18.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
Home Blog Page 75

Bigg Boss 19 Finale : सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोए, भावुक हुए पूरे स्टेज पर

सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोए
सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोए.

Bigg Boss 19 Finale : बिग बॉस 19 के तीन महीने लंबे सफर का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को संपन्न हुआ, जिसमें गौरव खन्ना को विनर घोषित किया गया. इस दौरान कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सनी लियोनी, पवन सिंह और करण कुंद्रा ने मंच की शोभा बढ़ाई. हालांकि फिनाले में ऐसा पल आया, जिसने सलमान खान को भावुक कर दिया. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर होस्ट फूट-फूट कर रोने लगे.

धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान

फिनाले में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए उनका एक वीडियो दिखाया गया. वीडियो खत्म होते ही सलमान खान अपने आंसू रोक नहीं पाए और फूट-फूट कर रोने लगे. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हर सीजन में शो में आए, सिवाय इस सीजन के. सलमान ने भावुक होकर कहा, “हमने ही-मैन को खो दिया. धरमजी ने अपनी जिंदगी को खुलकर जिया और हमें 60 साल का एंटरटेनमेंट दिया. उन्होंने सनी, बॉबी, ईशा जैसी प्रतिभाओं को भी इंडस्ट्री में लाया. उनका चार्म और मासूमियत हमेशा याद रहेगी. लव यू, धरमजी. आपको हमेशा याद करेंगे.”

आंसू पोंछते हुए जन्मदिन की याद दिलाई

सलमान ने कहा कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था, जो उनके पिता के जन्मदिन के दिन था. उन्होंने आगे बताया, “कल 8 दिसंबर धरमजी का जन्मदिन है और मेरी मां का बर्थडे भी. अगर मैं ऐसा महसूस कर रहा हूँ, तो सोचिए सनी, बॉबी, प्रकाश ऑटी, हेमा जी, ईशा और अहाना को कैसा लग रहा होगा.”

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने मुंबई में अपने घर पर 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया. अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान सहित कई बड़े सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इसे भी पढ़ें-बिग बॉस 19 का ताज गौरव खन्ना के नाम — ग्रैंड फिनाले में दिखा जुनून, इमोशन और जश्न

इसे भी पढ़ें-बिग बॉस फिनाले से पहले हड़कंप — धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी

इसे भी पढ़ें-सलमान खान के शो में आज हाई-वोल्टेज रात — कार्तिक, अनन्या, सनी लियोनी और पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री

इसे भी पढ़ें-आलिया–रणबीर का गृह प्रवेश, राहा के जन्मदिन ने बनाया पल को और खास

Aaj Ka Rashifal 8 December : भाग्य और सफलता के संकेत – आज 8 दिसंबर के राशिफल में जानें उपाय

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal 8 December : आज सोमवार, 8 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है. ग्रहों की चाल आपके करियर, धन और रिश्तों पर असर डाल सकती है. अपनाएँ ये सरल उपाय और बनाएं दिन को शुभ.

मेष –

काम में मिलेगा फायदा

आज कार्यक्षेत्र में लाभ के नए अवसर दिखाई देंगे. पुराने मित्र से लाभदायक बातचीत संभव है.
उपाय: घर से निकलने से पहले गुड़ खाकर पानी पिएं.

वृषभ –

आर्थिक मामलों में सतर्कता

पैसों के मामलों में आज सतर्क रहें. परिवार में किसी विषय पर मतभेद हो सकता है.
उपाय: देवी लक्ष्मी को चावल अर्पित करें.

मिथुन –

रचनात्मक प्रयास सफल

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है. पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है.
उपाय: हरे कपड़े में मूंग दान करें.

कर्क –

जिम्मेदारी संभालें

आज भावनाओं में बहने से बचें. ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
उपाय: सफेद फूल भगवान शिव को अर्पित करें.

सिंह –

नेतृत्व क्षमता प्रकट होगी

नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या –

मेहनत का फल मिलेगा

काम का दबाव बढ़ सकता है, पर मेहनत रंग लाएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: तुलसी के पौधे को पानी दें.

तुला –

रिश्तों में मिठास

आज पारिवारिक और प्रेम संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
उपाय: घर में कपूर जलाएं.

वृश्चिक –

अचानक लाभ

अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं.
उपाय: लाल फल का सेवन करें.

धनु –

यात्रा के योग

आज यात्रा के अवसर बन सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा.
उपाय: मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं.

मकर –

धैर्य बनाए रखें

आज कोई बड़ा निर्णय न लें. परिस्थिति अनुकूल नहीं है.
उपाय: काली उड़द दान करें.

कुंभ –

प्रेम और करियर में लाभ

प्रेम संबंध मजबूत होंगे. करियर में नई दिशा मिल सकती है.
उपाय: जल में नींबू निचोड़कर स्नान करें.

मीन –

रुके हुए काम पूरे होंगे

दिन सकारात्मक रहेगा. पूर्व में रुके काम पूरे होंगे.
उपाय: भगवान विष्णु को केले अर्पित करें.

इसे भी पढ़ें-बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो आपकी मौज, बदलने जा रहे हैं कई नियम

Bihar Train News: इंडिगो फ्लाइट रद्द होने पर रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, पटना से दिल्ली के लिए बढ़ाए गए ट्रेन कोच

वेस्टर्न रेलवे के बोरीवली–कांदिवली सेक्शन में झेलनी पड़ेगी परेशानी
वेस्टर्न रेलवे के बोरीवली–कांदिवली सेक्शन में झेलनी पड़ेगी परेशानी.

Bihar Train News: इंडिगो फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी के बीच पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष पहल की है. दानापुर मंडल ने दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़कर और स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को राहत देने की व्यवस्था की है.

स्पेशल और अतिरिक्त कोच वाले ट्रेनें

जानकारी के अनुसार, तेजस राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी और संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में सेकेंड एसी के अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं. इसके अलावा पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेनें भी यात्रियों के लिए चलाई जा रही हैं. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को तुरंत वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.

स्पेशल ट्रेन शेड्यूल

  • 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 8 दिसंबर को 20:30 बजे पटना से चलकर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
  • 02310 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल: 7 और 9 दिसंबर को 19:00 बजे चलकर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुंचेगी.
  • 02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 7 दिसंबर को 20:30 बजे चलकर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
  • 02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल: 8 दिसंबर को 19:00 बजे चलकर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुंचेगी.
  • 05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 7 दिसंबर को 18:15 बजे दरभंगा से चलकर अगले दिन 21:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
  • 05564 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल: 9 दिसंबर को 00:05 बजे चलकर 23:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

यात्रियों को राहत

रेलवे ने पहले से चल रही ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए हैं, ताकि इंडिगो फ्लाइट रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को आसान और सुरक्षित सफर मिल सके. स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच इस समस्या का त्वरित समाधान पेश करते हैं.

इसे भी पढ़ें-बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो आपकी मौज, बदलने जा रहे हैं कई नियम

Dhanbad News: गोवा अग्निकांड के बाद धनबाद में बार समय से पहले बंद, पुलिस ने रात में किया निरीक्षण

धनबाद
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर विकास को बाधित करने का लगाया आरोप.

Dhanbad News: गोवा के नाइट क्लब में शनिवार को हुई भीषण आग की घटना के बाद धनबाद में बार संचालकों में सतर्कता देखी गई. रविवार को शहर के कई बार निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दिए गए. देर रात लगभग 11 बजे से 12.30 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण में यह पाया गया कि अधिकांश बारों के शटर 11 बजते ही गिरा दिए गए थे. इसी क्रम में एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस टीमों ने कई बार और रेस्तरां की हालत की समीक्षा की.

नियमों के पालन में बरती जा रही ढिलाई

धनबाद में बार एवं रेस्तरां संचालन के लिए रात 12 बजे तक का समय तय है, लेकिन कई संस्थान समय सीमा के बाद भी संचालन करते पाए गए. विभाग की पहले की जांचों में भी इस बात की पुष्टि हुई थी कि अतिरिक्त समय तक शराब परोसी जाती रही है.

ब्लू प्रिंट के अनुपालन पर भी सवाल

रेस्तरां और बार के लिए विभाग द्वारा स्वीकृत नक्शे के अनुरूप संचालन आवश्यक है, जिसमें बैठने की व्यवस्था, काउंटर संख्या और सुरक्षा मानकों से जुड़े प्रावधान शामिल होते हैं. पूर्व निरीक्षणों में पाया गया कि कई संचालक निर्धारित ब्लू प्रिंट के अनुसार स्थान का उपयोग नहीं करते और संरचना में मनमानी बदलाव कर देते हैं.

