13.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
Home Blog Page 74

Bihar News : बेलागंज में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का भव्य स्वागत

बेलागंज में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
बेलागंज में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

Bihar News : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के बेलागंज आगमन पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य तरीके से स्वागत किया. पटना से सड़क मार्ग से आ रहे डॉ. कुमार का अभिनंदन समारोह बेलागंज स्थित सभागार में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी दिलीप कुमार ने संभाली. अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साझा लक्ष्य है एक विकसित भारत और विकसित बिहार का निर्माण.

इस अवसर पर पूर्व सांसद विजय मांझी, भाजपा नेता मुकेश कुमार, देवानंद पासवान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय कुमार, उपेंद्र कुमार, बबलू कुमार, नाथून प्रसाद सहित अनेक स्थानीय नेता मौजूद रहे.

अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार परमार ने किया. समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन की सराहना की.

इसे भी पढ़ें-बिहार में एक साथ 13 जिलों में DM बदले, सरकार ने IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: मिथुन-कर्क-धनु के लिए भाग्यशाली दिन, बाकी सावधान, जानिए मेष से मीन तक राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: 9 दिसंबर 2025, मंगलवार — हफ्ते के बीच आते ही हर व्यक्ति यह जानने को उत्सुक है कि आज ग्रह–नक्षत्र किस दिशा में संकेत दे रहे हैं. काम में प्रगति होगी या रुकावटें आएंगी? आय बढ़ेगी या खर्च परेशान करेंगे? प्रेम, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर — इन सब पर आज का दिन कैसा प्रभाव डालेगा, इसकी विस्तृत भविष्यवाणी ज्योतिषाचार्य ने की है. आइए जानते हैं आज मंगलवार को मेष से मीन तक सभी बारह राशियों का विस्तृत राशिफल — शुभ रंग, अंक और उपायों के साथ.

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025 — मंगलवार का राशिफल (मेष से मीन तक)

♈ मेष (Aries)

आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरपूर रहेगा. कार्यस्थल पर नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं और आप अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे. पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा और पुराने मतभेद दूर होने के संकेत हैं.

करियर: दफ्तर में टीमवर्क से लाभ मिलेगा और मूल्यांकन में आपकी मेहनत दिखाई देगी.
बिजनेस: साझेदारी या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के अवसर मिलेंगे.
रिश्ते: प्यार और घरेलू जीवन में सामंजस्य बना रहेगा.
स्वास्थ्य: ऊर्जा प्रबल रहेगी, पर तनाव को बढ़ने न दें.
सावधानी: क्रोध और उतावले फ़ैसले आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं.
उपाय: सुबह तुलसी पर जल चढ़ाकर सूर्य को अर्घ्य दें.
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

♉ वृषभ (Taurus)

कड़ी मेहनत और धैर्य का फल मिलते दिखाई देगा. परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल बनेगा. लंबे समय से रुका कार्य पूरा होने की संभावना है.
करियर: बॉस और वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा, सम्मान बढ़ेगा.

बिजनेस: आर्थिक स्थिति अच्छी और लाभप्रद.
रिश्ते: जीवनसाथी से सहयोग और विश्वास बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: पेट संबंधी हल्की परेशानी की संभावना.
सावधानी: खर्च और गुस्से पर नियंत्रण जरूरी.
उपाय: गाय को हरा चारा या गुड़ खिलाएँ.
शुभ रंग: हरा — सफेद | शुभ अंक: 6

♊ मिथुन (Gemini)

दिन नए अवसर लेकर आएगा. आय में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना होगा. यात्राएँ लाभकारी और मनोरंजक रहेंगी.

करियर: रचनात्मक सोच और नए विचार से लाभ होगा.
रिश्ते: सच्चाई और स्पष्टता से रिश्ता और मजबूत होगा.
स्वास्थ्य: सिर और आंखों पर तनाव, स्क्रीन टाइम कम रखें.
सावधानी: गॉसिप और अफवाहों से दूरी रखें.
उपाय: पीली वस्तुओं का उपयोग शुभ.
शुभ रंग: पीला — हरा | शुभ अंक: 5

♋ कर्क (Cancer)

किसी शुभ सूचना के मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और योजनाएँ सफल होती दिखेंगी.

