20.7 C
Delhi
21 February 2026, Saturday
Home Blog Page 96

Bihar News: बिहार में नई सरकार गठन से पहले खींचतान तेज, आधी रात JDU नेताओं को दिल्ली तलब

आधी रात जेडीयू नेताओं को दिल्ली तलब
आधी रात जेडीयू नेताओं को दिल्ली तलब.

Bihar News: बिहार में नई कैबिनेट के गठन से पहले सियासी हलचल और बढ़ गई है. जेडीयू–भाजपा गठबंधन में मंत्री पदों के बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री के पद पर दोनों दलों की दावेदारी ने माहौल गर्म कर दिया है.

सोमवार देर रात बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया जब केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए. माना जा रहा है कि दोनों नेता भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सरकार गठन से जुड़े अंतिम मुद्दों पर बातचीत करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह की चर्चाओं के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

समान हिस्सेदारी पर सहमति, लेकिन अध्यक्ष पद पर गतिरोध

गठबंधन की संरचना को लेकर जेडीयू और भाजपा ने मंत्रियों की संख्या बराबर रखने पर सहमति बना ली है, ताकि सत्ता बंटवारे में किसी तरह का असंतुलन न रहे. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति अब भी जटिल है. यह पद सरकार के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए दोनों दल इसे अपने पास रखना चाहते हैं.

फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के पास है. जेडीयू का कहना है कि चूंकि विधानपरिषद के सभापति का पद भाजपा के हिस्से में है, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी उसे मिलनी चाहिए. वहीं भाजपा का तर्क है कि मुख्यमंत्री पद पहले से जेडीयू के पास है, इसलिए अध्यक्ष पद उसका स्वाभाविक अधिकार बनता है.

दिल्ली में अंतिम रणनीति, फैसलों की उलटी गिनती शुरू

ललन सिंह और संजय झा का दिल्ली पहुंचना यह संकेत देता है कि कैबिनेट का स्वरूप, विभागों का वितरण और प्रमुख पदों पर सहमति को लेकर शीर्ष स्तर पर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है.
ऐसा माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद गठबंधन अपना अंतिम फैसला जल्द ही सार्वजनिक कर सकता है.

इसे भी पढ़ें-गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, 2 भव्य मंच और सख्त सुरक्षा के बीच VVIP मूवमेंट भी बढ़ा

Bihar CM Shapath Grahan: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, 2 भव्य मंच और सख्त सुरक्षा के बीच VVIP मूवमेंट भी बढ़ा

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज.

Bihar CM Shapath Grahan: पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की हलचल अब पूरे शहर में महसूस की जा सकती है. मैदान को सोमवार से पुलिस नियंत्रण में ले लिया गया है और जर्मन हैंगर पंडालों की स्थापना से लेकर वीवीआईपी मंच, सीसीटीवी नेटवर्क, सुरक्षा प्रबंधन और रूट मैप तक हर तैयारी को बारीकी से परखा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को असाधारण स्तर पर सख्त किया गया है.

सोमवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी की टीम ने पूरे स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया. उनके साथ प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष पराशर, सेंट्रल रेंज आइजी जितेंद्र राणा, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौक़े पर मौजूद रहे. टीम ने मंच निर्माण, सुरक्षा तंत्र, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग, बैठने के प्रबंध और आपातकालीन योजना जैसे प्रत्येक पहलू की समीक्षा की.

प्रधानमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा प्लान और भी कड़ा

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है. इसके मद्देनज़र पुलिस ने सोमवार से ही गांधी मैदान को आम लोगों की आवाजाही से मुक्त कर दिया है. वीवीआईपी प्रवेश मुख्यत: गेट नंबर एक से निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य द्वारों का उपयोग सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जाएगा.

एसपीजी का मूवमेंट और विशेष सुरक्षा व्यवस्था

ऐसे हाई-प्रोफाइल आयोजन के लिए एसपीजी की तैनाती लगभग तय है और मंगलवार को उनकी टीम के पटना पहुंचने की उम्मीद जताई गई है. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड ने मैदान के भीतर और बाहर से सुरक्षा जांच शुरू कर दी है. बहु-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी बनी रहे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

सीसीटीवी नेटवर्क हुआ और मजबूत

गांधी मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में 128 हाई-टेक कैमरे लगा दिए गए हैं, जिनमें 61 फिक्स्ड, 22 पीटीजेड और 45 एनालिटिक कैमरे शामिल हैं. इनमें से 49 कैमरे मैदान की परिधि पर और 79 अंदर लगाए गए हैं. इन सभी की मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही है. सोमवार से कैमरों, ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन और कमांड सिस्टम की टेस्टिंग भी जारी है.

छुट्टी पर रोक और प्रशासनिक तैयारियाँ

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी जिला, अनुमंडल, प्रखंड और तकनीकी पदाधिकारियों की छुट्टियाँ 20 नवंबर तक रद्द कर दी हैं. केवल विशेष परिस्थिति में ही अनुमति मिलेगी. प्रशासन इस कार्यक्रम को पूरी सख़्ती और अनुशासन के साथ संपन्न करने पर केंद्रित है.

ट्रैफिक रूट में बड़े बदलाव

20 नवंबर की सुबह से समारोह के समापन तक गांधी मैदान के चारों ओर ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह बदला रहेगा. वीवीआईपी मूवमेंट, पार्किंग प्लान और आम नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस की ओर से जल्द आधिकारिक रूट चार्ट जारी किया जाएगा.

गांधी मैदान बनेगा नई सरकार के स्वागत का प्रतीक

शपथ ग्रहण सिर्फ सत्ता परिवर्तन का पल नहीं होता, बल्कि नई सरकार की कार्यशैली की झलक भी प्रस्तुत करता है. इसलिए गांधी मैदान को इस बार सुरक्षा, अनुशासन और गरिमा—तीनों का संतुलित उदाहरण बनाने की तैयारी की जा रही है. जर्मन हैंगर से लेकर ड्रोन निगरानी और कैमरा नेटवर्क तक, हर व्यवस्था प्रशासन की गंभीरता और पेशेवर दृष्टिकोण को दर्शाती है.

पटना की पूरी प्रशासनिक मशीनरी इस समय गांधी मैदान पर केंद्रित है. 20 नवंबर का दिन राजनीतिक इतिहास का एक नया अध्याय लिखेगा, और शहर इस क्षण की मेजबानी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता.

इसे भी पढ़ें-लालकिला के पास विस्फोट प्रकरण में उमर का एक और सहयोगी गिरफ्तार, साजिश में शामिल था आरोपी

Delhi Bomb Blast: लालकिला के पास विस्फोट प्रकरण में उमर का एक और सहयोगी गिरफ्तार, साजिश में शामिल था आरोपी

एक और सहयोगी गिरफ्तार.

Delhi Bomb Blast: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को धमाके के मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी के करीबी सहयोगी जसीर बिलाल वानी को श्रीनगर से पकड़ लिया. अनंतनाग के काजीगुंड निवासी वानी हमले की तैयारियों में आरोपी सक्रिय रूप से शामिल था और तकनीकी सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था.

ड्रोन संशोधन से लेकर कार बम तैयारी तक की तकनीकी भूमिका

देश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों के अनुसार वानी ने आत्मघाती हमलावर घोषित किए जा चुके उमर के साथ मिलकर ड्रोन में बदलाव, रॉकेट बनाने की कोशिश और कार बम विस्फोट की योजना के लिए तकनीकी प्रयोगों में हाथ बँटाया था. दिल्ली में 10 नवंबर को हुए इस विस्फोट में 13 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद से जांच कई दिशाओं में आगे बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें-अल-फलाह विश्वविद्यालय पर बड़ी कार्रवाई, सदस्यता रद्द — फॉरेंसिक ऑडिट के भी आदेश

दानिश नाम से पहचान, मॉड्यूल से जुड़ाव का खुलासा

NIA ने बताया कि वानी को इलाके में दानिश नाम से भी जाना जाता था और उसकी भूमिका स्पष्ट तौर पर एक सह-षड्यंत्रकारी की थी. वानी ने पूछताछ में बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर में उसकी मुलाकात कुलगाम की एक मस्जिद में उमर से हुई थी, जिसके बाद उसे फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय ले जाकर मॉड्यूल में शामिल रखने की कोशिश की गई.
उमर महीनों तक उसे आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए प्रभावित करता रहा, पर आर्थिक तंगी और इस्लाम में आत्महत्या के निषेध का हवाला देते हुए उसने इनकार कर दिया.

दोषियों को “पाताल से भी खोजकर लाएंगे”— अमित शाह

इधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली धमाके के दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद समाप्त करना सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता है.
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की शुरुआत में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके तथा नौगाम थाने में हुए विस्फोट के पीड़ितों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. (इनपुट: भाषा)

इसे भी पढ़ें-

कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने धर दबोचे दो हाइब्रिड आतंकवादी, हथियार और गोला-बारूद बरामद

महाराष्ट्र के पुणे में ट्रक हुआ बेकाबू, ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 8 की मौत

Bhagalpur News : भागलपुर डीएम ने लंबित पत्रों की समीक्षा की, 18 तारीख को प्रखंड निरीक्षण का निर्देश

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : भागलपुर में लंबित पत्रों के निष्पादन को लेकर समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. विगत तीन माह में प्राप्त पत्रों के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी पत्र प्राप्ति पंजी में दर्ज किए जाएं और जो महत्वपूर्ण हैं, उनका जवाब दो दिनों के अंदर भेजा जाए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

जिलाधिकारी ने 18 नवंबर को सभी वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों का दौरा कर वहां लंबित कार्यों के निष्पादन करवाने तथा कार्यालय व्यवस्था दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया.

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश कुमार राम, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- भागलपुर में बैंक अधिकारियों का धरना, प्रबंधन के खिलाफ उठाई आवाज, जानें असली वजह

Bhagalpur News : भागलपुर में राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज, मगध ने सारण को 7 विकेट से हराया

भागलपुर में राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज
भागलपुर में राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज.

Bhagalpur News : खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर से नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.

उद्घाटन के दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, निदेशक DRDA दुर्गा शंकर, वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन में सहयोग किया. जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, पौधा एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

किलकारी व बाल भवन, भागलपुर के बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुति देकर सभी आगंतुकों का मन मोह लिया. उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति कभी न कभी अपने शुरुआती दिनों में खिलाड़ी रहा है और आज सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता दिनेश राम ने किया.

उद्घाटन कार्यक्रम में सचिव जिला क्रिकेट संघ जयशंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी, शारीरिक शिक्षक नीरज राय, नवीन भूषण, आलोक कुमार, संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार, देवीशंकर, वरुण गंगोत्री, जयंतो राज, चंद्रभूषण कुमार, राकेश कुमार, प्रधान लिपिक सतीश चंद्र, लिपिक मृणाल किशोर, कार्यपालक सहायक मोहम्मद अमीर खान, गृह रक्षक सुनील कुमार तथा सुनील कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे.

पहले मैच में मगध ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया निर्णय

पहले मैच में मगध ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया. सारण की टीम 18.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 93 रन ही बना सकी. सारण की ओर से चंदन कुमार ने 37 गेंदों पर 38 रन और मंजीत कुमार ने 11 गेंदों पर 18 रन बनाए. मगध की ओर से प्रिंस आर्य ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि निशांत कुमार ने 23 रन देकर 2 विकेट तथा आयुष और सोनल ने 1-1 विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए मगध ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर जीत हासिल की. अभिषेक राज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 रन और आयुष कुमार ने 27 रन की पारी खेली. सारण की ओर से शुभम पांडे ने 2 विकेट लिए.

मैच में निर्णायक सुनील सिंह (पटना) और अभय कुमार (भागलपुर) थे. स्कोरर की भूमिका अंकित कुमार और अमृत राज ने निभाई. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा सफल संचालन हेतु 16 तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनमें राजेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, विकास कुमार, नवीन भूषण शर्मा, आशुतोष कुमार आदि शामिल हैं.

अगला मैच कब ?

18 नवंबर को पूर्वाह्न 8 बजे से मगध बनाम कोसी प्रमंडल तथा 12 बजे से सारण बनाम तिरहुत प्रमंडल के बीच मैच खेले जाएंगे. सभी मुकाबले 20-20 ओवर के होंगे.

इसे भी पढ़ें- भागलपुर में बैंक अधिकारियों का धरना, प्रबंधन के खिलाफ उठाई आवाज, जानें असली वजह

Bhagalpur News : रेलवे रनिंग स्टाफ ने भागलपुर में KMA बढ़ोतरी की मांग पर किया जोरदार विरोध

रेलवे रनिंग स्टाफ का भागलपुर धरना
रेलवे रनिंग स्टाफ का भागलपुर धरना.

Railway running staff protest: सोमवार 16.11.2025 को AIRF के महामंत्री कॉम शिव गोपाल मिश्रा तथा ERMU के महामंत्री अमित कुमार घोष के आह्वान पर भागलपुर रनिंग क्रू लॉबी में रनिंग स्टाफ द्वारा सशक्त विरोध प्रदर्शन किया गया.

भारतीय रेलवे के रनिंग स्टाफ को मिलने वाले किलोमीटर भत्ता (KMA) में 25% वृद्धि नहीं किया जाना प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा रहा. रनिंग स्टाफ ने एकजुट होकर प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया कि उनके अधिकारों से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

सभी साथियों ने एक स्वर में यह विश्वास व्यक्त किया कि शिव गोपाल मिश्रा ही ऐसे नेता हैं जो इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान करवाने की क्षमता रखते हैं.

आज के विरोध प्रदर्शन में कॉम उदय पासवान, संदीप कुमार, आर. के. पोद्दार, मो. सद्दाम आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.

ERMU भागलपुर शाखा के सचिव चंदन कुमार भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और साथियों को संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें- भागलपुर में बैंक अधिकारियों का धरना, प्रबंधन के खिलाफ उठाई आवाज, जानें असली वजह

Bhagalpur : भागलपुर में बैंक अधिकारियों का धरना, प्रबंधन के खिलाफ उठाई आवाज, जानें असली वजह

भागलपुर में बैंक अधिकारियों का धरना
भागलपुर में बैंक अधिकारियों का धरना

Bhagalpur : भारतीय मजदूर संघ एवं राष्ट्रीय बैंक अधिकारी संगठन से संबद्ध बिहार राज्य यूको बैंक अधिकारी संघ के आह्वान पर, यूको बैंक में कार्यरत भागलपुर के सभी अधिकारीगण एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन पर रहे. इस धरने में अलग-अलग शाखा और अन्य बैंक के साथ भारतीय मजदूर संघ से लगभग 500 लोग शामिल हुए.

धरने का मुख्य उद्देश्य और अधिकारियों की मांगें

धरने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य में बैंककर्मी अत्यधिक तनाव का सामना कर रहे हैं और कार्य-जीवन संतुलन नहीं बना पा रहे. अधिकारियों ने कहा कि “महिलाओं, दिव्यांगजनों और अधिकारियों पर क्रूर हमला बंद होना चाहिए”, क्योंकि स्वास्थ्य, परिवार और कार्यालय तीनों महत्वपूर्ण हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि तीनों को बराबर समय देना अनिवार्य है, यानी स्वास्थ्य, परिवार और कार्यालय को 8-8 घंटे दिया जाना जरूरी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूको बैंक भागलपुर का प्रबंधन सभी दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहा है और बिहारी भावनाओं को कुचल रहा है, जिस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए.

धरने का नेतृत्व और प्रमुख नेताओं की मौजूदगी

इस विशाल धरना प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय मजदूर संघ बिहार के महासचिव संजय सिन्हा, अध्यक्ष राजेश कुमार पाल, और अखिल भारतीय यूको बैंक अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने की.

साथ ही Nobo सभी बैंक के महासचिव कुमार अविनाश और अध्यक्ष अभिषेक सिन्हा भी धरने में मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन BSUCBOA के अध्यक्ष श्री अवनीश वर्मा एवं अंचल सचिव आनंद कुमार सिंह ने किया.

अन्य नेताओं और संगठनों का समर्थन

धरने में बिहार राज्य बैंकर्स समिति के अध्यक्ष श्री अभिषेक सिन्हा और उप महासचिव श्री रोहित कुमार उपस्थित थे.
बिहार राज्य SC/ST एवं OBC परिषद के सचिव श्री योगेश कुमार ने भी प्रदर्शनकारियों के साथ सहमति व्यक्त की और प्रबंधन के कृत्यों पर असंतोष जताया.
इसके अलावा बिहार के उप महासचिव श्री श्याम कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

इन सभी नेताओं और संगठनों ने धरने के दौरान प्रबंधन के खिलाफ स्पष्ट समर्थन दिया और अधिकारियों की मांगों को सही ठहराया.

प्रबंधन को चेतावनी और भविष्य की रणनीति

धरने के दौरान अधिकारियों ने प्रबंधन को अपनी मांगें सौंप दी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार सुबह तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो पूरे राज्य में विस्तृत विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष केवल कामकाजी परिस्थितियों में सुधार और कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा नियमों और दिशानिर्देशों का पालन न करना, कर्मचारियों पर अत्यधिक दबाव डालना और बिहारी भावनाओं को नजरअंदाज करना अस्वीकार्य है.

इसे भी पढ़ें- तातारपुर फीडर में मेंटेनेंस के चलते कल 5 घंटे बिजली कटेगी

Bhagalpur News : तातारपुर फीडर में मेंटेनेंस के चलते कल 5 घंटे बिजली कटेगी

भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली
भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली.

Bhagalpur News : मेंटेनेंस कार्यों के कारण मंगलवार को तातारपुर फीडर से जुड़े इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. नाथनगर विद्युत सबडिवीजन के सहायक अभियंता स्वर्णिम कुमार ने बताया कि तातारपुर का शटडाउन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा.

गोराडीह और माछीपुर फीडर की भी ठप रहेगी बिजली

33 केवी लाइन बिछाने और अन्य रखरखाव कार्यों के कारण गोराडीह और माछीपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली कटौती होगी. इन फीडरों के उपभोक्ताओं को रात 11 बजे से तड़के 3 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी.

मशाकचक में मजदूर को लगा करंट का झटका

सोमवार को पोल पर तार लगाने के क्रम में एक मजदूर को बिजली का झटका लग गया. विद्युत विभाग के अनुसार यह घटना उसी कार्य के दौरान हुई.

मजदूर की स्थिति फिलहाल बेहतर

सौभाग्य से मजदूर को गंभीर चोट नहीं आई. विभाग ने बताया कि वह सुरक्षित है और फिलहाल उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग में युवती की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस, आरोपी फरार

Bihar Crime : प्रेम प्रसंग में युवती की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस, आरोपी फरार

हवाई अड्डा इलाके में छिनतई
हवाई अड्डा इलाके में छिनतई

Bihar Crime : बिहार के बांका जिले के तुरडीह गांव में 25 साल की शादीशुदा युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना बाराहाट थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई. सोमवार को युवती का शव गांव के पास समदा बहियार से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया. हत्या का मुख्य आरोपी छोटू कुमार मंडल, विजय मंडल का बेटा, फरार है और उसके घर में ताला लगा है.

छोटी बहन ने बताया कैसे हुई हत्या की रात घटना

युवती की छोटी बहन ने बताया कि उसकी बड़ी बहन का आरोपी के साथ पिछले चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. हत्या की रात आरोपी बहन से मिलने आया और उसे खेत की ओर बुलाया. छोटी बहन कुछ दूरी तक बहन के साथ गई लेकिन देर होने पर घर लौट गई. रात 3 बजे तक बहन घर नहीं लौटी. सुबह पता चला कि उसकी बहन की हत्या हो चुकी है.

पुलिस जांच जुटी और एफएसएल मुआयना

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव को देखा और शोर मचाया. घटना स्थल पर युवती के पति, मां रेखा देवी, पिता गुज्जर दास और ससुर शुक्र दास सहित परिजन पहुंचे. बौसी पुलिस और बाराहाट थानाध्यक्ष महेश गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने क्षेत्र को सील कर एफएसएल टीम को बुलाया. भागलपुर से आई टीम ने शव और आसपास का मुआयना किया और खून के सैंपल जांच के लिए ले गए. घटनास्थल से घड़ी, दो शॉल और अन्य चीजें बरामद हुई हैं. महिला पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में अंदरुनी जांच भी की गई. प्रारंभिक जांच में आशंका है कि हत्या से पहले युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए थे.

गला रेतकर हत्या की संभावना, गिरफ्तारी के निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला रेतकर हत्या का प्रतीत होता है. एफएसएल टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज

हर महीने 60,000 सैलरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, SAIL ने निकाली नई भर्ती

SAIL ने निकाली नई भर्ती
SAIL ने निकाली नई भर्ती.

SAIL Recruitment 2025 : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने 2025 के लिए नई भर्ती की घोषणा कर दी है. यह मौका तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अहम है. इच्छुक उम्मीदवार SAIL की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की समयसीमा कबतक ?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को 5 दिसंबर 2025 तक आवेदन जमा करने का अवसर मिलेगा. तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म भरना आवश्यक है.

कैसे करें आवेदन ?

  • sail.co.in पर जाएं और Career/Recruitment सेक्शन खोलें.
  • “SAIL Management Trainee Technical 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • Apply Online पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • व्यक्तिगत जानकारी, डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

नेजमेंट ट्रेनी टेक्निकल (MTT) पदों पर नियुक्तियां के लिए योग्यता

SAIL इस भर्ती के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी टेक्निकल (MTT) पदों पर नियुक्तियां करेगा. इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री (BE/BTech) होना अनिवार्य है. यह पद तकनीकी फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश रखने वाले युवाओं के लिए उपयुक्त है.

सैलरी और प्रमोशन

MTT पद पर चयनित उम्मीदवार को शुरुआती बेसिक सैलरी 50,000 रुपये मिलेगी. असिस्टेंट मैनेजर बनने पर सैलरी 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक बढ़ सकती है. अनुभव और प्रदर्शन के अनुसार आय में वृद्धि होती रहती है, जो इसे युवाओं में लोकप्रिय बनाती है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में नीट पीजी की सीटें बढ़ीं, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत

बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर बनने का आखिरी मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया