20.7 C
Delhi
21 February 2026, Saturday
Home Blog Page 95

Cloudflare आउटेज से ठप हुई दुनिया की ऑनलाइन सेवाएं; ChatGPT, X समेत कई प्लेटफॉर्म डाउन

Cloudflare आउटेज से ठप हुई इंटरनेट सेवा
Cloudflare आउटेज से ठप हुई इंटरनेट सेवा.

ChatGPT, X Down: मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को शाम लगभग 5:20 बजे Cloudflare नेटवर्क में अचानक आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने दुनिया भर की ऑनलाइन सेवाओं को प्रभावित कर दिया. इसके चलते ChatGPT, X और कई अन्य प्रमुख प्लेटफॉर्म एक साथ ठप हो गए, जिससे यूजर्स को अचानक समस्याओं का सामना करना पड़ा.

Cloudflare फेल होने का इंटरनेट पर असर

Cloudflare के CDN और सुरक्षा नेटवर्क में तकनीकी समस्या के कारण लाखों वेबसाइटें प्रभावित हुईं. सिस्टम-लेवल फॉल्ट रिकॉर्ड होते ही कई सेवाओं ने तुरंत काम करना बंद कर दिया.

प्रमुख सेवाएं प्रभावित

Cloudflare आउटेज से ठप हुई दुनिया की ऑनलाइन सेवाएं; ChatGPT, X समेत कई प्लेटफॉर्म डाउन ChatGPT X Down
ChatGPT, X Down

Cloudflare आउटेज के दौरान जिन प्रमुख सेवाओं पर असर पड़ा, उनमें शामिल हैं:

  • OpenAI / ChatGPT
  • X (कई यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पूरी तरह अनरिस्पॉन्सिव)
  • Downdetector खुद आउटेज का शिकार
  • PayPal, Canva, Claude सहित कई अन्य सेवाएं

यह घटना AWS आउटेज के कुछ हफ्तों बाद आई है, जिसने इंटरनेट की नाजुकता को फिर से उजागर किया.

Downdetector भी आउटेज का शिकार

जैसे ही Cloudflare में समस्या आई, Downdetector ने भी काम करना बंद कर दिया. इससे स्पष्ट हुआ कि यह केवल किसी एक साइट की समस्या नहीं थी, बल्कि इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर के लेयर पर व्यापक दिक्कत थी.

Cloudflare की प्रतिक्रिया और यूजर्स की प्रतिक्रिया

न्यूज लिखे जाने तक Cloudflare की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया. यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें पोस्ट कर रहे हैं और आउटेज से जुड़े मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Also Read-

अब पूरे साल बिना चार्ज के यूज कर सकेंगे ChatGPT GO, जानिए एक्टिवेशन की पूरी प्रक्रिया

Nvidia ने रचा इतिहास: बनी दुनिया की पहली $5 ट्रिलियन वैल्यू वाली टेक कंपनी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर संकट, हार्ट और ब्रेन अटैक के मामले तेजी से बढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर संकट
दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर संकट.

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो चुकी है और इसका प्रभाव सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. एम्स के पल्मोनरी मेडिसिन और स्लीप डिसऑर्डर विभाग के एचओडी डॉ. अनंत मोहन ने बताया, “यहां का प्रदूषण बहुत ही गंभीर और जानलेवा है.

पिछले दस वर्षों से यह समस्या बनी हुई है. हम हर बार सुधार के प्रयास करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बदलाव कम ही दिखाई देता है. जिम्मेदार एजेंसियों को इस पर कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है. अब सिर्फ श्वसन तंत्र ही नहीं, बल्कि अन्य अंग भी प्रभावित हो रहे हैं.

देश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बाह्य रोगी और आपातकालीन कक्षों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है और कई लोगों को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा. इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में देखा जाना चाहिए.”

प्रदूषण से बीमारियों में वृद्धि

एम्स के सहायक प्रोफेसर डॉ. सौरभ मित्तल ने कहा, “वायु प्रदूषण नियंत्रण से बाहर है और यह गंभीर आपातकालीन स्थिति बन गई है. सांस लेने की समस्याओं वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. प्रदूषण ने कई बीमारियों को बढ़ा दिया है. हार्ट अटैक, ब्रेन अटैक, हाई बीपी और मेमोरी लॉस जैसी समस्याएं लंबे समय तक प्रदूषण के कारण पैदा होती हैं.

यह कहना मुश्किल है कि जीवनकाल पर कितना असर पड़ा है, लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि जीवन प्रत्याशा घट सकती है. नियमित जांच के लिए आने वाले ओपीडी मरीज अब इमरजेंसी में आ रहे हैं, क्योंकि पिछले एक सप्ताह से उनकी सांस लेने की समस्याएं तेज हो गई हैं.”

Also Read-लालकिला के पास विस्फोट प्रकरण में उमर का एक और सहयोगी गिरफ्तार, साजिश में शामिल था आरोपी

Bihar CM Nitish : सीएम नीतीश आज राज्यपाल को सौपेंगे इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

नीतीश कुमार ने सार्वजनिक की संपत्ति.
नीतीश कुमार ने सार्वजनिक की संपत्ति.

Bihar CM Nitish : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देंगे. वह राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपेंगे. इसके बाद नई सरकार के गठन के लिए अपना दावा भी राज्यपाल के सामने पेश करेंगे. इसी के साथ 17वीं बिहार विधानसभा भंग हो जाएगी. इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद एनडीए विधायकों की सूची लेकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे.

नीतीश कुमार आज चुने जायेंगे जदयू विधायक दल का नेता

परंपरा के अनुसार, राज्यपाल उन विधायकों की सूची पर सहमति देने के बाद ही सरकार बनाने का न्यौता देंगे. नई सरकार के गठन का रास्ता 20 नवंबर तक साफ हो जाएगा. नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार को दिन 11 बजे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर पार्टी की बैठक होगी. बैठक में सभी जदयू विधायक उपस्थित रहेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एनडीए विधायक दल की होगी बैठक

एनडीए के सभी पांच घटक दल—भाजपा, जदयू, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा—अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे. सभी दल अपने विधायक दल के नेता का नाम तय करेंगे.
इसके बाद दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास में एनडीए के सभी 202 विधायक मिलकर अपना नेता चुनेंगे. बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मत नेता चुन लिया जाएगा और फिर वे राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

भाजपा विधायक दल की होगी बैठक

भाजपा विधायक दल की बैठक दिन 10 बजे प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में होगी. इसमें नए सभी विधायक उपस्थित रहेंगे. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे. बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

अंतिम फैसले से पहले समन्वय

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह) ने अंतिम निर्णय से पहले भाजपा शीर्ष नेताओं से विचार-विमर्श के लिए मंगलवार को पटना पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया.

Also Read :

चुनावी हार पर बोले प्रशांत किशोर, कहा— जनता का भरोसा नहीं जगा सके

बिहार में नई सरकार गठन से पहले खींचतान तेज, आधी रात JDU नेताओं को दिल्ली तलब

Bhagalpur Cricket : भागलपुर में दूसरे दिन 2 रोमांचक मुकाबले, मगध की लगातार दूसरी जीत; तिरहुत ने सारण को 35 रनों से हराया

दूसरे दिन 2 रोमांचक मुकाबले
दूसरे दिन 2 रोमांचक मुकाबले.

Bhagalpur Cricket : राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को मगध, कोशी, तिरहुत और सारण के बीच दो मुकाबले खेले गए. जिला प्रशासन भागलपुर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग के संयुक्त आयोजन में चल रहा यह नौ दिवसीय टूर्नामेंट खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लगातार रोमांचक होता जा रहा है.

पहला मुकाबला : मगध ने कोशी को 8 विकेट से हराया, ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष पर

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुबह खेले गए पहले मैच में कोशी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन बनाए.
आयुष कुमार (35), अंकित कुमार (23) और अमन राज (21) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. गेंदबाजी में मगध के आयुष ने 2 विकेट, समीर ने 1 मेडन ओवर सहित 1 विकेट और प्रिंस आर्य ने एक विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मगध की शुरुआत भले धीमी रही, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक कुमार ने 55 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोककर मैच पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया. दो विकेट जल्दी गिरने के बाद नवीन कुमार ने 22 गेंदों पर नाबाद 36 रन जोड़कर जीत सुनिश्चित कर दी.
15.5 ओवर में 2 विकेट पर 140 रन बनाकर मगध ने मैच 8 विकेट से जीत लिया.

मैन ऑफ द मैच : अभिषेक राज (मगध प्रमंडल)
यह मगध की लगातार दूसरी जीत रही, जिससे वह ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष पर पहुंच गया.

दूसरा मुकाबला : तिरहुत की दमदार जीत, सारण 119 पर रुका

दोपहर के मैच में तिरहुत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए.
आलोक कुमार ने 43 गेंदों में 63 रनों की प्रभावशाली पारी खेली, जबकि शिवम् ने 13 गेंदों पर 20 रन जोड़े. गेंदबाजी में सारण के विशाल और मंजीत ने दो-दो विकेट लिए.

जवाब में सारण की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन ही बना सकी. मंजीत ने 47 गेंदों पर 58 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
तिरहुत के लिए हर्षित मिश्र ने 4 विकेट और शानू कुमार ने 3 विकेट चटकाए.

मैन ऑफ द मैच : आलोक कुमार (तिरहुत प्रमंडल)

ग्रुप ‘ए’ की स्थिति

  • मगध : 2 मैच, 2 जीत — शीर्ष पर
  • तिरहुत : 1 जीत — दूसरे स्थान पर
  • कोशी : अब तक एक मैच, जिसमें हार
  • सारण : दो मैच, दोनों में हार — नॉक-आउट की उम्मीद लगभग खत्म

कल सुबह 8 बजे पहला मुकाबला सारण बनाम कोशी और दोपहर 12 बजे मगध बनाम तिरहुत खेला जाएगा.

उद्घाटन एवं उपस्थिति

पहले मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयशंकर ठाकुर और संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी ने किया.
दूसरे मैच में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित कुमार और जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत कराई.

मैदान में जिला खेल कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं कई खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे.

Also Read :

भागलपुर में कनकैथी MRF सेंटर का टेंडर रद्द, कचरा प्रबंधन की बड़ी योजना ठप

नगर निगम कार्यालय में सर्वर ठप, अभिभावक पूरे दिन चक्कर लगाते रहे

भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली, 2 फीडर 6 घंटे रहेगा ठप

भागलपुर में विद्युत शवदाहगृह की मशीन ठप, मरम्मत में देरी से बढ़ी परेशानी

Bhagalpur News : भागलपुर में कनकैथी MRF सेंटर का टेंडर रद्द, कचरा प्रबंधन की बड़ी योजना ठप

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : भागलपुर में कनकैथी डंपिंग प्वाइंट पर जमा होते कचरे के विशाल ढेर को कम करने की जिस बड़ी योजना पर उम्मीदें टिकी थीं, वह अब अधर में पड़ गई है. करीब 17 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) सेंटर का टेंडर रद्द कर दिया गया, जिसके कारण शहर में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और रीसाइक्लिंग को गति देने की तैयारी रुक गई है. यह सेंटर कचरे के पृथक्करण और पुनर्रूद्धार की प्रक्रिया को मजबूत बनाने वाला था.

टेंडर रद्द होने से बढ़ी चुनौतियां

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राज्य में बन रहे चुनिंदा बड़े एमआरएफ सेंटरों में शामिल यह परियोजना भागलपुर के लिए विशेष महत्व रखती थी. टेंडर रद्द होने से न केवल कचरे के प्रसंस्करण की क्षमता प्रभावित होगी, बल्कि रीसाइक्लिंग से जुड़ी आगामी योजनाओं में भी देरी तय है.

कचरे के पहाड़ कम करने की उम्मीदें धरी रह गईं

एमआरएफ सेंटर शुरू होने पर सूखे और गीले कचरे को अलग करने की प्रक्रिया बेहतर होती और उपयोगी सामग्री को रीसाइक्लिंग के लिए तैयार किया जा सकता था. अब निर्माण में अनिश्चित देरी से कनकैथी में बने कचरे के पहाड़ कम करने की उम्मीदें फिर दूर चली गई हैं.

Also Read :

नगर निगम कार्यालय में सर्वर ठप, अभिभावक पूरे दिन चक्कर लगाते रहे

भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली, 2 फीडर 6 घंटे रहेगा ठप

भागलपुर में विद्युत शवदाहगृह की मशीन ठप, मरम्मत में देरी से बढ़ी परेशानी

Bhagalpur News : नगर निगम कार्यालय में सर्वर ठप, अभिभावक पूरे दिन चक्कर लगाते रहे

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : भागलपुर में मंगलवार सुबह निगम कार्यालय खुलते ही कई अभिभावक विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आरटीपीएस काउंटर पहुंचे, लेकिन वहां बताया गया कि सर्वर बंद है और कोई काम नहीं हो पा रहा है. यह सुनते ही अभिभावक नाराज हो गये और कार्यालय परिसर में इधर-उधर भटकते रहे. कई लोगों ने कहा कि बच्चों के स्कूल में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि मंगलवार ही थी, इसलिए वे काफी देर से परेशान हो रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लगभग दोपहर 1 बजे सर्वर दोबारा चालू हुआ. इसके बाद अधिकारियों ने सभी को लाइन में लगवाकर प्रमाण पत्र देना शुरू किया. धीरे-धीरे सभी की फाइलें निपटने लगीं और अभिभावकों का आक्रोश भी शांत पड़ गया.

इसे भी पढ़ें- भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली, 2 फीडर 6 घंटे रहेगा ठप

Bhagalpur News : भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली, 2 फीडर 6 घंटे रहेगा ठप

भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली
भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली.

Bhagalpur News : दक्षिणी भागलपुर के दो महत्वपूर्ण फीडर—मिरजानहाट और शीलास्थान—की बिजली बुधवार को छह घंटे बंद रहेगी. दोनों फीडरों की सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार यह शटडाउन आवश्यक तकनीकी कार्यों के लिए निर्धारित किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि लाइनों से पुराने कॉपर तार हटाने का काम किया जाना है, इसलिए फीडर पूरी तरह बंद रहेगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है, लेकिन सुरक्षा और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यह कार्य जरूरी है. विभाग का कहना है कि निर्धारित समय में काम पूरा करने की कोशिश की जाएगी, ताकि बिजली जल्द बहाल हो सके.

मिरजानहाट और शीलास्थान आसपास के सघन आबादी वाले क्षेत्र हैं, जहां बड़ी संख्या में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता जुड़े हैं. इसलिए बिजली विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में विद्युत शवदाहगृह की मशीन ठप, मरम्मत में देरी से बढ़ी परेशानी

Bhagalpur News : भागलपुर में विद्युत शवदाहगृह की मशीन ठप, मरम्मत में देरी से बढ़ी परेशानी

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : भागलपुर के विद्युत शवदाहगृह में 12 नवंबर की रात से मशीन बंद पड़ी है. नगर निगम एक मशीन तक ठीक नहीं करा सकता है. पिछले एक साल से मशीन की छह क्वाइलों में से तीन पहले ही जल चुकी थीं. इसी रात आईडी फैन के खराब होते ही बाकी तीन क्वाइल भी काम करना बंद कर गईं. मशीन रुकने का असर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पर भी पड़ा—जहां सामान्यतः एक घंटे में कार्य पूरा हो जाता है, उस दिन दो घंटे लग गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम की ओर से करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से नया विद्युत शवदाहगृह भी बनाया जा रहा है, लेकिन वह अभी तक अधूरा है. प्रस्तावित योजना के तहत लकड़ी आधारित अंतिम संस्कार के लिए चार प्लेटफॉर्म और विद्युत अंतिम संस्कार के लिए दो प्लेटफॉर्म तैयार करने थे. परियोजना को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य था, पर दो साल गुजर जाने के बावजूद निर्माण अधर में लटका है.

यह काम 23 जनवरी 2024 को शुरू हुआ था और जनवरी 2025 तक पूरा करने की समय-सीमा तय की गई थी. मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा है कि बंद पड़ी मशीन की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी और निर्माणाधीन परियोजना को लेकर भी एजेंसी पर दबाव बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-बरारी रिवरफ्रंट बनकर तैयार, आम लोगों और पर्यटकों के लिए खुला घाट

Bhagalpur News : बरारी रिवरफ्रंट बनकर तैयार, आम लोगों और पर्यटकों के लिए खुला घाट

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : शहर का पहला रिवरफ्रंट अब आम लोगों और पर्यटकों के लिए पूरी तरह खुल गया है. बरारी घाट का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है और गंगा तट पर अब सैर करने के साथ-साथ डॉल्फिन देखने का मौका भी मिलेगा. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 169.25 करोड़ रुपये की लागत से 1.1 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट विकसित किया गया है. बाढ़ और अन्य देरी के बावजूद यह परियोजना अब शहर का प्रमुख आकर्षण बन चुकी है.

बरारी रिवरफ्रंट में उपलब्ध सुविधाएं

बरारी घाट पर सौंदर्यीकरण के तहत विकसित तट और तटबंध अब आम लोगों के लिए खुल गए हैं. नदी तक पहुँचने के लिए प्लेटफार्म बनाए गए हैं. रिवरफ्रंट पर वॉकिंग, जागिंग और मेडिटेशन के लिए अलग से स्थान हैं. गंगा आरती के लिए प्लाजा आधारित मंच, सुरक्षित घाट, शौचालय, पीने का पानी, वाशरूम और पार्किंग जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं. रोशनी, कूड़ेदान, रेलिंग और फुटपाथ रिटेनिंग वाल जैसी अन्य सुविधाएँ भी पूरी तरह से तैयार हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बरारी रिवरफ्रंट अब न सिर्फ शहरवासियों, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है. स्थानीय लोग और बच्चे यहां सैर करने, योग और मेडिटेशन करने, और गंगा तट का आनंद लेने आने लगे हैं.

भैरवा तालाब का सौंदर्यीकरण अभी अधूरा

भैरवा तालाब का सौंदर्यीकरण अभी पूरी तरह नहीं हुआ है. स्मार्ट सिटी और एजेंसी के बीच तालाब के ऊपरी हिस्से में कार्य को लेकर वार्ता चल रही है. हालांकि, तालाब के अंदर कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है.

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पूरे तालाब के विकास के लिए दिसंबर तक डेडलाइन तय की है. इस परियोजना पर कुल 40.42 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. तालाब के सौंदर्यीकरण के पूरा होने के बाद यह भी शहरवासियों और पर्यटकों के लिए नया आकर्षण केंद्र बन जाएगा.

भागलपुर स्मार्ट सिटी सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन लंबित

भागलपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सभी परियोजनाओं का रखरखाव भागलपुर स्मार्ट सिटी सोसाइटी के अधीन होगा. यह सोसाइटी 03 अगस्त 2023 को गठित की गई थी, जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रभारी सचिव को अध्यक्ष और जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मेयर व नगर आयुक्त को सदस्य बनाया गया था.

लेकिन, अब तक इसका रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ है. रजिस्ट्रेशन पूरी न होने पर परियोजनाओं के मेंटेनेंस और मूलभूत सुविधाओं पर असर पड़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते रजिस्ट्रेशन न कराया गया तो पूरे रिवरफ्रंट और तालाब क्षेत्र की सुरक्षा और सेवाओं पर असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-चुनावी हार पर बोले प्रशांत किशोर, कहा— जनता का भरोसा नहीं जगा सके

Prashant Kishor: चुनावी हार पर बोले प्रशांत किशोर, कहा— जनता का भरोसा नहीं जगा सके

प्रशांत किशोर
चुनावी हार पर बोले प्रशांत किशोर

Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम न आने के बाद जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर पहली बार मीडिया के समक्ष विस्तार से बोले पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने स्वीकार किया कि संगठन को जनता का विश्वास दिलाने में वे स्वयं सफल नहीं हुए प्रेस वार्ता के दौरान कुछ क्षणों में वे भावुक भी दिखाई दिए उनका कहना था कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में साथियों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि अभियान निरर्थक नहीं था

कोशिश पूरी रही, परंतु नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए

किशोर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व बिहार में परिवर्तन का विचार लेकर उन्होंने यात्रा प्रारंभ की थी गांव-गांव घूमकर और अलग-अलग समुदायों से संवाद कर उन्होंने टीम के साथ एक विकल्प तैयार करने का प्रयास किया
उन्होंने कहा कि “कोशिश पूरी रही, परंतु नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए जनता ने हमें नहीं चुना, इसका अर्थ यही है कि हमारी मेहनत अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुँची”
किशोर ने यह भी माना कि उनकी मुहिम ने राजनीतिक चर्चा में थोड़ी हलचल अवश्य पैदा की, किंतु इसे पर्याप्त जनसमर्थन में परिवर्तित नहीं किया जा सका

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

‘नतीजों की जवाबदेही मेरी’

संवाद के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी हार के लिए वे स्वयं जिम्मेदार हैं उन्होंने कहा कि “यह निर्णय जनता का है और उसकी पूरी जवाबदेही मेरी है मैं अपने उम्मीदवारों तक जनता का भरोसा नहीं पहुँचा पाया”
उन्होंने बताया कि उनकी ओर से कई योग्य प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, लेकिन मतदाता का झुकाव अन्य दलों की ओर रहा एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि “जनता जिस स्वाद की आदी है, उसे वही पसंद आता है, उसे बदलने का प्रयास सफल नहीं होता”

पूर्व सरकार की योजनाओं पर प्रश्न

प्रेस वार्ता में किशोर ने एनडीए सरकार की चुनावपूर्व घोषणाओं पर भी टिप्पणी की उन्होंने कहा कि मतदान से पहले बड़े पैमाने पर योजनाओं की बात की गई और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर आर्थिक सहायता भेजी गई साथ ही अतिरिक्त राशि देने का वचन भी दिया गया था
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार निर्धारित अवधि में महिलाओं को घोषित धनराशि उपलब्ध करा देती है, तो वे सार्वजनिक जीवन से हटने का निर्णय ले लेंगे अन्यथा, उनके अनुसार, यह साबित होगा कि वादे केवल चुनावी लाभ के लिए किए गए थे

इसे भी पढ़ें-

बिहार में नई सरकार गठन से पहले खींचतान तेज, आधी रात JDU नेताओं को दिल्ली तलब

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, 2 भव्य मंच और सख्त सुरक्षा के बीच VVIP मूवमेंट भी बढ़ा