनसीआर में लागू कर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-दक्षिण दिल्ली को मिलेगी नई मेट्रो की सौगात, ‘गोल्डन लाइन’ का काम शुरू, रूट तय

इसे भी पढ़ें-दिल्ली के कालकाजी में दर्दनाक घटना, मां ने दो बेटों संग दी जान, सामने आया चौंकाने वाला कारण

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस पर सरकार की सख्ती, नया रेगुलेशन कानून लागू

इसे भी पढ़ें-अमला योग का शुभ प्रभाव, मेष–मिथुन–कन्या सहित कई राशियों पर भाग्य मेहरबान