33.4 C
Delhi
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Chirag Paswan Met CM Nitish: प्रचंड जीत के बाद CM नीतीश से मिले चिराग, मुख्यमंत्री पद को लेकर सामने आए अहम संकेत

Chirag Paswan met CM Nitish: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद चिराग पासवान ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच चुनाव परिणाम और आगे की राजनीतिक रणनीति पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई. चिराग ने मुलाकात की जानकारी एक्स पर साझा करते हुए नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी.

Chirag Paswan met CM Nitish: एनडीए को मिली भारी जनसमर्थन वाली जीत के बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात गर्मजोशी भरी रही और बातचीत में चुनाव परिणामों से लेकर आगे की राजनीतिक रणनीति तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई. चिराग ने मुलाकात की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने नीतीश कुमार को एनडीए की प्रचंड जीत पर बधाई दी और जनता के भरोसे को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चिराग पासवान ने एक्स पोस्ट में दी जानकारी

चिराग ने अपने पोस्ट में लिखा कि चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने बिहार के विकास और स्थिर शासन के प्रति साझा संकल्प जताया. उन्होंने एनडीए को मिला व्यापक जनादेश जनता की उम्मीदों का प्रतीक बताया और कहा कि सरकार इन अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम करेगी.

एनडीए बैठक में होगा अंतिम निर्णय

इधर, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष और गोविंदगज से नवनिर्वाचित विधायक राजू तिवारी ने कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा गया है और मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय एनडीए की विधायी दल की बैठक में ही लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी सहयोगी दल सहमति बनाते हुए जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे.

इसे भी पढ़ें-

अंदरूनी कलह से महागठबंधन ढहा, एनडीए की एकजुट रणनीति ने दिलाई बढ़त

भागलपुर में सातों विधानसभा सीटों पर किसे मिली जीत और किसे हार? जानें पूरा डिटेल्स

क्यों मिली बिहार चुनाव 2025 में जदयू–भाजपा को भारी जीत? जानें डिटेल्स

भागलपुर की तीन सीटों पर नोटा का जोर, हजारों मतदाताओं ने उम्मीदवारों को किया खारिज

पोस्टल बैलेट रिजल्ट जारी, बिहपुर, गोपालपुर और सुलतानगंज विधानसभा में विजेताओं को सबसे अधिक डाक मत

भागलपुर की 3 विधानसभा सीटों पर एकतरफा मुकाबला, परिणाम में NDA का पलड़ा भारी

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
9 %
5.7kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
35 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें