18.1 C
Delhi
20 February 2026, Friday
Home Blog Page 82

एक्टिव सिम के बिना अब नहीं चलेगा WhatsApp–Telegram, 90 दिनों में लागू होंगे नए नियम

एक्टिव सिम के बिना अब नहीं चलेगा
सिम-बाइंडिंग रूल/ फोटो- एआई

SIM-Binding Rule: तकनीक की दुनिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जो लोग फोन से सिम निकालकर भी WhatsApp, Telegram या Snapchat चलाते थे, उनके लिए यह सिस्टम अब इतिहास बनने वाला है. सरकार ने 90 दिनों की समय सीमा तय करते हुए साफ कर दिया है कि मैसेजिंग ऐप्स केवल तभी चलेंगे जब डिवाइस में एक्टिव सिम कार्ड फिजिकली मौजूद होगा.

यानी ऐप में OTP वेरिफाई करवाना ही काफी नहीं रहेगा, बल्कि फोन में हर समय वही सिम लगा होना जरूरी होगा जिससे अकाउंट रजिस्टर्ड है.
सरकार ने इस फैसले को साइबर सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड पर रोक लगाने के लिए सबसे बड़ा कदम बताया है.

कैसे बदलेगा मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल

दूरसंचार विभाग (DoT) ने WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, Arattai और Josh सहित बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को निर्देश जारी किए हैं. ये सभी प्लेटफ़ॉर्म अब Telecommunication Identifier User Entities (TIUEs) की श्रेणी में लाए जा रहे हैं — यानी अब इन पर टेलीकॉम सेवाओं जैसे ही नियम और निगरानी लागू होगी.

सरकार के मुताबिक अब तक मैसेजिंग ऐप्स केवल पहली बार लॉगिन के दौरान ही सिम से OTP वेरिफिकेशन मांगते थे.
सिम फिर फोन से निकाल भी दी जाए, तब भी ऐप अकाउंट चलता रहता था — इसी कमी का उपयोग ठगों और साइबर फ्रॉड गैंग द्वारा बड़े पैमाने पर किया जाता रहा.
नया नियम इस loophole को खत्म करने के लिए बनाया गया है.

नया बदलाव क्या कहता है?

DoT के आदेश में दो मुख्य नियम अनिवार्य हैं —

✔ 1. लगातार SIM-बाइंडिंग चेक

ऐप्स को यह पता लगाते रहना होगा कि
📌 यूजर की डिवाइस में वही सिम कार्ड मौजूद है या नहीं
📌 वही सिम नेटवर्क पर एक्टिव भी है या नहीं
अगर सिम नहीं पाई जाती है → अकाउंट तुरंत बंद हो जाएगा और दोबारा तभी खुलेगा जब वही सिम वापस फोन में लगाई जाएगी.

✔ 2. Web-Login पर सबसे सख्त प्रोटोकॉल

WhatsApp Web / Telegram Web जैसे प्लेटफॉर्म अब —
🔹 हर 6 घंटे में वेब सेशन को ऑटो-लॉगआउट करेंगे
🔹 दोबारा लॉगिन केवल QR कोड री-ऑथेंटिकेशन के बाद ही संभव होगा
सरकार का मानना है कि इससे विदेशों में बैठे अपराधियों द्वारा चोरी या निष्क्रिय सिम आधारित नंबरों के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा.

यह कदम क्यों जरूरी बताया गया?

अधिकारियों के अनुसार —

  • साइबर अपराधी अक्सर भारत में जारी किए गए मोबाइल नंबरों पर आधारित WhatsApp/Telegram अकाउंट चलाते हैं
  • लेकिन डिवाइस में वास्तविक सिम कार्ड मौजूद नहीं होता
  • इस कारण अपराधियों की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाती, जिससे जांच में महीनों लग जाते हैं

नया नियम सुनिश्चित करेगा कि —
👉 हर चैट, कॉल और लॉगिन की पहचान एक लाइव–सक्रिय–फिजिकल सिम से जुड़ी हो
👉 कोई भी अकाउंट बिना असली सिम के संचालित न हो सके

टेलीकॉम कंपनियों ने भी सरकार का समर्थन किया है. उनका कहना है कि इस बदलाव के बाद हैकर्स, स्पैमर और फर्जी कॉल सेंटरों का नेटवर्क कमजोर पड़ेगा.

यूज़र्स पर पड़ने वाला असर — किसे दिक्कत और किसे नहीं

यूज़र कैटेगरीअसर
सिंगल फोन पर सिम + ऐप चलाने वालेकोई दिक्कत नहीं
एक फोन में सिम, दूसरे फोन में ऐप चलाने वालेऐप बंद हो जाएगा
टैबलेट/वाई-फाई डिवाइस पर बिना सिम ऐप चलाने वालेऐप नहीं चलेगा
विदेश में रहते हुए भारतीय नंबर से व्हाट्सएप चलाने वालेभारतीय सिम एक्टिव न होने पर अकाउंट बंद
व्हाट्सएप वेब/टेलीग्राम वेब चलाने वालेहर 6 घंटे में ऑटो-लॉगआउट
पुराने/एक्सपायर या निष्क्रिय सिम से लॉगिन किए यूज़रअकाउंट तुरंत निष्क्रिय

कब से लागू होगा नया नियम?

सभी ऐप्स को नए सिस्टम को लागू करने के लिए 90 दिनों की डेडलाइन मिली है.
जो प्लेटफ़ॉर्म समय सीमा का पालन नहीं करेंगे, उन्हें भारी जुर्माने, लाइसेंसिंग कार्रवाई और सेवा प्रतिबंध तक का सामना करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें

Black Friday धमाका: Galaxy S24 Ultra के दाम में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, खरीदने का गोल्डन मौका

WhatsApp सुरक्षा में चूक! 8 साल पुरानी कमजोरी से 3.5 अरब नंबर हुए उजागर

अब पूरे साल बिना चार्ज के यूज कर सकेंगे ChatGPT GO, जानिए एक्टिवेशन…

Bihar Board Date Sheet 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल घोषित, छात्र तुरंत चेक करें पूरा शेड्यूल

10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल घोषित
10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल घोषित.

Bihar Board Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का डेटशीट जारी कर दिया है. इससे लाखों छात्रों की इंतज़ार खत्म हो गई है और अब परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है.
जो छात्र 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरा डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.

कब से शुरू होंगी बिहार बोर्ड परीक्षाएं?

ताजा जारी शेड्यूल के अनुसार —
🔹 मैट्रिक (10वीं)17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक
🔹 इंटर (12वीं)2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक

दोनों परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग शिफ्ट में ली जाएंगी.

परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को अब रिवीजन मोड में जाने की सलाह दी गई है.
• मॉडल / सैंपल पेपर हल करें.
• महत्वपूर्ण प्रश्नों की प्रैक्टिस करें.
• परीक्षा पैटर्न और सिलेबस का बार-बार रिवीजन करें.
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार सही प्लानिंग के साथ अभ्यास करने से अच्छे अंक हासिल करना आसान हो जाता है.

Bihar Board Date Sheet 2026 देखने और डाउनलोड करने का तरीका

  • डेटशीट देखने के लिए छात्र निम्न प्रक्रिया अपनाएं—
  • ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Board Date Sheet 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर डाउनलोड करने योग्य PDF डेटशीट खुल जाएगी.
  • भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.

अन्य परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर भी जारी

इसे भी पढ़ें-बिहार के मेडिकल कॉलेजों में नीट पीजी की सीटें बढ़ीं, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने केवल मैट्रिक और इंटर ही नहीं, बल्कि बोर्ड के अधीन आने वाली अन्य परीक्षाओं का वार्षिक एग्जाम कैलेंडर भी जारी कर दिया है.
परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस के माध्यम से पूरे वर्ष की परीक्षा तिथियां देख सकते हैं.

बिहार इंटर परीक्षा 2026: देखें पूरा टाइमटेबल

तारीखपहली पाली (9:30 AM – 12:45 PM)दूसरी पाली (2:00 PM – 5:15 PM)
2 फरवरीबायोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, इकोनॉमिक्स, म्यूजिकफिजिक्स, फिलॉसफी, बिजनेस स्टडीज, फाउंडेशन कोर्स
5 फरवरीफिजिक्सज्योग्राफी, बिजनेस स्टडीज, म्यूजिक
6 फरवरीअंग्रेजीआई.ए हिंदी, वोकेशनल अरबी
7 फरवरीकेमिस्ट्रीइंग्लिश, एग्रीकल्चर
9 फरवरीहिंदीवोकेशनल इलेक्टिव पेपर-1
10 फरवरीभाषाएं: उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्लासाइकोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप
11 फरवरीम्यूजिक, वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-2सुरक्षा शिक्षा, पर्यटन, रिटेल, होम साइंस (ISC), तथा IA के गणित, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र
12 फरवरीसमाजशास्त्रअकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT
13 फरवरीतीनों संकायों की भाषाएंकंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया & वेब टेक, योगा, वोकेशनल ट्रेड्स

इस बार डेटशीट पहले जारी की गई

पिछले साल बिहार बोर्ड की डेटशीट 7 दिसंबर को दोपहर में जारी की गई थी, लेकिन इस बार बोर्ड ने इसे पहले ही जारी कर दिया है. वर्ष 2026 की डेटशीट 29 नवंबर को जारी की गई है. इस बार शेड्यूल पिछले साल के मुकाबले काफी जल्दी घोषित किया गया है. पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी के बीच हुई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हुई थीं.

इसे भी पढ़ें-

बोर्ड एग्जाम में 100/100 कैसे लाएं? छात्रों के लिए जरूरी सफलता मंत्र, जानें डिटेल्स

पेपर आसान या कठिन? सैंपल पेपर से मिला संकेत, देखें पूरा पैटर्न

Bhagalpur News : बाबा गणिनाथ धाम खरीक में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, वार्षिक पूजनोत्सव में दिखी भक्ति की अलौकिक छटा

बाबा गणिनाथ धाम खरीक में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
बाबा गणिनाथ धाम खरीक में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब.

Bhagalpur News : बाबा गणिनाथ धाम मंदिर परिसर एक बार फिर आस्था और श्रद्धा की अद्भुत छटा से सरोबार दिखाई दिया. भागलपुर जिले के खरीक बाजार स्थित प्राचीन मंदिर में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय 21वां वार्षिक पूजनोत्सव में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया.

दीप प्रज्वलन के साथ भव्य शुभारंभ

पूजनोत्सव का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर भागलपुर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनंत प्रसाद उर्फ टुनटुन साह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा गुप्ता, इंजीनियर नंदकिशोर साह, मुखिया इंदु देवी, प्रखंड प्रमुख दल्लू प्रसाद यादव, पत्रकार मनीष अकेला एवं पूजा समिति के सूचना मंत्री परशुराम साह ने संयुक्त रूप से किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Bhagalpur News : बाबा गणिनाथ धाम खरीक में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, वार्षिक पूजनोत्सव में दिखी भक्ति की अलौकिक छटा Baba Ganinath Dham 1
बाबा गणिनाथ धाम मंदिर

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने बाबा गणिनाथ धाम की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विशाल मंदिर निर्माण के लिए समाज को सामूहिक नेतृत्व और एकजुटता की आवश्यकता है. वक्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बाबा गणिनाथ धाम इस इलाके का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनेगा.

मेधावी छात्रों और पत्रकारों को मिला सम्मान

पूजा समिति के सदस्यों द्वारा मेधावी छात्र–छात्राओं को अंगवस्त्र, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिसके लिए उपस्थित जनसमूह जोरदार तालियों से गूंज उठा. कार्यक्रम के दौरान गोपाल भारतीय ने बाबा गणिनाथ की आध्यात्मिक विरासत और ऐतिहासिक यात्रा पर विस्तृत चर्चा की.

कटिहार से आए मनोज साह और मनीष अकेला ने मेला के विस्तार और मंदिर के विकास के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया.

शोभायात्रा और झंडोतोलन ने बांधा माहौल

सुबह विशाल शोभा यात्रा के साथ गणिनाथ रथ नगर भ्रमण पर निकला, जिसने खरीक मुख्य बाजार से बम काली मंदिर तक भव्य यात्रा निकाली.
इसके बाद मंदिर परिसर में अभ्युदय का झंडोतोलन कर मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. पूरे आयोजन में पंखा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता की उत्कृष्ट व्यवस्था दिखाई दी. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने और रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध रही.

बिहार के कई जिलों से उमड़ा जनसैलाब

पूजनोत्सव में वैशाली, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, जमालपुर, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, अररिया, पटना समेत बिहार के आधे से अधिक जिलों से श्रद्धालुओं का विशाल जत्था शामिल हुआ.

मंदिर परिसर में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही.

आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका

पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में —
सूचना मंत्री परशुराम साह, अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, कोषाध्यक्ष महेश साह, युवाध्यक्ष विनोद कुमार, युवा सचिव प्रिंस कुमार, महिला अध्यक्ष रेणु देवी, संयोजक शंकर प्रसाद साह, मुखिया प्रतिनिधि विजय साह, पिंकू साह, निरंजन साह — सहित पूरी पूजा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें-दिसंबर 2025 में तीन एकादशी — कौन सी तिथि किस फल के लिए श्रेष्ठ? जानें, डिटेल्स

Heavy Rain Warning: चक्रवात ‘दितवाह’ का प्रकोप: 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रेड वार्निंग जारी

दित्वा चक्रवात का खौफ बढ़ा
दित्वा चक्रवात का खौफ बढ़ा.

