25.1 C
Delhi
20 February 2026, Friday
Home Blog Page 89

Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या में होगा भव्य ध्वजारोहण, मंदिर शिखर पर भगवा पताका फहराएंगे पीएम मोदी

अयोध्या में होगा भव्य ध्वजारोहण
अयोध्या में होगा भव्य ध्वजारोहण.

Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के लिए मंगलवार 25 नवंबर, 2025 बेहद खास रहेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह ध्वज मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का प्रतीक माना जा रहा है. पूरे परिसर को सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत की गई है.

सप्त मंदिर से शुरू होगा प्रधानमंत्री का दौरा

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पीएम मोदी अपने कार्यक्रम की शुरुआत सप्त मंदिर से करेंगे. यहां महर्षि वशिष्ठ, अगस्त्य, विश्वामित्र, वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर स्थित हैं. दर्शन के बाद उनका अगला पड़ाव शेषावतार मंदिर होगा.

करीब 11 बजे प्रधानमंत्री माता अन्नपूर्णा मंदिर में मत्था टेकेंगे और इसके पश्चात राम दरबार के गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे. इस पूरे आयोजन के लिए राम मंदिर परिसर और अयोध्या को विशेष रूप से सजाया गया है.

इसे भी पढ़ें-राजधानी में हवा फिर बेकाबू, AQI 391 पर पहुंचा; इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तनाव

10×20 फुट का विशेष भगवा ध्वज

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार ध्वजारोहण के लिए तैयार किया गया ध्वज समकोण त्रिभुज आकार का है, जिसकी ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट होगी. ध्वज पर दीप्तिमान सूर्य की आकृति उकेरी गई है, जो भगवान राम के तेज व शौर्य का प्रतीक मानी जाती है. साथ ही ‘ॐ’ की आकृति और कोविदार वृक्ष की तस्वीर भी इसमें शामिल है.

पीएमओ ने बताया कि यह पवित्र ध्वज भारतीय सांस्कृतिक एकता और राम राज्य के आदर्शों का संदेश देगा. इसे पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर शैली में बने मंदिर शिखर पर स्थापित किया जाएगा. वहीं लगभग 800 मीटर का परकोटा दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित है, जो मंदिर की वास्तु विविधता को दर्शाता है.

कार्यक्रम में जनता को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

समारोह के दौरान पीएम मोदी उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. राम मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण के प्रसंगों से प्रेरित 87 दृश्य पत्थरों की जटिल नक्काशी के रूप में उकेरे गए हैं. इसके अलावा घेरे की दीवारों पर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती 79 कांस्य मूर्तियां भी लगाई गई हैं.

सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी

ध्वजारोहण समारोह को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के अत्यंत कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को खुद तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक रैंक के 30 अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 90 अधिकारी, 242 उपनिरीक्षक, 1060 पुरुष निरीक्षक, 80 महिला अधिकारी, 3090 पुरुष हेड कांस्टेबल और 448 महिला हेड कांस्टेबल तैनात किए गए हैं. इसके अतिरिक्त यातायात विभाग के 800 से अधिक कर्मी भी लगाया जा रहे हैं.
शहर में गश्त बढ़ा दी गई है और महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष इकाइयों समेत भारी पुलिस बल तैनात है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके.

इसे भी पढ़ें- भारत के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

Bihar News : बिहार के इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पहली बार सफल डायलिसिस, क्षेत्र के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डायलिसिस सेवा बढ़ेगी
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डायलिसिस सेवा बढ़ेगी.

Bihar News : सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में किडनी रोग उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की गई है. सोमवार को अस्पताल में पहली बार किडनी रोगी का डायलिसिस किया गया, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया. लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे इस मरीज के लिए यह उपचार जीवन रक्षक साबित हुआ है और अस्पताल की उपलब्धियों में यह एक मील का पत्थर माना जा रहा है.

बिहार ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, डायलिसिस की व्यवस्था सुदृढ़.

डायलिसिस की प्रक्रिया अस्पताल के उपाधीक्षक डा. अजय कुमार की पर्यवेक्षण में किडनी रोग विशेषज्ञ डा. हिमाद्री शंकर द्वारा की गई, जिसमें नेफ्रोलॉजी विभाग की नर्सों और तकनीकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. संदीप लाल ने बताया कि मधेपुरा के आलमनगर निवासी 45 वर्षीय सुनील मंडल का डायलिसिस किया गया है. उनका क्रिएटिनिन स्तर 10 और यूरिया 324 होने के कारण तुरंत डायलिसिस आवश्यक था.

प्राचार्य ने जानकारी दी कि अस्पताल में फिलहाल चार बेड पर डायलिसिस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को अब दूसरे शहरों में जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि सेवाएँ उपलब्ध होते ही मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है और अस्पताल आने वाले दिनों में क्षमता और बढ़ाने की तैयारी में है.

इस उपलब्धि ने मरीजों में उम्मीद और भरोसा दोनों बढ़ाया है.

इसे भी पढ़ें-धर्मेंद्र के जाने से सदमे में परिवार, हेमा मालिनी की आंखों में दर्द झलका, पीएम मोदी ने जताया शोक

Dharmendra Death News Live : बड़े भाई के निधन से टूटे शत्रुघ्न सिन्हा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, PM मोदी समेत अन्य दिग्गजों ने जताया शोक

धर्मेन्द्र ने दुनिया को कहा अलविदा
बॉलीवुड ने खोया अपना महान सितारा

Dharmendra Death News Live : भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. 89 वर्ष की उम्र में अभिनेता धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर फैल गई. इस दुखद क्षण में फिल्म निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर श्रद्धांजलि दी है. वहीं अमिताभ बच्चन, आमिर खान, ईशा देओल, हेमा मालिनी समेत अनेक फिल्मी हस्तियां मुंबई के विरले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट लिखा है. X पर पोस्ट लिखकर उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का जाना एक सदी की समाप्ति है. वहीं, धर्मेंद्र के निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके अनगिनत प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है. भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान और यादगार किरदारों को सदैव सम्मान और प्रेम के साथ याद किया जाएगा.

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़, धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

Dharmendra Death News Live : बड़े भाई के निधन से टूटे शत्रुघ्न सिन्हा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, PM मोदी समेत अन्य दिग्गजों ने जताया शोक Hema Malini 1
हेमा मालिनी

लाइव


Dharmendra Health : धर्मेंद्र के घर पर दिखी एम्बुलेंस, क्या एक्टर की तबीयत फिर बिगड़ी?, मिलने पहुंचे सेलेब्स, Video

धर्मेंद्र के घर पर दिखी एम्बुलेंस
Dharmendra Health Update Live Updates

Dharmendra Health : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबियत एक बार फिर चर्चा में आ गई है. 24 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उनके मुंबई स्थित आवास के बाहर एम्बुलेंस खड़ी नजर आई, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर नए अनुमान लगने लगे. महीने की शुरुआत में 89 वर्षीय अभिनेता की मौत की झूठी खबरें फैली थीं, जिसे उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया के जरिए खारिज किया था.

सुरक्षा बढ़ाई गई, इलाके में बैरिकेड लगाए गए

वीडियो में देखा गया कि धर्मेंद्र के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. इलाके में बैरिकेड लगाए गए और लगभग 50 मीटर तक आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई. पवन हंस श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी अस्थायी रोक देखी गई. घर के बाहर पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी भी मौजूद थी. पुलिस ने इसे “रूटीन चेक” बताया, लेकिन अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई.

परिवार और मेडिकल टीम ने नहीं दी कोई नई जानकारी

अभी तक परिवार या डॉक्टरों की तरफ से सोमवार की स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. सेलेब्स और करीबी दोस्तों का घर पहुंचना भी ध्यान खींच रहा है.

इसे भी पढ़ें-दो दिन में ‘मस्ती 4’ ने कई फिल्मों को पछाड़ा, शुरुआती कमाई ने चौंकाया

Justice Suryakant New CJI: भारत के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

भारत के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सूर्यकांत
Justice Suryakant New CJI

Justice Suryakant New CJI: भारत को आज सोमवार 24 नवंबर, 2025 को अपना 53वां मुख्य न्यायाधीश (CJI) मिल गया है. जस्टिस सूर्यकांत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और औपचारिक रूप से सुप्रीम कोर्ट की शीर्ष न्यायपालिका की जिम्मेदारी संभाल ली. यह शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व CJI भूषण आर. गवई का स्थान लिया है. उनका कार्यकाल लगभग 14 महीने का रहेगा.

जस्टिस सूर्यकांत का नाम सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश के तौर पर CJI भूषण आर. गवई ने संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत राष्ट्रपति से सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दी. इसके बाद जस्टिस सूर्यकांत ने आज से अपनी जिम्मेदारी शुरू कर दी है.

बी. आर. गवई का रिटायरमेंट

आज ही CJI बी. आर. गवई 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हो गए. सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने परंपरा के अनुसार अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की. जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर जब देश की न्यायपालिका और सरकार के बीच कई संवेदनशील मुद्दे लंबित हैं. सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई, न्यायिक सुधारों में तेजी लाना, और न्यायपालिका की पारदर्शिता बढ़ाना उनके प्रमुख कार्य होंगे.

शपथ ग्रहण में शामिल हुए प्रमुख नेता

जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई गणमान्य अतिथियों ने समारोह में भाग लिया. सभी नेताओं ने जस्टिस सूर्यकांत को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें-

राजधानी में हवा फिर बेकाबू, AQI 391 पर पहुंचा; इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तनाव

आंकड़े फीडबैक से मेल नहीं खाते, कुछ गड़बड़ हुई है—बिहार चुनाव पर PK ने जताई नाराजगी

Bihar News: बिहार में काली कमाई का खेल; SVU ने धनकुबेर ऑफिसर के करोड़ों की संपत्ति का किया पर्दाफाश

SVU ने धनकुबेर ऑफिसर के करोड़ों की संपत्ति का किया पर्दाफाश
SVU ने धनकुबेर ऑफिसर के करोड़ों की संपत्ति का किया पर्दाफाश.

Bihar News: राज्य की विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने शनिवार को उत्पाद विभाग के अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के पटना, जहानाबाद और औरंगाबाद स्थित कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली. कार्रवाई करीब सात घंटे तक चली, जिसमें दस्तावेजों की जांच, नोट गिनने की मशीन का इस्तेमाल और परिवार के सदस्यों से पूछताछ शामिल रही. प्रारंभिक जांच में पता चला कि आजाद ने कथित तौर पर अपनी आय से काफी अधिक संपत्ति अर्जित की है. अब आगे की कार्रवाई जब्त दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के मूल्यांकन के बाद तय की जाएगी.

छापेमारी में बरामद हुई संपत्ति

SVU की टीम ने तलाशी के दौरान अनिल आजाद और उनकी पत्नी के नाम कुल 10 प्लॉट, 28 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट, 1.54 करोड़ रुपये के बैंक और बीमा निवेश, 48 लाख रुपये का बैंक बैलेंस और करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए. इसके अतिरिक्त, परिवार के तीन बैंक लॉकर भी मिले हैं, जिन्हें अगली कार्रवाई में खोला जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तलाशी पटना के शिवपुरी स्थित आवास, जहानाबाद के पैतृक घर और औरंगाबाद के सरकारी कार्यालय व किराए के मकान पर की गई. कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर सभी जगहों पर कार्रवाई हुई और बड़ी संख्या में जमीन के कागजात, पासबुक, बीमा दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए.

दो महीने में रिटायर होने वाले हैं आजाद

अनिल आजाद मूल रूप से जहानाबाद जिले के सुमेरा गांव के निवासी हैं. 1991 में उन्होंने उत्पाद विभाग में दरोगा के रूप में काम शुरू किया और बाद में इंस्पेक्टर और अधीक्षक बने. वे पिछले 20 महीनों से औरंगाबाद में अधीक्षक पद पर तैनात थे. खास बात यह है कि आजाद केवल दो महीने में रिटायर होने वाले हैं, ऐसे समय में हुई कार्रवाई प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी है.

पत्नी और परिवार के नाम संपत्ति

SVU के अनुसार, पटना शास्त्रीनगर में उनकी पत्नी के नाम 6 प्लॉट हैं, जबकि जहानाबाद में परिवार के नाम 4 प्लॉट मिले हैं. कुल अनुमानित कीमत 1.78 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके अलावा पटना स्थित आवास से 28 लाख रुपये की एफडी और अलग-अलग बैंकिंग व बीमा योजनाओं में 1.54 करोड़ रुपये की राशि बरामद हुई. बैंक बैलेंस 48 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए.

आजाद का पक्ष: स्प्रिट कारोबारियों ने फंसाया

मीडिया से बातचीत में अनिल आजाद ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि यह कार्रवाई स्प्रिट माफियाओं की साजिश है. उन्होंने बताया कि औरंगाबाद में उन्होंने 25 अवैध स्प्रिट फैक्ट्रियां बंद कराईं, जिससे माफिया नाराज थे. उन्होंने कहा कि इस मामले में वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और सच सामने आएगा.

भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत FIR

SVU ने अनिल आजाद के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(b), 13(2) और IPC की धारा 61(2)(a) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि 2000 से अब तक उनकी आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है.

इसे भी पढ़ें-दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े मंत्री बने, तेज प्रताप यादव ने कहा- है ना मोदी-नीतीश का जादू?

Deepak Prakash: दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े मंत्री बने, तेज प्रताप यादव ने कहा- है ना मोदी-नीतीश का जादू?

तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव

Deepak Prakash: बिहार में पंचायती राज विभाग के नए मंत्री दीपक प्रकाश पदभार संभालते ही सुर्खियों में आ गए हैं. विपक्ष लगातार यह सवाल उठा रहा है कि बिना चुनाव लड़े वे मंत्री कैसे बन गए. इसी को लेकर जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि सासाराम में जमानत जब्त होने वाले निर्दलीय प्रत्याशी के काउंटिंग एजेंट रह चुके दीपक प्रकाश को बिना चुनाव लड़े नीतीश सरकार में मंत्री बना दिया गया.

तेज प्रताप यादव का पोस्ट

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट के माध्यम से सीधे सवाल उठाए और तंज कसा कि यह “मोदी-नीतीश का जादू” है. राजनीतिक गलियारों में इस पोस्ट के बाद बहस तेज हो गई है. सत्ता पक्ष इसे पूरी तरह वैधानिक और संवैधानिक बता रहा है, जबकि विपक्ष इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने पर चर्चा

दीपक प्रकाश राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र हैं. उनके बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने पर सोशल मीडिया और विपक्ष दोनों ही प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सासाराम सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण पासवान के काउंटिंग एजेंट रहे थे. परिणाम आने पर उन्हें केवल 327 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई. ऐसे में मंत्री बनने की प्रक्रिया को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

पद संभालते ही क्या बोले थे दीपक प्रकाश?

पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही दीपक प्रकाश ने विभाग में तेजी से काम करने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को सक्रिय रहकर योजनाओं को समय पर लागू करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही समीक्षा बैठक में युवाओं के लिए रोजगार सृजन और विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही.

मंत्री बनने के साथ दीपक प्रकाश हो रहे ट्रोल

दीपक प्रकाश राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे हैं. बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने पर वे जमकर ट्रोल हो रहे हैं. इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सासाराम सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण पासवान के काउंटिंग एजेंट बने थे. जब रिजल्ट आया तो नारायण पासवान को टोटल 327 वोट मिले थे. साथ ही उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी. ऐसे में बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश के मंत्री बनने से कई तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-आंकड़े फीडबैक से मेल नहीं खाते, कुछ गड़बड़ हुई है—बिहार चुनाव पर PK ने जताई नाराजगी

Ranchi News : एनयूएसआरएल रांची को राष्ट्रीय मूट कोर्ट का खिताब, दिल्ली विश्वविद्यालय उपविजेता घोषित

एनयूएसआरएल रांची को राष्ट्रीय मूट कोर्ट का खिताब
एनयूएसआरएल रांची को राष्ट्रीय मूट कोर्ट का खिताब.

Ranchi News : रांची. प्रथम एमएम बनर्जी राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एनयूएसआरएल रांची ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजयी स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर तक आयोजित हुई थी, जिसमें प्रतिभागियों ने कई मामलों पर गवाही, तर्क और प्रत्युत्तर के आधार पर अपनी प्रस्तुति दी. एनयूएसआरएल रांची की अदिति वर्मा, इलाही सिंह और सुहानी सुगंधा की टीम ने निर्णायक दौर में बढ़त बनाई.

वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से निकिता सिंह, पूजा कुमारी और दीक्षा पांडे की टीम उपविजेता रही. सेमीफाइनल दौर में दिल्ली विवि, एनयूएसआरएल रांची, सरला बिरला विवि और उषा मार्टिन विवि की टीमों ने स्थान बनाया था.
फाइनल मुकाबले का मूल्यांकन झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति डॉ. एसएन पाठक, राज्य के अपर महाधिवक्ता जयप्रकाश और वरिष्ठ अधिवक्ता रूपेश सिंह ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुति और विधिक समझ का मूल्यांकन किया.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया

समापन समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने एनयूएसआरएल रांची की विजेता टीम को ट्रॉफी और 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की. उपविजेता दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम को न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने
ट्रॉफी तथा 25,000 रुपये की राशि दी.

व्यक्तिगत श्रेणी में एनयूएसआरएल रांची के अभिनव को पूर्व न्यायमूर्ति डॉ. एसएन पाठक ने 15,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की छात्रा श्रंखला को उत्कृष्ट वक्ता चुना गया, जिन्हें रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके सिंह ने 15,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की.

मूट कोर्ट प्रतियोगिता विधि छात्रों के लिए महत्वपूर्ण

समापन समारोह को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने एमएम बनर्जी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि मूट कोर्ट विधि छात्रों को न्यायालयीन प्रक्रिया की मूलभूत समझ प्रदान करता है.
न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने कहा कि विधि क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतर अध्ययन और परिश्रम आवश्यक है. पूर्व न्यायमूर्ति डॉ. एसएन पाठक ने कहा कि प्रतिभागियों की बहस से उन्हें वास्तविक अदालत की याद ताजा हुई. अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष रितु कुमार ने कहा कि मूट कोर्ट विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और विधिक समझ विकसित करने में सहायक है.

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. पंकज कुमार चतुर्वेदी और उनकी टीम की सराहना की.

इसे भी पढ़ेंएचइसी सप्लाई कर्मियों का बड़ा जमावड़ा, प्रबंधन को आंदोलन की अंतिम चेतावनी

Ranchi News: एचइसी सप्लाई कर्मियों का बड़ा जमावड़ा, प्रबंधन को आंदोलन की अंतिम चेतावनी

एचइसी सप्लाई कर्मियों का बड़ा जमावड़ा
एचइसी सप्लाई कर्मियों का बड़ा जमावड़ा.

Ranchi News: एचइसी सप्लाई मजदूर जन संघर्ष समिति का व्यापक जुटान रविवार को एचइसी गोलचक्कर स्थित शाखा मैदान में हुआ, जहां बड़ी संख्या में सप्लाई कर्मियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान कर्मियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि 31 दिसंबर तक उनकी सभी लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होंगे. सभा की अध्यक्षता ओवैसी आज़ाद ने की. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन लगातार सप्लाई कर्मियों का शोषण कर रहा है और पहले से प्राप्त कई सुविधाओं को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर कर्मी वेतन न मिलने से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एचइसी के निदेशक भेल से नियमित वेतन लेते हुए एचइसी में समय बिता रहे हैं. आज़ाद ने सभी कर्मियों से एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. समिति के मनोज पाठक ने बताया कि हाल ही में निदेशक कार्मिक और निदेशक उत्पादन के साथ समिति की बैठक हुई थी, जिसमें कई मांगें रखी गई थीं.

सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 31 दिसंबर तक प्रबंधन द्वारा समिति की मांगों पर बातचीत कर समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन का ऐलान किया जाएगा. कार्यक्रम को वाई. त्रिपाठी, दिलीप सिंह, रंथु लोहरा, मोइन अंसारी, सुनील कुमार, आर.के. शर्मा, शारदा देवी, विजय साहू और प्रमोद कुमार ने भी संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें- संस्कार से निखरता है बच्चों का भविष्य, संयमित जीवन पर जोर—सुतिर्थ सागर महाराज

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: सकारात्मक बदलाव, नए अवसर और सतर्क रहने के संकेत—आज कैसा रहेगा आपका दिन?

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: 24 नवंबर 2025, सोमवार का दिन ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आया है. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए अवसर लेकर आएगा या सतर्क रहने का संकेत देगा, तो सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल प्रस्तुत है. मेष से मीन तक जानें—किसे मिलेगा सहयोग, किसकी किस्मत चमकेगी और किसे आज थोड़ी समझदारी की जरूरत है.

मेष राशि

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे और पुरानी योजनाएँ गति पकड़ेंगी. कार्यस्थल पर कार्य पूर्ण होने से राहत मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा, लेकिन फिजूल खर्च से बचना बेहतर होगा. परिवार में सामंजस्य रहेगा और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन पहले से बेहतर दिखेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस आराम का ध्यान रखें. किसी नई योजना पर विचार हो सकता है. दोपहर बाद समय और अधिक लाभकारी रहेगा. धैर्य आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी.
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – लाल

वृषभ राशि

आज संयम और स्थिरता की परीक्षा होगी. आपकी मेहनत का असर कार्यों में दिखाई देगा. आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, बड़े लेन-देन सोच समझकर करें. घर का वातावरण शांत रहेगा और किसी शुभ विषय पर चर्चा संभव है. प्रेम जीवन में भरोसा बढ़ेगा. हल्की थकान हो सकती है, लेकिन आराम करने से लाभ होगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. एकाग्र मन से किए गए फैसले आज सफल होंगे.
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – सफेद

मिथुन राशि

आज आपकी सूझ-बूझ और बातचीत का तरीका प्रभावित करेगा. कामकाज में तेजी आएगी और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा लाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार में सामंजस्य रहेगा, प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, बस मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें. किसी महत्वपूर्ण सोच पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. दिन का बाद का हिस्सा और ज्यादा शुभ रहेगा.
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला

कर्क राशि

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है. कामकाज में हल्की चुनौतियाँ आ सकती हैं, पर धैर्य से रास्ता निकल आएगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएँ और उधार देने से बचें. परिवार में थोड़ी बहस हो सकती है लेकिन स्थिति सामान्य हो जाएगी. प्रेम जीवन स्थिर रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में अलर्ट रहें, विशेषकर पेट या कमर से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. आध्यात्मिक रुचि बढ़ने से मन शांत होगा.
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – सफेद

सिंह राशि

आज सम्मान और प्रगति का दिन है. कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. प्रेम जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा और ऊर्जा सकारात्मक रहेगी. दिन का उत्तरार्ध बेहतरीन रहेगा. नए लोगों से संपर्क लाभप्रद होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामों में तेजी आएगी.
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – केसरिया

कन्या राशि

आज आपको धैर्य और समझदारी से काम करना होगा. कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ आपके पक्ष में बनती नजर आएंगी और प्रयास सफल होंगे. आर्थिक मामलों में सतर्कता लाभ देगी. परिवार का माहौल संतुलित रहेगा और प्रेम जीवन मधुर रहेगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. शाम को मानसिक शांति मिलेगी. खुद पर भरोसा बनाए रखें.
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा

तुला राशि

आज संतुलन बनाए रखना उपयोगी रहेगा. कार्यों का दबाव रहेगा लेकिन परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे. आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा. परिवार में मिलजुल बढ़ेगा और शुभ सूचना मिलने के योग हैं. प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन नींद पूरी जरूर लें. पुराने किसी मित्र से मुलाकात मन को खुश कर देगी. नई योजनाओं पर विचार करना लाभकारी हो सकता है.
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गुलाबी

वृश्चिक राशि

आज का दिन विचारों में गहराई लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन चीजें धीरे-धीरे सही दिशा में बढ़ेंगी. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और बड़े निर्णयों को टालना बेहतर है. परिवार में चर्चा तो होगी, लेकिन वातावरण सकारात्मक ही रहेगा. प्रेम जीवन में भरोसा बढ़ेगा. स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है. आवेश में आकर निर्णय न लें. दिन के अंत में राहत महसूस होगी.
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाल

धनु राशि

आज का दिन उत्साह से भरा होगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर सामने आएँगे. परिवार में खुशी बनी रहेगी. स्वास्थ्य उत्कृष्ट रहेगा. यात्रा की योजना बन सकती है. किसी काम में सहयोग मिलेगा. दिन का हर हिस्सा प्रेरणादायी रहेगा और मन प्रसन्न बना रहेगा.
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – पीला

मकर राशि

आज जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक संभाल लेंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. परिवार में बातचीत से समाधान मिलेगा. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव कम करना जरूरी है. नए अवसर मिलने की संभावना बन रही है. दिन का अंत संतोषजनक रहेगा.
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला

कुंभ राशि

आज ज्ञान और रचनात्मकता का उपयोग लाभ देगा. आपके विचारों से कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. परिवार में शांति और सुख का माहौल रहेगा. प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है. मित्र या परिचित लाभ पहुंचा सकते हैं. दोपहर के बाद समय और अनुकूल होगा.
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – आसमानी

मीन राशि

आज भावनाएँ संतुलित रहेंगी. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी. परिवार में सौहार्द बना रहेगा. प्रेम जीवन में समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस पर्याप्त पानी पीते रहें. रुका हुआ कोई काम तेजी से आगे बढ़ेगा. दिन सकारात्मक परिणाम देगा.
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – हरा

इसे भी पढ़ें-राजधानी में हवा फिर बेकाबू, AQI 391 पर पहुंचा; इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तनाव