करियर: अधिकारियों के बीच छाप मजबूत होगी.
बिजनेस: तय लाभ मिलेंगे पर लेनदेन सावधानी से करें.
रिश्ते: पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और नींद में कमी.
सावधानी: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
उपाय: शिव अभिषेक और “ॐ नमः शिवाय” जप.
शुभ रंग: सफेद — हल्का नीला | शुभ अंक: 6, 9, 2

♌ सिंह (Leo)

आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. व्यावसायिक यात्रा और प्रमोशन के संकेत प्रबल हैं.
करियर: नई भूमिका या पहचान मिलने की संभावना.

बिजनेस: लाभकारी सौदे और समझौते बनेंगे.
रिश्ते: प्रेम और रोमांस से भरा दिन.
स्वास्थ्य: ज्यादा काम से थकान.
सावधानी: अहंकार रिश्तों को बिगाड़ सकता है.
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य और लाल फूल चढ़ाएँ.
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1, 4

♍ कन्या (Virgo)

काम का दबाव रहेगा लेकिन ऊर्जा भी अच्छी बनी रहेगी. योजनाओं में मित्र मदद करेंगे.

करियर: प्रेज़ेंटेशन और प्लानिंग सफल.
रिश्ते: प्रेम में गलतफहमी दूर होगी.
स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी का खतरा.
सावधानी: किसी की निजी बात में दखल न दें.
उपाय: तुलसी दल भगवान विष्णु को अर्पित करें.
शुभ रंग: हरा — फिरोज़ी | शुभ अंक: 5, 7

♎ तुला (Libra)

आज का दिन सौहार्द और स्थिरता से भरा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.

करियर: कूटनीति और संतुलन आपको आगे ले जाएगा.
रिश्ते: घर में प्यार और भावनात्मक निकटता.
स्वास्थ्य: गले, त्वचा या किडनी में संवेदनशीलता.
सावधानी: अति ओवरथिंकिंग से बचें.
उपाय: श्रीसूक्त या लक्ष्मी पूजा.
शुभ रंग: गुलाबी — क्रीम | शुभ अंक: 6, 9

♏ वृश्चिक (Scorpio)

दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा गुज़रेगा. संपत्ति संबंधी कार्यों में प्रगति.
करियर: निर्णय क्षमता मजबूत और नेतृत्व में सफलता.

रिश्ते: सम्मान और सहयोग मिलेगा.
स्वास्थ्य: गुस्सा और टेंशन BP बढ़ा सकता है.
सावधानी: निजी बातें साझा न करें.
उपाय: हनुमान चालीसा और मसूर दाल दान.
शुभ रंग: लाल — महरून | शुभ अंक: 9, 5

♐ धनु (Sagittarius)

काम और आर्थिक स्थिति से खुशी मिलेगी. यात्रा और नए संपर्क बनेंगे.

करियर: शिक्षा, मीडिया, सरकारी कार्यों में लाभ.
बिजनेस: रुका पैसा मिलने की संभावना.
रिश्ते: अविवाहित लोगों के लिए शुभ प्रस्ताव.
स्वास्थ्य: थकान और जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी.
सावधानी: ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है.
उपाय: केले के पौधे की पूजा और पीले वस्त्र धारण करें.
शुभ रंग: पीला — सुनहरा | शुभ अंक: 1, 3

♑ मकर (Capricorn)

आज भाग्य का पूर्ण समर्थन रहेगा. मेहनत का परिणाम मनमाफिक मिलेगा.

करियर: नौकरी बदलने वालों के लिए अनुकूल समय.
रिश्ते: परिवार के साथ समय खुशनुमा रहेगा.
स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी से राहत.
सावधानी: खुद पर काम का दबाव न बनाएं.
उपाय: पीपल के नीचे दीपक जलाएँ.
शुभ रंग: काला — नीला — ग्रे | शुभ अंक: 8, 4

♒ कुंभ (Aquarius)

खर्च बढ़े हुए रहेंगे लेकिन आय भी बेहतर रहेगी. सेहत का ध्यान रखना आवश्यक.

करियर: तकनीकी और रिसर्च क्षेत्रों में सफलता.
बिजनेस: अच्छा लाभ मिलेगा.
रिश्ते: भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई.
स्वास्थ्य: तनाव और नींद की कमी.
सावधानी: निवेश में जल्दबाजी न करें.
उपाय: सरसों के तेल का दीपक और काले उड़द का दान.
शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू — पर्पल | शुभ अंक: 7, 8

♓ मीन (Pisces)

अच्छे परिणाम मिलेंगे, भाग्य पूरी तरह साथ देगा. रचनात्मक पक्ष चमकेगा.

करियर: कला, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्रों में लाभ.
रिश्ते: रोमांटिक और भावनात्मक गहराई.
स्वास्थ्य: थकावट और पेट संबंधी परेशानी संभव.
सावधानी: जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें.
उपाय: केले के पौधे को जल चढ़ाएँ और चावल-गुड़ दान करें.
शुभ रंग: पीला — हल्का हरा — क्रीम | शुभ अंक: 2, 3

इसे भी पढ़ें-बिहार में एक साथ 13 जिलों में DM बदले, सरकार ने IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer: बिहार में एक साथ 13 जिलों में DM बदले, सरकार ने IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी

13 जिलों में DM बदले
13 जिलों में DM बदले

Bihar IAS Transfer: राज्य सरकार ने जिलों के प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 13 जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं. नए आदेश के तहत 2012, 2017 और 2018 बैच के अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत संबंधित जिलों का दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है.

अधिकारियों की नई तैनाती—

  • श्रीकांत शास्त्री (IAS-2012)
    औरंगाबाद से स्थानांतरित होकर बेगूसराय के DM बनाए गए
  • तरनजोत सिंह (IAS-2017)
    मधुबनी से स्थानांतरित होकर पश्चिम चंपारण, बेतिया के DM बने
  • विवेक रंजन मैत्रेय (IAS-2017)
    शिवहर से हटाकर सीवान के DM पद पर तैनात
  • अभिलाषा शर्मा (IAS-2017)
    अरवल से स्थानांतरित होकर औरंगाबाद की नई DM बनीं
  • आशुतोष द्विवेदी (IAS-2018)
    भवन निर्माण विभाग से स्थानांतरित कर कटिहार के DM नियुक्त
  • प्रतिमा रानी (IAS-2018)
    बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी से स्थानांतरित होकर शिवहर की DM बनीं
  • वैभव श्रीवास्तव (IAS-2018)
    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से स्थानांतरण के बाद सारण (छपरा) के DM बनाए गए
  • विनोद दुहन (IAS-2018)
    खान एवं भू-तत्व विभाग से हटाकर अररिया के DM तैनात
  • अभिषेक रंजन (IAS-2018)
    मत्स्य संसाधन विभाग से स्थानांतरण के बाद मधेपुरा के DM बने
  • शेखर आनंद (IAS-2018)
    उद्योग विभाग से स्थानांतरित होकर शेखपुरा के DM नियुक्त
  • अनुषा बैस (IAS-2018)
    ऊर्जा विभाग से स्थानांतरण के बाद अरवल की नई DM बनीं
  • श्रीमती साहिला (IAS-2018)
    शिक्षा विभाग से हटाकर बक्सर की DM बनाई गईं
  • नितिन कुमार सिंह (IAS-2018)
    कृषि विभाग से स्थानांतरित होकर कैमूर (भभुआ) के DM बने

इसे भी पढ़ें-बिहार प्रशासन को बड़ी मजबूती, 10 नए IAS ऑफिसर मिले — राज कृष्ण झा सबसे चर्चित नाम

इसे भी पढ़ें-इंडिगो फ्लाइट रद्द होने पर रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, पटना से दिल्ली के लिए बढ़ाए गए ट्रेन कोच

Bihar News : दानापुर में तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत – 5 लोग जख्मी, आरोपी कार चालक फरार

दानापुर में तेज रफ्तार कार का कहर
दानापुर में तेज रफ्तार कार का कहर.

Bihar News : दानापुर के गोला रोड इलाके में रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया. हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

घटना दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड झखड़ी महादेव रोड स्थित बासु मित्रा मैरेज हॉल के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राम जानकी मंदिर की ओर से आती काले रंग की कार बेकाबू रफ्तार में थी. उसने सबसे पहले सामने से आ रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें डा. आरके चौबे गली नंबर 12 निवासी संतोष कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुए, जबकि उसके दोस्त अंशु कुमार को मामूली चोट आई.

कार चालक यहीं नहीं रुका — आगे बढ़ते हुए उसने एक वृद्ध को दो बार कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन वृद्ध को पहले आर्मी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. इसके बाद राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान भट्टी रोड निवासी चंदासी राय के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार, वह दूध लेकर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ.

घटना में अन्य चार–पांच लोग भी घायल हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से फरार कार संपतचक निवासी के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस ने बताया कि वाहन की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें-बिहार प्रशासन को बड़ी मजबूती, 10 नए IAS ऑफिसर मिले — राज कृष्ण झा सबसे चर्चित नाम

Bihar New IAS : बिहार प्रशासन को बड़ी मजबूती, 10 नए IAS ऑफिसर मिले — राज कृष्ण झा सबसे चर्चित नाम

13 जिलों में DM बदले
13 जिलों में DM बदले

Bihar New IAS : UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2024 से जुड़े कैडर आवंटन को लेकर बड़ा अपडेट जारी हुआ है. कैडर अलॉटमेंट लिस्ट सामने आते ही बिहार के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा जुड़ने जा रही है. इस बार बिहार को कुल 10 नए IAS अधिकारी मिले हैं. इनमें सीतामढ़ी के रहने वाले उज्ज्वल प्रतिभा राज कृष्ण झा को होम कैडर मिला है.

UPSC कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी — बिहार को 10 नए IAS

UPSC द्वारा जारी कैडर अलॉटमेंट लिस्ट में कुल 179 उम्मीदवारों को अलग-अलग राज्यों में आवंटन किया गया है. इसमें बिहार के लिए 10 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. राज कृष्ण झा इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने UPSC में रैंक 8 हासिल की थी और उन्हें बिहार यानी होम कैडर मिला है.

22 अप्रैल 2025 को UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें कुल 1009 उम्मीदवार चयनित हुए थे. सर्विस आवंटन के बाद अब कैडर आवंटन की अंतिम लिस्ट सार्वजनिक कर दी गई है.

बिहार कैडर पाने वाले IAS अफ़सरों की सूची

बिहार को आवंटित 10 IAS अधिकारियों के नाम व रैंक इस प्रकार हैं —

  • राज कृष्ण झा (Rank 8) – होम कैडर
  • सौरव सिन्हा (Rank 49) – बिहार कैडर
  • फरखंदा कुरैशी (Rank 67) – बिहार कैडर
  • कुमुद मिश्रा (Rank 69) – होम कैडर
  • केतन शुक्ला (Rank 75) – बिहार कैडर
  • कल्पना रावत (Rank 76) – बिहार कैडर
  • नीलेश गोयल (Rank 77) – बिहार कैडर
  • प्रिंस राज (Rank 141) – बिहार कैडर
  • अमित मीणा (Rank 320) – बिहार कैडर
  • दीपक कुमार (Rank 989) – बिहार कैडर

सीतामढ़ी के राज कृष्ण — प्रतिभा और मेहनत की मिसाल

सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के अथरी गांव से ताल्लुक रखने वाले राज कृष्ण झा ने UPSC परीक्षा में रैंक 8 लाकर देशभर में पहचान बनाई थी. राज ने कुल 1031 अंक हासिल किए थे —
📌 लिखित परीक्षा — 831 अंक
📌 इंटरव्यू — 200 अंक

बिहार में ही सेवाएं देने का अवसर मिलने पर पूरे जिले में जश्न और गर्व का माहौल है.

इसे भी पढ़ें-इंडिगो फ्लाइट रद्द होने पर रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, पटना से दिल्ली के लिए बढ़ाए गए ट्रेन कोच

Purnia News : घास काटने से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्ष थाने पहुंचे

Purnia News
250 ग्राम स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार.

Purnia News : श्रीनगर थाना क्षेत्र के चनका पंचायत में घास काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुँचा. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है.

रानी कुमारी (निवासी—खूंटी धुनेली पंचायत) द्वारा दिए आवेदन पर थाना कांड संख्या 117/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें चनका पंचायत निवासी मोहम्मद इफ्तिखार आलम उर्फ बबलू को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

वहीं दूसरी ओर चनका पंचायत के किसान मोहम्मद इफ्तिखार आलम उर्फ बबलू ने पलटवार करते हुए आवेदन दिया है. इस आवेदन पर थाना कांड संख्या 118 दर्ज कर रानी कुमारी के साथ दिलीप ऋषि, अरुण ऋषि और कुमोद ऋषि को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-पटना से चला ट्रक खाली मिला, पुलिस से शिकायत

इसे भी पढ़ें-महिलाओं की बड़ी भागीदारी के साथ साक्षरता महापरीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Purnia News : महिलाओं की बड़ी भागीदारी के साथ साक्षरता महापरीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Purnia News
250 ग्राम स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार.

Purnia News : जिले में आयोजित साक्षरता महापरीक्षा ने नई मिसाल कायम की है. रविवार को हुए परीक्षा आयोजन में 44,366 के लक्ष्य के विरुद्ध 37,176 नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया. परीक्षा पूरी तरह कदाचार-मुक्त वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुई. कुल उपस्थिति 83.79 प्रतिशत दर्ज की गई.

जिले में 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां केंद्रों के प्रधानाध्यापक, 10 केएपी, 812 टोला सेवक, तालीमी मरकज और शिक्षा सेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई. जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में पूरी परीक्षा प्रक्रिया संपन्न कराई गई.

बैसा प्रखंड में भी दिखा उत्साह, 2300 से अधिक महिलाओं ने दी परीक्षा

महापरीक्षा को लेकर बैसा प्रखंड में भी उत्साह देखने को मिला. प्रखंड के सभी सीआरसीसी केंद्रों पर करीब 2300 से अधिक नवसाक्षर महिलाएं परीक्षा में शामिल हुईं. तालिमी मरकज के प्रखंड अध्यक्ष मुगनी तलहा ने बताया कि अक्षर आँचल योजना के तहत बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा रविवार को सभी निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई.

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा नवसाक्षर महिलाओं के पढ़ने-लिखने और गणित से संबंधित कार्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन था. प्रश्नपत्र तीन भागों में विभाजित था — पढ़ना, लिखना और गणित. तीनों भाग 50-50 अंकों के थे, यानी 150 अंकों की कुल परीक्षा हुई. प्रत्येक प्रश्न के नीचे उत्तर लिखने की निर्धारित जगह दी गई थी.

प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव आदिल अनवर के अनुसार, बुनियादी साक्षरता परीक्षा में शामिल प्रत्येक नवसाक्षर महिला को शिक्षा विभाग द्वारा ग्रेड प्रदान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-पटना से चला ट्रक खाली मिला, पुलिस से शिकायत

Purnia News : पटना से चला ट्रक खाली मिला, पुलिस से शिकायत

Purnia News
250 ग्राम स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार.

Purnia News : पटना से लोड सामान लेकर निकला ट्रक रास्ते में मिसिंग हो गया और फिर मीरगंज थाना क्षेत्र में खाली हालत में मिला. माल गायब होने के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी ने ट्रक मालिक और चालक पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है.

कब और कैसे हुआ पूरा मामला

ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंधक अभिमन्यु सिंह के अनुसार 3 दिसंबर को बीआर 01 जीएफ 2355 नंबर का ट्रक पटना से सामान लोड कर पूर्णिया के लिए रवाना हुआ था. लोड माल को जिला स्कूल रोड स्थित एक गोदाम में पहुंचना था. लेकिन 5 दिसंबर की सुबह तक ट्रक नहीं पहुंचा, जिसके बाद कंपनी ने ट्रक मालिक से संपर्क कर स्थिति पूछी. मालिक ने बताया कि चालक का मोबाइल स्विच ऑफ है.

खोजबीन में सड़क किनारे मिला ट्रक – सामान गायब

बाद में खोजबीन के दौरान ट्रक मीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बंद अवस्था में मिला. केबिन लॉक था और पूरा लोड सामान गायब था. चालक भी मौके से लापता पाया गया, जिससे संदेह और गहरा हो गया.

मिलीभगत का आरोप, पुलिस कार्रवाई की मांग

प्रबंधक ने एफआईआर में बताया है कि ट्रक मालिक मोहम्मद सैफ और चालक नीतीश कुमार ने आपसी मिलीभगत से माल गायब किया है. घटना को देखते हुए दोनों के खिलाफ मीरगंज थाना में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें- इंडिगो फ्लाइट रद्द होने पर रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, पटना से दिल्ली के लिए बढ़ाए गए ट्रेन कोच

Bigg Boss 19 Finale : सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोए, भावुक हुए पूरे स्टेज पर

सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोए
सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोए.

Bigg Boss 19 Finale : बिग बॉस 19 के तीन महीने लंबे सफर का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को संपन्न हुआ, जिसमें गौरव खन्ना को विनर घोषित किया गया. इस दौरान कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सनी लियोनी, पवन सिंह और करण कुंद्रा ने मंच की शोभा बढ़ाई. हालांकि फिनाले में ऐसा पल आया, जिसने सलमान खान को भावुक कर दिया. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर होस्ट फूट-फूट कर रोने लगे.

धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान

फिनाले में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए उनका एक वीडियो दिखाया गया. वीडियो खत्म होते ही सलमान खान अपने आंसू रोक नहीं पाए और फूट-फूट कर रोने लगे. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हर सीजन में शो में आए, सिवाय इस सीजन के. सलमान ने भावुक होकर कहा, “हमने ही-मैन को खो दिया. धरमजी ने अपनी जिंदगी को खुलकर जिया और हमें 60 साल का एंटरटेनमेंट दिया. उन्होंने सनी, बॉबी, ईशा जैसी प्रतिभाओं को भी इंडस्ट्री में लाया. उनका चार्म और मासूमियत हमेशा याद रहेगी. लव यू, धरमजी. आपको हमेशा याद करेंगे.”

आंसू पोंछते हुए जन्मदिन की याद दिलाई

सलमान ने कहा कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था, जो उनके पिता के जन्मदिन के दिन था. उन्होंने आगे बताया, “कल 8 दिसंबर धरमजी का जन्मदिन है और मेरी मां का बर्थडे भी. अगर मैं ऐसा महसूस कर रहा हूँ, तो सोचिए सनी, बॉबी, प्रकाश ऑटी, हेमा जी, ईशा और अहाना को कैसा लग रहा होगा.”

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने मुंबई में अपने घर पर 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया. अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान सहित कई बड़े सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इसे भी पढ़ें-बिग बॉस 19 का ताज गौरव खन्ना के नाम — ग्रैंड फिनाले में दिखा जुनून, इमोशन और जश्न

इसे भी पढ़ें-बिग बॉस फिनाले से पहले हड़कंप — धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी

इसे भी पढ़ें-सलमान खान के शो में आज हाई-वोल्टेज रात — कार्तिक, अनन्या, सनी लियोनी और पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री

इसे भी पढ़ें-आलिया–रणबीर का गृह प्रवेश, राहा के जन्मदिन ने बनाया पल को और खास

Aaj Ka Rashifal 8 December : भाग्य और सफलता के संकेत – आज 8 दिसंबर के राशिफल में जानें उपाय

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal 8 December : आज सोमवार, 8 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है. ग्रहों की चाल आपके करियर, धन और रिश्तों पर असर डाल सकती है. अपनाएँ ये सरल उपाय और बनाएं दिन को शुभ.

मेष –

काम में मिलेगा फायदा

आज कार्यक्षेत्र में लाभ के नए अवसर दिखाई देंगे. पुराने मित्र से लाभदायक बातचीत संभव है.
उपाय: घर से निकलने से पहले गुड़ खाकर पानी पिएं.

वृषभ –

आर्थिक मामलों में सतर्कता

पैसों के मामलों में आज सतर्क रहें. परिवार में किसी विषय पर मतभेद हो सकता है.
उपाय: देवी लक्ष्मी को चावल अर्पित करें.

मिथुन –

रचनात्मक प्रयास सफल

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है. पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है.
उपाय: हरे कपड़े में मूंग दान करें.

कर्क –

जिम्मेदारी संभालें

आज भावनाओं में बहने से बचें. ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
उपाय: सफेद फूल भगवान शिव को अर्पित करें.

सिंह –

नेतृत्व क्षमता प्रकट होगी

नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या –

मेहनत का फल मिलेगा

काम का दबाव बढ़ सकता है, पर मेहनत रंग लाएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: तुलसी के पौधे को पानी दें.

तुला –

रिश्तों में मिठास

आज पारिवारिक और प्रेम संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
उपाय: घर में कपूर जलाएं.

वृश्चिक –

अचानक लाभ

अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं.
उपाय: लाल फल का सेवन करें.

धनु –

यात्रा के योग

आज यात्रा के अवसर बन सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा.
उपाय: मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं.

मकर –

धैर्य बनाए रखें

आज कोई बड़ा निर्णय न लें. परिस्थिति अनुकूल नहीं है.
उपाय: काली उड़द दान करें.

कुंभ –

प्रेम और करियर में लाभ

प्रेम संबंध मजबूत होंगे. करियर में नई दिशा मिल सकती है.
उपाय: जल में नींबू निचोड़कर स्नान करें.

मीन –

रुके हुए काम पूरे होंगे

दिन सकारात्मक रहेगा. पूर्व में रुके काम पूरे होंगे.
उपाय: भगवान विष्णु को केले अर्पित करें.

इसे भी पढ़ें-बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो आपकी मौज, बदलने जा रहे हैं कई नियम