Heavy Rain Warning: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान दितवाह (Ditwah) के प्रभाव को देखते हुए दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफानी हवा की चेतावनी जारी की है. तटीय श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे चक्रवात के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

तमिलनाडु और तटीय राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना

IMD के अनुसार
🔹 29 नवंबर से 1 दिसंबर — तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना
🔹 29 और 30 नवंबर — तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश
🔹 29 नवंबर से 2 दिसंबर — तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश
🔹 1 दिसंबर — तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट
🔹 29 नवंबर — केरल और माहे में तेज बारिश की संभावना

इसके अलावा, 30 नवंबर को–
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा
में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बिजली और गर्जन वाले तूफान का खतरा बरकरार

मौसम विभाग ने बताया कि
29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच — तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में
बिजली के साथ तेज तूफान की संभावना बनी हुई है.

साथ ही
🔹 2 दिसंबर को — उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा
🔹 1 दिसंबर को — उत्तर आंतरिक कर्नाटक
में भी बिजली और तूफान की आशंका जताई गई है.

इसे भी पढ़ें-

सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से उड़ानें ठप, 500 से अधिक विमान प्रभावित — आखिर समस्या क्या है?

यूपी में फिर उपचुनाव की आहट, घोसी सीट को विधानसभा सचिवालय ने घोषित किया रिक्त

BLO की सैलरी में भारी बढ़ोतरी — चुनाव आयोग ने दिया बड़ा तोहफ़ा, ERO–AERO को भी पहली बार मिलेगा मानदेय

A320 global Issue: सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से उड़ानें ठप, 500 से अधिक विमान प्रभावित — आखिर समस्या क्या है?

500 से अधिक विमान प्रभावित — आखिर समस्या क्या है?
500 से अधिक विमान प्रभावित — आखिर समस्या क्या है?

A320 Software Issue: विश्व भर की विमानन सेवाएं इन दिनों बड़े संकट से जूझ रही हैं. शनिवार को एयरलाइंस कंपनियों ने वाणिज्यिक विमान A320 के उड़ान नियंत्रण सिस्टम के सॉफ्टवेयर को अपडेट करना शुरू किया, जिसके चलते बड़ी संख्या में उड़ानें देरी से चलीं और कई को रद्द करना पड़ा. यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतज़ार करना पड़ा.

समस्या की जड़ कहां से शुरू हुई? — उड़ान के दौरान 100 फीट गिरा विमान

30 अक्टूबर को जेटब्लू के एक A320 विमान में चौंकाने वाली घटना सामने आई. उड़ान के दौरान विमान सिर्फ सात सेकंड में 100 फीट नीचे आ गया, जबकि पायलट ने कोई कमांड नहीं दिया था.

जांच में पता चला कि तेज़ सौर विकिरण (Solar Radiation) के कारण कंप्यूटर को गलत संकेत मिले और उसने अपने आप विमान की दिशा नीचे की ओर मोड़ दी.
एयरबस ने तकनीकी खामी स्वीकार करते हुए कहा कि सोलर रेडिएशन उड़ान नियंत्रण प्रणाली को प्रभावित कर सकता है.

इसी आधार पर FAA और EASA ने सभी एयरलाइंस को तत्काल सॉफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश दिए, जिससे अमेरिका में पंजीकृत 500 से अधिक विमानों पर सीधा असर पड़ा.

ELAC क्या है? — विमान का दिमाग और तंत्रिका तंत्र

पूर्व पायलट एहसान खालिद के अनुसार, ELAC (Elevator Aileron Computer) विमान का वह सिस्टम है जो पायलट के कमांड के अनुसार विमान को ऊपर–नीचे नियंत्रित करता है.

समस्या यही है —
पायलट कमांड दे न दे, सिस्टम अपने आप विमान को झुकाने लगे
यह स्थिति किसी भी विमानन ऑपरेशन के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है.

6000 विमानों को अपडेट अनिवार्य — पुराने वर्जन में काम अधिक समय

दुनिया भर में लगभग 6000 प्रभावित विमानों में तुरंत सॉफ्टवेयर अपग्रेड की आवश्यकता है, और कुछ में हार्डवेयर सुधार भी करना पड़ सकता है.
कुल 8100 से अधिक A320 सीरीज विमान वैश्विक सेवा में हैं, इसलिए प्रभाव बहुत बड़ा है.

चैंबर ऑफ कॉमर्स की टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन सुभाष गोयल ने बताया—
🔹 नए A320 में अपडेट में लगभग 2–3 घंटे लगते हैं
🔹 पुराने A320 वर्जन में 2–3 दिन तक का समय
इसी कारण संकट 4–5 दिन और बढ़ने की आशंका है.
उन्होंने कहा, “भगवान का शुक्र है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.”

भारत में अपग्रेड तेजी से — DGCA ने जारी की समयसीमा

भारत की एयरलाइंस— इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस— ने शनिवार से ही अपग्रेड शुरू कर दिया है.
DGCA के 29 नवंबर सुबह 10 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार:

एयरलाइनप्रभावित विमानअपडेट पूरा
इंडिगो200जारी
एयर इंडिया113जारी
एयर इंडिया एक्सप्रेस25जारी
कुल A320338189 अपडेटेड

सभी प्रभावित विमानों का अपडेट 30 नवंबर सुबह 5:29 बजे तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा.
अपग्रेड दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता स्थित बेस पर किया जा रहा है.

अंतर्राष्ट्रीय संचालन पर असर — जापान में 65 उड़ानें रद्द

जापान की ऑल निप्पॉन एयरवेज (ANA), जो A320 का बड़ा बेड़ा संचालित करती है, ने शनिवार को 65 घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं.
रविवार को भी कुछ उड़ानों के रद्द होने की संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें-

BLO की सैलरी में भारी बढ़ोतरी — चुनाव आयोग ने दिया बड़ा तोहफ़ा, ERO–AERO को भी पहली बार मिलेगा मानदेय

यूपी में फिर उपचुनाव की आहट, घोसी सीट को विधानसभा सचिवालय ने घोषित किया रिक्त

BLO की सैलरी में भारी बढ़ोतरी — चुनाव आयोग ने दिया बड़ा तोहफ़ा, ERO–AERO को भी पहली बार मिलेगा मानदेय

BLO की सैलरी में भारी बढ़ोतरी
BLO की सैलरी में भारी बढ़ोतरी.

BLO Salary Hike: देशभर में चुनावी व्यवस्थाओं की रीढ़ माने जाने वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) और चुनाव तंत्र से जुड़े पदाधिकारियों को चुनाव आयोग ने बड़ा उपहार दिया है. आयोग ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में BLO और BLO पर्यवेक्षक के वार्षिक पारिश्रमिक में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की घोषणा की है, वहीं ERO और AERO को पहली बार मानदेय प्रदान करने का अहम फैसला भी किया गया है.

BLO और BLO पर्यवेक्षक को दोगुना तक वेतन — मेहनत और जिम्मेदारी का मिला सम्मान

नई घोषणा के अनुसार BLO की सैलरी 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये कर दी गई है. इसी तरह BLO पर्यवेक्षक के पारिश्रमिक को 12000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये कर दिया गया है.

आयोग ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने और उसे अद्यतन रखने में BLO और BLO पर्यवेक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए उनकी मेहनत और जिम्मेदारी के अनुरूप पारिश्रमिक बढ़ाया गया है.

पहली बार ERO और AERO को मिलेगा मानदेय

चुनाव आयोग ने पहली बार उच्च स्तर के मतदाता सूची अधिकारीयों को भी मानदेय देने का फैसला लिया है.
नई व्यवस्था के तहत—
🔹 ERO को 25,000 रुपये
🔹 AERO को 30,000 रुपये
प्रदान किए जाएंगे.
यह कदम चुनाव प्रणाली में प्रत्येक स्तर पर कार्यरत अधिकारियों की भूमिका को मान्यता देने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है.

मतदाता सूची संशोधन के लिए प्रोत्साहन राशि भी बढ़ी

आयोग ने मतदाता सूची के संशोधन कार्य पर बीएलओ को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की है. पहले इसके लिए उन्हें 1000 रुपये मिलते थे, अब यह राशि बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी गई है.

चुनाव आयोग का बयान — “शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला”

वेतन वृद्धि की घोषणा के साथ आयोग ने कहा—
“मतदाता सूची तंत्र में शामिल ERO, AERO, BLO पर्यवेक्षक और BLO कड़ी मेहनत करते हैं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूचियां तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए पारिश्रमिक और मानदेय में बढ़ोतरी की गई है. ऐसा अंतिम संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था.”

इसे भी पढ़ें-यूपी में फिर उपचुनाव की आहट, घोसी सीट को विधानसभा सचिवालय ने घोषित किया रिक्त

Bihar CM Visit : सीएम नीतीश का भावनात्मक दौरा — विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री
विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री

Bihar CM Visit : भागलपुर में शनिवार को एक सादगी भरा पल देखने को मिला. विधानसभा चुनाव 2025 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार इस शहर में आए. यह दौरा किसी उद्घाटन या राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि पुराने मित्र के प्रति रिश्ते का था. भीखनपुर स्थित अपने करीबी साथी उदय कांत मिश्रा के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी माता के श्राद्ध में शामिल होकर परिवार को ढांढस बंधाया.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम — शहर रहा हाई अलर्ट पर

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर पटना से विशेष विमान द्वारा भागलपुर एयरपोर्ट पहुंचे. उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा. बरारी चौक, तिलकामांझी, भीखनपुर और एयरपोर्ट रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई.

Bihar CM Visit : सीएम नीतीश का भावनात्मक दौरा — विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री Bihar CM Visit 3
CM Nitish Kumar

दंगा नियंत्रण वाहन, QRT टीम, एंबुलेंस और अन्य सुरक्षा इकाइयां हाई अलर्ट पर रहीं.
प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदय कांत स्वयं मैदान में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे.

सिर्फ 10–14 मिनट लेकिन रिश्तों की गहराई झलकती रही

Bihar CM Visit : सीएम नीतीश का भावनात्मक दौरा — विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री Bihar CM Visit 3 1
CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री लगभग 10 से 14 मिनट तक उदय कांत मिश्रा के आवास पर रहे. श्राद्ध कर्म के दौरान क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर रोक रखी गई. हालांकि, कार्यक्रम पूर्णत: निजी था, लेकिन जिला प्रशासन पूरे समय चौकन्ना दिखा, क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद यह सीएम का पहला भागलपुर दौरा था.

दौरे के दौरान न कोई भाषण, न कोई बयान — केवल मित्रता की भावनाएं दिखाई दीं.

मुख्यमंत्री ने मित्र की माताजी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शनिवार को भागलपुर आगमन हुआ. भागलपुर हवाई अड्डा पर उनके स्वागत के लिए आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल हिमांशु कुमार राय, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी व वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत स्वयं उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर भागलपुर की धरती पर उनका हार्दिक अभिवादन किया.

इसके पश्चात मुख्यमंत्री बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्रा के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी स्वर्गीय माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की.

इसे भी पढ़ें-यूपी में फिर उपचुनाव की आहट, घोसी सीट को विधानसभा सचिवालय ने घोषित किया रिक्त

UP Byelection: यूपी में फिर उपचुनाव की आहट, घोसी सीट को विधानसभा सचिवालय ने घोषित किया रिक्त

घोसी सीट को विधानसभा सचिवालय ने घोषित किया रिक्त.

UP Byelection: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. विधानसभा सचिवालय ने सीट को आधिकारिक रूप से खाली घोषित कर दिया है, जिससे उपचुनाव की प्रक्रिया का रास्ता साफ माना जा रहा है. निर्णय की जानकारी राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और संबंधित प्रशासनिक इकाइयों को भेज दी गई है.

नियमों के अनुसार छह महीने के अंदर चुनाव अनिवार्य

चुनावी कानून के मुताबिक, किसी विधायक की मृत्यु, इस्तीफा या अयोग्यता की स्थिति में खाली सीट पर अधिकतम छह महीनों के भीतर उपचुनाव कराना जरूरी होता है.
इसी वजह से राजनीतिक गलियारे में यह उम्मीद बनाई जा रही है कि घोसी में जल्द ही उपचुनाव की तिथि की घोषणा हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-आग सिगरेट से लगी या कुछ और? वायरल वीडियो ने बढ़ाई जांच की दिशा

विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन से खाली हुई सीट

घोसी सीट के विधायक और समाजवादी पार्टी नेता सुधाकर सिंह का 20 नवंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था. उनकी असामयिक मृत्यु के कारण सीट रिक्त हो गई.

साल 2023 के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 50 हजार से अधिक मतों से हराकर यह सीट अपने नाम की थी.

2022 के बाद दूसरी बार उपचुनाव — घोसी फिर सुर्खियों में

घोसी विधानसभा सीट पिछले तीन वर्षों से लगातार राजनीतिक घटनाक्रमों के केंद्र में बनी हुई है. 2022 में भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में वह फिर भाजपा में लौट आए, जिसके कारण 2023 में उपचुनाव कराना पड़ा.

अब 2025 में सीट फिर खाली हो गई है, जिसका अर्थ है कि 2022 के बाद दूसरी बार उपचुनाव होने जा रहा है.

बीजेपी बनाम सपा — प्रतिष्ठा की लड़ाई की तैयारी

घोसी सीट पर अक्सर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलता रहा है. 2023 के उपचुनाव में सुधाकर सिंह की जीत ने सपा को मजबूत बढ़त दिलाई थी, वहीं भाजपा के लिए यह बड़ी चुनौती साबित हुई थी.

अब विधायक के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन चुका है और राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि 2027 से पहले होने वाले इस उपचुनाव में दोनों पार्टियां पूरा दमखम झोंकने वाली हैं.

इसे भी पढ़ें-कंस्ट्रक्शन से स्कूल तक सभी पाबंदियां खत्म — दिल्ली में अब GRAP-II ही लागू

Hong Kong Fire Mystery: आग सिगरेट से लगी या कुछ और? वायरल वीडियो ने बढ़ाई जांच की दिशा

वायरल वीडियो ने बढ़ाई जांच की दिशा
वायरल वीडियो ने बढ़ाई जांच की दिशा.

Hong Kong Fire Mystery: हांगकांग में लगी भीषण आग की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है. तीन दिन बाद राहत–बचाव कार्य तो खत्म हो गया, लेकिन मौत और लापता लोगों की संख्या अब भी दिल दहला रही है.

सात ऊंची इमारतों में फैली आग ने 128 जिंदगी छीन लीं और 200 से ज्यादा लोग अब तक लापता हैं. शहर के इतिहास में यह हादसा सबसे भयावह आपदा के रूप में दर्ज हो रहा है. आखिर आग की शुरुआत कैसे हुई — इस बड़े सवाल ने सरकारी एजेंसियों और नागरिकों को उलझा कर रख दिया है.

आग की शुरुआत पर उलझा सवाल — वायरल वीडियो बना केंद्र में

सरकार ने फिलहाल आग की वजह को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं दिया है,
लेकिन सोशल मीडिया पर फैल रही एक फुटेज ने मामले को नए मोड़ पर ला दिया है.
वीडियो में एक मजदूर बाहरी दीवार के पास सिगरेट पीते हुए नजर आ रहा है,
और दावा किया जा रहा है कि आग उसी से भड़की.
हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह दावा पुष्ट नहीं किया गया है और जांच जारी है.

पुलिस और जांच एजेंसियां सक्रिय — 128 शव मिले, 200 से अधिक लापता

ताई पो स्थित वांग फुक कोर्ट के इस बड़े आवासीय कॉम्प्लेक्स में करीब 4,600 लोग रहते थे. आग लगने की परिस्थितियों की जांच हांगकांग पुलिस ने शुरू कर दी है.
सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 10 बजे आधिकारिक तौर पर फायरफाइट और सर्च ऑपरेशन समाप्त किया गया.

सुरक्षा सचिव क्रिस तांग के अनुसार मृतकों की संख्या 128 हो चुकी है और
जांच के दौरान और शव मिल सकते हैं.

नवीनीकरण परियोजना की टीम पर शिकंजा — 8 लोग गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने नवीनीकरण कार्य से जुड़े कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें स्कैफोल्डिंग उप-ठेकेदार, इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के निदेशक और एक प्रोजेक्ट मैनेजर शामिल हैं.

सरकार का कहना है कि आग से जुड़े तकनीकी, प्रशासनिक और निर्माण संबंधी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

स्टायरोफोम शीट्स और बांस की स्कैफोल्डिंग — आग इतनी तेजी से क्यों फैली?

जांच अधिकारियों के मुताबिक शुरूआती विश्लेषण से पता चला है कि आग वांग चियोंग हाउस के निचले हिस्से में लगी सुरक्षा जाली से शुरू हुई. लपटें बेहद ज्वलनशील फोम बोर्ड्स के संपर्क में आईं और कुछ ही मिनटों में कई इमारतों में फैल गईं.

गर्मी से शीशे टूटे, आग घरों में घुसी और बांस का मचान जलकर गिरता गया,
जिसके जलते टुकड़े अन्य जालियों पर गिरते रहे — और आग और उग्र होती गई.

प्राचीन निर्माण तकनीक पर उठे सवाल — क्या स्कैफोल्डिंग सुरक्षित है?

हांगकांग में पारंपरिक बांस की स्कैफोल्डिंग सदियों पुराने निर्माण सिस्टम की पहचान है. लेकिन इस हादसे के बाद इसकी सुरक्षा पर बड़े प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं.
पिछले साल से वोंग फुक कोर्ट की सभी 8 इमारतें इसी मचान पर कवर थीं,
जिससे आग तेजी से ऊपर पहुंचकर बेलगाम फैलती चली गई.

बचे हुए परिवारों को राहत और आर्थिक मदद

लपटों में झुलसी इमारतों के निवासियों को अस्थायी रूप से करीब 1,000 खाली फ्लैटों में स्थानांतरित किया गया है. सरकार ने प्रति मृतक परिवार को 2,00,000 हांगकांग डॉलर देने की घोषणा की है. इसके अलावा प्रभावित परिवारों को 50,000 डॉलर जीवन निर्वाह सहायता और 10,000 डॉलर की आपात नकद सहायता जारी कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें-

क्या इमरान खान सुरक्षित हैं? बेटे कासिम की दहाड़ — 845 दिन में न मुलाकात, न फोन, न कोई प्रमाण

दित्वा चक्रवात का खौफ बढ़ा: समुद्र उफानने लगी, तटीय इलाकों में दहशत — VIDEO

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: 2 नेशनल गार्ड घायल, भड़के ट्रंप ने हमलावर को कहा- ‘जानवर’

Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम में 100/100 कैसे लाएं? छात्रों के लिए जरूरी सफलता मंत्र, जानें डिटेल्स

बोर्ड एग्जाम में 100/100 कैसे लाएं?
बोर्ड एग्जाम में 100/100 कैसे लाएं?

Board Exam Tips: बोर्ड परीक्षाओं की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और फरवरी 2026 में होने वाली सीबीएसई परीक्षा को लेकर छात्रों में तैयारी तेज हो गई है. अब केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि रणनीति, समय प्रबंधन और स्मार्ट स्टडी के जरिए ही बेहतरीन स्कोर हासिल किया जा सकता है. आइए जानते हैं वे तरीके जो बोर्ड एग्जाम में टॉप मार्क्स दिलाने में मदद कर सकते हैं.

  1. सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पर पूरी पकड़ बनाएं

सीबीएसई हर वर्ष अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल पेपर और सिलेबस उपलब्ध कराता है. छात्रों को चाहिए कि पूरा सिलेबस डाउनलोड कर विषयवार महत्वपूर्ण अध्यायों को पहचानें. परीक्षा पैटर्न समझने से यह साफ होता है कि किस तरह के प्रश्न कितने अंकों के पूछे जाएंगे. तैयारी में सैंपल पेपर और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का अभ्यास शामिल करना बेहद लाभदायक होता है.

  1. छोटे–छोटे नोट्स बनाएँ और रिवीजन प्लान तैयार करें

अपने बनाए नोट्स परीक्षा के दौरान सबसे प्रभावी साबित होते हैं. छोटे व सरल बिंदुओं में नोट्स तैयार करें ताकि अंतिम समय में तेज़ी से रिवीजन हो सके. रोजाना कम से कम 1 से 2 घंटे रिवीजन के लिए निश्चित रखें और कठिन अध्यायों को छोटे हिस्सों में बाँटकर पढ़ें ताकि याद रखना आसान हो.

  1. फ़ॉर्मूले, डायग्राम और मैप्स पर बेहतर कमांड रखें

फिजिक्स, साइंस, गणित और भूगोल जैसे विषयों में फार्मूला, आरेख व मानचित्र का बड़ा महत्व होता है. ये उत्तर को मजबूत बनाते हैं और अंक बढ़ाने में मददगार होते हैं. छात्र एक फ़ॉर्मूला शीट बनाएं और प्रतिदिन 10 मिनट इनकी पुनरावृत्ति जरूर करें.

  1. हेल्दी रूटीन और शांत माइंडसेट भी जरूरी

परीक्षा की तैयारी जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी है अच्छी नींद, पौष्टिक भोजन और हल्की एक्सरसाइज. तनाव से बचें और सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें. लंबे समय तक लगातार पढ़ाई करने के बजाय हर 45-50 मिनट के बाद 10 मिनट का ब्रेक लें, इससे दिमाग तरोताज़ा रहता है और याददाश्त बेहतर होती है.

इसे भी पढ़ें-

पेपर आसान या कठिन? सैंपल पेपर से मिला संकेत, देखें पूरा पैटर्न

हर महीने 60,000 सैलरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, SAIL ने निकाली नई भर्ती