संचालन के दौरान होने वाली लापरवाहियां

संचालकों द्वारा समय सीमा समाप्त होने के बाद भी शराब परोसना, आग से सुरक्षा उपकरण एवं निकासी मार्ग की अनदेखी, रसोई और बार क्षेत्र में स्वच्छता नियमों का पालन न करना जैसी बातें सामान्य रूप से सामने आती रही हैं. कई बारों में हुक्का और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियाँ भी संचालित होने की जानकारी विभाग को मिलती रही है. बिना अनुमति डीजे और लाउड म्यूजिक बजाए जाने की शिकायतें भी मौजूद हैं.

निगरानी में ढील का उठाया जा रहा लाभ

उत्पाद विभाग के पास पर्याप्त मैन पावर न होने के कारण सख्त निगरानी नहीं हो पाती. शनिवार और रविवार की सीसीटीवी फुटेज जमा कराने का निर्देश सभी संचालकों को दिया गया है, परंतु यह स्पष्ट नहीं है कि सभी बार नियमित रूप से फुटेज उपलब्ध कराते हैं या नहीं. नियमों के उल्लंघन पर सामान्य आर्थिक दंड लगाए जाने से संचालक सुविधानुसार नियम तोड़ने का साहस कर लेते हैं.

इसे भी पढ़ें-शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक पकड़े गए, दर्जनभर से ज्यादा वाहन सीज

इसे भी पढ़ें-केंदुआ के गैस प्रभावित क्षेत्रों में सिंफर की टीम ने शुरू की विस्तृत जांच

Dhanbad News: शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक पकड़े गए, दर्जनभर से ज्यादा वाहन सीज

धनबाद
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर विकास को बाधित करने का लगाया आरोप.

Dhanbad News: धनबाद जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रविवार देर रात पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश के बाद सभी थानों की टीमों ने एक साथ नाकाबंदी कर ड्रंक एंड ड्राइव पर निगरानी शुरू की. रात भर जारी जांच के दौरान कुल 1413 वाहनों को रोका गया, जिनमें 955 बाइक और 458 चारपहिया वाहन शामिल रहे. पुलिस ने चालकों की ब्रेथ एनालाइज़र से जांच की, वाहनों की तलाशी ली गई और पहचान व दस्तावेजों का मिलान किया गया.

कार्रवाई के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे कई चालक पकड़े गए. ट्रैफिक पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर थाने भेज दिया. वहीं जिन गाड़ियों के कागजात अधूरे पाए गए, उनके खिलाफ चालान काटा गया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी बिना पूर्व सूचना के जारी रहेंगे.

इसे भी पढ़ें-केंदुआ के गैस प्रभावित क्षेत्रों में सिंफर की टीम ने शुरू की विस्तृत जांच

Dhanbad News : केंदुआ के गैस प्रभावित क्षेत्रों में सिंफर की टीम ने शुरू की विस्तृत जांच

धनबाद
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर विकास को बाधित करने का लगाया आरोप.

Dhanbad News : केंदुआ में जहरीली गैस रिसाव का मामला पाँचवें दिन भी जारी रहा. गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सिंफर के विशेषज्ञों की टीम कुसुंडा एरिया पहुंची और गेस्ट हाउस, नया धौड़ा तथा गेस्ट हाउस के बाउंड्रीवाल से सटे धनबाद–केंदुआ मुख्य मार्ग सहित गैस प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान बीसीसीएल के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे.

इस बीच बीसीसीएल प्रबंधन ने थाना के पास मिट्टी भराई के लिए गेस्ट हाउस की दीवार तोड़ने का कार्य शुरू किया, जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई. विरोध बढ़ने पर प्रबंधन ने दीवार गिराने का कार्य रोक दिया. लोगों का आरोप था कि आज कंपनी अपना भवन तोड़ रही है, आगे चलकर उनके घर भी तोड़े जा सकते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि बीसीसीएल गैस रिसाव रोकने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है.

बेलगड़िया भेजे जाने पर आपत्ति

प्रभावित लोगों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें बेलगड़िया के क्वार्टरों में भेजने की कोशिश की जा रही है, जबकि वहाँ रहने की स्थिति नहीं है. ग्रामीणों का कहना था कि “जहाँ बकरियाँ भी ठीक से नहीं रह सकतीं, वहाँ हम कैसे रहेंगे.” लोगों ने नए जीएम की नीतियों पर भी असंतोष जताया और आरोप लगाया कि प्रबंधन समस्या का समाधान करने के बजाय विस्थापन पर जोर दे रहा है.

इसी दौरान कुसुंडा एरिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गेस्ट हाउस में रखे सामान को डंपर व अन्य वाहनों पर लादकर ले जाना शुरू किया. इससे लोगों में और नाराजगी फैल गई. ग्रामीणों का कहना है कि केवल सामान हटाने या इमारतें गिराने से स्थिति नहीं सुधरेगी, बल्कि गैस रिसाव रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें-बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो आपकी मौज, बदलने जा रहे हैं कई नियम

Viral Video: सांप और मॉनिटर लिजर्ड की खतरनाक भिड़ंत, अंत ने सहमा दिया इंटरनेट

सांप और मॉनिटर लिजर्ड की खतरनाक भिड़ंत
सांप और मॉनिटर लिजर्ड की खतरनाक भिड़ंत.

Viral Video: इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में जंगली जीवन का वो दौर दिखता है, जहां हर जीव शिकारी भी है और किसी बड़े शिकारी का शिकार भी. वीडियो में एक विशाल मॉनिटर लिजर्ड और एक ताकतवर सांप के बीच जीवन-मरण का संघर्ष नजर आ रहा है. पूरा दृश्य इतना तनावपूर्ण है कि देखने वाले सांसें थामकर बैठे रह जाते हैं. प्रकृति का यह रूप बताता है कि जंगल में जिंदा रहना सिर्फ ताकत की नहीं, बल्कि अवसर की लड़ाई भी है.

सांप ने किया जबरदस्त वार — लिजर्ड फंसी जाल में

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप ने मॉनिटर लिजर्ड की गर्दन पर जोरदार हमला कर दिया है. सांप लगातार अपने दांतों से लिजर्ड को पकड़कर खींच रहा है, जबकि छिपकली के हाथ और मुंह तार की जाली में फंसे होने के कारण वह पलटवार तक नहीं कर पा रही. शिकारी सांप की पकड़ इतनी मजबूत है कि लिजर्ड खुद को छुड़ाने की कोशिश भी नहीं कर पा रही. दृश्य इतना भयावह है कि कई दर्शकों ने वीडियो को पूरा देखने से पहले ही रोक दिया.

एक्स पर धड़ाधड़ शेयर — 70 हजार से ज्यादा व्यू

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AmazingSights नामक अकाउंट से साझा किया गया है. महज 34 सेकंड के इस क्लिप में जंगल की क्रूर वास्तविकता सामने आती है कि प्रकृति में भोजन के लिए संघर्ष कितना विकराल हो सकता है. वीडियो पर यूज़र्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और इस घटना को “नेचर का सबसे रॉ रूप” बता रहे हैं. इसे अब तक 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और लाइक व प्रतिक्रियाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें-

चलती कार के बोनट पर चूहा चढ़ा, डर से चीख पड़ीं दो महिलाएं

जंगल में आमने-सामने आए अजगर और मगरमच्छ, छिड़ी रोमांचक जंग — जानें किसने मारी बाजी

मगरमच्छ के जबड़े से हिरण को बचाने आया हाथी, जंगल में दिखा अनोखा नजारा

 नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई? वायरल वीडियो की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे

शेर ने दिखाई बादशाहत, मगरमच्छ को देख पानी में कूद पड़ा जंगल का असली राजा

Bigg Boss 19 Winner 2025: बिग बॉस 19 का ताज गौरव खन्ना के नाम — ग्रैंड फिनाले में दिखा जुनून, इमोशन और जश्न

बिग बॉस 19 का ताज गौरव खन्ना के नाम
बिग बॉस 19 का ताज गौरव खन्ना के नाम.

Bigg Boss 19 Winner 2025: गौरव खन्ना की ट्रॉफी जीत के साथ बिग बॉस 19 का सफर यादगार अंदाज़ में समाप्त हुआ. पूरे सीजन में दर्शकों को ड्रामा, रणनीति, भावनाओं और तीखे टकराव का मिश्रण देखने को मिला, लेकिन अंत में गौरव ने अपनी समझदारी, शांत स्वभाव और मजबूत सोशल गेम से बाकी प्रतिभागियों पर बढ़त बनाई. दर्शकों के वोटों की बारिश ने उनकी जीत को और भी खास बना दिया, और उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर खुशी के संदेशों की बाढ़ ला दी.

सीजन के दौरान छाप छोड़ने वाला गेमप्ले

शो के दौरान गौरव खन्ना ने अपनी रणनीति, यथार्थवादी एप्रोच और चुनौतीपूर्ण क्षणों में संयम बनाए रखने के कारण दर्शकों का दिल जीता. उनका धैर्य, टास्क के दौरान उनका प्रदर्शन और रिश्तों को संभालने की शैली ने उन्हें फिनाले तक पहुंचाया. उनकी जीत ने यह साबित किया कि निरंतरता, साफ सोच और दर्शकों का भरोसा जीतकर ट्रॉफी हासिल की जा सकती है.

सलमान खान के साथ प्रोजेक्ट की चर्चा से उत्साह दोगुना

फिनाले से कुछ दिन पहले सलमान खान ने खुलासा किया था कि वे भविष्य में गौरव खन्ना के साथ एक खास प्रोजेक्ट पर काम करेंगे. यह घोषणा गौरव की जीत के साथ और भी चर्चाओं में आ गई है. सलमान ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि गौरव में बड़े प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है. इस बयान ने न सिर्फ गौरव के फैंस को रोमांचित किया बल्कि उनके भविष्य के करियर को लेकर उत्सुकता भी बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ें-बिग बॉस फिनाले से पहले हड़कंप — धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी

इसे भी पढ़ें-सलमान खान के शो में आज हाई-वोल्टेज रात — कार्तिक, अनन्या, सनी लियोनी और पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री

इसे भी पढ़ें-आलिया–रणबीर का गृह प्रवेश, राहा के जन्मदिन ने बनाया पल को और खास

Pawan Singh: बिग बॉस फिनाले से पहले हड़कंप — धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी

धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी
धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी.

Pawan Singh: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले पवन सिंह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. पवन सिंह फिनाले में शिरकत करने वाले थे, लेकिन उन्हें एक धमकी भरे फोन कॉल के जरिए चेतावनी दी गई कि यदि वे शो के होस्ट के साथ स्टेज शेयर करते हैं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. धमकी के बाद उनकी टीम सतर्क हो गई और घटना की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस की ओर से जांच और सुरक्षा बढ़ाने की कार्रवाई तुरंत शुरू हुई.

फिनाले में शिरकत की तैयारी थी — धमकी के बाद बढ़ी सतर्कता

पवन सिंह की टीम ने धमकी कॉल की जानकारी देते हुए बताया कि फोन कॉल फिनाले से पहले आया था. शो में उपस्थित रहने की आधिकारिक पुष्टि भी पवन सिंह ने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वे “भाईजान के साथ बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में” दर्शकों के बीच होंगे. फैंस उत्साहित थे, लेकिन धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जोखिम को देखते हुए पुख्ता इंतज़ाम कर दिए हैं.

तकनीकी जांच शुरू — कॉलर की तलाश में पुलिस

पुलिस ने धमकी कॉल के नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDRs) की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कॉल कहाँ से और किसके द्वारा किया गया था. पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ाते हुए उनके लिए फिनाले के दौरान विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया गया है.

फैंस में चिंता, लेकिन शो के लिए उत्साह बरकरार

धमकी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह के फैंस में चिंता दिख रही है. लोग लगातार उनकी सुरक्षा की कामना कर रहे हैं. वहीं, ग्रैंड फिनाले को लेकर उत्साह अपने चरम पर है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह आज फिनाले में उपस्थित होते हैं या नहीं.

इसे भी पढ़ें-सलमान खान के शो में आज हाई-वोल्टेज रात — कार्तिक, अनन्या, सनी लियोनी और पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री

इसे भी पढ़ें-आलिया–रणबीर का गृह प्रवेश, राहा के जन्मदिन ने बनाया पल को और खास