22.9 C
Delhi
20 February 2026, Friday
Home Blog Page 94

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा, बिहार में कल होगी नई सरकार की शपथ

सीएम ने एक माह की सैलरी दान कर नेताओं से की अपील
सीएम ने एक माह की सैलरी दान कर नेताओं से की अपील

Bihar Politics : एनडीए विधायक दल का नेता बनने के बाद, बुधवार शाम नीतीश कुमार राजभवन पहुँचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया. मुख्यमंत्री के आगमन पर राज्यपाल ने सबसे पहले उन्हें चुनाव जीतने और विधायक दल के नेता बनने की बधाई दी. इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया.

नई सरकार बनने तक रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने नीतीश कुमार को नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए रखने का निर्देश दिया. इस बीच, नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. सूत्रों के अनुसार, एनडीए विधायक दल के नेता बनने के बाद नीतीश कुमार गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे.

एनडीए विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान, नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए एनडीए के विधायकों की सूची उन्हें सौंप दी. वहीं, एनडीए के सभी बड़े सहयोगी दलों के प्रमुख इस अवसर पर उनके साथ मौजूद रहे.

उपलब्धि पर बधाई दी

बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में एनडीए के सभी नवनिर्वाचित विधायक मौजूद थे. इसके अलावा कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी.

इससे पहले, भाजपा और जदयू की विधायक दल की अलग-अलग बैठकें हुई थीं. भाजपा की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया, जबकि जदयू विधायक दल ने नीतीश कुमार को अपना नेता बनाया.

इसे भी पढ़ेंनीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे सीएम, 20 मंत्रियों के साथ 20 नवंबर को शपथ ग्रहण करेंगे

सम्राट चौधरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, विजय सिन्हा होंगे उपनेता

नीतीश कुमार चुने गए जदयू विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण

नीतीश कुमार चुने गए जदयू विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण

सीएम नीतीश आज राज्यपाल को सौपेंगे इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

Viral Video: दुकान लूटने आया बदमाश, बच्ची की मासूमियत ने बदल दिया पूरा मंसूबा

बच्ची की मासूमियत ने बदल दिया पूरा मंसूबा
बच्ची की मासूमियत ने बदल दिया पूरा मंसूबा.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बेहद खास और भावुक कर देने वाला है. छोटी बच्ची की मासूमियत ने एक लुटेरे के खतरनाक इरादे को ही बदल दिया. वीडियो @craziestlazy नाम के यूजर ने शेयर किया है. यह वीडियो एक छोटे से दुकान का है, जिसमें पिता अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं. अचानक नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसता है और दुकानदार से मारपीट शुरू कर देता है. हाथ में पिस्तौल लिए बदमाश पैसे की मांग करता है. पूरी घटना को बच्ची डर के बावजूद चुपचाप देखती है. इस दौरान बच्ची अपने लॉलीपॉप का आनंद ले रही होती है.

https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/craziestlazy/status/1990280233434697880

बच्ची की मासूमियत ने बदल दिया लुटेरे का इरादा

जैसे ही बच्ची अपने लॉलीपॉप को लुटेरे की ओर बढ़ाती है, नकाबपोश अपराधी हैरान रह जाता है. उसकी नीयत ही बदल जाती है. वीडियो में दिखाया गया है कि लुटेरे ने दुकानदार से लिए पैसे वापस कर दिए और फिर बच्ची के माथे को प्यार से चूमता है. इसके बाद वह दुकान छोड़ देता है, और पिता बच्ची को अपनी गोद में उठाकर प्यार करता है.

वीडियो देखकर यूजर्स हुए भावुक

इस दिल को छू लेने वाले वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बेटी अल्लाह की रहमत होती है.. देख लो.” वहीं एक अन्य ने कहा, “प्रेम मानवता की ताकत है, सब कुछ प्रेम है.”

इसे भी पढ़ें-

जंगल में आमने-सामने आए अजगर और मगरमच्छ, छिड़ी रोमांचक जंग — जानें किसने मारी बाजी

मगरमच्छ के जबड़े से हिरण को बचाने आया हाथी, जंगल में दिखा अनोखा नजारा

 नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई? वायरल वीडियो की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे

शेर ने दिखाई बादशाहत, मगरमच्छ को देख पानी में कूद पड़ा जंगल का असली राजा

WhatsApp सुरक्षा में चूक! 8 साल पुरानी कमजोरी से 3.5 अरब नंबर हुए उजागर

WhatsApp सुरक्षा में चूक!
WhatsApp सुरक्षा में चूक!

WhatsApp : व्हाट्सऐप के यूजर्स के लिए बड़ी सुरक्षा चिंता सामने आई है. एक साधारण लेकिन खतरनाक सुरक्षा गलती की वजह से अरबों यूजर्स के फोन नंबर बाहर आ गए. चौंकाने वाली बात यह है कि मेटा को इस समस्या के बारे में आठ साल पहले ही चेतावनी मिल चुकी थी.

यूनीक रिसर्च ने किया खुलासा

ऑस्ट्रिया की University of Vienna के शोधकर्ताओं ने WhatsApp के Contact Discovery टूल का फायदा उठाकर 3.5 अरब नंबर एक्सपोज किए. इसमें प्रोफाइल फोटो जैसी निजी जानकारी भी शामिल थी. शोधकर्ताओं ने इसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा फोन नंबर लीक बताया.

आधा घंटे में करोड़ों नंबर

शोध टीम ने परीक्षण के दौरान केवल 30 मिनट में 3 करोड़ अमेरिकी नंबर इकट्ठे कर लिए. इसके बाद लगातार नंबर डालते हुए अरबों यूजर्स का डेटा एक्सट्रैक्ट किया गया. कोई रोक या सुरक्षा जांच मौजूद नहीं थी.

पुरानी चेतावनी, लंबे समय तक सुधार नहीं

2017 में एक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने व्हाट्सऐप में नंबर-चेकिंग लिमिट न होने की चेतावनी दी थी. इसी वजह से बड़े पैमाने पर नंबर आसानी से निकाले जा सकते थे. आठ साल बाद भी यह खामी जस की तस थी, जिसे रिसर्च टीम ने इस्तेमाल किया.

डेटा सुरक्षित किया गया, मेटा ने उपाय किए

शोधकर्ताओं ने सभी डेटा को सुरक्षित रूप से डिलीट कर मेटा को रिपोर्ट भेज दी. छह महीने बाद कंपनी ने Rate Limiting फीचर लागू किया, जिससे भविष्य में बड़े पैमाने पर इस तरह के लीक को रोका जा सके. मेटा का कहना है कि किसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि के संकेत नहीं मिले.

आपकी प्राइवेसी खतरे में?

फोन नंबर लीक होने से स्पैम कॉल, स्कैम मैसेज, फिशिंग और सोशल इंजीनियरिंग का खतरा बढ़ जाता है. अगर यह खामी साइबर अपराधियों के हाथ लगती, तो इसे इतिहास का सबसे बड़ा डेटा लीक कहा जा सकता था.

इसे भी पढ़ें-

Cloudflare आउटेज से ठप हुई दुनिया की ऑनलाइन सेवाएं; ChatGPT, X समेत कई प्लेटफॉर्म डाउन

अब पूरे साल बिना चार्ज के यूज कर सकेंगे ChatGPT GO, जानिए एक्टिवेशन की पूरी प्रक्रिया

Nvidia ने रचा इतिहास: बनी दुनिया की पहली $5 ट्रिलियन वैल्यू वाली टेक कंपनी

Nokia में Nvidia का 1 बिलियन डॉलर निवेश, 6G और AI नेटवर्किंग में नई क्रांति की तैयारी

350 रुपये से कम में पाएं जियो के बेहतरीन प्लान्स, मिलेगा 5G डेटा और कई शानदार बेनिफिट्स

नाम-पता अपडेट पर बढ़ा शुल्क, PAN लिंकिंग और KYC में नये नियम लागू

Bihar Cabinet: नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे सीएम, 20 मंत्रियों के साथ 20 नवंबर को शपथ ग्रहण करेंगे

मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों की बदली तस्वीर
मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों की बदली तस्वीर.

Bihar Cabinet: पटना में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं. जदयू विधायक दल ने नीतीश कुमार को अपना नेता चुना है. दोपहर में एनडीए की बैठक में उनके नाम को औपचारिक स्वीकृति दी जाएगी और शाम को राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण देंगे. 20 नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार 20 मंत्रियों के साथ अपने 10वें कार्यकाल की शपथ लेंगे. नई कैबिनेट में भाजपा, जदयू और एनडीए के सहयोगी दलों के विधायकों को जगह मिलने की संभावना है.

जदयू में अधिकांश पुराने चेहरे ही बनाए जाएंगे

जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट में करीब 20 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. इसमें जदयू से आठ, भाजपा से आठ, लोजपा से दो, हम से एक और रालोमो से एक विधायक शामिल होंगे. जदयू में अधिकांश पुराने चेहरे ही बनाए जाएंगे, जबकि भाजपा अनुभव के साथ-साथ युवा और महिला नेताओं पर भी ध्यान दे रही है. भाजपा कोटे में सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, विजय कुमार सिन्हा और नीतीश मिश्रा के नाम चर्चित हैं. जदयू कोटे में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार जैसे दिग्गज मंत्री बन सकते हैं. यह शपथ ग्रहण समारोह न केवल सत्ता समीकरण को मजबूत करेगा बल्कि आगामी लोकसभा चुनावों में एनडीए को गति देने वाला भी माना जा रहा है.

BJP के संभावित मंत्री

  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • प्रेम कुमार
  • कृष्ण कुमार ऋषि
  • राम कृपाल यादव
  • संगीता कुमारी
  • अरूण शंकर प्रसाद
  • मिथिलेश तिवारी
  • नीतिन नवीन
  • वीरेंद्र कुमार
  • रमा निषाद
  • मनोज शर्मा
  • कृष्ण कुमार मंटू

दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की पूरी उम्मीद

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में भाजपा की ओर से पुराने और नए नामों को शामिल किया जाएगा. दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है, जिसमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है. नीतिश मिश्रा और नीतिन नवीन के मंत्री बनने की संभावना भी लगभग तय है. अन्य संभावित नामों में प्रेम कुमार, रामकृपाल यादव, रमा निषाद, मिथिलेश तिवारी और कृष्ण कुमार ऋषि शामिल हैं.

जदयू कोटे के संभावित मंत्री

जदयू से अधिकांश पुराने चेहरे कैबिनेट में शामिल रहेंगे. विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार और विजेंद्र यादव के नाम तय माने जा रहे हैं. इसके अलावा शीला मंडल और लेशी सिंह का मंत्री बनना भी लगभग तय है. नीतीश कुमार इस बार श्याम रजक को भी जगह दे सकते हैं. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और अल्पसंख्यक से जमा खान के मंत्री बनने की चर्चा है. जदयू का फोकस अनुभव और युवा नेताओं के संतुलन के साथ-साथ सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने पर रहेगा.

इसे भी पढ़ें-

सम्राट चौधरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, विजय सिन्हा होंगे उपनेता

नीतीश कुमार चुने गए जदयू विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण

नीतीश कुमार चुने गए जदयू विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण

सीएम नीतीश आज राज्यपाल को सौपेंगे इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

Bihar Cabinet: सम्राट चौधरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, विजय सिन्हा होंगे उपनेता

Samrat Choudhary and Vijay Sinha
Samrat Choudhary and Vijay Sinha.

Bihar Cabinet: पटना में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में अपने रिकॉर्ड 10वें कार्यकाल की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से एक दिन पहले, बुधवार को भाजपा कार्यालय में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन और सरकार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक में सभी विधायकों की सहमति से सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता नियुक्त किया गया.

NDA विधायक दल की बैठक आज शाम 3:30 बजे

बुधवार शाम 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में एनडीए के सभी 202 नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा और विजय सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे. बैठक में एनडीए विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा.

Also Read-नीतीश कुमार चुने गए जदयू विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई बड़े नेता

20 नवंबर को नीतीश कुमार पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजन लाल शर्मा और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस सहित कई गणमान्य नेता शामिल होंगे. इसके अलावा पद्म पुरस्कार विजेताओं, वैज्ञानिकों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है.

इसे भी पढ़ें-

मकर राशि को मिलेगी खुशी, बाकी राशियों का भी हाल जानें

देश के इन राज्यों में 19 से 24 नवंबर तक बारिश का जोरदार असर, 48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

Bihar Cabinet: नीतीश कुमार चुने गए जदयू विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण

नीतीश कुमार
बिहार के हर प्रखंड में अब होगी स्नातक स्तर की पढ़ाई.

Bihar Cabinet: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता के रूप में चुना है. इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने बिहार की जनता को धन्यवाद दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. बैठक सुबह 11 बजे मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर आयोजित की गई थी. इस दौरान नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया. इसके साथ ही बीजेपी विधायक दल की बैठक भी चल रही थी.

सभी बैठकों के बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से दल का नेता घोषित किया जाएगा. इसके बाद वे राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. यह उनके लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि वे दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. एनडीए नेताओं को उम्मीद है कि यह नया अध्याय बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नीतीश कुमार चौथी बार लेंगे शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी सफलता मिलने के बाद 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. इस अवसर पर वे चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गांधी मैदान इस भव्य समारोह का गवाह बनेगा, जैसा पहले हो चुका है. 2005 के बाद से यह उनका दसवां कार्यकाल होगा.

2005 में अटल, 2025 में मोदी होंगे शामिल

नवंबर 2005 में नीतीश कुमार ने पहली बार गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय राज्यपाल बूटा सिंह ने उन्हें पद दिलाया था. शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, अकाली दल प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे और गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. समारोह में देश के 14 मुख्यमंत्री और एनडीए के कई बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें-

सीएम नीतीश आज राज्यपाल को सौपेंगे इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

देश के इन राज्यों में 19 से 24 नवंबर तक बारिश का जोरदार असर, 48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: मकर राशि को मिलेगी खुशी, बाकी राशियों का भी हाल जानें

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: 19 नवंबर 2025, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आया है. कुछ लोग करियर या धन संबंधी सफलता पाएंगे, तो कुछ को स्वास्थ्य या पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. आइए जानें, आज हर राशि के लिए दिन कैसा रहेगा.

मेष

आज पुराने तनाव कम होंगे और मन में शांति रहेगी. सुख-सुविधाओं के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक लाभ संभव है. व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी और परिवार का माहौल सुखद रहेगा.

वृष

इसे भी पढ़ें-हर महीने 60,000 सैलरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, SAIL ने निकाली नई भर्ती

मेहनत से जटिल कार्य सरल होंगे. कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा और सोचा गया काम पूरा होगा. सम्मान और पुरस्कार मिलने की संभावना है. नए प्रयास लाभदायक साबित होंगे.

मिथुन

नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है. माता-पिता और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. शुभ संदेश और सकारात्मक संपर्क मिलेंगे. घर में आवश्यक चीज़ें व्यवस्थित रहेंगी.

कर्क

विद्या और कौशल में वृद्धि होगी. परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलने की उम्मीद है. मित्र और परिवार का सहयोग मिलेगा. नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे.

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा. आत्मबल और कार्यक्षमता बढ़ेगी. विपरीत परिस्थितियां सुधरेंगी और व्यवसाय में लाभ होगा. परिवार के साथ मनोरंजन और यात्रा के अवसर बनेंगे.

कन्या

नौकरी या व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी. नई उम्मीदें जागेंगी. धैर्य और साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखद और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

तुला

परिस्थितियों में सुधार आएगा. नौकरी में बदलाव या प्रगति के अवसर बनेंगे. समस्याओं का समाधान होगा और मेहनत से सफलता मिलेगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी.

वृश्चिक

स्वास्थ्य का ध्यान रखें. राजनीतिक और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे. नौकरी में बदलाव और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. मित्र और परिवार का सहयोग मिलेगा.

धनु

आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे. सामाजिक या राजनीतिक अवसर प्राप्त होंगे. बड़ी योजनाओं को पूरा करने में सहयोग मिलेगा.

मकर

आजीविका संबंधी चिंता कम होगी. साहसिक प्रयास सफल रहेंगे. बच्चों से खुशखबरी मिलेगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और विरोधियों पर विजय संभव है.

कुंभ

लाभकारी प्रयास सफल होंगे. मित्र और परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. आमदनी में वृद्धि होगी और घर का माहौल सुखद रहेगा.

मीन

चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी. धैर्य और सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.

इसे भी पढ़ें-देश के इन राज्यों में 19 से 24 नवंबर तक बारिश का जोरदार असर, 48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

Cold Wave Rain Alert: देश के इन राज्यों में 19 से 24 नवंबर तक बारिश का जोरदार असर, 48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी
48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी.

Cold Wave Rain Alert: देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वोत्तर हिस्सों में मौसम ठंडा और सख्त बना हुआ है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि शीतलहर के चलते ठंड और बढ़ सकती है. 19 और 20 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव का असर जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र- कच्छ, विदर्भ, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी तापमान गिरने की स्थितियां बनी हुई हैं.

पश्चिम-मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव की संभावना

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. उसके बाद के चार दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भी अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा संभव है, जबकि उसके बाद तीन दिनों तक तापमान स्थिर रह सकता है.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर संकट, हार्ट और ब्रेन अटैक के मामले तेजी से बढ़े

पश्चिम बंगाल में तापमान में हल्की बढ़ोतरी

पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है. राज्य में सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. IMD के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दार्जिलिंग 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि कलिम्पोंग में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान में सर्दी का असर, तापमान सामान्य से कम

राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड अपने चरम पर है. अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, रात का तापमान 5.0 से 13.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में आगामी दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. 19-24 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 19-22 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 21 नवंबर को कुछ जगहों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 22 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे दक्षिण भारत के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-Cloudflare आउटेज से ठप हुई दुनिया की ऑनलाइन सेवाएं; ChatGPT, X समेत कई प्लेटफॉर्म डाउन

Cloudflare आउटेज से ठप हुई दुनिया की ऑनलाइन सेवाएं; ChatGPT, X समेत कई प्लेटफॉर्म डाउन

Cloudflare आउटेज से ठप हुई इंटरनेट सेवा
Cloudflare आउटेज से ठप हुई इंटरनेट सेवा.

ChatGPT, X Down: मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को शाम लगभग 5:20 बजे Cloudflare नेटवर्क में अचानक आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने दुनिया भर की ऑनलाइन सेवाओं को प्रभावित कर दिया. इसके चलते ChatGPT, X और कई अन्य प्रमुख प्लेटफॉर्म एक साथ ठप हो गए, जिससे यूजर्स को अचानक समस्याओं का सामना करना पड़ा.

Cloudflare फेल होने का इंटरनेट पर असर

Cloudflare के CDN और सुरक्षा नेटवर्क में तकनीकी समस्या के कारण लाखों वेबसाइटें प्रभावित हुईं. सिस्टम-लेवल फॉल्ट रिकॉर्ड होते ही कई सेवाओं ने तुरंत काम करना बंद कर दिया.

प्रमुख सेवाएं प्रभावित

Cloudflare आउटेज से ठप हुई दुनिया की ऑनलाइन सेवाएं; ChatGPT, X समेत कई प्लेटफॉर्म डाउन ChatGPT X Down
ChatGPT, X Down

Cloudflare आउटेज के दौरान जिन प्रमुख सेवाओं पर असर पड़ा, उनमें शामिल हैं:

  • OpenAI / ChatGPT
  • X (कई यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पूरी तरह अनरिस्पॉन्सिव)
  • Downdetector खुद आउटेज का शिकार
  • PayPal, Canva, Claude सहित कई अन्य सेवाएं

यह घटना AWS आउटेज के कुछ हफ्तों बाद आई है, जिसने इंटरनेट की नाजुकता को फिर से उजागर किया.

Downdetector भी आउटेज का शिकार

जैसे ही Cloudflare में समस्या आई, Downdetector ने भी काम करना बंद कर दिया. इससे स्पष्ट हुआ कि यह केवल किसी एक साइट की समस्या नहीं थी, बल्कि इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर के लेयर पर व्यापक दिक्कत थी.

Cloudflare की प्रतिक्रिया और यूजर्स की प्रतिक्रिया

न्यूज लिखे जाने तक Cloudflare की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया. यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें पोस्ट कर रहे हैं और आउटेज से जुड़े मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Also Read-

अब पूरे साल बिना चार्ज के यूज कर सकेंगे ChatGPT GO, जानिए एक्टिवेशन की पूरी प्रक्रिया

Nvidia ने रचा इतिहास: बनी दुनिया की पहली $5 ट्रिलियन वैल्यू वाली टेक कंपनी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर संकट, हार्ट और ब्रेन अटैक के मामले तेजी से बढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर संकट
दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर संकट.

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो चुकी है और इसका प्रभाव सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. एम्स के पल्मोनरी मेडिसिन और स्लीप डिसऑर्डर विभाग के एचओडी डॉ. अनंत मोहन ने बताया, “यहां का प्रदूषण बहुत ही गंभीर और जानलेवा है.

पिछले दस वर्षों से यह समस्या बनी हुई है. हम हर बार सुधार के प्रयास करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बदलाव कम ही दिखाई देता है. जिम्मेदार एजेंसियों को इस पर कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है. अब सिर्फ श्वसन तंत्र ही नहीं, बल्कि अन्य अंग भी प्रभावित हो रहे हैं.

देश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बाह्य रोगी और आपातकालीन कक्षों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है और कई लोगों को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा. इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में देखा जाना चाहिए.”

प्रदूषण से बीमारियों में वृद्धि

एम्स के सहायक प्रोफेसर डॉ. सौरभ मित्तल ने कहा, “वायु प्रदूषण नियंत्रण से बाहर है और यह गंभीर आपातकालीन स्थिति बन गई है. सांस लेने की समस्याओं वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. प्रदूषण ने कई बीमारियों को बढ़ा दिया है. हार्ट अटैक, ब्रेन अटैक, हाई बीपी और मेमोरी लॉस जैसी समस्याएं लंबे समय तक प्रदूषण के कारण पैदा होती हैं.

यह कहना मुश्किल है कि जीवनकाल पर कितना असर पड़ा है, लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि जीवन प्रत्याशा घट सकती है. नियमित जांच के लिए आने वाले ओपीडी मरीज अब इमरजेंसी में आ रहे हैं, क्योंकि पिछले एक सप्ताह से उनकी सांस लेने की समस्याएं तेज हो गई हैं.”

Also Read-लालकिला के पास विस्फोट प्रकरण में उमर का एक और सहयोगी गिरफ्तार, साजिश में शामिल था आरोपी