25.6 C
Delhi
20 February 2026, Friday
Home Blog Page 92

Bhagalpur Crime : भागलपुर में गैस एजेंसी कर्मचारी के साथ हवाई अड्डा इलाके में छिनतई, पुलिस जांच में जुटी

हवाई अड्डा इलाके में छिनतई
हवाई अड्डा इलाके में छिनतई

Bhagalpur Crime : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा धोबिया कोठी इलाके में शुक्रवार शाम गैस सिलेंडर बांटने गए कर्मचारी पवन कुमार के साथ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. पवन मायागंज के रहने वाले हैं और उस समय वितरण के बाद पैसे गिन रहे थे.

घटना की सूचना पवन ने डायल 112 पुलिस को दी, जिन्होंने उन्हें तिलकामांझी थाना जाने की सलाह दी. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गैस एजेंसी के मालिक और भाजपा नेता इंदू भूषण झा ने बताया कि अपराधियों ने पवन के पास से 6,650 रुपये की रकम छीन ली. दो बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर रोककर रकम झपट ली और हवाई अड्डा की ओर भाग गए. पुलिस फिलहाल घटना की छानबीन में लगी है और लिखित शिकायत आने के बाद कार्रवाई तेज होगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर जिले की विकास योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी, समय पर कार्य पूरा करने का आदेश

Bhagalpur Crime : बबरगंज में जमीन के झांसे में आए व्यक्ति से 25 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हवाई अड्डा इलाके में छिनतई
हवाई अड्डा इलाके में छिनतई

Bhagalpur Crime : बबरगंज थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के बहाने एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित राहुल झा का आरोप है कि रक्शाडीह निवासी अजय राय और उनकी पत्नी ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली, लेकिन जमीन का कोई लेन-देन नहीं किया.

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने कई महीनों तक जमीन का आश्वासन दिया और समय-समय पर भरोसा दिलाते रहे. बावजूद इसके, जमीन का हस्तांतरण नहीं हुआ और जब स्थिति जस की तस रही, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बबरगंज थानेदार रविशंकर सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला है. पुलिस ने राहुल झा के बयान के आधार पर अजय राय और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर जिले की विकास योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी, समय पर कार्य पूरा करने का आदेश

Tejas Crash: दुबई एयरशो में क्रैश हुए तेजस के शहीद पायलट नमांश स्याल; शादी 2014 में, एक बेटी भी है — देखें वीडियो

लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त (फोटो: सोशल मीडिया)
लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त (फोटो: सोशल मीडिया)

Tejas Crash: दुबई एयरशो में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान एक घातक दुर्घटना का शिकार हो गया. उड़ान प्रदर्शन के दौरान विमान अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा और पायलट की मौके पर ही जान चली गई. आईएएफ ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे पिछले दो वर्षों में तेजस विमान से जुड़ी दूसरी बड़ी दुर्घटना बताया है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान को अचानक नीचे गिरते और आग का गोला बनते देखा जा सकता है, जिसे देखकर एयरशो में मौजूद लोग दहशत में आ गए.

2014 में की थी शादी, पीछे छोड़ गए एक बेटी

शहीद पायलट की पहचान विंग कमांडर नमांश स्याल के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है. वह हिमाचल प्रदेश से थे. परिजनों ने बताया कि दोपहर लगभग तीन बजे उन्हें हादसे की जानकारी मिली. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नमांश की शादी वर्ष 2014 में हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी है. रिश्तेदार रमेश कुमार ने बताया कि स्याल जल्द ही प्रमोशन पाने वाले थे और 34 साल की उम्र में स्क्वाड्रन लीडर के पद तक पहुंच चुके थे. उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है.

हादसे का दृश्य: आसमान में उठी आग की लपटें और काला धुआं

वीडियो क्लिप्स में दिख रहा है कि तेजस विमान ऊंचाई से तेजी से नीचे आता है और कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिरकर विस्फोट जैसा दृश्य बन जाता है. दुर्घटना के बाद अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआं फैल गया. हवा में उठी आग और धुएं को देखकर दर्शक घबरा गए और सुरक्षा क्षेत्र की ओर भागकर इकट्ठा होने लगे.

IAF और HAL ने जताया शोक, जांच शुरू

भारतीय वायुसेना ने ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि हवाई प्रदर्शन के दौरान तेजस विमान गिर गया और पायलट को लगी गंभीर चोटों के कारण उनका निधन हो गया. वायुसेना ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की जा रही है.
इधर, विमान निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भी इस बहादुर पायलट की मौत पर संवेदना जताते हुए कहा कि संगठन इस नुकसान से बेहद दुखी है.

इसे भी पढ़ें-ब्राजील में जलवायु सम्मेलन से जान हथेली पर लेकर भागे हजारों लोग, COP30 के ब्लू जोन में भड़की आग

IMD का अलर्ट; 25 नवंबर तक दक्षिण भारत में भारी बारिश, पश्चिम-मध्य भारत में तापमान में बदलाव

25 नवंबर तक दक्षिण भारत में भारी बारिश
25 नवंबर तक दक्षिण भारत में भारी बारिश

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत और कुछ अन्य क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23 और 24 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 25 नवंबर को भी यहां तेज बारिश होने की आशंका है. तमिलनाडु में 22 से 24 नवंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, और केरल तथा माहे में 22 और 23 नवंबर के बीच तेज बारिश का अनुमान है.

कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है

आईएमडी के अनुसार, 22 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है. यह सिस्टम पश्चिम-उत्तरपश्चिम की दिशा में बढ़ते हुए 24 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचकर और मजबूत होकर चक्रवातीय स्थिति में बदल सकता है. इसके प्रभाव से आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 72 घंटों में पश्चिम और मध्य भारत में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और यह लगभग स्थिर रहेगा. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी. देश के अन्य हिस्सों में तापमान में खास अंतर आने की उम्मीद नहीं है.

दिल्ली-NCR और झारखंड में मौसम

दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ रही है, लेकिन वायु प्रदूषण के कारण हालात और कठिन हो रहे हैं. 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि 23 नवंबर को यह 1-2 डिग्री और कम हो सकता है. झारखंड में अगले 24 घंटों में रात का तापमान थोड़ी बढ़ोतरी के साथ फिर गिरावट की संभावना है. 23 नवंबर से कोहरा और धुंध के साथ ठंडी हवाओं का असर रहेगा.

मध्य प्रदेश में शीतलहर का असर

22 और 23 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर की संभावना है. सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण लोगों को अधिक सर्दी महसूस हो सकती है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा.

इसे भी पढ़ें-किसके होंगे 101 करोड़? पश्चिमी सिंहभूम के बैंकों में पड़े लाखों खातों का कोई वारिस नहीं

Viral Video: चलती कार के बोनट पर चूहा चढ़ा, डर से चीख पड़ीं दो महिलाएं

चलती कार के बोनट पर चूहा चढ़ा
चलती कार के बोनट पर चूहा चढ़ा.

Viral Video: न्यूयॉर्क में कार से यात्रा कर रही दो महिलाओं के साथ एक अजीब वाकया हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. क्लिप में दिखता है कि जैसे ही कार लागार्डिया एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रही होती है, बोनट के नीचे से अचानक एक चूहा बाहर निकल आता है और सीधे विंडशील्ड की ओर रेंगने लगता है. यह देखकर कार में बैठी दोनों महिलाएं घबरा जाती हैं और एक-दूसरे को समझाते हुए चीखने लगती हैं कि ट्रैफिक के बीच कार रोकें या आगे बढ़ें.

वीडियो बनाने वाला यात्री लगातार स्थिति को कैप्चर करता रहता है, जबकि चूहा कांच पर चिपककर खुद को संभालने की कोशिश करता है. महिलाएं उसकी हरकत देख और डर व हड़बड़ी में जोर-जोर से बोलने लगती हैं, जिससे क्लिप और भी मजेदार बन जाती है. एक महिला बार-बार चूहे को हटाने का तरीका खोज रही होती है और मदद की पुकार करती है. इसी बीच दूसरी कहती सुनाई देती है, “अगर मैं इसे पकड़ पाती तो बाहर फेंक देती… धीरे चलोगे तो ये खुद उतर जाएगा… कितना गंदा है ये!”

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं. कई यूजर इसे ‘दिन का सबसे फनी मोमेंट’ बता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

जंगल में आमने-सामने आए अजगर और मगरमच्छ, छिड़ी रोमांचक जंग — जानें किसने मारी बाजी

मगरमच्छ के जबड़े से हिरण को बचाने आया हाथी, जंगल में दिखा अनोखा नजारा

 नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई? वायरल वीडियो की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे

शेर ने दिखाई बादशाहत, मगरमच्छ को देख पानी में कूद पड़ा जंगल का असली राजा

Bhagalpur : भागलपुर जिले की विकास योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी, समय पर कार्य पूरा करने का आदेश

विकास योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी
विकास योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी.

Bhagalpur News : डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में निदेशक (लेखा), निदेशक (ग्रामीण निकाय), जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत राज पदाधिकारी मौजूद रहे.

पीएम आवास योजना–ग्रामीण: जियो-टैगिंग जल्द पूर्ण करने के निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण की समीक्षा में उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि दूसरी और तीसरी किस्त जारी करने के लिए लंबित जियो-टैगिंग तुरंत पूरी की जाए.
उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सौ प्रतिशत आवास स्वीकृति सुनिश्चित की जाए ताकि लाभार्थियों को बिना देरी सहायता मिल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर खास जोर

राज्य परिवार लाभ, राष्ट्रीय परिवार लाभ और कबीर अन्त्येष्टि जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में आवेदन संग्रह बढ़ाने और लंबित मामलों के त्वरित निपटान पर विशेष निर्देश दिए गए.
उप विकास आयुक्त ने कहा कि पात्र परिवारों तक इन योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुँचाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

कन्या विवाह मंडप योजना के लिए भूमि चयन का आदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत सभी पंचायतों में उपयुक्त भूमि का चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.
साथ ही विभागीय प्रगति शीघ्र भेजने पर भी जोर दिया गया.

सोलर स्ट्रीट लाइट और वित्त आयोग की योजनाओं पर समीक्षा

लंबित सोलर स्ट्रीट लाइट भुगतानों का तत्काल निपटान करने के निर्देश दिए गए.
इसके अलावा 15वीं और 6वीं वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया गया और आवश्यक सुधार जल्द लागू करने को कहा गया.

अधिकारियों को समयबद्ध कार्यान्वयन का निर्देश

समापन के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा, जीविका, सोलर स्ट्रीट लाइट और वित्त आयोग की योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए.
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को सीधा लाभ पहुँचाना जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है.

इसे भी पढ़ें-

अल्पसंख्यक योजनाओं की किस्त वसूली के लिए 24–29 नवंबर तक भागलपुर में लगेगा विशेष शिविर

समाहरणालय में शुरू होंगी भोजन-पेयजल सेवाएं, जीविका करेगी संचालन

Chaibasa News: किसके होंगे 101 करोड़? पश्चिमी सिंहभूम के बैंकों में पड़े लाखों खातों का कोई वारिस नहीं

पश्चिमी सिंहभूम के बैंकों में पड़े लाखों खातों का कोई वारिस नहीं
पश्चिमी सिंहभूम के बैंकों में पड़े लाखों खातों का कोई वारिस नहीं.

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में विभिन्न बैंकों की शाखाओं में करीब 2.58 लाख ऐसे खाते मौजूद हैं, जिनमें कुल 100.96 करोड़ रुपए जमा हैं और इनका कोई दावेदार सामने नहीं आया है. यह जानकारी जिले के अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि जिन खातों में 10 वर्षों तक किसी भी तरह का लेन-देन नहीं होता और ग्राहक कोई दावा भी नहीं करते, उन खातों की राशि को सुरक्षा के तौर पर भारतीय रिजर्व बैंक के DEAF (Depositor Education and Awareness Fund) में स्थानांतरित कर दिया जाता है.

म्यूचुअल फंड और अन्य निवेशों के अनक्लेम्ड पैसे ऐसे मिलते हैं

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सिन्हा ने बताया कि शेयर, डिविडेंड, बांड, डिबेंचर जैसे निवेश सात वर्ष बाद अनक्लेम्ड माने जाते हैं और फिर SEBI के IEPF (Investor Education Protection Fund) में भेज दिए जाते हैं. इसी तरह लघु बचत योजनाओं, बीमा और भविष्य निधि की अनक्लेम्ड राशि 7 से 10 वर्ष बाद IRDAI के SCWF (Senior Citizen Welfare Fund) में चली जाती है. म्यूचुअल फंड और उनके डिविडेंड भी सुरक्षा की दृष्टि से SEBI के पास जमा हो जाते हैं. अगर कोई दावेदार दावा करना चाहे, तो इन संस्थाओं के माध्यम से रकम वापस प्राप्त करना आसान होता है.

अनक्लेम्ड एसेट्स निपटान के लिए देशभर में अभियान

उन्होंने बताया कि अनक्लेम्ड एसेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से ‘अनक्लेम्ड एसेट्स के कुशल एवं त्वरित निपटान अभियान’ चलाया है. इसी अभियान के पांचवें चरण में शुक्रवार को चाईबासा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर (पोस्ट ऑफिस चौक) में शाम 11 बजे से जिलास्तरीय शिविर आयोजित किया जा रहा है.

जिले के सभी वित्तीय संस्थान लगाएंगे स्टॉल

इस शिविर में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी बैंक, बीमा कंपनियाँ, म्यूचुअल फंड कंपनियाँ, सिक्योरिटी फर्म और पेंशन भुगतान संस्थान अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे. यहां अनक्लेम्ड एसेट्स का त्वरित निपटान किया जाएगा. साथ ही बैंकों और वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी लोगों की सहायता के लिए मौजूद रहेंगे. क्लेम प्रक्रिया के लिए आवश्यक आवेदन-पत्र भी स्टॉल पर उपलब्ध रहेंगे.

परिजनों के खाते में जमा राशि कैसे प्राप्त करें?

ग्राहक अपने आधार, पैन, पासपोर्ट फोटो आदि के स्वयं-प्रमाणित दस्तावेज जमा कर अनक्लेम्ड राशि को ब्याज सहित वापस पा सकते हैं. यदि पासबुक या अन्य दस्तावेज उपलब्ध न हों, पर बैंक खाते की जानकारी हो, तो RBI के उद्गम पोर्टल (udgam.rbi.org.in) पर PAN, जन्मतिथि और नाम दर्ज कर जानकारी खोजी जा सकती है. उसके बाद संबंधित बैंक में क्लेम फॉर्म भरकर रकम ब्याज सहित वापस मिल जाती है.

मृत खाताधारकों के मामले में प्रक्रिया

बैंकों ने बताया कि कई अनक्लेम्ड खाते ऐसे हैं जिनके खाताधारकों का निधन हो चुका है. ऐसे मामलों में नॉमिनी या वैधानिक उत्तराधिकारी मृतक का KYC और अपना KYC जमा कर उस खाते की राशि का दावा कर सकते हैं. औपचारिकताएँ पूरी होने पर उन्हें पैसा प्रदान कर दिया जाएगा. शिविर में अनक्लेम्ड एसेट्स के निपटान के साथ-साथ जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना में नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

इसे भी पढ़ें-

सम्राट के हाथ में गृह विभाग, स्वास्थ्य फिर मंगल पांडे के पास—जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

बिना विधायक या MLC बने ही दिलाई गई शपथ, कौन है दीपक प्रकाश और कैसे बन गए मंत्री?

सम्राट चौधरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, विजय सिन्हा होंगे उपनेता

तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार को दी बधाई, 14 करोड़ बिहारवासियों के सपनों पर जताई भरोसा

Bihar Minister List 2025: सम्राट के हाथ में गृह विभाग, स्वास्थ्य फिर मंगल पांडे के पास—जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

सम्राट के हाथ में गृह विभाग
सम्राट के हाथ में गृह विभाग.

Bihar Minister List 2025: नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा औपचारिक रूप से घोषित कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस बार कई प्रभावशाली मंत्रालय मिले हैं, जिनमें गृह, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, पर्यावरण और नगर विकास जैसे अहम विभाग शामिल हैं. सहयोगी दलों LJP(R), HAM और RLM को भी उनकी हिस्सेदारी के अनुरूप जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं.

गृह विभाग की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शपथ ग्रहण के बाद जारी सूची में बीजेपी के सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. यह विभाग लंबे समय से मुख्यमंत्री के अधीन था, इसलिए इसे बीजेपी के लिए बड़ी राजनीतिक कामयाबी माना जा रहा है. विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ खान एवं भू-तत्व विभाग सौंपा गया है. मंगल पांडे को पूर्व की तरह स्वास्थ्य विभाग की ही जिम्मेदारी मिली है, साथ ही इस बार उनके पास विधि विभाग भी रहेगा.

रामकृपाल यादव बने कृषि मंत्री

दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग की कमान दी गई है. नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग भी सौंपा गया है. कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी रामकृपाल यादव को मिली है. संजय टाईगर को श्रम संसाधन विभाग जबकि अरुणा शंकर प्रसाद को पर्यटन के साथ कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

Bihar Minister List 2025: सम्राट के हाथ में गृह विभाग, स्वास्थ्य फिर मंगल पांडे के पास—जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली Bihar Minister List 2025
Bihar Minister List 2025

आईटी और खेल मंत्रालय संभालेंगी श्रेयसी सिंह

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग सुरेन्द्र मेहता को दिया गया है. नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग मिला है. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी रमा निपाल संभालेंगी. अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग लखेन्द्र पासवान को सौंपा गया है. वहीं श्रेयसी सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी और खेल विभाग की दोहरी जिम्मेदारी मिली है. प्रमोद चंदवंशी को सहकारिता विभाग और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दिया गया है.

NDA सहयोगियों को भी मिली हिस्सेदारी

LJP(R) के हिस्से गन्ना उद्योग और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण विभाग आए हैं. HAM को लघु जल संसाधन विभाग मिला है. RLM को पंचायत राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. समूचे बंटवारे से यह स्पष्ट है कि बीजेपी को सरकार में महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागों के वितरण में संतुलन बनाने की कोशिश की है ताकि सभी दलों की भागीदारी सुनिश्चित रहे.

इसे भी पढ़ें-

बिना विधायक या MLC बने ही दिलाई गई शपथ, कौन है दीपक प्रकाश और कैसे बन गए मंत्री?

सम्राट चौधरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, विजय सिन्हा होंगे उपनेता

तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार को दी बधाई, 14 करोड़ बिहारवासियों के सपनों पर जताई भरोसा

Bhagalpur Sports : भागलपुर की दूसरी जीत, सेमीफाइनल लगभग तय

भागलपुर की दूसरी जीत
भागलपुर की दूसरी जीत.

Bhagalpur Sports : सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में चल रहे राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन मेजबान भागलपुर ने दरभंगा को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ग्रुप-बी में भागलपुर ने दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

भागलपुर की धाकड़ गेंदबाजी, दरभंगा सिर्फ 81 पर ढेर

भागलपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. आरव ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन दे कर 3 विकेट लिए, विराज ने 2 विकेट और आदित्य ने 1 विकेट झटका. दरभंगा के लिए मनी ने 20, कृष ने 14, अंकित ने 10 रन बनाए. पूरी टीम सिर्फ 81 रन पर पविलियन लौट गई.

छोटे लक्ष्य का तेज पीछा

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भागलपुर की बल्लेबाजी में दिव्यांशु ने 18 बॉल पर 23 रन, हर्षित ने 17 गेंद पर नाबाद 19 रन और अभिषेक ने 33 बॉल पर 15 रन बनाए. टीम ने 82 रन के लक्ष्य को 4.2 ओवर शेष रहते ही 6 विकेट से हासिल कर लिया. इस मैच का ‘मैन ऑफ द मैच’ आरव कुमार को चुना गया.

पटना की धमाकेदार बैटिंग, मुंगेर पर 33 रन से जीत

दूसरे मैच में पटना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. कुमार शान ने 46 बॉल पर 52 और धनंजय ने 43 बॉल पर 56 रन जोड़े, दिवाकर ने भी 19 रन बनाए. टीम ने कुल 156 रन बनाए. जवाब में मुंगेर की टीम 8 विकेट पर 124 रन ही बना सकी. आयुष कुमार ने 45 रन बनाए. गेंदबाजी में पटना के कुमार शान ने 3, दिवाकर ने 2, उज्जवल ने 1 विकेट लिया. पटना की ओर से शानदार प्रदर्शन करने पर ‘मैन ऑफ द मैच’ कुमार शान बने.

निर्णायक, स्कोरर और चयनकर्ता की निगरानी

मैच के निर्णायक सुनील कुमार, राजेश कुमार, नीरज कुमार, अभय कुमार थे. स्कोरिंग रोहित राज और अंकित अमृत राज ने की. चयनकर्ता टीम में धनंजय कुमार, शैलेंद्र दीक्षित, नवीन भूषण शर्मा समेत कई निर्णायक खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं.

अगले मुकाबले और मौजूद पदाधिकारी

कल सुबह का पहला मैच भागलपुर बनाम मुंगेर, दूसरा दरभंगा बनाम पटना होगा. मौके पर सचिव जिला क्रिकेट संघ जयशंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. आयोजन की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर जयनारायण कुमार ने दी.

इसे भी पढ़ें-अल्पसंख्यक योजनाओं की किस्त वसूली के लिए 24–29 नवंबर तक भागलपुर में लगेगा विशेष शिविर

Bhagalpur : अल्पसंख्यक योजनाओं की किस्त वसूली के लिए 24–29 नवंबर तक भागलपुर में लगेगा विशेष शिविर

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur : भागलपुर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में 24 नवंबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक ऋण वसूली शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, नेशनल माइनॉरिटीज डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (NMDFC) टर्म लोन योजना तथा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत वितरित ऋण की वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.

योजनाओं के लाभ के लिए समय पर भुगतान का मौका

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शिविर के माध्यम से ऋणधारकों को उनके ऋण की राशि समय पर चुकाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, समय पर भुगतान करने वाले लाभार्थियों को भविष्य में सरकार की अन्य रोजगार और शिक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी.

लाभार्थियों को मिलेगा आसान समाधान

जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने कहा है कि शिविर में आने वाले सभी ऋणियों को त्वरित सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा ताकि वे बिना किसी जटिल प्रक्रिया के अपनी किस्त जमा कर सकें.

इसे भी पढ़ें-समाहरणालय में शुरू होंगी भोजन-पेयजल सेवाएं, जीविका करेगी संचालन