16.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
Home Blog Page 70

Muzaffarpur News : गयाजी के ड्रग माफिया छठू भारती की हिस्ट्री मांगी, जल्द होगी वारंट की कार्रवाई

Muzaffarpur News
मुजफ्फरपुर में होटल उद्घाटन के दौरान रंगदारी का प्रयास.

Muzaffarpur News : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सात माह पहले टेक्निकल चौक से बरामद एक करोड़ की ब्राउन शुगर मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले की जांचकर्ता दारोगा आरती कुमारी ने गया जिले के कोठी थाना को पत्र लिखकर वहां के सोवरी पास्ट निवासी ड्रग माफिया छठू भारती की पूरी आपराधिक जानकारी मांगी है.

जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद की गई खेप छठू भारती के पास पहुंचाई जानी थी. इसी आधार पर पुलिस उसके नाम-पते और पुराने मामलों का सत्यापन कर रही है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर छठू भारती के विरुद्ध इश्तेहार और कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी.

इधर, पुलिस ने इसी मामले में जेल भेजे गए आरोपी संतोष कुमार गुप्ता, जो छठू भारती का ग्रामीण है, उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी मांगी है.

उल्लेखनीय है कि 13 मई की रात काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने टेक्निकल चौक और स्टेशन रोड में छापेमारी कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा था. कार्रवाई तत्कालीन नगर डीएसपी वन सीमा देवी के नेतृत्व में की गई थी. गिरफ्तार तस्करों में पूर्वी चंपारण के जयप्रकाश कुमार, मधुबन निवासी मुकेश कुमार, बक्सर के अंकित कुमार और गया के संतोष कुमार गुप्ता शामिल थे.

तस्करों के पास से एक किलो ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, स्विफ्ट डिजायर कार, डिजिटल तराजू, दो मोबाइल और तीन लाख रुपये बरामद किए गए थे. पूछताछ में आरोपितों ने बताया था कि खेप मणिपुर से ट्रेन द्वारा लाई गई थी और गया से छठू भारती उसे लेने वाला था, लेकिन छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें-पांच राशियों पर भाग्य मेहरबान, कई को मिलेगा धन लाभ; कुछ राशि के लिए दिन चुनौतियों से भरा

Kolkata News : विद्यासागर सेतु पर 14 दिसंबर को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा ट्रैफिक

Kolkata
मालदा में SIR कार्य के दौरान झड़प

Kolkata News : कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि 14 दिसंबर को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यासागर सेतु (सेकेंड हुगली ब्रिज) पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. यह बंदिश पुल पर रिपेयर और मेंटेनेंस के काम के लिए लागू की जा रही है.

वीकेंड का समय चुना गया

पुल से प्रतिदिन कम से कम एक लाख वाहन गुजरते हैं. सूत्रों के अनुसार, पिछले अगस्त से हर वीकेंड पर पुल पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है. सप्ताह के बीच यानी सोमवार से शुक्रवार तक ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है. इस कारण वीकेंड का समय चुना गया, ताकि मेंटेनेंस कार्य में कम रुकावट आए.

पुलिस की तैयारियां और वैकल्पिक मार्ग

कोलकाता और हावड़ा पुलिस ने पुल के आसपास वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों को मोड़ने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं. वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय और वैकल्पिक मार्ग के अनुसार बनाएं.

इसे भी पढ़ें-जादवपुर यूनिवर्सिटी ने शुरू किया जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स

इसे भी पढ़ें-बीएलओ भुगतान के लिए राज्य ने जारी की पहली किस्त, 61 करोड़ रुपये आवंटित

Kolkata News : जादवपुर यूनिवर्सिटी ने शुरू किया जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स

Kolkata
मालदा में SIR कार्य के दौरान झड़प

Kolkata News : जादवपुर यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज, लॉ एंड मैनेजमेंट (एफआइएसएलएम) के तहत जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) पर एक नया प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है. यह पहल एडवांस्ड सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के जरिए इंडस्ट्रियल वेस्टवॉटर मैनेजमेंट की चुनौतियों को हल करने के उद्देश्य से तैयार की गई है.

कोर्स का उद्देश्य और लाभ

इस कोर्स का मकसद इंजीनियरों, साइंस पोस्ट ग्रेजुएट्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स में तकनीकी क्षमता विकसित करना है, ताकि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जल प्रबंधन के उपायों को बढ़ावा दिया जा सके. कोर्स का विकास ग्लोबल जादवपुर यूनिवर्सिटी एलुमनाई फाउंडेशन (GJUAF), कैलिफोर्निया, यूएसए की पहल पर किया गया. जीजेयूएएफ के अध्यक्ष डॉ. रंजीत चक्रवर्ती ने बताया कि यह कोर्स जल संसाधन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, पर्यावरण अध्ययन और सिविल इंजीनियरिंग विभागों के सहयोग से एफआइएसएलएम के तहत डिजाइन किया गया.

वित्तपोषण और छात्र लाभ

GJUAF कार्यक्रम को तीन साल के लिए प्रायोजित कर रहा है, जिसमें दो और वर्षों के लिए समर्थन बढ़ाने की संभावना है. तीन साल की लागत 60,000 अमेरिकी डॉलर है. केमिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र देबाशीष मुखोपाध्याय (कैलिफोर्निया, यूएसए) ने 54,000 अमेरिकी डॉलर का उदार दान इस पहल को वित्तपोषित करने के लिए दिया.

छात्रों को कोर्स के दौरान 8,000 रुपये मासिक इंटर्नशिप स्टाइपेंड मिलेगा और इंडस्ट्री विज़िट के दौरान 2,000 रुपये अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे.

कोर्स की डिजाइन और रोजगार के अवसर

जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस-चांसलर डॉ. अमिताव दत्ता ने बताया कि यह कोर्स यूजीसी की नई गाइडलाइन के अनुसार “अप्रेंटिस एम्बेडेड एजुकेशनल प्रोग्राम” के रूप में तैयार किया गया है. इससे छात्रों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और इंडस्ट्री में उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-बीएलओ भुगतान के लिए राज्य ने जारी की पहली किस्त, 61 करोड़ रुपये आवंटित

Bhagalpur : टीएनबी कॉलेज बनी इंटर कॉलेज महिला खो-खो की चैंपियन, एसएम को हराया फाइनल में

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur : गुरुवार को एसएम कॉलेज के मैदान में आयोजित इंटर कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता में टीएनबी कॉलेज की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एसएम कॉलेज को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. प्रतियोगिता में मारवाड़ी, एमएएम, एसएम और पीबीएस कॉलेज की टीमों ने भी भाग लिया. मैच नॉकआउट प्रारूप में खेले गए.

फाइनल और पदक वितरण

फाइनल में टीएनबी कॉलेज ने एसएम कॉलेज को एक पारी और तीन प्वॉइंट से पराजित किया. तीसरे स्थान पर पीबीएस और मारवाड़ी कॉलेज की टीमों ने संयुक्त रूप से कब्जा किया.
प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह और खेल विभाग के सचिव डॉ. संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो निशा झा, संचालन डॉ. आशा तिवारी ओझा और डॉ. श्वेता सिंह कोमल ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ. अनुराधा प्रसाद ने किया.

मौके पर शिक्षिका और छात्राओं के साथ डाॅ. नाहिद इरफान, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. पृथा वसु, डॉ. चैतन्या, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. सुप्रिया, चांदनी, पीटीआई एसके सुधांशु समेत अन्य मौजूद थे. मैच में जिला खो-खो संघ के संयुक्त सचिव मानस कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई.

अन्य शिक्षक प्रतियोगिता में नहीं दिखे

प्रतियोगिता के दौरान आयोजन समिति से जुड़े सदस्य ही मुख्य रूप से मौजूद थे. कॉलेज के अंदरखाने में बताया गया कि अन्य शिक्षक आमंत्रित नहीं किए गए और अधिकांश शिक्षक अपने नियमित कक्षाओं में रहे.
प्राचार्या प्रो निशा झा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर नोटिस पहले से चिपका दिया गया था, और क्लास सस्पेंड नहीं थी. आयोजन समिति के सदस्य और महिला शिक्षिकाओं ने ही पूरा कार्यक्रम संचालित किया और उनकी मौजूदगी अनिवार्य थी.

इसे भी पढ़ें-टीएमबीयू ने स्नातक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 15 दिसंबर से भरे जाएंगे फॉर्म

Bhagalpur : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, छात्र की मौत

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur : मुंगेर जिले के असरगंज मोड़ के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो पर जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर सूचना पाते ही परिजन पहुंचे और घायल छात्र को तुरंत असरगंज अस्पताल ले जाया गया.

इलाज के दौरान छात्र की मौत

असरगंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्र को भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान छात्र धीरज कुमार ने दम तोड़ दिया. मृतक आठवीं कक्षा का छात्र था और वह भागलपुर जिले के धंधी बेराली गांव का निवासी था.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना की जांच जारी है और ट्रक चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-टीएमबीयू ने स्नातक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 15 दिसंबर से भरे जाएंगे फॉर्म

Bhagalpur : टीएमबीयू ने स्नातक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 15 दिसंबर से भरे जाएंगे फॉर्म

टीएमबीयू ने स्नातक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी
टीएमबीयू ने स्नातक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी.

Bhagalpur : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने स्नातक स्तर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके अनुसार ओएमएसपी (स्नातक) सेमेस्टर पांच और इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज सेमेस्टर पांच की परीक्षाओं के फॉर्म 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क भरे जा सकेंगे. वहीं, 19 और 20 दिसंबर को फॉर्म फाइन के साथ भरे जाएंगे.

परीक्षा केंद्र और समय

सभी परीक्षाओं का केंद्र पीजी पर्शियन विभाग में होगा और विभागाध्यक्ष हेड केंद्र अधीक्षक के रूप में जिम्मेदार रहेंगे. परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दो बजे तक आयोजित की जाएंगी.

परीक्षाओं की तिथियां और विषय

ओएमएसपी स्नातक परीक्षा में तीन जनवरी को पब्लिक रिलेशनशिप मैनेजमेंट और पांच जनवरी को ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की परीक्षा होगी.
इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज में तीन जनवरी को एक्वाकल्चर न्यूट्रिशन, पांच जनवरी को फिशरीज इकोनॉमिक्स एंड एक्सटेंशन और सात जनवरी को मेथड्स इन फिशरीज साइंस स्टडीज की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

परीक्षाओं की तैयारी और जानकारी

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर फॉर्म भरें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के अनुसार उपस्थित रहें. फॉर्म भरते समय आवश्यक दस्तावेज और शुल्क का ध्यान रखें.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर नगर निगम में विभागीय जिम्मेदारियों का फेरबदल, राजेश पासवान को मिला अतिरिक्त प्रभार

Patna News: पटना में दबंगों पर कसा शिकंजा, DM–SP का कड़ा रुख; थानेदार को शोकॉज, कर्मचारी पर कार्रवाई की तलवार

DM–SP का कड़ा रुख
DM–SP का कड़ा रुख.

Patna News: राजधानी में गुरुवार का दिन प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज़ से बेहद कड़ा रहा. जिला मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और ग्रामीण इलाकों के लिए तैनात एसपी अपराजिता लोहान के सामने बड़ी संख्या में लोग ज़मीन, रसीद, अतिक्रमण और रंगदारी जैसी समस्याओं को लेकर पहुंचे.
अधिकारियों ने शिकायतें सुनते ही कई मामलों में तत्काल निर्देश दिए और यह साफ किया कि लापरवाही और दबंगई के मामलों में अब किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी.

जमीन की रसीद रोकने का आरोप, डीएम ने जांच बैठाई

जनता दरबार में सबसे पहले बिहटा के सुनील राम ने पेश होकर बताया कि कर्मचारी मनीष कुशवाहा उनकी जमीन की रसीद काटने में बाधा डाल रहे हैं. शिकायत के समर्थन में लिखित पत्र सौंपे जाने पर डीएम ने बिहटा सीओ को त्वरित जांच का आदेश दिया.

उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी ने जानबूझकर रसीद रोकी है तो उसके विरुद्ध विभागीय स्तर पर कठोर कार्रवाई होगी.

डीएम के समक्ष 65 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकतर जमीन के निबंधन, सीमांकन, अतिक्रमण और रास्ता बंद होने जैसे मामलों से जुड़ी थीं. गौरीचक के राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और प्लॉट नंबर 31 का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है. इस पर डीएम ने पुनपुन सीओ को मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

इसी तरह ध्रुव कुमार ने निबंधन रोकने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने फोन पर ही जिला अवर निबंधक को कार्रवाई के लिए कहा.

ग्रामीण एसपी के दरबार में सबसे ज्यादा मामले जमीन कब्जा और रंगदारी के

ग्रामीण क्षेत्रों की शिकायतों के लिए एसपी अपराजिता लोहान ने गांधी मैदान स्थित एसएसपी कार्यालय में जनता दरबार लगाया. बाढ़ और मोकामा सहित आसपास के इलाकों से आए लोगों ने बताया कि खेत तक पहुंचते ही दबंग रंगदारी मांगते हैं और बोआई तक नहीं करने देते.

एक किसान की शिकायत पर एसपी ने तुरंत संबंधित थानेदार को फोन कर जांच और कार्रवाई का आदेश दिया.

जनता दरबार में 15 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकतर पुराने मामलों की लंबित कार्रवाई, अवैध कब्जा तथा धमकी से जुड़े मामले थे.

सुनवाई के दौरान एक थानेदार की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने उसे मौके पर ही शोकॉज कर दिया. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट समय पर नहीं मिली तो निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की दो-टूक: लापरवाही नहीं चलेगी, जमीन विवाद और रंगदारी पर जीरो टॉलरेंस

डीएम और एसपी दोनों के फैसलों से साफ संकेत मिला कि अब पटना में जमीन विवाद, रसीद रोकने, रंगदारी और अतिक्रमण जैसे संवेदनशील मामलों में ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

जनता दरबार में जिस तेज़ी से कार्रवाई के निर्देश दिए गए, उससे यह जाहिर है कि आने वाले दिनों में प्रशासन और भी कड़े कदम उठा सकता है.

पटना प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दबंगई और विभागीय लापरवाही पर अब सीधे कार्रवाई होगी, चेतावनी नहीं.

इसे भी पढ़ें-नितिन नवीन का बड़ा कदम: पटना को मिलेगा स्मार्ट लुक; 25 स्थानों पर विकसित होंगे वेंडिंग जोन

इसे भी पढ़ें- सम्राट चौधरी की दो-टूक—बिहार में गुंडा बैंक की दुकान अब बंद; सूदखोरों पर जल्द होगी कार्रवाई

Indian Railways : झारखंड के लोगों की सुखद होगी रेलयात्रा, रेल मंत्री ने कई मांगें मानी

ट्रेन
त्योहार से पहले दौड़ेंगी कई स्पेशल ट्रेनें.

Indian Railways : झारखंड से चलने वाली ट्रेनों के परिचालन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं. राज्य के चार सांसदों ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कई लंबित मांगें रखीं. बैठक में रेल मंत्री ने विभिन्न प्रस्तावों पर तत्काल सहमति भी दी.

राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन में होगा बदलाव

सांसद विष्णु दयाल राम की पहल पर रांची–नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग स्वीकार कर ली गयी है. अभी यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलती है. इसके अलावा, जो ट्रेन सप्ताह में दो दिन रांची–लोहरदगा–डालटनगंज–गढ़वा रोड होकर चलती है, अब उसे सप्ताह में तीन दिन इसी मार्ग से नयी दिल्ली तक भेजने की योजना बनाई गयी है.
शेष चार दिनों में राजधानी एक्सप्रेस हजारीबाग और कोडरमा होकर चलेगी. इस बदलाव से गढ़वा रोड और पलामू प्रमंडल के यात्रियों को दिल्ली जाने में काफी सुविधा मिलेगी.

रांची–लखनऊ नई ट्रेन को मंजूरी

सांसदों ने रांची से लखनऊ के लिए नई ट्रेन की मांग भी उठाई. रेल मंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कहा कि यह ट्रेन डालटनगंज और अयोध्या होकर चलाई जाएगी. इस रूट के शुरू होने से अयोध्या के लिए सीधा रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा और यात्रियों को धार्मिक पर्यटन में सहूलियत मिलेगी.

स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस फिर चलाने पर बनी सहमति

कोहरे के कारण 1 दिसंबर से बंद पड़ी झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को पुनः संचालित करने की मांग पर भी सकारात्मक निर्णय लिया गया है. रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ट्रेन के परिचालन को जल्द बहाल किया जाए.
इन सभी फैसलों से पलामू प्रमंडल सहित पूरे झारखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और राज्य की रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

इसे भी पढ़ें-एनयूएसआरएल रांची को राष्ट्रीय मूट कोर्ट का खिताब, दिल्ली विश्वविद्यालय उपविजेता घोषित

इसे भी पढ़ें-संस्कार से निखरता है बच्चों का भविष्य, संयमित जीवन पर जोर—सुतिर्थ सागर महाराज

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: पांच राशियों पर भाग्य मेहरबान, कई को मिलेगा धन लाभ; कुछ राशि के लिए दिन चुनौतियों से भरा

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: शुक्रवार का यह दिन बारह राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आया है. जहां मिथुन, कर्क सहित पाँच राशियों पर आज भाग्य की विशेष कृपा मानी जा रही है, वहीं धनु और मकर राशि के जातकों को परिस्थितियों से धैर्यपूर्वक निपटने की सलाह दी जा रही है. कई राशियों के जीवन में अचानक सकारात्मक बदलाव, नए अवसर, रिश्तों में मधुरता और निर्णयों में स्पष्टता देखने को मिल सकती है. वहीं कुछ राशि जातकों को मानसिक दबाव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और रिश्तों में संवेदनशीलता की परीक्षा से भी गुजरना पड़ सकता है. ग्रहों की इस चाल के बीच दिन की ऊर्जा मिश्रित परिणाम देगी, परंतु सही दृष्टिकोण और संतुलित व्यवहार दिन को बेहतर दिशा दे सकते हैं. नीचे पढ़ें—आपकी राशि के लिए आज सितारों का संदेश क्या है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार थोड़ा मानसिक दबाव वाला रह सकता है. दिन के प्रथम भाग में बाहरी दबाव, कामकाज की जिम्मेदारियाँ या पारिवारिक उलझनें मन पर प्रभाव डाल सकती हैं. वातावरण की अनिश्चितता आपको थोड़ी विचलित कर सकती है, जिससे निर्णय लेना कठिन महसूस होगा. ऐसे समय में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना और जल्दबाज़ी से बचना होगा.
रिश्तों में हल्की गलतफहमियाँ संभव हैं, इसलिए कोई भी बात जल्दबाज़ी में न कहें. दिन के उत्तरार्ध में मित्रों या परिवार से बातचीत आपको राहत देगी और स्थिति को बेहतर समझने में सहायता करेगी. शाम तक मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा.
भाग्यांक: 6 | रंग: पीला

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन आत्मचिंतन और भावनात्मक संतुलन का रहेगा. कई पुरानी बातें या यादें मन में उभर सकती हैं, जिन्हें आपने लंबे समय से टाल रखा था. शुरुआत में भावनाएं अस्थिर होंगी, जिसके कारण छोटी बातों का भी बड़ा प्रभाव पड़ेगा.
रिश्तों में सावधानी बरतें—कहीं कोई गलतफहमी रिश्ते में दूरी न पैदा कर दे. ध्यान, योग या शांत वातावरण में कुछ समय बिताना अत्यंत लाभकारी रहेगा. दिन के दूसरे भाग में सकारात्मकता बढ़ेगी और मनोबल मजबूत होगा.
भाग्यांक: 2 | रंग: गुलाबी

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज का दिन बेहद ऊर्जावान और सौभाग्यपूर्ण रहेगा. बातचीत और विचारों की अभिव्यक्ति में आप सबसे आगे रहेंगे. पारिवारिक माहौल सुधरेगा, मित्रों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और रिश्तों में नयापन आएगा.
सामाजिक जीवन सक्रिय होगा और आपका उत्साही स्वभाव आसपास के लोगों को प्रेरित करेगा. किसी खास व्यक्ति से नजदीकी बढ़ने की भी संभावना है.
भाग्यांक: 5 | रंग: नारंगी

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक अनुभूतियों से भरा रहेगा. घर-परिवार के साथ बिताया गया समय मन को प्रसन्न करेगा. भावनाएँ प्रबल होंगी और आप किसी प्रिय व्यक्ति के सामने अपने मन की बात रखने का निर्णय ले सकते हैं.
दोस्तों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. आज भावनात्मक स्तर पर आप पूर्ण संतोष का अनुभव करेंगे.
भाग्यांक: 10 | रंग: नीला

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन चुनौतियों के साथ शुरू हो सकता है. मन में बेचैनी, चिंता और असंतोष का भार महसूस हो सकता है. किसी करीबी के साथ मतभेद या ठंडी बातचीत की स्थिति बन सकती है.
रिश्तों में संवाद बेहद आवश्यक है, क्योंकि मौन स्थिति को और जटिल बना सकता है. धैर्य से काम लें और स्थितियों को जल्दबाज़ी में न आंकें.
भाग्यांक: 4 | रंग: आसमानी नीला

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए दिन बेहद संतोषजनक रहेगा. आपकी अंतर्दृष्टि मजबूत होगी और आप लोगों से आसानी से जुड़ पाएंगे. सामाजिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और किसी नई योजना पर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.
आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी, जिससे रिश्तों में निकटता और भरोसा बढ़ेगा.
भाग्यांक: 11 | रंग: गहरा नीला

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन औसत रहेगा, लेकिन यह आत्म-मूल्यांकन का महत्वपूर्ण समय है. मन में कुछ उलझनें रहेंगी और रिश्तों में हल्का तनाव संभव है.
यदि किसी बात से मन खिन्न है, तो उसे दबाकर रखने के बजाय स्पष्ट संवाद करें. आध्यात्मिक चिंतन या ध्यान लाभकारी होगा.
भाग्यांक: 1 | रंग: हरा

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में स्थिरता आएगी और मन संतुष्ट रहेगा. आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय में अंतर्ज्ञान की सहायता लेने वाले हैं और इसका परिणाम आपके पक्ष में रहेगा.
पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं और भावनात्मक स्तर पर राहत मिलेगी.
भाग्यांक: 3 | रंग: गहरा हरा

धनु राशि

धनु जातकों के लिए दिन कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा. भावनाएँ भीतर दबी रह सकती हैं और किसी बात को मन में लेकर बेचैनी महसूस हो सकती है.
रिश्तों में दूरी की संभावना है, लेकिन यह अस्थायी स्थिति है. धैर्य रखें और संवाद बनाए रखें.
भाग्यांक: 9 | रंग: काला

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज का दिन मानसिक चुनौतियाँ लेकर आएगा. पुराने मुद्दे फिर उभर सकते हैं, जिनसे संघर्ष करना पड़ सकता है.
रिश्तों में संवाद अहम भूमिका निभाएगा. स्थिति को सुलझाने के लिए शांतिपूर्ण बातचीत अत्यंत आवश्यक है.
भाग्यांक: 8 | रंग: लाल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन हर्ष और उत्साह से भरा रहेगा. प्रियजनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
संवाद और पारदर्शिता आपके रिश्तों को मजबूती देगी.
भाग्यांक: 5 | रंग: सफ़ेद

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा. संबंधों में गर्मजोशी आएगी और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी.
आपकी संवेदनशीलता और समझदारी रिश्तों को नई दिशा देगी.
भाग्यांक: 7 | रंग: बैंगनी

इसे भी पढ़ें-झारखंड में सरकारी कार्यालयों के अवकाश तय, कुल 34 दिन; सोहराय पर दो दिन छुट्टी

Arunachal Pradesh Accident : अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा; ट्रक गहरी खाई में गिरा, असम के 18 मजदूरों की मौत, 3 लापता

ट्रक गहरी खाई में गिरा
ट्रक गहरी खाई में गिरा.

Arunachal Pradesh Accident : अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में असम के 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूरों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. हादसा अत्यंत दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में घटित हुआ, जिससे राहत कार्यों में भी काफी मुश्किलें सामने आईं.

12 किलोमीटर दूर हुई घटना, बचा एक ही मजदूर

रक्षा मंत्रालय के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि यह घटना 8 दिसंबर को हयूलियांग–चागलागम रोड पर हुई. यह क्षेत्र घने जंगलों और खड़ी पहाड़ियों के कारण बेहद मुश्किल माना जाता है.

ट्रक में असम के तिनसुकिया जिले के कुल 22 मजदूर सवार थे, जो एक निर्माण परियोजना पर काम कर रहे थे. वाहन सड़क से करीब 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया.

हादसे की जानकारी शुरू में किसी स्थानीय एजेंसी, ठेकेदार या ग्रामीणों को नहीं थी. दुर्घटना का पता तब चला जब एकमात्र जीवित बचे मजदूर ने किसी तरह ऊपर पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सैन्य टीमें तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुईं.

अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन मजदूरों की तलाश अब भी जारी है.

पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों–घायलों के लिए सहायता की घोषणा

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया. पीएमओ ने एक्स पर लिखे संदेश में कहा कि अंजॉ जिले में हुई इस घटना ने सभी को व्यथित किया है.

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
सरकार की ओर से सहायता की घोषणा करते हुए बताया गया:

  • PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे.
  • घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

सरकार ने स्थानीय प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए हैं.

छात्रावास निर्माण के लिए अरुणाचल पहुंचे थे मजदूर

तिनसुकिया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मयंक कुमार ने बताया कि मृत और लापता सभी मजदूर अरुणाचल प्रदेश में एक छात्रावास निर्माण परियोजना के लिए भेजे गए थे.
क्षेत्राधिकारी जयदीप राजक ने कहा कि उनकी टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है और शुरुआती जानकारी से साफ है कि मजदूर एक निजी ठेकेदार के लिए काम कर रहे थे.

मौसम और इलाके की कठिन स्थिति के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं. हयूलियांग के एडीसी और अंजॉ के एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं और अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-गोवा नाइट क्लब अग्निकांड; दोनों मालिकों का पासपोर्ट रद्द, विदेश भागे आरोपियों की घर वापसी आसान

इसे भी पढ़ें-गोवा के नाइटक्लब में सिलेंडर विस्फोट, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से भी मरे

इसे भी पढ़ें-चार गिरफ्तार, मालिकों और अधिकारियों पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार