18.1 C
Delhi
20 February 2026, Friday
Home Blog Page 83

Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम में 100/100 कैसे लाएं? छात्रों के लिए जरूरी सफलता मंत्र, जानें डिटेल्स

बोर्ड एग्जाम में 100/100 कैसे लाएं?
बोर्ड एग्जाम में 100/100 कैसे लाएं?

Board Exam Tips: बोर्ड परीक्षाओं की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और फरवरी 2026 में होने वाली सीबीएसई परीक्षा को लेकर छात्रों में तैयारी तेज हो गई है. अब केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि रणनीति, समय प्रबंधन और स्मार्ट स्टडी के जरिए ही बेहतरीन स्कोर हासिल किया जा सकता है. आइए जानते हैं वे तरीके जो बोर्ड एग्जाम में टॉप मार्क्स दिलाने में मदद कर सकते हैं.

  1. सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पर पूरी पकड़ बनाएं

सीबीएसई हर वर्ष अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल पेपर और सिलेबस उपलब्ध कराता है. छात्रों को चाहिए कि पूरा सिलेबस डाउनलोड कर विषयवार महत्वपूर्ण अध्यायों को पहचानें. परीक्षा पैटर्न समझने से यह साफ होता है कि किस तरह के प्रश्न कितने अंकों के पूछे जाएंगे. तैयारी में सैंपल पेपर और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का अभ्यास शामिल करना बेहद लाभदायक होता है.

  1. छोटे–छोटे नोट्स बनाएँ और रिवीजन प्लान तैयार करें

अपने बनाए नोट्स परीक्षा के दौरान सबसे प्रभावी साबित होते हैं. छोटे व सरल बिंदुओं में नोट्स तैयार करें ताकि अंतिम समय में तेज़ी से रिवीजन हो सके. रोजाना कम से कम 1 से 2 घंटे रिवीजन के लिए निश्चित रखें और कठिन अध्यायों को छोटे हिस्सों में बाँटकर पढ़ें ताकि याद रखना आसान हो.

  1. फ़ॉर्मूले, डायग्राम और मैप्स पर बेहतर कमांड रखें

फिजिक्स, साइंस, गणित और भूगोल जैसे विषयों में फार्मूला, आरेख व मानचित्र का बड़ा महत्व होता है. ये उत्तर को मजबूत बनाते हैं और अंक बढ़ाने में मददगार होते हैं. छात्र एक फ़ॉर्मूला शीट बनाएं और प्रतिदिन 10 मिनट इनकी पुनरावृत्ति जरूर करें.

  1. हेल्दी रूटीन और शांत माइंडसेट भी जरूरी

परीक्षा की तैयारी जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी है अच्छी नींद, पौष्टिक भोजन और हल्की एक्सरसाइज. तनाव से बचें और सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें. लंबे समय तक लगातार पढ़ाई करने के बजाय हर 45-50 मिनट के बाद 10 मिनट का ब्रेक लें, इससे दिमाग तरोताज़ा रहता है और याददाश्त बेहतर होती है.

इसे भी पढ़ें-

पेपर आसान या कठिन? सैंपल पेपर से मिला संकेत, देखें पूरा पैटर्न

हर महीने 60,000 सैलरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, SAIL ने निकाली नई भर्ती

Tere Ishk Mein Box Office: रिलीज के साथ धमाका, अक्षय कुमार की दो फिल्मों को पछाड़कर साल की टॉप ओपनिंग्स में शामिल

रिलीज के साथ धमाका
रिलीज के साथ धमाका.

Tere Ishk Mein Box Office: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने सिनेमाघरों में कदम रखते ही जबरदस्त शुरुआत की है. धनुष और कृति सेनन की जोड़ी को दर्शकों ने खुले दिल से स्वीकार किया, जिसका असर सीधे पहले दिन की कमाई पर दिखा. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया.

पहले दिन की कमाई ने बनाया खास रिकॉर्ड

फिल्म की रिलीज़ से पहले सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखने को मिला था और वही हाइप मशहूर निर्देशक आनंद एल राय की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग दिलाने में कामयाब रही. पहले दिन डबल डिजिट कलेक्शन के साथ फिल्म ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया.

Tere Ishk Mein Box Office: रिलीज के साथ धमाका, अक्षय कुमार की दो फिल्मों को पछाड़कर साल की टॉप ओपनिंग्स में शामिल Tere Ishk Mein 1

2025 की टॉप ओपनिंग हिंदी फिल्मों की रैंकिंग

सैक्निल्क के अनुसार 2025 में अब तक सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्मों के आंकड़े इस प्रकार रहे—

फिल्मओपनिंग कलेक्शन
छावा31 करोड़
वॉर 229 करोड़
सिकंदर26 करोड़
हाउसफुल 524 करोड़
थामा23.75 करोड़
सैयारा21.5 करोड़
रेड 219.25 करोड़
कांतारा चैप्टर 118.5 करोड़
तेरे इश्क में16.50 करोड़
जॉली एलएलबी 312.5 करोड़

इस लिस्ट में तेरे इश्क में ने सीधे नौवें स्थान पर जगह बना ली और पहले दिन ही टॉप 10 में पहुंच गई.

अक्षय कुमार की 2025 में रिलीज़ हुई दो फिल्में — ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘स्काई फोर्स’ पहले टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में मौजूद थीं.
जॉली एलएलबी 3 — 12.5 करोड़
स्काई फोर्स — 12.25 करोड़

‘तेरे इश्क में’ की 16.50 करोड़ की ओपनिंग ने ‘जॉली एलएलबी 3’ को नौवें स्थान से हटाकर बाहर कर दिया, जबकि ‘स्काई फोर्स’ अब टॉप 10 की सूची से पूरी तरह बाहर हो चुकी है. इसके साथ ‘तेरे इश्क में’ ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है.

इसे भी पढ़ें-

धर्मेंद्र को दी अंतिम श्रद्धांजलि — प्रेयर मीट में उमड़ा बॉलीवुड, ही-मैन की याद में नम हुई आंखें

धर्मेंद्र का बेबाक इकरार: राजनीति में घुटन होती थी, अभिनेता को अभिनेता ही रहना चाहिए

‘पापा को यूं जाते नहीं देख पाया…’— धर्मेंद्र का सीन देखकर भावुक हो गए थे बॉबी देओल

GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, दूसरी तिमाही में 8.2% की रिकॉर्ड बढ़त

भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार.

GDP Growth: ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है. अप्रैल–जून की तुलना में विकास दर और तेज हुई और पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की 5.6% की रफ्तार को भी पीछे छोड़ दिया. जीएसटी दरों में कमी, खर्च में बढ़ोतरी और उत्पादन गतिविधियों में सुधार ने बाजार में तेजी लाई. उद्योगों में मांग बढ़ी और कुल आर्थिक गतिविधियों को एक नई गति मिली. आर्थिक जानकार इसे भारत की ग्रोथ स्टोरी का मजबूत संकेत मान रहे हैं.

तिमाही में विनिर्माण सेक्टर का सबसे दमदार प्रदर्शन

जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस तिमाही में विनिर्माण सेक्टर ने सबसे दमदार प्रदर्शन किया. जहां पिछले वर्ष की समान अवधि में केवल 2.2% की वृद्धि देखी गई थी, वहीं इस बार 9.1% तक बढ़ोतरी दर्ज हुई. उपभोग में सुधार, लागत में राहत और उत्पादन में निरंतर तेजी ने उद्योग जगत को मजबूत आधार दिया. जीडीपी में 14% हिस्सेदारी वाला यह क्षेत्र अब आर्थिक रिकवरी को आगे बढ़ाने वाली मुख्य ताकत बनकर उभरा है.

रियल और नॉमिनल ग्रोथ के बीच कम हुआ अंतर

क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी के मुताबिक रियल GDP ग्रोथ 8.2% के साथ उम्मीद से अधिक रही, जबकि नॉमिनल ग्रोथ 8.7% तक पहुंची. दोनों के बीच अंतर पिछले पांच वर्षों में सबसे कम रहा है. कम डिफ्लेटर, महंगाई में नरमी और खासकर खाद्य मुद्रास्फीति में कमी ने उपभोक्ताओं की क्रय क्षमता बढ़ाई, जिससे प्राइवेट कंजम्पशन को मज़बूती मिली.

‘लो बेस इफेक्ट’ ने भी विकास दर को बेहतर दिखाने में भूमिका निभाई

धर्मकीर्ति जोशी ने कहा कि सप्लाई साइड से देखें तो विनिर्माण और सेवाओं दोनों में साफ सुधार दिखाई देता है. औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार और सेवाओं का विस्तार जीडीपी को मज़बूत सहारा दे रहे हैं. सांख्यिकीय ‘लो बेस इफेक्ट’ ने भी विकास दर को बेहतर दिखाने में भूमिका निभाई, क्योंकि पिछले वर्ष इसी समय विकास गति कमजोर थी.

वित्त वर्ष 2025 की ग्रोथ उम्मीद से बेहतर

उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर अब वित्त वर्ष 2025 की GDP वृद्धि का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया गया है. पहली छमाही में 8% तक की मजबूती देखने के बाद दूसरी छमाही में कुछ नरमी की संभावना जताई गई है, जिसमें सरकारी पूंजीगत खर्च सामान्य होने और अमेरिकी आयात शुल्कों के प्रभाव जैसी वजहें शामिल हैं.

टैक्स कलेक्शन केवल 4% बढ़ा

धर्मकीर्ति जोशी ने यह भी कहा कि रियल ग्रोथ प्रभावशाली दिख रही है, लेकिन नॉमिनल ग्रोथ की सुस्ती आने वाले समय में चुनौतियां बढ़ा सकती है. अप्रैल से अक्टूबर के बीच टैक्स कलेक्शन केवल 4% बढ़ा है, जबकि वार्षिक लक्ष्य 11% रखा गया था. नॉमिनल ग्रोथ कमजोर रही तो कॉर्पोरेट मुनाफे और क्रेडिट ग्रोथ पर असर पड़ सकता है.

GDP के नए बेस ईयर से आंकड़ों में संभावित बदलाव

सरकार जल्द ही GDP की बेस ईयर सीरीज को 2011–12 की जगह 2022–23 करने जा रही है. इससे अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति को और बेहतर तरीके से दर्शाया जा सकेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि बेस ईयर में बदलाव के बाद मौजूदा अनुमानों में कुछ समायोजन संभव है.

इसे भी पढ़ें-

दिसंबर में बदल गया बैंकिंग कैलेंडर, जरूरी काम से पहले देखें पूरी छुट्टी की सूची

IPO बंपर सीजन; इन 4 कंपनियों में निवेश कर सकते हैं और बढ़ा सकते हैं कमाई

शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट; रातभर की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए हैलोसिटीज24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

IND vs SA: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, वापसी को लेकर टीम इंडिया में बढ़ी उम्मीदें

Shreyas Iyer and Shubman Gill
Shreyas Iyer and Shubman Gill. (फोटो : सोशल मीडिया)

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी ने टीम को मजबूती दी है, लेकिन शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी अब भी चिंता का कारण बनी हुई है. दोनों बल्लेबाज चोटिल होने के चलते सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और फिलहाल फिटनेस पर काम कर रहे हैं. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि दोनों खिलाड़ी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और टीम उनका दोबारा स्वागत करने को उत्सुक है. मेडिकल टीम की रिपोर्ट को अंतिम माना जाएगा, हालांकि रिहैब और सुधार की रफ्तार उत्साहजनक है.

श्रेयस ने शुरू किया रिहैब, गिल में दिखी तेजी से रिकवरी

मोर्नेल ने मीडिया को बताया कि दो दिन पहले शुभमन गिल से बातचीत हुई थी और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार दिख रहा है. साथ ही श्रेयस अय्यर ने भी आधिकारिक तौर पर अपना रिहैब शुरू कर दिया है, जिसे कोचिंग स्टाफ सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहा है. टीम मैनेजमेंट दोनों को लेकर आशावादी है, हालांकि मैदान पर वापसी की सटीक तारीख अभी तय नहीं की गई है.

टी20 सीरीज में गिल की संभावित वापसी, अय्यर को लगेगा ज्यादा समय

सूत्रों के मुताबिक गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, हालांकि बीसीसीआई ने पांच मैचों की टीम की घोषणा अभी नहीं की है. दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर को पूरी तरह फिट होने में लंबा समय लग सकता है और रिपोर्ट्स के अनुसार वह आईपीएल 2026 तक मैदान से बाहर रह सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है.

टेस्ट सीरीज में चोटिल हुए थे शुभमन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान शुभमन गिल को गर्दन में ऐंठन की समस्या हुई थी. इस मैच में उन्होंने सिर्फ तीन गेंदें खेलीं और दर्द बढ़ने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा. चोट गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और वह दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल सके. गिल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत ने कप्तानी संभाली, लेकिन भारत दोनों मैच हार गया और सीरीज 0–2 से खत्म हुई.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी श्रेयस को गंभीर चोट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान श्रेयस को उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन तीसरे वनडे में हर्षित राणा की गेंद पर डाइविंग कैच लेने की कोशिश के दौरान उन्हें पेट में गंभीर चोट लग गई. इस हादसे में उनकी तिल्ली फट गई और आंतरिक रक्तस्राव होने पर तुरंत सर्जरी करनी पड़ी. अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन वे अभी भी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और भारी वर्कआउट से दूर रहने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें-कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम — अहमदाबाद बनेगा खेल दुनिया का नया केंद्र

Bihar Weather Alert: दिसंबर आते ही हड्डियां जमा देने वाली पड़ेगी ठंड, औरंगाबाद सबसे ठंडा, पटना–बेतिया में घना कोहरा

 बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
 बारिश-बर्फबारी का अलर्ट.

Bihar Weather Alert: पछुआ हवाओं के तेज प्रभाव ने पिछले 24 घंटों में बिहार के तापमान को अचानक नीचे गिरा दिया है. राजधानी पटना के साथ 10 से अधिक जिलों में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता काफी कम हो गई. औरंगाबाद इस कड़ाके की ठंड का केंद्र बन गया, जहां पारा लुढ़ककर 11°C तक पहुंच गया, जो सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान रहा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट अभी शुरुआत भर है और आने वाले दिनों में हालात और कठोर होंगे. दिसंबर की एंट्री होते ही बिहार में ठिठुरन और शीतलहर दोनों अपनी पूरी ताकत दिखाने वाली हैं.

दिसंबर से पहले ही बढ़ी ठिठुरन

पटना, बेतिया, गोपालगंज, बेगूसराय और आसपास के इलाकों में सुबह के समय कोहरा इतनी मोटी परत में फैला रहा कि वाहन चालकों को हेडलाइटें जलाकर धीरे–धीरे सफर करना पड़ा. हवाओं की दिशा में बदलाव के साथ ठंड ने रात और सुबह के तापमान को तेजी से प्रभावित किया है. मौसम विभाग का कहना है कि औरंगाबाद में दर्ज 11°C सामान्य से काफी नीचे है और इस ठंड में और गिरावट लगभग तय है.

पटना से गोपालगंज तक फैला कोहरे का संकट

राजधानी पटना में शुक्रवार और शनिवार, दोनों दिन तड़के दृश्यता बेहद कम रही. बेगूसराय, बेतिया, गोपालगंज और अन्य जिलों में भी सुबह 8 बजे तक हालात सामान्य नहीं हो पाए. नमी से भरी हवा के कारण कोहरे की मोटाई लगातार बढ़ती रही और इससे ठंड और भी तीखी महसूस हुई. कोहरे और न्यूनतम तापमान में गिरावट ने आम जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है.

तापमान 10–15 डिग्री के दायरे में, असली ठंड अभी बाकी

शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 26–30°C के बीच दर्ज किया गया, लेकिन न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दिखी. दक्षिण–पूर्वी और उत्तर–पूर्वी जिलों में रात का पारा 10–12°C तक दर्ज किया गया, जबकि बाकी हिस्सों में 12–15°C बना हुआ है. मौसम विभाग ने चेताया है कि यह केवल ट्रेलर है, असली ठंड दिसंबर की शुरुआत से दिखाई देगी.

1 दिसंबर से ठिठुरन और तेज होगी

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही ठंड का असर और अधिक व्यापक होगा. मौसम विज्ञानी बताते हैं कि हवा की दिशा बदलते ही तापमान में अचानक भारी गिरावट होगी—
सबसे अधिक प्रभाव वाले जिले होंगे:
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज और सीवान.
इन जिलों में 1 दिसंबर से सुबह–शाम तीखी ठिठुरन और रात में शीतलहर जैसे हालात बनने की प्रबल संभावना है. राज्य के अन्य जिले भी इससे बच नहीं पाएंगे.

पटना का मौसम: दिन में हल्की धूप, शाम होते ही पारा नीचे

पटना में आज आसमान साफ रहेगा और दोपहर तक हल्की गर्माहट मिलेगी. लेकिन शाम ढलते ही ठंड जोर पकड़ेगी और रात में तापमान 13–14°C तक गिरने का अनुमान है. देर रात और भोर में हल्का से मध्यम कोहरा बना रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होगी.

3 दिसंबर के बाद ठंड का दूसरा चरण

बंगाल की खाड़ी में बनी हलचल का फिलहाल बिहार पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन हवा की दिशा अगले दो–तीन दिनों तक अस्थिर रहेगी. 3 दिसंबर के बाद ठंड का अगला चरण आएगा, जब तापमान में एक और तेज गिरावट दर्ज होगी. शुक्रवार को 31 जिलों में अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि देखी गई थी, लेकिन अब ट्रेंड उलटने वाला है. सुबह और देर रात की ठंड ज्यादा परेशानी बढ़ाएगी.

इसे भी पढ़ें-

दिसंबर 2025 में तीन एकादशी — कौन सी तिथि किस फल के लिए श्रेष्ठ? जानें, डिटेल्स

दित्वा चक्रवात का खौफ बढ़ा: समुद्र उफानने लगी, तटीय इलाकों में दहशत — VIDEO

दिसंबर 2025 में तीन एकादशी — कौन सी तिथि किस फल के लिए श्रेष्ठ? जानें, डिटेल्स

दिसंबर 2025 में तीन एकादशी
दिसंबर 2025 में तीन एकादशी

Ekadashi in December 2025: सनातन धर्म में एकादशी तिथि को सर्वोच्च व्रतों में गिना गया है. इसे श्रीहरि विष्णु को समर्पित माना गया है और शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन उपवास, पूजा और ध्यान करने से पापों से मुक्ति, सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है. वर्ष 2025 का दिसंबर महीना इसलिए खास है, क्योंकि इस महीने लगातार तीन महत्वपूर्ण एकादशियां पड़ रही हैं — मोक्षदा, सफला और पुत्रदा एकादशी. तीनों का अलग-अलग आध्यात्मिक महत्व बताया गया है.

मोक्षदा एकादशी — पितरों की मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग

मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की यह एकादशी दिसंबर की पहली एकादशी होगी.

  • एकादशी प्रारंभ — 30 नवंबर 2025, सुबह 09:29 बजे
  • समापन — 01 दिसंबर 2025, रात 07:01 बजे
  • व्रत तिथि — 01 दिसंबर 2025, सोमवार
  • पारण — 02 दिसंबर 2025, सुबह 06:57 से 09:03 बजे तक

पौराणिक मतों के अनुसार मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में बाधाएँ दूर होती हैं. यह एकादशी आत्मकल्याण और आध्यात्मिक उत्थान के लिए अत्यंत प्रभावी मानी गई है.

इसे भी पढ़ें-दित्वा चक्रवात का खौफ बढ़ा: समुद्र उफानने लगी, तटीय इलाकों में दहशत — VIDEO

सफला एकादशी — हर कार्य में सफलता और भाग्य उदय की तिथि

पौष मास की कृष्ण पक्ष एकादशी दिसंबर की दूसरी एकादशी होगी.

  • एकादशी प्रारंभ — 14 दिसंबर 2025, शाम 06:49 बजे
  • समापन — 15 दिसंबर 2025, रात 09:19 बजे
  • व्रत तिथि — 15 दिसंबर 2025, सोमवार

सफला नाम से ही स्पष्ट है कि यह एकादशी सफलता और कार्य सिद्धि की दात्री मानी गई है. मान्यता है कि श्रद्धा के साथ व्रत करने पर रुके हुए कार्य भी बनने लगते हैं, नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में प्रगति के अवसर बढ़ते हैं.

पुत्रदा एकादशी — संतान की इच्छा पूरी करने वाली पवित्र तिथि

पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी दिसंबर महीने की तीसरी एकादशी पड़ेगी.

  • एकादशी प्रारंभ — 30 दिसंबर 2025, सुबह 07:50 बजे
  • समापन — 31 दिसंबर 2025, सुबह 05:00 बजे
  • व्रत तिथि — 30 दिसंबर 2025, मंगलवार

यह एकादशी विशेष रूप से संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए फलदायक मानी जाती है. शास्त्रों में वर्णित है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत मनोकामनाओं की पूर्ति और गृहस्थ जीवन में खुशहाली लाने वाला होता है.

इन तीनों एकादशियों का सामूहिक महत्व

दिसंबर 2025 की ये तीनों एकादशियां धार्मिक रूप से अत्यंत शक्तिशाली मानी गई है—

  • श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है
  • मन और विचारों में शांति तथा संतुलन आता है
  • पापों और जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है
  • आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होती है
  • पुत्रदा एकादशी संतान इच्छा पूरी करने में विशेष मानी गई है

व्रत, दान और भक्ति के भाव के साथ की गई पूजा जीवन में शुभ फल प्रदान करती है.

इसे भी पढ़ें-दिसंबर में बदल गया बैंकिंग कैलेंडर, जरूरी काम से पहले देखें पूरी छुट्टी की सूची

IED Blast: सारंडा फिर लाल आतंक से दहला, जंगल में धमाका — 2 घायल, एक युवती ने तोड़ा दम

पटाखा बम
सीवान में पटाखा बम बनाते समय विस्फोट.

IED Blast: Manoharpur (West Singhbhum): झारखंड के सारंडा जंगल में अचानक हुए आईईडी विस्फोट ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. पत्ता चुनकर लौट रही कोलबोंगा गांव की 18 वर्षीय युवती फूलो धनवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल होकर अस्पताल पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि फूलो का शरीर कई फीट हवा में उछलकर जमीन पर आ गिरा और उसकी हालत देख गांववालों में कोहराम मच गया.

पहाड़ी रास्ते पर बिछे आईईडी की चपेट में आई तीन महिलाएं

दोपहर लगभग 2 बजे, जराइकेला थाना क्षेत्र के लेबरागढ़ जंगल में ग्रामीणों का दल रोज़ की तरह पत्ता चुनकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान जंगल की पहाड़ी पर नक्सलियों द्वारा प्रतीक्षारत पुलिस व सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी में अचानक जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट की जद में आई फूलो की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ की दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं.

मुखिया की बहन भी गंभीर रूप से घायल

घायल महिलाओं की पहचान बिरसी धनवार (35) और सालमी कांडुलना (32) के रूप में हुई है. सालमी लाइलोर पंचायत की मुखिया बिरसा कंडुलना की बहन हैं. उसे शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-कंस्ट्रक्शन से स्कूल तक सभी पाबंदियां खत्म — दिल्ली में अब GRAP-II ही लागू

“दोनों पैर उड़ चुके थे” — प्रत्यक्षदर्शियों की आंखों देखा हाल

गांव के लोगों ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद जब वे फूलो के पास पहुंचे, तो उसका शरीर खून से लथपथ था और दोनों पैर उड़ चुके थे. घुटने के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह फट गया था. ग्रामीण उसे उठाए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. वह सुबह अपने पिता सामू धनवार के साथ पत्ता चुनने गई थी.

नक्सली बैलूमाइन से फिर ग्रामीणों पर खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में सुरक्षा बलों की हलचल बढ़ने के बाद नक्सलियों ने आईईडी की संख्या बढ़ा दी है. पुलिस को निशाना बनाने के लिए लगाए गए ये विस्फोटक अक्सर निर्दोष ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-दित्वा चक्रवात का खौफ बढ़ा: समुद्र उफानने लगी, तटीय इलाकों में दहशत — VIDEO

Bhagalpur : भागलपुर में निगम की कड़ी कार्रवाई: मनाली से भीखनपुर तक अतिक्रमण हटाया, 3200 रुपये जुर्माना

मनाली से भीखनपुर तक अतिक्रमण हटाया
मनाली से भीखनपुर तक अतिक्रमण हटाया.

Bhagalpur News : शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया. मनाली चौक से तिलकामांझी चौक होते हुए कचहरी चौक तक और आरएनएमएस रोड से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन तक सड़क किनारे मौजूद अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान नियम तोड़ने वालों से कुल 3200 रुपये जुर्माना भी वसूला गया.

अतिक्रमण दस्ता लंबे समय से माइकिंग के जरिए फुटकर विक्रेताओं को सड़क पर कब्जा न करने, दुकान व्यवस्थित तरीके से लगाने और रास्ता अवरुद्ध न करने की सलाह देता आ रहा है. इसके बावजूद लगातार निर्देशों की अनदेखी किए जाने पर निगम को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा.

अधिकारीयों ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों का आवागमन बिना रुकावट और सुरक्षित बना रहे.

इसे भी पढ़ें-दित्वा चक्रवात का खौफ बढ़ा: समुद्र उफानने लगी, तटीय इलाकों में दहशत — VIDEO

Bhagalpur News : भागलपुर डीएम से चमड़ा गोदाम लेन पर कब्जा हटाने की मांग

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चमड़ा गोदाम लेन को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई है. निवासियों ने इसकी प्रतिलिपि निगम प्रशासन को भी भेजी और अतिक्रमण शाखा से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है.

चंद्रभूषण कुमार, अमित कुमार, शेखर शर्मा, अनिल प्रसाद समेत अन्य स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह मार्ग डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर स्थित एक स्टूडियो के पीछे से शुरू होकर आर्ट सेंटर के सामने होते हुए चमड़ा गोदाम रोड से बुढ़ानाथ रोड स्थित राय स्टूडियो तक जाता है. लंबे समय से इस पूरी सड़क के लगभग 30 फीट हिस्से पर अवैध झोपड़ियां खड़ी कर कब्जा कर लिया गया है, जबकि यह निगम की मुख्य सड़क है.

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस समस्या की शिकायत वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक न तो जांच हुई और न ही प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई की गई.

निवासियों ने मांग की है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर सुचारू बनाया जाए, जिससे खलीफाबाग चौक पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें-महिला सशक्तिकरण की बड़ी उड़ान: मुख्यमंत्री योजना से भागलपुर की हजारों महिलाओं के खाते में पहुंची सहायता राशि

Bihar News : महिला सशक्तिकरण की बड़ी उड़ान: मुख्यमंत्री योजना से भागलपुर की हजारों महिलाओं के खाते में पहुंची सहायता राशि

भागलपुर की हजारों महिलाओं के खाते में पहुंची सहायता राशि
भागलपुर की हजारों महिलाओं के खाते में पहुंची सहायता राशि.

Bihar News : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य भर की 10 लाख महिला लाभुकों को 10-10 हजार रुपये की दर से कुल 1,000 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया. इस ऐतिहासिक योजना में भागलपुर जिले की 10 हजार से अधिक महिलाएँ भी शामिल रहीं जिन्हें आज राशि प्राप्त हुई.

भागलपुर जिले में अब तक 4,28,086 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है, जिनके बैंक खातों में कुल 428.086 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया जा चुका है. आज आयोजित विशेष कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक अतिरिक्त महिलाओं को शामिल करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया गया.

लाइव प्रसारण के साथ पूरे जिले में उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंची जीविका दीदी

अंतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय के समीक्षा भवन, सभी प्रखंड मुख्यालयों तथा जीविका संकुल संघों में किया गया. समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी और भारी संख्या में जीविका दीदी शामिल हुईं.

लाइव कार्यक्रम के दौरान भागलपुर की फूलन कुमारी (ओम जीविका सहायता समूह) ने मुख्यमंत्री को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और बताया कि इससे ग्रामीण महिलाओं को नए रोजगार अवसर और उद्यमिता की राह मिली है.

35,478 स्वयं सहायता समूह — 4,30,985 महिलाएं जुड़ीं

भागलपुर जिले में अब तक 35,478 स्वयं सहायता समूह बनाए जा चुके हैं और 4,30,985 महिलाएँ इन समूहों से जुड़ चुकी हैं. सिर्फ पिछले दो महीनों में 1 लाख से अधिक नई महिलाएँ जीविका समूह से जुड़ीं और 7,000 से अधिक नए समूहों का गठन हुआ है.
योजना की वजह से ग्रामीण महिलाओं में समूह से जुड़ने और स्वावलंबन की भावना तेजी से बढ़ी है.

क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?

यह बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है जिसकी शुरुआत 29 अगस्त 2025 को की गई. योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यम शुरू करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे वे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें.
जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को 10,000 रुपये डीबीटी द्वारा सीधे बैंक खाते में दिए जा रहे हैं ताकि महिलाएँ घर की आय में वृद्धि कर सकें और नए रोजगार की ओर कदम बढ़ा सकें.

योजना के प्रमुख उद्देश्य

✔ महिलाओं को उद्यम एवं स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहारा देना.
✔ ग्रामीण क्षेत्रों में महिला आर्थिक मजबूती को प्रोत्साहन.
✔ सामाजिक-आर्थिक स्तर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा.
✔ प्रत्येक पात्र लाभुक महिला तक योजना की पहुंच सुनिश्चित करना.

इसे भी पढ़ें-दित्वा चक्रवात का खौफ बढ़ा: समुद्र उफानने लगी, तटीय इलाकों में दहशत — VIDEO