13.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
Home Blog Page 73

Pawan Singh : सोशल मीडिया पर फिर धमाकेदार वापसी — पवन सिंह का ‘जवार हो या जिला’ गाना ट्रेंड में वापस

सोशल मीडिया पर फिर धमाकेदार वापसी
सोशल मीडिया पर फिर धमाकेदार वापसी.

Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना ‘जवार हो या जिला’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. करीब छह महीने पहले रिलीज होने के बावजूद दर्शकों की रुचि कायम है और वीडियो पर व्यूज़ लगातार बढ़ रहे हैं. पवन सिंह के स्टाइल, एनर्जी और डांस मूव्स ने एक बार फिर फैंस को आकर्षित किया है और इसी वजह से यह गीत दोबारा ट्रेंड में आ गया है.

2 मिलियन से ज्यादा व्यूज — ट्रेंड लिस्ट में वापसी

टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड इस गाने को खबर लिखे जाने तक 2 मिलियन से अधिक यूज़र्स देख चुके हैं. रिलीज के महीनों बाद भी वीडियो पर व्यूज़ का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. दर्शकों की तरफ से कमेंट, शेयर और रीपोस्ट की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है.

लड़की संग स्टेज डांस बना वीडियो की सबसे बड़ी खासियत

गाने की शुरुआत एक बड़े स्टेज शो से होती है, जहां भारी भीड़ मौजूद रहती है. पवन सिंह के मंच पर आते ही तालियों और शोर से माहौल गरम हो जाता है. गाने के दौरान वह नीचे खड़े दर्शकों में से एक लड़की को स्टेज पर बुलाते हैं और दोनों का एनर्जेटिक डांस वीडियो का सबसे लोकप्रिय पल बन जाता है. इसी क्षण के कारण यह गाना सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है.

टीम — किसने बनाया यह गीत

गाने का निर्देशन फिरोज खान ने किया है.
प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं.
गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है.
वीडियो को दर्शकों की ओर से मिल रहा समर्थन पूरी टीम के तालमेल और आकर्षक प्रस्तुति का नतीजा है.

इसके अलावा हाल ही में पवन सिंह बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में भी नजर आए थे, जहां उन्होंने सलमान खान के साथ अपने सुपरहिट गाने ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ पर डांस किया. यह वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें-पवन सिंह के नए गाने पर झूम उठा बिहार, ‘जोड़ी मोदी नीतीश के हिट होई’ सोशल मीडिया पर हिट

इसे भी पढ़ें-शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘खुश रखिह माई के’ रिलीज, मां-बेटी के रिश्ते में भक्ति की गूंज

Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2569 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका — 10 दिसंबर तक भरें फॉर्म

रेलवे में 2569 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका
रेलवे में 2569 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

Railway JE Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर (JE) के 2569 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. आवेदन 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी, पहले अंतिम तारीख 3 दिसंबर थी, जिसे बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दिया गया है. उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन करें, अन्यथा लिंक बंद हो जाएगा.

🔸 ऐसे करें आवेदन — स्टेप बाय स्टेप गाइड

  • आधिकारिक वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाएं
  • RRB JE Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें
  • बेसिक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • श्रेणी के अनुसार फीस जमा करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

🔸 योग्यता व आयु सीमा

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE / BTech की डिग्री अनिवार्य
  • संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा धारक भी पात्र
  • फाइनल ईयर छात्र तभी आवेदन कर सकते हैं, जब रिजल्ट जारी हो चुका हो
  • आयु सीमा 18 से 33 वर्ष
  • आरक्षण श्रेणी के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा
  • उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.

🔸 सैलरी और सुविधाएं

जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को

  • पे लेवल 6 के अनुसार वेतन
  • बेसिक पे ₹35,400 प्रति माह
  • DA, HRA और अन्य भत्तों के बाद बेहतरीन इन-हैंड सैलरी
    स्थिर करियर, भत्तों और अन्य सुविधाओं के कारण रेलवे नौकरी को युवाओं में बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है.

इसे भी पढ़ें-हर महीने 60,000 सैलरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, SAIL ने निकाली नई भर्ती

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस जिले में विकास मित्र भर्ती प्रक्रिया शुरू — 15 दिसंबर से मिलेगी आवेदन की सुविधा

Hajipur Road Accident : हाजीपुर में सड़क पर कहर — बस और टेंपो की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 8 घायल

घायलों का चल रहा इलाज.
घायलों का चल रहा इलाज.

Hajipur Road Accident : हाजीपुर–लालगंज मुख्य मार्ग पर करताहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी के पास मंगलवार को बस और टेंपो की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए. स्थानीय थाना पुलिस और सदर टू सीडीपीओ गोपाल मंडल तुरंत घटनास्थल पहुंचे और लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजवाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया. मृतकों की पहचान शुरू में स्पष्ट नहीं हो सकी थी.

कंचनपुर धनुषी मोड़ के पास हुई टक्कर

टेंपो हाजीपुर की ओर से लालगंज जा रहा था, जबकि बस लालगंज से सवारियों को लेकर हाजीपुर की ओर आ रही थी. कंचनपुर धनुषी मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. आठ घायलों का इलाज जारी है.

मृतकों की पहचान

मोहम्मद दिल शेर, पिता मोहम्मद सफीक, निवासी — शयामाचक, थाना काजीपुर

राजीव कुमार, पिता शंभू शाह, निवासी — रहीमपुर, थाना वैशाली
(एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है)

घायलों की सूची

1️. रजन कुमार, पिता बिदा राम, निवासी — लालगंज
2️. सन्नी कुमार, पिता रवि ईश्वर राम, निवासी — लालगंज
3️. मोहम्मद तनवीर हुसैन
(अन्य घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी)

सदर टू एसडीपीओ बोले —
“कंचनपुर धनुषी के पास बस और टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है और आठ–नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. टेंपो हाजीपुर की ओर से और बस लालगंज की ओर से आ रही थी, उसी दौरान हादसा हुआ.”

इसे भी पढ़ें-कैबिनेट बैठक से आज बड़े ऐलान की उम्मीद; रोजगार, योजना और नये विभागों पर लग सकती है मुहर

इसे भी पढ़ें-पटना–दिल्ली और दरभंगा–दिल्ली रूट पर चलेगी चार नई स्पेशल ट्रेनें, सुखद होगी यात्रा

Bihar Cabinet: कैबिनेट बैठक से आज बड़े ऐलान की उम्मीद; रोजगार, योजना और नये विभागों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों की बदली तस्वीर
मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों की बदली तस्वीर.

Bihar Cabinet: मुख्य सचिवालय के कैबिनेट कक्ष में आज मंगलवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. नई सरकार बनने के बाद यह दूसरी बैठक है, इसलिए इस मीटिंग को बेहद खास माना जा रहा है और इसे लेकर राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में गहमागहमी तेज है.

रोजगार पर बड़ा फैसला संभव

सूत्रों के अनुसार बैठक में युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है. नीतीश सरकार पहले ही 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का वादा कर चुकी है. दूसरी पारी में तेज डिलीवरी और ठोस फैसलों के संकेत पहले से मिल रहे हैं, ऐसे में बैठक में रोजगार से जुड़े किसी बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है.

तीन नए विभागों के गठन को मंजूरी मिल सकती है

बैठक में तीन अलग-अलग नए विभागों के गठन को मंजूरी मिलने की संभावना है —
1️. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
2️. उच्च शिक्षा विभाग
3️. नागर विमानन विभाग

इन विभागों के सृजन से राज्य में रोजगार और कौशल विकास की योजनाओं को तेज गति देने के लिए एक अलग ढांचा तैयार होगा, जिससे अधिक संख्या में युवाओं को अवसर मिलने की उम्मीद है.

25 नवंबर की बैठक में लगे थे छह एजेंडा

गौरतलब है कि इससे पहले 25 नवंबर को कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर सहमति बनी थी. उसी दौरान युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे. उस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि अगले 5 वर्षों (2025–30) में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इसे भी पढ़ें- पटना–दिल्ली और दरभंगा–दिल्ली रूट पर चलेगी चार नई स्पेशल ट्रेनें, सुखद होगी यात्रा

Ravichandran Ashwin : विराट-रोहित की लय पर अश्विन ने जताया भरोसा, वर्ल्ड कप 2027 तक चमक जारी रहेगी

विराट-रोहित की लय पर अश्विन ने जताया भरोसा
विराट-रोहित की लय पर अश्विन ने जताया भरोसा.

Ravichandran Ashwin : पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया घरेलू वनडे सीरीज में दोनों दिग्गज बल्लेबाज शानदार लय में दिखे और टीम इंडिया को निर्णायक जीत दिलाई. अश्विन ने कहा कि उनकी फार्म पर सवाल उठाना पूरी तरह गलत है और 2027 वर्ल्ड कप तक यह जोड़ी टीम के लिए बड़ी ताकत बनी रहेगी.

विराट कोहली की लय और फिटनेस

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल Ash Ki Baat पर विराट कोहली की बैटिंग की सराहना की. उन्होंने कहा कि विराट की फिटनेस, मानसिक मजबूती और लगातार मेहनत का असर इस सीरीज में साफ नजर आया. रांची और रायपुर में लगातार दो शतक और निर्णायक मैच में नाबाद अर्धशतक ने साबित कर दिया कि विराट अब भी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. अश्विन ने कहा, “ऐसे खिलाड़ी को खुद को साबित करने की जरूरत ही क्या है.”

रोहित शर्मा की दमदार वापसी

ऑस्ट्रेलिया दौरे की हल्की थकान के बाद रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी शानदार लय दिखाई. उन्होंने सीरीज में दो अर्धशतक लगाए और साबित किया कि वह अब भी टीम के सबसे आक्रामक और भरोसेमंद ओपनर हैं. अश्विन ने उनकी फिटनेस, मेहनत और शॉट चयन की खुलकर तारीफ की. खासतौर पर लुंगी एन्गिडी के खिलाफ रोहित का फ्रंट फुट पुल शॉट अश्विन ने इस सीरीज का सबसे यादगार शॉट बताया.

नो-लुक सिक्स और महत्वपूर्ण योगदान

विराट कोहली ने कोर्बिन बोश पर लगाए गए नो-लुक सिक्स से दर्शकों का ध्यान खींचा. तीन मैचों में 302 रन बनाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता. वहीं रोहित शर्मा ने तीन पारियों में 148 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी. दोनों की लय ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को लगातार परेशान रखा और भारत को निर्णायक जीत दिलाई.

साल भर का प्रदर्शन और निरंतरता

2025 में दोनों बल्लेबाज भारत के सबसे सफल खिलाड़ी रहे. विराट ने 13 मैचों में 651 रन बनाए, जिनमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. रोहित ने 14 पारियों में 650 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रहा. अश्विन ने कहा कि अनुभव और निरंतरता को देखते हुए 2027 वर्ल्ड कप में दोनों की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होगी.

अश्विन का नजरिया और भविष्य

अश्विन ने बताया कि विराट और रोहित का खेल समय के साथ और निखर सकता है. उन्होंने कहा, “अगर उन्हें खुद को साबित करना भी होगा, तो यह बात हंसी वाली है. दोनों ने जो अनुभव और खेल का स्तर हासिल किया है, वह किसी भी विरोधी टीम के लिए चुनौती रहेगा.” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों बल्लेबाज अब भी टीम के सबसे भरोसेमंद और निर्णायक खिलाड़ी हैं.

इसे भी पढ़ें-शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, वापसी को लेकर टीम इंडिया में बढ़ी उम्मीदें

इसे भी पढ़ेंकॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम — अहमदाबाद बनेगा खेल दुनिया का नया केंद्र

Bihar Train News: पटना–दिल्ली और दरभंगा–दिल्ली रूट पर चलेगी चार नई स्पेशल ट्रेनें, सुखद होगी यात्रा

ट्रेन
त्योहार से पहले दौड़ेंगी कई स्पेशल ट्रेनें.

Bihar Train News: दिल्ली रूट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सीटों की कमी को देखते हुए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है. पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए दो-दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों से आरा, बक्सर, डीडीयू, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जैसे स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा.

पटना से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें

पटना-दिल्ली रूट पर दो जोड़ी ट्रेनें दिसंबर के दूसरे सप्ताह से चलेंगी. पहली ट्रेन (02395) 09, 11 और 13 दिसंबर को रात 8.30 बजे पटना से रवाना होगी और दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू होते हुए अगले दिन सुबह 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इसकी वापसी ट्रेन (02396) 10, 12 और 14 दिसंबर को शाम 7 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे पटना पहुंचेगी. दूसरी ट्रेन (02309) भी 10, 12 और 14 दिसंबर को चलेगी, जबकि इसकी वापसी (02310) 11, 13 और 15 दिसंबर को होगी.

दरभंगा से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें

मिथिला क्षेत्र के यात्रियों के लिए दरभंगा से दो जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं. पहली ट्रेन (05563) 10, 11, 13 और 14 दिसंबर को शाम 6.15 बजे दरभंगा से रवाना होगी और समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 9.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इसकी वापसी (05564) 12, 13, 15 और 16 दिसंबर को रात 12.05 बजे आनंद विहार से होगी और अगले दिन रात 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

इसके अलावा 09 और 12 दिसंबर को चलने वाली दरभंगा–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (05565) की वापसी (05566) क्रमशः 11 और 14 दिसंबर को होगी. रेलवे ने बताया कि त्योहारों और भीड़भाड़ के समय इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को आरामदायक और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित होगी.

देखें टाइम टेबल

ट्रेन नंबररूटरवाना तिथिरवाना समयआगमन समय
02395पटना → आनंद विहार09, 11, 13 दिसंबर20:3003:00 (अगले दिन)
02396आनंद विहार → पटना10, 12, 14 दिसंबर19:0014:00 (अगले दिन)
02309पटना → आनंद विहार10, 12, 14 दिसंबर20:3003:00 (अगले दिन)
02310आनंद विहार → पटना11, 13, 15 दिसंबर19:0014:00 (अगले दिन)
05563दरभंगा → आनंद विहार10, 11, 13, 14 दिसंबर18:1509:15 (अगले दिन)
05564आनंद विहार → दरभंगा12, 13, 15, 16 दिसंबर00:0523:00 (अगले दिन)
05565दरभंगा → आनंद विहार09, 12 दिसंबर18:1509:15 (अगले दिन)
05566आनंद विहार → दरभंगा11, 14 दिसंबर00:0523:00 (अगले दिन)

इसे भी पढ़ें-बिहार में एक साथ 13 जिलों में DM बदले, सरकार ने IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी

Bhagalpur : भागलपुर में जिला परिषद ने शुरू की 1.27 करोड़ रुपये की सड़क और नागरिक सुविधाओं की योजना

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur : भागलपुर में जिला परिषद ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं के निर्माण के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है. इसके लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही एजेंसी बहाली कर काम शुरू किया जाएगा. कुल 1.27 करोड़ रुपये से होने वाले इन कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

योजना के तहत कुछ जगहों पर सड़क का निर्माण होगा, तो कुछ स्थानों पर छठ घाट और हाट का पक्कीकरण किया जाएगा. कुछ क्षेत्रों में सड़क और नाला दोनों का निर्माण शामिल है, जिससे यातायात और जल निकासी दोनों में सुधार होगा. सभी कार्यों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय निर्धारित किया गया है.

विकास कार्य और लागत

  • नाथनगर प्रखंड, बेलखोरिया पंचायत, नवटोलिया: मां स्थान के पास नदी में छठ घाट निर्माण – ₹13,87,814
  • नाथनगर प्रखंड, बेलखोरिया, दो मुहाने नदी में छठ घाट – ₹13,87,814
  • कजरैली वार्ड-4, मेन रोड से यूको बैंक होकर पुरानी हाटिया तक पीसीसी सड़क – ₹9,93,214
  • कजरैली वार्ड-15, कमारसारी पुल तक सड़क और नाला – ₹9,93,914
  • निष्फअंबे पंचायत, पीसीसी सड़क निर्माण – ₹13,15,934
  • गौराचौकी पंचायत, बहादुरपुर गांव, हाट पक्कीकरण – ₹11,92,619
  • निष्फअंबे पंचायत, मधुसूदनपुर चॉक से नाला ढक्कन निर्माण – ₹13,93,375
  • कजरैली पंचायत, पीसीसी सड़क और नाला निर्माण – ₹11,93,864
  • नाथनगर प्रखंड, विशनरामपुर पंचायत, पोखर में छठ घाट – ₹13,92,223
  • निष्फअंबे पंचायत, सड़क और नाला निर्माण – ₹14,94,830

इसे भी पढ़ें-बिहार में एक साथ 13 जिलों में DM बदले, सरकार ने IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी

Bhagalpur : भागलपुर में घटा गंगा का जलस्तर, जलापूर्ति पर पड़ सकता है असर; विभाग ने तैयारियां तेज की

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur : भागलपुर. गंगा नदी का जलस्तर लगातार घटने लगा है और अगले आठ दिनों में शहर की जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है. जलकल विभाग सतर्क है और स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है.

जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी के अनुसार फिलहाल जलापूर्ति सामान्य रूप से चल रही है. हालांकि जलस्तर और कम होने पर जल उठाव में समस्या आ सकती है. इसके मद्देनजर विभाग ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं.

स्थिति गंभीर होने पर तीन मोटरों को लो-लिफ्ट प्वाइंट पर शिफ्ट किया जाएगा, ताकि जलापूर्ति निर्बाध रहे. जरूरत पड़ने पर वाटर वर्क्स के कर्मियों को भी मोटर शिफ्टिंग में लगाया जाएगा.

वर्तमान में वाटर वर्क्स में 10 कामगार तालाब की सफाई और भंडारण टैंकों में आवश्यक केमिकल डालने का कार्य कर रहे हैं. विभाग ने आश्वासन दिया कि जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और यदि स्थिति चुनौतीपूर्ण हुई, तो तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-बिहार में एक साथ 13 जिलों में DM बदले, सरकार ने IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी

Patna News : पटना के गोपालपुर में 5000 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जेबाइस्कैन जब्त, आरोपी की तलाश जारी

पटना के गोपालपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त.
पटना के गोपालपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त.

Patna News : गोपालपुर थाना क्षेत्र के इलाही बाग स्थित एक्सप्रेसविस कोरियर सर्विस से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. कोरियर से भेजी जा रही प्रतिबंधित कफ सिरप ज़ेबाइस्कैन (100ml) की कुल 5000 बोतलें जब्त की गईं. यह भारी खेप एक कोडेड कार्टन में भेजी जा रही थी.

थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद कोरियर के माध्यम से आने वाले पैकेटों की विशेष जांच की गई. इसी दौरान एक संदिग्ध पैकेट खुलते ही भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ.

थाना अध्यक्ष ने कहा कि खेप के असली मालिक का पता लगाया जा रहा है. दूसरे जिले की पुलिस के साथ संपर्क स्थापित कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

पुलिस ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की प्रारंभिक जांच के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क की छानबीन की जा रही है. अधिकारीयों का कहना है कि इतनी बड़ी खेप किसी बड़े गिरोह से जुड़ी हो सकती है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में एक साथ 13 जिलों में DM बदले, सरकार ने IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी

Bihar News : ईद की छुट्टियां बढ़ाने की मांग, शिक्षकों-छात्रों की सुविधा को लेकर आग्रह

पटना
रेलवे को लौटाना होगा भंडारण शुल्क.

Bihar News : इमारत ए शरिया के जनरल सेक्रेटरी मुफ़्ती मुहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी ने बिहार सरकार की वार्षिक अवकाश सूची में ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा पर केवल एक-एक दिन की छुट्टी दिए जाने पर नाराजगी जताई.

उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए दोनों ईदें अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व हैं. रोज़ा रखने के बाद ईदगाह में नमाज़ अदा करना, बच्चों के लिए कपड़े तैयार करना और परिवार संग खुशियाँ मनाना एक लंबी प्रक्रिया है. वहीं ईद-उल-अजहा में तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर चलता है.

मुफ़्ती कासमी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से मांग की कि मुस्लिम शिक्षकों और छात्रों की सुविधा को देखते हुए दोनों ईदों पर कम से कम दो से तीन दिन की छुट्टी दी जाए. इससे लोग समय पर अपने घर पहुंचकर त्योहार मना सकेंगे और बाद में अपने कर्तव्यों का पालन सुचारू रूप से कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें-बिहार में एक साथ 13 जिलों में DM बदले, सरकार ने IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी